Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज – अम्बेडकर नगर – 19 गौवंशों की मौत , ग्रामीणों में आक्रोश , महरुआ पुलिस थाना क्षेत्र का मामला , महरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा माधवपुर में 19 गोवंशों की मौत, ग्रामीणों में शोक और आक्रोश, जनपद अंबेडकर नगर के महरुआ पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम सभा माधवपुर में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां अचानक 19 गोवंशों की मौत हो गई।
पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
ब्रेकिंग न्यूज – अम्बेडकर नगर – 19 गौवंशों की मौत , ग्रामीणों में आक्रोश , महरुआ पुलिस थाना क्षेत्र का मामला , महरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा माधवपुर में 19 गोवंशों की मौत, ग्रामीणों में शोक और आक्रोश, जनपद अंबेडकर नगर के महरुआ पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम सभा माधवपुर में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां अचानक 19 गोवंशों की मौत हो गई।
More news from Sitapur and nearby areas
- अटरिया में आधी रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 50-50 हजार के दो इनामी घायल गिरफ्तार, भारी मात्रा में जेवर, नकदी व अवैध असलहे बरामद यूपी पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ सफल अटरिया में आधी रात मुठभेड़, 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश घायल गिरफ्तार सीतापुर जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 50-50 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार अटरिया व आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस अलर्ट पर थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाश घायल होकर मौके पर गिर पड़े। पकड़े गए बदमाशों की पहचान मोहम्मद फरीद पुत्र सिराज निवासी सराय बाड़ी (सिधौली) तथा बैजनाथ उर्फ धीरज पुत्र छोटे सिंह निवासी नंदवन (संदना) के रूप में हुई है। दोनों अपराधियों पर आईजी रेंज लखनऊ द्वारा 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर, भारी मात्रा में नकदी, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, अवैध असलहे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी अंकुर अग्रवाल ने अटरिया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की सराहना करते हुए इसे बड़ी सफलता बताया है। घायल बदमाशों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।1
- उत्तर प्रदेश के हरदोई में प्रेमी की शादी से नाराज प्रेमिका ने उसका प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया। चार बच्चों की मां महिला ने युवक पर जबरदस्ती का आरोप लगाया, जबकि युवक ने उसे रिश्ते की भाभी बताया और मिलने बुलाने पर हमला करने की बात कही। गंभीर हालत में युवक अस्पताल में है और महिला पुलिस हिरासत में है।1
- UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': अटरिया में आधी रात को मुठभेड़, 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश ढेर UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': अटरिया में आधी रात को मुठभेड़, 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश ढेर संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया सीतापुर। जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच हुई साहसिक मुठभेड़ ने इलाके को दहला दिया। बीती आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से सन्नाटा पसरा रहा, जहाँ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों पर आईजी रेंज लखनऊ द्वारा 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। ताबड़तोड़ फायरिंग और पुलिस का पलटवार अटरिया कस्बे और आसपास के इलाकों में हो रही लगातार चोरियों से पुलिस अलर्ट पर थी। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस, एसओजी (SOG) और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी की, तो खुद को घिरा देख शातिर बदमाशों ने पुलिस टीम पर सीधा हमला बोल दिया। बदमाशों की तरफ से की गई अंधाधुंध फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं, जो बदमाशों के पैरों में लगीं और वे मौके पर ही गिर पड़े। पकड़े गए अपराधियों का कच्चा चिट्ठा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई है: मोहम्मद फरीद: पुत्र सिराज, निवासी सराय बाड़ी (सिधौली) बैजनाथ उर्फ धीरज: पुत्र छोटे सिंह, निवासी नंदवन (संदना) "इन दोनों ही अपराधियों ने क्षेत्र में आतंक मचा रखा था। पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ा खतरा टल गया है।" — स्थानीय पुलिस प्रशासन भारी मात्रा में बरामदगी पुलिस ने बदमाशों के पास से अपराध की दुनिया का मोटा सामान बरामद किया है: आभूषण: करीब 7 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर। नकदी: भारी मात्रा में चोरी की गई राशि। वाहन: एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल। हथियार: भारी मात्रा में अवैध असलहे और जिंदा कारतूस। इलाके में राहत, टीम को शाबाशी इस मुठभेड़ के बाद अटरिया के स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने इस सफल ऑपरेशन के लिए अटरिया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरी टीम को शाबाशी दी है। घायल बदमाशों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।2
- जिला बाराबंकी तहसील रामनगर ग्राम तपेसिपाह मैं बारिश होने से गांव में जल भरा से लोगों को बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है इस समस्या समाधान के लिए ग्राम प्रधान सुशील यादव जी से अनुरोध है कि इस समस्या का समाधान कराया जाए जिला बाराबंकी तहसील रामनगर ग्राम तपेसिपाह मैं बारिश होने से गांव में जल भरा से लोगों को बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है इस समस्या समाधान के लिए ग्राम प्रधान सुशील यादव जी से अनुरोध है कि इस समस्या का समाधान कराया जाए1
- वाराणसी के बौलिया त्रिमुहानी स्थित GT रोड पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की तैयारी पूरी कर ली है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क को जाम मुक्त बनाकर यातायात को सुचारु करना है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इससे सालों से चली आ रही जाम की समस्या से राहत मिलेगी।1
- लखनऊ के रज्जबगंज इलाके में जलकल और नगर निगम की लापरवाही से पेयजल लाइनों में नाली का गंदा पानी मिल रहा है। घरों में दूषित पानी पहुँचने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों की बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में 10 मई को 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी भड़कने की ऐतिहासिक तिथि बताया। उन्होंने कहा कि साहस और शौर्य की यह विरासत ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।1
- बाराबंकी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने से बंगाल भारत के समग्र विकास की मुख्यधारा में लौट आएगा। सिंह ने सुवेंदु को जमीनी नेता बताया, जिनके नेतृत्व में राज्य का भविष्य सुरक्षित और उज्जवल होगा।1
- सीतापुर के रामकोट में ऑटो और बाइक की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल होकर लखनऊ रेफर किए गए। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण सिर में गंभीर चोटें आईं।2