कालापीपल-आजादी के बाद से बदहाल मनसाया-सादनखेड़ी मार्ग, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार शाजापुर जिले में मनसाया से सादनखेड़ी तक करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों और बारिश में कीचड़ के चलते ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग की है। ग्राम पंचायत मनसाया से ग्राम सादनखेड़ी तक करीब 3 किलोमीटर का मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से रोजाना आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से हालात और खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर सड़क का निरीक्षण कराने के साथ आवश्यकतानुसार निर्माण, डामरीकरण और मरम्मत कार्य जल्द कराने की मांग की है। मनसाया-सादनखेड़ी सड़क बदहाल करीब 3 किलोमीटर सड़क जर्जर सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
कालापीपल-आजादी के बाद से बदहाल मनसाया-सादनखेड़ी मार्ग, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार शाजापुर जिले में मनसाया से सादनखेड़ी तक करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों और बारिश में कीचड़ के चलते ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग की है। ग्राम पंचायत मनसाया से ग्राम सादनखेड़ी तक करीब 3 किलोमीटर का मार्ग लंबे समय
से जर्जर हालत में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से रोजाना आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से हालात और खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर सड़क का निरीक्षण कराने के साथ आवश्यकतानुसार निर्माण, डामरीकरण और मरम्मत कार्य जल्द कराने की मांग की है। मनसाया-सादनखेड़ी सड़क बदहाल करीब 3 किलोमीटर सड़क जर्जर सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
- ढाबला घोंसी की बेटी नीतिका कीर ने दिल्ली में रचा इतिहास ,4.10 मीटर की छलांग लगाकर पोल वॉल्ट में जीता स्वर्ण पदक। कालापीपल के ग्राम ढाबला घोंसी की बेटी नीतिका आकरे (कीर) ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज-2026 की पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में 4.10 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीतिका की इस उपलब्धि से ढाबला घोंसी सहित पूरे कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। माता प्रियंका और पिता अनोप सिंह कीर की बेटी नीतिका ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर कालापीपल, शुजालपुर सहित शाजापुर जिले और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ग्रामीण अंचल से निकलकर बड़े खेल मंच पर स्वर्ण पदक हासिल करने वाली नीतिका की सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उनकी उपलब्धि पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार व कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।4
- नमामि भारतम् 🇮🇳 | वंदे मातरम् — 150 वर्ष 🙏 25 सितंबर को आप सादर आमंत्रित हैं। 🇮🇳 नमामि भारतम् 🇮🇳 | वंदे मातरम् — 150 वर्ष 🇮🇳 एक समय… एक सुर… एक लय… जब पूरा भारत एक साथ गूंजेगा— वंदे मातरम्! 🙏🇮🇳 राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस ऐतिहासिक आयोजन में आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। 🎶 *सामूहिक वंदे मातरम् गायन* 🎶 📅 25 सितंबर ⏰ एकत्रीकरण — प्रातः 10:00 बजे 🎤 सामूहिक गायन — प्रातः 11:00 बजे 📍 सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती कॉलोनी, कालापीपल आइए… 🇮🇳 राष्ट्रप्रेम को स्वर दें, 🇮🇳 मां भारती के चरणों में श्रद्धा अर्पित करें, 🇮🇳 और हजारों स्वरों के साथ एक सुर में गूंजाएं— वंदे मातरम्! 🇮🇳🇮🇳 आपकी सहभागिता ही इस राष्ट्रभक्ति के महाआयोजन की शक्ति है। अपने परिवार, मित्रों और परिचितों के साथ अवश्य पधारें और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें। आयोजक: सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कालापीपल #वंदेमातरम् #वंदेमातरम्150वर्ष #नमामिभारतम् #राष्ट्रभक्ति #सामूहिकवंदेमातरम् #सरस्वतीविद्यामंदिर #कालापीपल #मांभारती #एकसमयएकसुरएकलय 🇮🇳1
- *दिल्ली में कालापीपल की बेटी का कमाल, मध्यप्रदेश का बढ़ाया मान।* *संदीप गेहलोत* *IND24 TV* *संवाददाता कालापीपल*1
- श्यामपुर, दोराहा आँगनवाड़ी मे पोषण आहार प्रदर्शनी का आयोजन, महिलाओ को दी जानकारी। हेमन्त त्रिपाठी सीहोर श्यामपुर,, दोराहा आंगनवाड़ी में पोषण आहार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया,, ,, दोराहा आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण आहार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें गर्भवती महिलाओं को किस प्रकार पोषण आहार लेना चाहिए उसके बारे में बताया गया साथी पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया भोजन में विविधता एवं तिरंगा थाली के बारे में विस्तार से समझाया गया साथ ही पोषण युक्त आहार पर चर्चा की गई जिसमें हरी सब्जी मौसमी फल, सहजन के उपयोग के बारे में बताया गया इस पूरे कार्यक्रम में दोराहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित ग्राम की महिलाएं उपस्थित रही, संतोष तिवारी, बिंदा प्रजापति, ममता जोशी, लता दांगी दागप्रीति कुशवाहा एवं अन्य उपस्थित है2
- नगर पालिका के पदोन्नत कर्मचारियों का किया स्वागत-सम्मान। तृप्ति रेस्टोरेंट में नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में हुआ सम्मान समारोह। नगर पालिका आष्टा में विभिन्न पदों पर पदोन्नत हुए कर्मचारियों के सम्मान में तृप्ति रेस्टोरेंट आष्टा में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वाल्मीकि समाज अध्यक्ष रमेश भामा द्वारा किया गया। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान नगर पालिका में पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों विनोद सांगते, स्वच्छता उप निरीक्षक; विनोद घेंघट, सहायक ग्रेड-03; राजेश घेंघट, स्वच्छता पर्यवेक्षक; मनोज घेंघट, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं अर्जुन घेंघट, सहायक ग्रेड-03 का पुष्पमाला पहनाकर एवं सम्मान कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रायसिंह मेवाड़ा ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति कर्मचारी के कार्य एवं जिम्मेदारियों के प्रति विभाग द्वारा जताए गए विश्वास का प्रतीक है। नई जिम्मेदारी के साथ कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए नगरवासियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की स्वच्छता व्यवस्था सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। कर्मचारियों के बेहतर कार्य से ही शहर की व्यवस्थाओं में सकारात्मक बदलाव आता है। सम्मान समारोह के आयोजक एवं वाल्मीकि समाज अध्यक्ष रमेश भामा ने पदोन्नत हुए सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समाज एवं कर्मचारियों के लिए खुशी का अवसर है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और सेवाभाव को सम्मान मिलना उत्साह बढ़ाने वाला है। कार्यक्रम में वाल्मीकि महापंचायत के प्रदेश मंत्री राजेश घेंघट, बनवारी लाल पवार, विजय घेंघट, पप्पू खरे, अखिलेश डुमने, जितेंद्र भामा, लखन डुमाने, गोलू घेंघट सहित समाज के अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी पदोन्नत कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।2
- इछावर में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का शुभारंभ, माटी गणेश अभियान ने बढ़ाया उत्साह इछावर में BSW/MSW कक्षाओं का शुभारंभ, माटी गणेश अभियान के तहत छात्रों ने बनाई गणेश प्रतिमाएं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व पाठ्यक्रम का नया सत्र शुरू | इछावर में हुआ भव्य आयोजन1
- Bhopal News “सारे त्योहार धरने पर ही मना रहे हैं… अब लगता है सरकार हमारी अर्थी घर भेजेगी!” 😢 भोपाल में धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का दर्द छलक पड़ा। अभ्यर्थियों ने कहा—“सारे त्योहार यहीं धरने पर मना रहे हैं, ऐसा लगता है सरकार हमारी अर्थी घर भेजेगी।” अभ्यर्थियों का कहना है कि परिवार ने उन्हें चाय-पकौड़े बेचने के लिए नहीं, बल्कि अपना भविष्य बनाने और नौकरी हासिल करने के लिए भेजा था। रोजगार और अपनी मांगों को लेकर अभ्यर्थी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। देखिए अभ्यर्थियों ने सरकार से क्या कहा और उनका दर्द किस तरह सामने आया। #अभ्यर्थी #बेरोजगारी #सरकारीनौकरी #युवाओंकीआवाज #धरना #आंदोलन #रोजगार #युवासंघर्ष #वायरलवीडियो #Bhopal #MPNews1
- कालापीपल-आजादी के बाद से बदहाल मनसाया-सादनखेड़ी मार्ग, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार शाजापुर जिले में मनसाया से सादनखेड़ी तक करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों और बारिश में कीचड़ के चलते ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग की है। ग्राम पंचायत मनसाया से ग्राम सादनखेड़ी तक करीब 3 किलोमीटर का मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से रोजाना आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से हालात और खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर सड़क का निरीक्षण कराने के साथ आवश्यकतानुसार निर्माण, डामरीकरण और मरम्मत कार्य जल्द कराने की मांग की है। मनसाया-सादनखेड़ी सड़क बदहाल करीब 3 किलोमीटर सड़क जर्जर सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार2