अटरिया में आधी रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 50-50 हजार के दो इनामी घायल गिरफ्तार, भारी मात्रा में जेवर, नकदी व अवैध असलहे बरामद यूपी पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ सफल अटरिया में आधी रात मुठभेड़, 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश घायल गिरफ्तार सीतापुर जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 50-50 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार अटरिया व आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस अलर्ट पर थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाश घायल होकर मौके पर गिर पड़े। पकड़े गए बदमाशों की पहचान मोहम्मद फरीद पुत्र सिराज निवासी सराय बाड़ी (सिधौली) तथा बैजनाथ उर्फ धीरज पुत्र छोटे सिंह निवासी नंदवन (संदना) के रूप में हुई है। दोनों अपराधियों पर आईजी रेंज लखनऊ द्वारा 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर, भारी मात्रा में नकदी, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, अवैध असलहे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी अंकुर अग्रवाल ने अटरिया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की सराहना करते हुए इसे बड़ी सफलता बताया है। घायल बदमाशों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

- ब्रेकिंग न्यूज – अम्बेडकर नगर – 19 गौवंशों की मौत , ग्रामीणों में आक्रोश , महरुआ पुलिस थाना क्षेत्र का मामला , महरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा माधवपुर में 19 गोवंशों की मौत, ग्रामीणों में शोक और आक्रोश, जनपद अंबेडकर नगर के महरुआ पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम सभा माधवपुर में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां अचानक 19 गोवंशों की मौत हो गई।1
- ब्रेकिंग न्यूज | थानगांव सीतापुर थानगांव क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया पर बाइक सवार व्यापारी का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर क्षतिग्रस्त बाइक भी बरामद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | थानगांव सीतापुर 🚨 थानगांव क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया पर बाइक सवार व्यापारी का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर क्षतिग्रस्त बाइक भी बरामद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- सीतापुर के महमूदाबाद में सदरपुर ग्राम पंचायत में बन रहे 300 मीटर नाले में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। सीमेंट, बालू और ईंट की गुणवत्ता बेहद खराब है, जिससे लाखों की लागत का निर्माण खतरे में है। ग्रामीणों के लगातार विरोध के बावजूद ठेकेदार पर कोई असर नहीं पड़ रहा।3
- बाराबंकी के शालीमार पैराडाइज में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। संयुक्त टीम ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹14.85 लाख नकद, जेवर, एक पिस्टल और घटना में प्रयुक्त ऑडी कार बरामद की।1
- अयोध्या मंडल के डीआईजी सोमेन वर्मा ने फतेहपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था परखी। उन्होंने अभिलेखों, लंबित विवेचनाओं और जन शिकायतों के निपटारे की गहन समीक्षा की। डीआईजी ने त्वरित न्याय और जनता से बेहतर संवाद के निर्देश दिए।1
- आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया अटरिया: यूपी पुलिस के ‘ऑपरेशन क्लीन’ में ₹50 हजारी दो इनामी ढेर! आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया अटरिया: यूपी पुलिस के ‘ऑपरेशन क्लीन’ में ₹50 हजारी दो इनामी ढेर! सन्नाटे को चीरती गोलियां, पुलिस की ललकार और बदमाशों की चीखें... बीती रात संवाददाता,, पंकज पाण्डेय सीतापुर का अटरिया इलाका किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। अटरिया पुलिस और SOG टीम ने एक साहसिक मुठभेड़ के बाद आईजी रेंज लखनऊ द्वारा घोषित 50-50 हजार के दो इनामी बदमाशों को धूल चटा दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल बदमाशों को अब जेल की सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी है। घेराबंदी देख खोया आपा, पुलिस पर झोंका फायर अटरिया कस्बे में लगातार हो रही चोरियों ने पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर जब पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम ने जाल बिछाया, तो शातिर बदमाशों ने खुद को घिरा देख सरेंडर करने के बजाय सीधा पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की मंशा साफ थी—गोली चलाओ और भाग निकलो। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली। "बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें हमारे जवान बाल-बाल बचे। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे भागने में नाकाम रहे।" — स्थानीय पुलिस प्रशासन पकड़े गए 'गुनाह के सौदागर' पुलिस की गिरफ्त में आए इन बदमाशों का खौफ पूरे इलाके में था। इनकी पहचान मोहम्मद फरीद (सिधौली) और बैजनाथ उर्फ धीरज (संदना) के रूप में हुई है। मोहम्मद फरीद: शातिर अपराधी जो लंबे समय से पुलिस की रडार पर था। बैजनाथ उर्फ धीरज: लूट और चोरी की वारदातों का मास्टरमाइंड। गैंग का हाल: इस गिरोह के 5 सदस्य पहले ही 'जेल की हवा' खा रहे हैं, अब इन दोनों की गिरफ्तारी से गैंग पूरी तरह टूट गया है। लूट का 'खजाना' बरामद तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से जो सामान मिला, उसे देख पुलिस भी दंग रह गई। इनके पास से अपराध की काली कमाई का बड़ा हिस्सा बरामद हुआ है:3
- सीतापुर के सिधौली तहसील के गढ़ी गांव में हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग प्रशासन से नल की जल्द मरम्मत करवाने की गुहार लगा रहे हैं।2
- सुल्तानपुर – राजकीय पॉलिटेक्निक कनौरा के छात्र में की आत्म हत्या । यह घटना जनपद सुलतानपुर के थाना कोतवाली देहात से संबंधित है। दिनांक 10.05.2026 को रात्रि 10:00 बजे के आसपास थाना कोतवाली देहात को यह सूचना प्राप्त होती है कि एक छात्र, जो कि राजकीय पॉलिटेक्निक कनौरा का है, के द्वारा आत्महत्या कर लिया गया है।इस सूचना पर स्थानीय थाने की टीम मौके पर पहुंचती है, छानबीन करती है, तो यह तथ्य प्रकाश में आता है कि मृतक का नाम सचिन वर्मा पुत्र राजेंद्र वर्मा, निवासी कालूराम पुरवा, लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला है। जो कि राजकीय पॉलिटेक्निक कनौरा के तृतीय वर्ष मैकेनिकल का छात्र है।उक्त की परीक्षा आगामी 13 मई को प्रस्तावित थी। आसपास के लोगों के द्वारा पूछने पर यह बताया जा रहा था कि परीक्षा को लेकर छात्र थोड़े तनाव में भी था। मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह तथ्य प्रकाश में आ रहा है कि परीक्षा की वजह से हो सकता है छात्र के द्वारा आत्महत्या किया गया हो। किंतु मूल कारणों को जानने के लिए शव का पंचायतनामा किया जा रहा है, पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। फील्ड यूनिट की टीम मौके पर है, जांच की जा रही है और इसमें अन्य लोगों से वार्ता भी की जा रही है, साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है, अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री वृजनारायण सिंह द्वारा दी गयी बाइट ।1