सारंगपुर में 250 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर चोरों को पकड़ा ,खेल राज 250 CCTV कैमरों ने खोला चोरी के गिरोह का राज: सारंगपुर पुलिस ने 11 वारदातों का किया खुलासा, 4 लाख के जेवर-नकदी और 7 बाइक बरामदगी का दावा सारंगपुर। सूने मकानों और दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह तक पहुंचने में सारंगपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन चक्षु 360° के तहत कस्बे में लगे करीब 250 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने और साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से करीब 4 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और 4 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। वहीं आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के कब्जे में तीन और मोटरसाइकिल होना बताया है।  पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने सारंगपुर थाना क्षेत्र में हुई मकान, दुकान और मोटरसाइकिल चोरी की 11 वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने सभी मामलों में चोरी गए सामान की बरामदगी की कार्रवाई शुरू की है।  एक माह तक कैमरों से खंगाले चोरों के रास्ते मामले की शुरुआत 1 जुलाई को बाबड़ल्या निवासी पवित्रा बाई के कच्चे मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की रिपोर्ट से हुई। इसके बाद 9 अगस्त की रात सारंगपुर में तीन अलग-अलग स्थानों पर दुकानों के ताले तोड़ने और सूने मकान से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आईं। घटनाओं के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। संदिग्धों की गतिविधियों और आने-जाने के रास्तों को जोड़ने के लिए करीब 250 कैमरों की फुटेज की जांच की गई। करीब एक महीने की तलाश और साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के बाद पुलिस टीम कपिल उर्फ गोलू कंजर तक पहुंची। पूछताछ में कपिल ने अपने साथियों के साथ चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने टोनू कंजर और धनश्याम कंजर को भी गिरफ्तार किया। 11 प्रकरणों में चोरी का सामान और वाहन सामने आए पुलिस ने बताया कि आरोपियों से अलग-अलग मामलों में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। इनमें तीन मामलों में सोने-चांदी के जेवर, एक मामले में दुकान से नकदी और तीन मामलों में मोटरसाइकिल चोरी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल उर्फ गोलू (27), टोनू कंजर (21) और धनश्याम कंजर (28), सभी निवासी देवड़ा, थाना सुंदरसी, जिला शाजापुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कपिल पूर्व में डकैती की तैयारी जैसे गंभीर अपराध में भी संलिप्त रहा है। कार्रवाई एसपी अमित तोलानी, एएसपी केएल बंजारे और एसडीओपी सारंगपुर अरविंद सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी के नेतृत्व में की गई। इसमें एसआई राहुल सेंधव के साथ सारंगपुर और लीमाचौहान पुलिस की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

- राजगढ़ एम पी माचलपुर में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न। माचलपुर पुलिस थाना परिसर में टी आई आदित्य सोनी द्वारा बैठक आयोजित की बैठक में लिए गए निर्णय। नगर में गणेश चतुर्थी पर स्थापित होने वाली भगवान गणेश जी की झांकियां पर परंपरागत तरीके से जहां-जहां पर बनाई जाएगी वहां की सुरक्षा और विसर्जन के समय सुरक्षा हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा,भाजपा मंडल अध्यक्ष अमिता मंडलोई नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल मालवीय नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बलवंत सिंह गुर्जर नगर परिषद के पार्षद गण,नायब तहसीलदार प्रतिनिधि,विद्युत विभाग के प्रतिनिधि मुस्लिम समुदाय के सदर व प्रतिनिधि, विश्वहिंदू परिषद के प्रतिनिधि, पत्रकार गण सहित नगर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में गणेश चतुर्थी व डोल ग्यारस व भगवान देवनारायण छट आदि त्यौहारो को परंपरागत तरीके से मनाए जाने का फैसला लिया। डोल ग्यारस के दिन नगर के मध्य में जगह कम होने के कारण अखाड़े को पुराना झंडा चौक में अपना प्रदर्शन करने का स्थान देने का फैसला लिया गया। उसे दिन हाट बाजार होने के कारण अखाड़े की जगह को चूने की लाइन डालकर खाली रखा जाएगा ताकि अखाड़े अपना प्रदर्शन स्वतंत्र रूप से कर सकें। यह भी निर्देशित किया गया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के घातक व धारदार हथियार आदि का प्रदर्शन ना करें। साथ ही नगर परिषद को निर्देशित किया गया है कि किसी भी तरह के आवारा पशु सड़क पर ना दिखे। मूर्तिया विसर्जन के दिन सभी झांकियो की मूर्तियों को एकसाथ भूतियाबे डैम पर विसर्जित करने के लिए निर्देश दिए गए। नगर के बाजार व विसर्जन स्थल व रास्ते पर सुरक्षा हेतू नगर परिषद व पुलिस विभाग के सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहिए बीएसजी न्यूज़ ट्वेंटी फॉर की खबर, खबर को शेयर व चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले।1
- कालापीपल-आजादी के बाद से बदहाल मनसाया-सादनखेड़ी मार्ग, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार शाजापुर जिले में मनसाया से सादनखेड़ी तक करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों और बारिश में कीचड़ के चलते ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग की है। ग्राम पंचायत मनसाया से ग्राम सादनखेड़ी तक करीब 3 किलोमीटर का मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से रोजाना आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से हालात और खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर सड़क का निरीक्षण कराने के साथ आवश्यकतानुसार निर्माण, डामरीकरण और मरम्मत कार्य जल्द कराने की मांग की है। मनसाया-सादनखेड़ी सड़क बदहाल करीब 3 किलोमीटर सड़क जर्जर सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार2
- gram Dhakni me sadak nirman hetu🙏 gram Dhakni tahsil Mohan badodiya jila Shajapur mp .ghav me sadak n hone hi vaja se kaafi dikkat hoti he or pani ki bhi yahi samasya he nal to he par jal nhi he 🙏1
- सलसलाई में निकला दूज पर भव्य चल समारोह शोभायात्रा में उमडा जन सैलाब शाजापुर जिले के सलसलाई बाबा रामदेव की दूरी पर निकाला भव्य चल समारोह1
- हरतालिका तीज पर शिव मंदिरों में हुई विशेष पूजा, महिलाओं ने सुनी कथा हरतालिका तीज पर शिव मंदिरों में हुई विशेष पूजा, महिलाओं ने सुनी कथा शाजापुर। हरतालिका तीज पर महिलाओं ने सोमवार को अपने सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए और कुंवारी कन्याओं ने योग्य वर की प्राप्ति की इच्छा के साथ व्रत एवं उपवास कर भोलेशंकर की पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महिलाओं ने रातभर जागरण कर माता गौरी की पूजा की और परंपरा का निर्वहन करते हुए हरतालिका की पूजन कर भोलेनाथ का अभिषेक किया। हरतालिका तीज पर सज-धजकर महिलाएं शिव मंदिरों में सुबह से ही पहुंच गईं थीं और भीड़ अधिक होने पर उन्होने कतार में लगकर शिव को नमन किया। इसके बाद मंदिर में तीज माता की कथा सुनी। महिलाओं ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के चलते हरतालिका तीज पर व्रत रखकर शिवगौरी की पूजन कर पति की लंबी आयु होने और घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की गई।3
- दूध की हड़ताल दूध की हड़ताल दूध की हड़ताल।सुबह नहीं मिलेगा दूध मिलेगा दूध मिलेगा दूध डोंगरगांव किसानों ने 100₹ लीटर दूध नहीं बिकेगा तबतक दूध नहीं बेचेगे पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सोयत कला नगर के समीप ग्राम पंचायत डोंगरगांव के किसानो के द्वारा मिली जाकारी के अनुसार आज डोंगरगांव में दूध हड़ताल की मीटिंग करते हुए सुबह कोई भी देहरी पर या घर घर जाकर बंदी पर दूध लेकर नहीं नहीं जाएगा और किसी भी किसानों ने दूध बेच दिया तो किसानों की एकता नहीं देखेगी इसी लिया दूध का भाव ₹100 किलो नहीं होगा जब तक दूध नहीं बेचेगे पशु आहार जो खल की बोरी का भाव₹3500 हो गया है यह कहते हुए किसानों ने दूध बेच ने से मना किया है और जो भी किसान देहरी पर दूध बेचता हुआ पाया गया उसका ₹11000 का दंड लिया जाएगा डोंगरगांव के सभी किसानों ने दूध के लिए एक बैठक रखी गई है कि कल सुबह कोईभी किसान दूध नहीं बेचेगा1
- ये कैसा विकास रोड किनारे पानी ही पानी, वीडियो वायरल का सारंगपुर नपा की पोल खोली बारिश के बाद सारंगपुर नगर के बस स्टैंड बाजार मैं बारिश का पानी जमा हो गया जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वीडियो बनाकर लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे और कह रहे हैं कि यह सहारनपुर नगर परिषद का विकास है1
- थानों के कार्यालय बदलने की जगह थानों की लूट और प्रताड़ना बंद करवाए पुलिस अधीक्षक: कुणाल चौधरी थानों के कार्यालय बदलने की जगह थानों की लूट और प्रताड़ना बंद करवाए पुलिस अधीक्षक: कुणाल चौधरी अवंतीपुर बडोदिया थाने का अनुविभागीय कार्यालय पहले शुजालपुर था लेकिन वर्तमान एसपी द्वारा बेरछा कर दिया गया जो कि यातायात की सुविधा ओर दूरी अनुसार उल्टा है, जिस पर कांग्रेस पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी द्वारा फैसले को गलत एवं जनता के साथ अन्याय पूर्ण बताते हुवे विरोध किया गया। कुणाल चौधरी ने कहा कि अवंतीपुर बडोदिया थाने में तिलावद, पोंचानेर, रनायल अरनियाकला जैसे गांव आते हैं जिनका सीडीओपी कार्यालय शुजालपुर था जिसे वर्तमान एसपी द्वारा बेरछा करना एक अविवेकपूर्ण कार्य है क्योंकि अवंतिपुर बड़ोदिया थाने का न्यायालय और एसडीएम कार्यालय शुजालपुर लगता है इस कारण अधिकतर लोगों का पूर्ण कार्य शुजालपुर से ही होता है और यातायात की सुविधा ओर दूरी अनुसार शुजालपुर ही उनको पास पड़ता है ऐसे में पुलिस प्रशासन का यह निर्णय गलत है। कुणाल चौधरी ने बताया कि थानों को लूट का केंद्र और जनता की प्रताड़ना का केंद्र जो बना रखा है वहां के अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही करने की जरूरत है ना की थानों के कार्यालय बदलने की। कांग्रेस पार्टी द्वारा फिर से अनुरोध है कि थाना अवंतिपुर बड़ोदिया का एसडीओपी कार्यालय जनता के हित में पूर्व की तरह शुजालपुर किया जाए नहीं तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ आवाज उठेगी।1
- हायटशन लाइन की चपेट में आया 7 वर्षीया मासूम झुलसा छत पर खेलते समय हायटशन लाइन की चपेट में आया 7 वर्षीया मासूम झुलसा1