केवलराम पेट्रोल चौराहे पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, हरदीपसिंह पुरी का फूका पुतला खंडवा में शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे केवलराम पेट्रोल पंप के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और कथित “एप्सटिन फाइल” में नाम आने के आरोपों को लेकर जवाब मांगा। कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा जिला शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि यदि किसी मंत्री का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित फाइलों में सामने आता है तो प्रधानमंत्री को देश के सामने स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता से सवाल पूछना आज देशद्रोह करार दिया जा रहा है, जबकि विपक्ष का काम ही सवाल उठाना है। उन्होंने कहा कि जब तक मंत्री इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस आंदोलन जारी रखेगी। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना तिवारी ने भी आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना था कि यदि किसी अन्य दल के नेता का नाम सामने आता तो तत्काल कार्रवाई होती। उन्होंने कहा कि मामले में पारदर्शिता और जांच आवश्यक है, ताकि देश की छवि पर कोई आंच न आए। प्रदर्शन का स्वरूप प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर नारे लगाए। शाम साढ़े चार बजे पुतला दहन किया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह विरोध संसद से लेकर सड़क तक जारी रहेगा और वे इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से जवाब मांगते रहेंगे।
केवलराम पेट्रोल चौराहे पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, हरदीपसिंह पुरी का फूका पुतला खंडवा में शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे केवलराम पेट्रोल पंप के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और कथित “एप्सटिन फाइल” में नाम आने
के आरोपों को लेकर जवाब मांगा। कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा जिला शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि यदि किसी मंत्री का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित फाइलों में सामने आता है तो प्रधानमंत्री को देश के सामने स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता से सवाल पूछना आज देशद्रोह करार दिया जा रहा है, जबकि विपक्ष
का काम ही सवाल उठाना है। उन्होंने कहा कि जब तक मंत्री इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस आंदोलन जारी रखेगी। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना तिवारी ने भी आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना था कि यदि किसी अन्य दल के नेता का नाम सामने आता तो तत्काल कार्रवाई होती। उन्होंने कहा कि मामले में पारदर्शिता और
जांच आवश्यक है, ताकि देश की छवि पर कोई आंच न आए। प्रदर्शन का स्वरूप प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर नारे लगाए। शाम साढ़े चार बजे पुतला दहन किया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह विरोध संसद से लेकर सड़क तक जारी रहेगा और वे इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से जवाब मांगते रहेंगे।
- Post by Atmaram Yadav1
- Post by Raju Singh Rathod1
- *रंगभरी ग्यारस पर्व पर फाग उत्सव का आयोजन* रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान सनावद / रंगभरी ग्यारस पर्व के उपलक्ष्य में सखी सहेली ग्रुप ने शुक्रवार को सत्यनारायण मंदिर में फाग उत्सव का आयोजन किया। ग्रुप की सदस्यों ने सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण का पुष्पवर्षा कर पूजन,अर्चन किया। तत्पश्चात सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली तथा फाग उत्सव की बधाई दी। सदस्यों ने फाग गीतों की धुन पर नृत्य किया। सोनाली राठौर ने क्षेत्रवासियों को फाग उत्सव की बधाई दी और कहा कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वृंदावन की तर्ज पर फाग उत्सव धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। फाग उत्सव के दौरान ग्रुप की सदस्य रुक्मिणी शर्मा,लाड़की बाई बिरला,राधा पांडे,सरला पंडित,कुसुम बिरला,सीमा जैन,अंजली शर्मा,राधिका माहेश्वरी,प्रभा राठौर,मनीषा शर्मा,जयश्री बिर्ले, अन्नू शर्मा उपस्थित थीं।1
- Post by प्रभु रंसोरे1
- Post by Mp hardaकमताड़ा गार्डन कमताड़ा1
- सिविल अस्पताल कन्नौद में नहीं है लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सुविधा, इलाज से पहले हार जाति है कई जिंदगियां कन्नौद, सिविल अस्पताल कन्नौद में गंभीर मरीजों के लिए लाइफ सपोर्ट वेंटीलेटर युक्त एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है अस्पताल में जब किसी मरीज की हालत ज्यादा नाजुक होती है तब इंदौर से वेंटिलेटर वाली एंबुलेंस बुलाई जाती है इंदौर से कन्नौद तक वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस पहुंचने में 3 घंटे के आसपास का समय लग जाता है इस दौरान मरीज अस्पताल में ही भर्ती रहता है वेंटिलेटर सपोर्ट ना होने के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती जाती है वेंटिलेटर सपोर्ट एंबुलेंस नहीं होने से इलाज का गोल्डन टाइम निकल जाता है चिकित्सकों के अनुसार गंभीर मरीजों के मामले में शुरुआती समय महत्वपूर्ण होता है यदि इसी दौरान वेंटीलेटर और एडवांस लाइफ सपोर्ट मिल जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है लेकिन कन्नौद सिविल अस्पताल में यह सुविधा न होने से इलाज का वह जरूरी समय निकल जाता है जो कई बार मरीजों के लिए जानलेवा तक साबित होता है क्षेत्र के लोगों और मरीजों के परिजनों ने मांग की है कि कन्नौद के सिविल अस्पताल में स्थायी रूप से वेंटिलेटर युक्त लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाए ताकि मरीजों को समय पर जीवन रक्षक सुविधा मिल सके और इंदौर से एंबुलेंस बुलाने में होने वाली देरी से बचा जा सके, लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस में वेंटिलेटर मशीन ऑक्सीजन सप्लाई और बैकअप हार्ट व ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम इमरजेंसी दवाइयां प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ एंबुलेंस में प्राथमिक इलाज आदि की सुविधा उपलब्ध रहती है, कन्नौद ब्लॉक में एक 108 तथा एक जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस उपलब्ध रहती है, दोनों सुविधा को भोपाल मुख्यालय से ऑपरेट किया जाता है जिससे अस्पताल में मरीज को एंबुलेंस की इमरजेंसी में आवश्यकता पड़ने पर आधे से एक घंटा और कभी इससे भी अधिक समय लग जाता है "नगर सहित आसपास अनेक डेंजर जोन होते रहते हैं हादसे" कन्नौद नगर को सब डिवीजन का दर्जा प्राप्त होने के साथ ही यहां से एक राष्ट्रीय राजमार्ग तथा दूसरा राज्यमार्ग होकर गुजरता है जिसके कारण हमेशा हजारों वाहनों की आवाजाही लगी रहती है नगर सहित आसपास कई डेंजर जोन है अनेकों बार गंभीर दुर्घटना घटित होने पर गंभीर घायल मरीज की जान बचाने के लिए तत्काल सामान्य एंबुलेंस की उपलब्धता के लिए स्थानीय ब्लॉक स्तर पर ही एंबुलेंस ऑपरेटिंग की व्यवस्था होना चाहिए क्योंकि एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल करने पर घंटों का समय तो एंबुलेंस की उपलब्धता में ही लग जाता है इस दौरान मरीज दर्द से तड़पता रहता है शुक्रवार दोपहर 1 बजे इस संबंध में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर लोकेश मीणा ने कहा कि यदि वेंटीलेटर वाली एंबुलेंस एवं उसका स्टाफ कन्नौद के शासकीय अस्पताल में उपलब्ध रहेगा तो निश्चित ही मरीजों को गंभीर स्थिति में इसका विशेष लाभ मिलेगा "अस्पताल प्रबंधन के पास नहीं है कोई विकल्प" सिविल अस्पताल के पास वेंटीलेटर वाली एंबुलेंस का कोई विकल्प नहीं है जरूरत पड़ने पर इंदौर से ही एंबुलेंस बुलानी पड़ती है परिजनों का कहना रहता है कि फोन लगाने के बाद एंबुलेंस के पहुंचने तक कई घंटे गुजर जाते हैं और मरीजों की हालत जानलेवा हो जाती है कन्नौद से अस्पताल में उपलब्ध साधन एंबुलेंस में केवल सीमित सुविधाएं हैं गंभीर मरीज को लगातार मॉनिटरिंग और वेंटिलेटर सपोर्ट की आवश्यकता होती है जो सामान्य एंबुलेंस में संभव नहीं ऐसे में मरीज को सुरक्षित तरीके से रेफर करना भी चुनौती बन जाता है1
- खंडवा जिले के खालवा में इंदौर लोकायुक्त ने की कार्रवाई, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार.?1
- Post by Atmaram Yadav1
- Post by Raju Singh Rathod8