स्वामित्व योजना की प्रगति की कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने ली जानकारी राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को स्वामित्व योजना के संबंध में एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने तहसीलवार ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने तहसील स्तर पर ई-केवाईसी की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जिन पटवारियों की ई-केवाईसी की प्रगति शून्य है, उनकी गोषवारा रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने तथा आवश्यक प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रदान कराया जाए। साथ ही तहसीलदारों के डीएससी (Digital Signature Certificate) तैयार होने की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पटवारियों की आईडी एवं ई-केवाईसी संबंधी प्रशिक्षण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देश दिए कि परिमार्जन एवं रिव्यू की प्रगति की दैनिक समीक्षा की जाए तथा संबंधित तहसीलदार प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट साझा करें। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वामित्व योजना से संबंधित सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय-सीमा में प्रगति सुनिश्चित की जाए, ताकि योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंच सके।।

- 25 लाख लागत का तालाब 50हजार में बनाया. पहली बारिश में बह गया 25 लाख की लागत का तालाब पहली बारिश में ही बह गया {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 मंगलवार की जनसुनवाई में ग्राम पंचायत काशी तहसील राजगढ़ के ग्राम वासियों ने कलेक्टर को शिकायत कर बताया कि ग्राम पंचायत सरपंच काशी द्वारा 5 महीने पहले लगभग 25 लाख की लागत का तालाब का निर्माण 50हजार में किया गया था जिसमें उच्च गुणवत्ता सामग्री का उपयोग नहीं किया जाकर.घटिया सामग्री का उपयोग किया गया था जो पहली बारिश नहीं झेल पाया और बह गया. सरपंच ने एक ही नाले पर पांच जगह तालाब का निर्माण किया गया, सरपंच द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, सरपंच प्रतिनिधि जो सरपंच राजू बाई का पति. भी है,राम प्रसाद वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तालाब फूट गया है उसे फिर बना देंगे,1
- राजगढ़ में नकली दूध को लेकर मीडिया से चर्चा बोले जहां शिकायत मिलेगी कार्यवाही होगी राजगढ़ में किसानों ने दूध के भाव में वृद्धि और नकली दूध बेचने के खिलाफ रैली निकालकर कलेक्टर को जापान दिया कलेक्टर ने कहा जहां भी नकली दूध किसी साथ मिलेगी वहां कार्रवाई करेंगे1
- बिना कैमिकल वाला जैविक खाद जिससे पैदावार कई गुना अधिक यंग लोगों में आ रहा अटैक और कैंसर से दूर रहने के लिए गोमूत्र छाछ नीम से बनाया गया फ़सलो का टॉनिक ओर देशी व पारंपरिक देशी बर्मी कंपोस्ट खाद खाद1
- 28 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों का आक्रोश सड़क पर दिखा। भारतीय किसान संघ ने रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उचित व्यवस्था नहीं मिलने से नाराज किसानों ने कालापीपल-कुरावर रोड पर करीब 10 मिनट तक चक्का जाम किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने खुद सड़क खाली कर यातायात बहाल किया। #कालापीपल #किसान #भारतीयकिसानसंघ #किसानआंदोलन #चक्काजाम #किसानोंकीमांग #28सूत्रीयमांग #तहसीलकार्यालय #शाजापुर #मध्यप्रदेश #KisanNews #BreakingNews1
- शाजापुर की बेटी नीतिका की 4.10 मीटर की ‘स्वर्णिम छलांग’, दिल्ली में जीता गोल्ड! 🇮🇳🏆 🥇 शाजापुर की बेटी नीतिका की स्वर्णिम छलांग! कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढाबला घोंसी की नीतिका कीर ने दिल्ली में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज-2026 की पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4.10 मीटर की ऊंचाई पार कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीतिका की इस उपलब्धि से शाजापुर और मध्यप्रदेश का नाम रोशन हुआ है। छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। 🇮🇳🏆 ऐसी ही MP News, Shajapur News और स्थानीय खबरों के लिए Satya Express को Subscribe करें और वीडियो को Like एवं Share जरूर करें। #MPNews #ShajapurNews #MadhyaPradeshNews #NitikaKeer #PoleVault #Athletics #GoldMedal #Kalapipal #SatyaExpress1
- ढाबला घोंसी की बेटी नीतिका कीर ने दिल्ली में रचा इतिहास ,4.10 मीटर की छलांग लगाकर पोल वॉल्ट में जीता स्वर्ण पदक। कालापीपल के ग्राम ढाबला घोंसी की बेटी नीतिका आकरे (कीर) ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज-2026 की पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में 4.10 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीतिका की इस उपलब्धि से ढाबला घोंसी सहित पूरे कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। माता प्रियंका और पिता अनोप सिंह कीर की बेटी नीतिका ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर कालापीपल, शुजालपुर सहित शाजापुर जिले और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ग्रामीण अंचल से निकलकर बड़े खेल मंच पर स्वर्ण पदक हासिल करने वाली नीतिका की सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उनकी उपलब्धि पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार व कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।4
- सारंगपुर में 250 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर चोरों को पकड़ा ,खेल राज 250 CCTV कैमरों ने खोला चोरी के गिरोह का राज: सारंगपुर पुलिस ने 11 वारदातों का किया खुलासा, 4 लाख के जेवर-नकदी और 7 बाइक बरामदगी का दावा सारंगपुर। सूने मकानों और दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह तक पहुंचने में सारंगपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन चक्षु 360° के तहत कस्बे में लगे करीब 250 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने और साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से करीब 4 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और 4 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। वहीं आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के कब्जे में तीन और मोटरसाइकिल होना बताया है।  पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने सारंगपुर थाना क्षेत्र में हुई मकान, दुकान और मोटरसाइकिल चोरी की 11 वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने सभी मामलों में चोरी गए सामान की बरामदगी की कार्रवाई शुरू की है।  एक माह तक कैमरों से खंगाले चोरों के रास्ते मामले की शुरुआत 1 जुलाई को बाबड़ल्या निवासी पवित्रा बाई के कच्चे मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की रिपोर्ट से हुई। इसके बाद 9 अगस्त की रात सारंगपुर में तीन अलग-अलग स्थानों पर दुकानों के ताले तोड़ने और सूने मकान से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आईं। घटनाओं के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। संदिग्धों की गतिविधियों और आने-जाने के रास्तों को जोड़ने के लिए करीब 250 कैमरों की फुटेज की जांच की गई। करीब एक महीने की तलाश और साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के बाद पुलिस टीम कपिल उर्फ गोलू कंजर तक पहुंची। पूछताछ में कपिल ने अपने साथियों के साथ चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने टोनू कंजर और धनश्याम कंजर को भी गिरफ्तार किया। 11 प्रकरणों में चोरी का सामान और वाहन सामने आए पुलिस ने बताया कि आरोपियों से अलग-अलग मामलों में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। इनमें तीन मामलों में सोने-चांदी के जेवर, एक मामले में दुकान से नकदी और तीन मामलों में मोटरसाइकिल चोरी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल उर्फ गोलू (27), टोनू कंजर (21) और धनश्याम कंजर (28), सभी निवासी देवड़ा, थाना सुंदरसी, जिला शाजापुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कपिल पूर्व में डकैती की तैयारी जैसे गंभीर अपराध में भी संलिप्त रहा है। कार्रवाई एसपी अमित तोलानी, एएसपी केएल बंजारे और एसडीओपी सारंगपुर अरविंद सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी के नेतृत्व में की गई। इसमें एसआई राहुल सेंधव के साथ सारंगपुर और लीमाचौहान पुलिस की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।1
- मक्सूदनगढ़ के करेला गांव में कुएं में मिला नाबालिक के शव के बाद, आज फिर मामला हुआ गरम मक्सूदनगढ़ के करेला गांव में कुएं में मिला नाबालिक के शव के बाद, आज फिर मामला हुआ गरम1