शमशाबाद थाने का डीएम ने किया औचक निरीक्षण: गंदगी पर लगाई फटकार, रिकॉर्ड अपडेट रखने व गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश शमशाबाद थाने का डीएम ने किया औचक निरीक्षण: गंदगी पर लगाई फटकार, रिकॉर्ड अपडेट रखने व गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को शमशाबाद थाने के औचक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में हड़कंप मच गया। अचानक डीएम के पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सभी अपने-अपने कार्यों में जुटते नजर आए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सीधे थाना कार्यालय पहुंचे और वहां अपराध रजिस्टर व आगंतुक रजिस्टर की एंट्री चेक की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि फाइलें और रिकॉर्ड हमेशा अपडेट रहने चाहिए, केवल कागजी खानापूर्ति किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी ने महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर तत्काल और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए। डीएम ने थाना परिसर स्थित मालखाना और हवालात का भी निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रांगण में पसरी गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने थाना अध्यक्ष रमेश सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त बढ़ाई जाए, फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। डीएम के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पूरे थाना परिसर में पुलिसकर्मी सतर्क नजर आए और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
शमशाबाद थाने का डीएम ने किया औचक निरीक्षण: गंदगी पर लगाई फटकार, रिकॉर्ड अपडेट रखने व गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश शमशाबाद थाने का डीएम ने किया औचक निरीक्षण: गंदगी पर लगाई फटकार, रिकॉर्ड अपडेट रखने व गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को शमशाबाद थाने के औचक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में हड़कंप मच गया। अचानक डीएम
के पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सभी अपने-अपने कार्यों में जुटते नजर आए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सीधे थाना कार्यालय पहुंचे और वहां अपराध रजिस्टर व आगंतुक रजिस्टर की एंट्री चेक की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि फाइलें और रिकॉर्ड हमेशा अपडेट रहने चाहिए, केवल कागजी खानापूर्ति किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके
बाद जिलाधिकारी ने महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर तत्काल और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए। डीएम ने थाना परिसर स्थित मालखाना और हवालात का भी निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रांगण में पसरी गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी
ने थाना अध्यक्ष रमेश सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त बढ़ाई जाए, फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। डीएम के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पूरे थाना परिसर में पुलिसकर्मी सतर्क नजर आए और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- ग्राम राई खरगपुर पोस्ट खंडोली थाना राजेपुर जिला फर्रुखाबाद तहसील अमृतपुर1
- फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मढैया तौफीक के सामने मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण रोडवेज बस और मछलियों से भरी पिकअप में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप सवार युवक को हल्की चोट आई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक विशाल पुत्र सुबोध निवासी ग्राम आशालग नगर बघा मिलक का ढेर कठेर, जिला मुरादाबाद अपने साथी आकाश पुत्र हरिराम निवासी महमदपुर माफी, जिला मुरादाबाद के साथ पिकअप संख्या UP 21 ET 9969 से मुरादाबाद से मछलियां लेकर कन्नौज जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मढैया तौफीक के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस संख्या UP 76 T 7806 से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में रोडवेज बस का चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप में सवार आकाश के हाथ में हल्की चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रक्षा सिंह व चौकी इंचार्ज राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। दुर्घटना में घायल रोडवेज चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पिकअप में बड़ी मात्रा में मछलियां भरी हुई थीं, जो हादसे के बाद सड़क पर फैल गईं। मछलियों को उठाने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और कई लोग मछलियां बिनते हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि सुबह से क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिसके चलते दृश्यता कम होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- खबर एक बार जरूर देखे1
- Post by जितेंद्र श्रीवास्तव1
- शाहजहांपुर। थाना अल्लाहगंज के निकट उल्लापुर चौराहे पर रात 1 बजे डबल डेकर बस गाय से टकराने से बचने के चक्कर में खाई में पलट गई। गोरी फाटा से मुंबई जा रही बस में 60 यात्री सवार थे, ज्यादातर सो रहे थे। हादसे से हड़कंप मच गया, कई मामूली चोटिल हो गए. घटना के बाद यात्रियों में चीज पुकार मच गई और देखते ही देखते वहां पर भीड़ पहुंच गई।स्थानीय पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर दूसरी बस से रवाना किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। कई यात्री नेपाल के बताए जा रहे1
- शाहजहांपुर के मौसम की बात करें तो आज 10 /03/2026 को तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है सूर्योदय 6:15 बजे हैं जबकि सूर्यास्त 6:15 PM बजे होगा नमी का स्तर 18 % है वही वायुमंडलीय दबाव 1015 के स्तर पर है अब बात करें अपने आने वाले सब में साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान को वीकली विधान फोरकास्ट की आज और आने वाले 6 दिन का न्यूनतम तापमान क्रमशः 36,39,39,39,38,38,37, डिग्री रहने की संभावना है3
- खबर बेहतर1