logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

42 दिन बाद फिर दिखे बाघिन के पगचिह्न, दहशत में ग्रामीण 42 दिन बाद फिर दिखे बाघिन के पगचिह्न, दहशत में ग्रामीण कमल किशोर की मौत वाले स्थान से महज 500 मीटर दूर मिले नए निशान, वन विभाग ने बढ़ाई कांबिंग और निगरानी संवाददाता ,नरेश गुप्ता संदना, सीतापुर। किसान कमल किशोर की मौत के करीब 42 दिन बाद एक बार फिर बाघिन की मौजूदगी के संकेत मिलने से संदना क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। मंगलवार को कोडरीपुरवा और इमलीपुरवा के बीच सराय नदी के किनारे बाघिन के नए पगचिह्न मिलने की जानकारी सामने आई। इसके बाद बुधवार को वन विभाग की टीम ने इलाके में कांबिंग और निगरानी तेज कर दी। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर 15 जुलाई को किसान कमल किशोर की बाघिन के हमले में मौत हुई थी, वहां से करीब 500 मीटर दूर नए पगचिह्न मिले हैं। बाघिन की दोबारा मौजूदगी के संकेत मिलने से ग्रामीण खेतों की ओर जाने में भी डर रहे हैं और गांवों के आसपास सतर्कता बढ़ गई है। एक महीने से अधिक समय से चल रहा अभियान, फिर भी पकड़ से बाहर बाघिन ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीम पिछले एक महीने से अधिक समय से क्षेत्र में कमांड सेंटर बनाकर बाघिन को पकड़ने का अभियान चला रही है, लेकिन अभी तक उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार अभियान के बावजूद बाघिन खेतों और गांवों के आसपास घूम रही है, जिससे उनकी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कुछ ग्रामीणों ने वन विभाग की कांबिंग को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि टीम कुछ समय इलाके में कांबिंग करने के बाद कमांड सेंटर लौट जाती है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कई बार बाघिन दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन उन्हें सीतापुर समेत अन्य स्थानों से एक्सपर्ट टीम आने का इंतजार करने को कहा गया। वन विभाग बोला- पकड़ने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी ग्रामीणों के आरोपों को वन विभाग के अधिकारी खारिज कर रहे हैं। मिश्रिख रेंज के वन अधिकारी सिकंदर सिंह ने बताया कि बाघिन को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं और थर्मल ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। इसके अलावा बाघिन को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है। नए पगचिह्न मिलने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी और कांबिंग और बढ़ा दी है। अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर टिकी है कि लंबे समय से जारी अभियान के बीच वन विभाग की टीम बाघिन को कब तक पकड़ पाती है।

4 hrs ago
user_Naresh Gupta Reporter
Naresh Gupta Reporter
सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
53ce7e20-326a-46a0-8792-a976ad475403

42 दिन बाद फिर दिखे बाघिन के पगचिह्न, दहशत में ग्रामीण 42 दिन बाद फिर दिखे बाघिन के पगचिह्न, दहशत में ग्रामीण कमल किशोर की मौत वाले स्थान से महज 500 मीटर दूर मिले नए निशान, वन विभाग ने बढ़ाई कांबिंग और निगरानी संवाददाता ,नरेश गुप्ता संदना, सीतापुर। किसान कमल किशोर की मौत के करीब 42 दिन बाद एक बार फिर बाघिन की मौजूदगी के संकेत मिलने से संदना क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। मंगलवार को कोडरीपुरवा और इमलीपुरवा के बीच सराय नदी के किनारे बाघिन के नए पगचिह्न मिलने की जानकारी सामने आई। इसके बाद बुधवार को वन विभाग की टीम ने इलाके में कांबिंग और निगरानी तेज कर दी। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर 15 जुलाई को किसान कमल किशोर की बाघिन के हमले में मौत हुई थी, वहां से करीब 500 मीटर दूर नए पगचिह्न मिले हैं। बाघिन की दोबारा मौजूदगी के संकेत मिलने से ग्रामीण खेतों की ओर जाने में भी डर रहे हैं और गांवों के आसपास सतर्कता बढ़ गई है। एक महीने से अधिक समय से चल रहा अभियान, फिर भी पकड़ से बाहर बाघिन ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीम पिछले एक महीने से अधिक समय से क्षेत्र में कमांड सेंटर बनाकर बाघिन को पकड़ने का अभियान चला रही है, लेकिन अभी तक उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार अभियान के बावजूद बाघिन खेतों और गांवों के आसपास घूम रही है, जिससे उनकी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कुछ ग्रामीणों ने वन विभाग की कांबिंग को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि टीम कुछ समय इलाके में कांबिंग करने के बाद कमांड सेंटर लौट जाती है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कई बार बाघिन दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन उन्हें सीतापुर समेत अन्य स्थानों से एक्सपर्ट टीम आने का इंतजार करने को कहा गया। वन विभाग बोला- पकड़ने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी ग्रामीणों के आरोपों को वन विभाग के अधिकारी खारिज कर रहे हैं। मिश्रिख रेंज के वन अधिकारी सिकंदर सिंह ने बताया कि बाघिन को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं और थर्मल ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। इसके अलावा बाघिन को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है। नए पगचिह्न मिलने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी और कांबिंग और बढ़ा दी है। अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर टिकी है कि लंबे समय से जारी अभियान के बीच वन विभाग की टीम बाघिन को कब तक पकड़ पाती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पाकिस्तान के झंडे वाली फोटो वायरल, भाजपा नेता ने जताई नाराजगी पाकिस्तान के झंडे वाली फोटो वायरल, भाजपा नेता ने जताई नाराजगी सोशल मीडिया पर तस्वीर को लेकर मचा हड़कंप, प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी मिलने पर कार्रवाई की मांग संवाददाता, नरेश गुप्ता सीतापुर। कमलापुर थाना क्षेत्र के मास्टरबाग निवासी एक युवक की पाकिस्तान के झंडे के साथ कथित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में विवाद खड़ा हो गया। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठने लगी। मामले को लेकर भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया अतुल तिवारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भारत में रहकर देशविरोधी गतिविधियों अथवा ताकतों के समर्थन का संदेश देने वाली किसी भी गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से वायरल फोटो की सत्यता की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की। अतुल तिवारी ने तल्ख अंदाज में कहा, “ऐसे लोगों पर मैं थूकता हूं। जो लोग भारत की धरती पर रहकर देशविरोधियों के साथ खड़े होते हैं, उनके खिलाफ प्रशासन का डंडा चलना बहुत जरूरी है।” भाजपा नेता ने कहा कि सोशल मीडिया पर संवेदनशील या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से पहले उसके प्रभाव और गंभीरता को समझना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से फोटो की वास्तविकता, उसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति की मंशा और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। फिलहाल वायरल तस्वीर को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। प्रशासनिक जांच के बाद ही तस्वीर की वास्तविकता और उसके पीछे की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी तथा यह तय होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है। यह समाचार वायरल वीडियो पर आधारित है किसी भी आधिकारिक पोस्ट होना सुनिश्चित नहीं किया गया है संबंधित न्यूज़ चैनल भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता
    1
    पाकिस्तान के झंडे वाली फोटो वायरल, भाजपा नेता ने जताई नाराजगी
पाकिस्तान के झंडे वाली फोटो वायरल, भाजपा नेता ने जताई नाराजगी
सोशल मीडिया पर तस्वीर को लेकर मचा हड़कंप, प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी मिलने पर कार्रवाई की मांग
संवाददाता, नरेश गुप्ता 
सीतापुर। कमलापुर थाना क्षेत्र के मास्टरबाग निवासी एक युवक की पाकिस्तान के झंडे के साथ कथित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में विवाद खड़ा हो गया। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठने लगी।
मामले को लेकर भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया अतुल तिवारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भारत में रहकर देशविरोधी गतिविधियों अथवा ताकतों के समर्थन का संदेश देने वाली किसी भी गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से वायरल फोटो की सत्यता की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की।
अतुल तिवारी ने तल्ख अंदाज में कहा, “ऐसे लोगों पर मैं थूकता हूं। जो लोग भारत की धरती पर रहकर देशविरोधियों के साथ खड़े होते हैं, उनके खिलाफ प्रशासन का डंडा चलना बहुत जरूरी है।”
भाजपा नेता ने कहा कि सोशल मीडिया पर संवेदनशील या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से पहले उसके प्रभाव और गंभीरता को समझना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से फोटो की वास्तविकता, उसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति की मंशा और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
फिलहाल वायरल तस्वीर को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। प्रशासनिक जांच के बाद ही तस्वीर की वास्तविकता और उसके पीछे की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी तथा यह तय होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
यह समाचार वायरल वीडियो पर आधारित है किसी भी आधिकारिक पोस्ट होना सुनिश्चित नहीं किया गया है संबंधित न्यूज़ चैनल भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • मंदिर परिसर में विधायक निर्मल वर्मा के बेटे ने किया वृक्षारोपण खंभेश्वर नाथ बाबा मंदिर परिसर में विधायक निर्मल वर्मा के बेटे ने वृक्षारोपण किया साथ ही पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पौधों की देखभाल का संकल्प लिया लिया । खंभेश्वर नाथ बाबा मंदिर परिसर में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा के बेटे ने मंदिर परिसर में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वृक्षारोपण के दौरान उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पंकज गुप्ता, कुलदीप अवस्थी, आशीष मिश्रा, दिलीप भार्गव, गिरि महाराज, संजू बाजपेई,नंदकिशोर शास्त्री समेत आने वाले श्रद्धालुओं को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
    1
    मंदिर परिसर में विधायक निर्मल वर्मा के बेटे ने किया वृक्षारोपण
खंभेश्वर नाथ बाबा मंदिर परिसर में विधायक निर्मल वर्मा के बेटे ने  वृक्षारोपण किया साथ ही पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पौधों की देखभाल का संकल्प लिया लिया । खंभेश्वर नाथ बाबा मंदिर परिसर में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा के बेटे ने मंदिर परिसर में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वृक्षारोपण के दौरान उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में पंकज गुप्ता, कुलदीप अवस्थी, आशीष मिश्रा, दिलीप भार्गव, गिरि महाराज, संजू बाजपेई,नंदकिशोर शास्त्री समेत आने वाले श्रद्धालुओं को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
    user_Ashutosh tiwari
    Ashutosh tiwari
    Farmer बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में घर, सड़कें और पुल बह गए हैं। हालात इतने भयावह हैं कि नुकसान का पूरा आकलन अभी तक सामने नहीं आ सका है। बस इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितना कुछ तबाह हुआ होगा...
    1
    बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए
बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए।
रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में घर, सड़कें और पुल बह गए हैं। हालात इतने भयावह हैं कि नुकसान का पूरा आकलन अभी तक सामने नहीं आ सका है।
बस इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितना कुछ तबाह हुआ होगा...
    user_पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
    पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
    Local News Reporter महमूदाबाद, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • तेज रफ्तार बाइक ने 17 वर्षीय शुभम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक काफी दूर जाकर गिरी। कुशीनगर: दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। टर्न लेते समय पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने 17 वर्षीय शुभम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक काफी दूर जाकर गिरी। गंभीर रूप से घायल शुभम की कुछ देर बाद मौत हो गई। वहीं दूसरा चालक भी गंभीर रूप से घायल है, इस हादसे का खौफनाक मंजर CCTV में कैद हो गया।
    1
    तेज रफ्तार बाइक ने 17 वर्षीय शुभम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक काफी दूर जाकर गिरी। 
कुशीनगर: दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। टर्न लेते समय पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने 17 वर्षीय शुभम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक काफी दूर जाकर गिरी। गंभीर रूप से घायल शुभम की कुछ देर बाद मौत हो गई। वहीं दूसरा चालक भी गंभीर रूप से घायल है, इस हादसे का खौफनाक मंजर CCTV में कैद हो गया।
    user_Sanjay singh
    Sanjay singh
    Court reporter महमूदाबाद, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं की प्रतिभा प्रदर्शन में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक संस्कार और संस्कृति के साथ मजबूत राष्ट्र की नींव का आधार हैं बेटियाँ लखनऊ। विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव -4 कार्यक्रम के अंतर्गत आज जानकीपुरम स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में हुये प्रतिभा प्रदर्शन कार्यक्रम में छात्राओं ने भारतीय संस्कृति और संस्कार से प्रेरित अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जनविकास महासभा के अध्यक्ष एवं सोक्ट के महासचिव पंकज तिवारी ने विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव के अंतर्गत सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में आयोजित कार्यशाला के दौरान कहा कि बेटियाँ भारत की संस्कृति और संस्कार के साथ मजबूत राष्ट्र निर्माण में भारत की मजबूत आधारशिला हैं इसलिए बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने में संपूर्ण समाज को प्रयास करना चाहिये। इस अवसर पर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या सुधा तिवारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुये कहा कि कि विद्यालय की छात्राओं को संयुक्त परिवार के महत्व बताने के साथ साथ उनके दादा-दादी, नाना-नानी को भी विद्यालय में आमंत्रित किया जाता है जिससे बच्चे अपने परिवार के संस्कारों की जड़ो से सदैव जुड़े रहे इसके साथ ही श्रीमती सुधा तिवारी ने कहा कि प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का ना केवल सर्वागीण विकास होता है वरन उनके अन्दर पढ़ाई के दौरान होने वाला तनाव भी कम होता है। इस अवसर पर विद्यालय की झरना यादव ने स्वरचित कविता - आओ विद्यार्थियों मिलकर एक उत्सव मनाए, अपनी प्रतिभा से अपनी पहचान बनाए, ये मंच मिला है तो कुछ करके दिखाए, जग में अपना नाम कमाए। सुरों से सुर मिलाकर कुछ गीत सजाये, अपनी प्रतिभा से अपनी पहचान बनाए। कुछ करके दिखाने का,ये समय कभी ना गंवाये, अपनी प्रतिभा से अपनी पहचान बनायें प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सोक्ट के महामंत्री व जनविकास महासभा के अध्यक्ष एवं सोक्ट के महासचिव पंकज तिवारी व परी पुस्तक केन्द्र के प्रमुख एवं जनविकास महासभा के महामंत्री अजय यादव, संगठन मंत्री दिव्या शुक्ला, सोक्ट की कोषाध्यक्ष जूही सहित विद्यालय के रिचा गोस्वामी, स्नेहा दीक्षित, रमा बाजपेई, स्मृति बिसारिया, निधि रॉय, झरना यादव सहित सहित लगभग 300 छात्राओं भाग लिया। अंत में सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया गया।
    4
    सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं की प्रतिभा प्रदर्शन में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक संस्कार और संस्कृति के साथ मजबूत राष्ट्र की नींव का आधार हैं बेटियाँ
लखनऊ। विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव -4 कार्यक्रम के अंतर्गत आज जानकीपुरम स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में हुये प्रतिभा प्रदर्शन कार्यक्रम में छात्राओं ने भारतीय संस्कृति और संस्कार से प्रेरित अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जनविकास महासभा के अध्यक्ष एवं सोक्ट के महासचिव पंकज तिवारी  ने विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव के अंतर्गत सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में आयोजित कार्यशाला के दौरान कहा कि बेटियाँ भारत की संस्कृति और संस्कार के साथ मजबूत राष्ट्र निर्माण में भारत की मजबूत आधारशिला हैं इसलिए बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने में संपूर्ण समाज को प्रयास करना चाहिये।
इस अवसर पर सरस्वती बालिका  विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या सुधा तिवारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुये कहा कि कि विद्यालय की छात्राओं को संयुक्त परिवार के महत्व बताने के साथ साथ उनके  दादा-दादी, नाना-नानी को भी विद्यालय में आमंत्रित किया जाता है जिससे बच्चे अपने परिवार के संस्कारों की जड़ो से सदैव जुड़े रहे इसके साथ ही श्रीमती सुधा तिवारी ने कहा कि प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का ना केवल सर्वागीण विकास होता है वरन उनके अन्दर पढ़ाई के दौरान होने वाला तनाव भी कम होता है। इस अवसर पर विद्यालय की झरना यादव ने स्वरचित कविता - आओ विद्यार्थियों मिलकर एक  उत्सव मनाए, अपनी प्रतिभा से अपनी पहचान बनाए, ये मंच  मिला है तो कुछ करके दिखाए, जग में अपना नाम कमाए। सुरों  से सुर मिलाकर कुछ गीत सजाये, अपनी प्रतिभा से अपनी  पहचान बनाए। कुछ करके दिखाने का,ये समय कभी ना गंवाये,   अपनी प्रतिभा से अपनी पहचान बनायें प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में सोक्ट के महामंत्री व जनविकास महासभा के अध्यक्ष एवं सोक्ट के महासचिव पंकज तिवारी व परी पुस्तक केन्द्र के प्रमुख एवं जनविकास महासभा के महामंत्री अजय यादव, संगठन मंत्री दिव्या शुक्ला, सोक्ट की कोषाध्यक्ष जूही सहित विद्यालय के रिचा गोस्वामी, स्नेहा दीक्षित, रमा बाजपेई, स्मृति बिसारिया, निधि रॉय, झरना यादव सहित सहित लगभग 300 छात्राओं भाग लिया। अंत में सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया गया।
    user_Ajay yadav
    Ajay yadav
    Adult education centre बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • नेपाल में फ्लैश फ्लड की तबाही, 19 पुल और 40 किमी सड़कें बहीं; चीन सीमा पर कस्टम ऑफिस का वीडियो आया सामने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। बाढ़ के कारण करीब 19 पुल और 40 किलोमीटर सड़कें बह जाने से क्षेत्र में यातायात और सीमा संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, बाढ़ की चपेट में आने से 13 हाइड्रोपावर परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। तबाही का असर नेपाल-चीन सीमा पर भी पड़ा है। चीन से जुड़े दो प्रमुख बॉर्डर क्रॉसिंग बंद हो गए हैं, जिससे सीमा क्षेत्र में आवाजाही और सामान की आवाजाही प्रभावित हुई है। बताया जा रहा है कि बाढ़ के पानी में 200 से अधिक ट्रक भी बह गए। इसी बीच रसुवागढ़ी-केरूंग बॉर्डर पर स्थित चीन के कस्टम ऑफिस का एक डराने वाला वीडियो सामने आया है। CCTV में कैद इस दृश्य को आज सुबह करीब 11 बजे चीनी समय, यानी नेपाली समय के अनुसार लगभग 8:45 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो में सीमा क्षेत्र में बाढ़ के तेज बहाव और हालात की गंभीरता दिखाई दे रही है। रसुवागढ़ी-केरूंग बॉर्डर नेपाल और चीन के बीच व्यापार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है। इसी रास्ते से नेपाल में बड़ी संख्या में कंटेनर पहुंचते हैं। मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले यात्री भी इस सीमा मार्ग से होकर गुजरते हैं। ऐसे में बॉर्डर कनेक्टिविटी प्रभावित होने से व्यापार और यात्रियों की आवाजाही पर भी असर पड़ने की आशंका है। फ्लैश फ्लड से सड़क, पुल, हाइड्रोपावर परियोजनाओं और सीमा संपर्क को हुए व्यापक नुकसान ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में हालात को गंभीर बना दिया है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का आकलन कर रही हैं।
    4
    नेपाल में फ्लैश फ्लड की तबाही, 19 पुल और 40 किमी सड़कें बहीं; चीन सीमा पर कस्टम ऑफिस का वीडियो आया सामने
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। बाढ़ के कारण करीब 19 पुल और 40 किलोमीटर सड़कें बह जाने से क्षेत्र में यातायात और सीमा संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, बाढ़ की चपेट में आने से 13 हाइड्रोपावर परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।
तबाही का असर नेपाल-चीन सीमा पर भी पड़ा है। चीन से जुड़े दो प्रमुख बॉर्डर क्रॉसिंग बंद हो गए हैं, जिससे सीमा क्षेत्र में आवाजाही और सामान की आवाजाही प्रभावित हुई है। बताया जा रहा है कि बाढ़ के पानी में 200 से अधिक ट्रक भी बह गए।
इसी बीच रसुवागढ़ी-केरूंग बॉर्डर पर स्थित चीन के कस्टम ऑफिस का एक डराने वाला वीडियो सामने आया है। CCTV में कैद इस दृश्य को आज सुबह करीब 11 बजे चीनी समय, यानी नेपाली समय के अनुसार लगभग 8:45 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो में सीमा क्षेत्र में बाढ़ के तेज बहाव और हालात की गंभीरता दिखाई दे रही है।
रसुवागढ़ी-केरूंग बॉर्डर नेपाल और चीन के बीच व्यापार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है। इसी रास्ते से नेपाल में बड़ी संख्या में कंटेनर पहुंचते हैं। मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले यात्री भी इस सीमा मार्ग से होकर गुजरते हैं। ऐसे में बॉर्डर कनेक्टिविटी प्रभावित होने से व्यापार और यात्रियों की आवाजाही पर भी असर पड़ने की आशंका है।
फ्लैश फ्लड से सड़क, पुल, हाइड्रोपावर परियोजनाओं और सीमा संपर्क को हुए व्यापक नुकसान ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में हालात को गंभीर बना दिया है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का आकलन कर रही हैं।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    1 hr ago
  • सीतापुर सिटी में 12 वफात का जुलूस एवं जलसा इस्लामी धर्म से निकल गया सीतापुर सिटी के मणिलाल चौराहे से लेकर के कोर्ट चौराहे से स्टेशन रोड कजरारे को जुलूस बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ इस्लामिक धर्म के लोगों ने शांतिपूर्वक मनाया उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह पर पुलिस तैनात की पुलिस प्रशासन ने जुलूस की सुरक्षा को लेकर के मणिलाल चौराहे से लेकर के कोर्ट चौराहे तक की सभी रोड बंद कर दी ताकि कोई अनहोनी एवं दुर्घटना ना हो सके
    1
    सीतापुर सिटी में 12 वफात का जुलूस एवं जलसा इस्लामी धर्म से निकल गया
सीतापुर सिटी के मणिलाल चौराहे से लेकर के कोर्ट चौराहे से स्टेशन रोड कजरारे को जुलूस बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ इस्लामिक धर्म के लोगों ने शांतिपूर्वक मनाया उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह पर पुलिस तैनात की पुलिस प्रशासन ने जुलूस की सुरक्षा को लेकर के मणिलाल चौराहे से लेकर के कोर्ट चौराहे तक की सभी रोड बंद कर दी ताकि कोई अनहोनी एवं दुर्घटना ना हो सके
    user_हिंदुस्तान सच का आईना
    हिंदुस्तान सच का आईना
    Newspaper publisher सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कजीयारा में डीएम-एसपी ने परखी बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था कजीयारा में डीएम-एसपी ने परखी बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश; अधिकारियों ने सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की संवाददाता, नरेश गुप्ता सीतापुर, 26 अगस्त। बारावफात/ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं जुलूसों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कजीयारा इलाके में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने ईदगाहों सहित प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया और जुलूस के निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण की स्थिति को परखा। डीएम एवं एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा गया। आपसी सौहार्द और भाईचारे की अपील पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि त्योहार सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    कजीयारा में डीएम-एसपी ने परखी बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था
कजीयारा में डीएम-एसपी ने परखी बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था
जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश; अधिकारियों ने सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की
संवाददाता, नरेश गुप्ता 
सीतापुर, 26 अगस्त। बारावफात/ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं जुलूसों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कजीयारा इलाके में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने ईदगाहों सहित प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया और जुलूस के निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण की स्थिति को परखा। डीएम एवं एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा गया।
आपसी सौहार्द और भाईचारे की अपील
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि त्योहार सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.