Shuru
Apke Nagar Ki App…
इछावर में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का शुभारंभ, माटी गणेश अभियान ने बढ़ाया उत्साह इछावर में BSW/MSW कक्षाओं का शुभारंभ, माटी गणेश अभियान के तहत छात्रों ने बनाई गणेश प्रतिमाएं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व पाठ्यक्रम का नया सत्र शुरू | इछावर में हुआ भव्य आयोजन
OMPRAKASH MUKATI
इछावर में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का शुभारंभ, माटी गणेश अभियान ने बढ़ाया उत्साह इछावर में BSW/MSW कक्षाओं का शुभारंभ, माटी गणेश अभियान के तहत छात्रों ने बनाई गणेश प्रतिमाएं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व पाठ्यक्रम का नया सत्र शुरू | इछावर में हुआ भव्य आयोजन
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- इछावर में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का शुभारंभ, माटी गणेश अभियान ने बढ़ाया उत्साह इछावर में BSW/MSW कक्षाओं का शुभारंभ, माटी गणेश अभियान के तहत छात्रों ने बनाई गणेश प्रतिमाएं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व पाठ्यक्रम का नया सत्र शुरू | इछावर में हुआ भव्य आयोजन1
- श्यामपुर, दोराहा आँगनवाड़ी मे पोषण आहार प्रदर्शनी का आयोजन, महिलाओ को दी जानकारी। हेमन्त त्रिपाठी सीहोर श्यामपुर,, दोराहा आंगनवाड़ी में पोषण आहार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया,, ,, दोराहा आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण आहार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें गर्भवती महिलाओं को किस प्रकार पोषण आहार लेना चाहिए उसके बारे में बताया गया साथी पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया भोजन में विविधता एवं तिरंगा थाली के बारे में विस्तार से समझाया गया साथ ही पोषण युक्त आहार पर चर्चा की गई जिसमें हरी सब्जी मौसमी फल, सहजन के उपयोग के बारे में बताया गया इस पूरे कार्यक्रम में दोराहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित ग्राम की महिलाएं उपस्थित रही, संतोष तिवारी, बिंदा प्रजापति, ममता जोशी, लता दांगी दागप्रीति कुशवाहा एवं अन्य उपस्थित है2
- Bhopal News “सारे त्योहार धरने पर ही मना रहे हैं… अब लगता है सरकार हमारी अर्थी घर भेजेगी!” 😢 भोपाल में धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का दर्द छलक पड़ा। अभ्यर्थियों ने कहा—“सारे त्योहार यहीं धरने पर मना रहे हैं, ऐसा लगता है सरकार हमारी अर्थी घर भेजेगी।” अभ्यर्थियों का कहना है कि परिवार ने उन्हें चाय-पकौड़े बेचने के लिए नहीं, बल्कि अपना भविष्य बनाने और नौकरी हासिल करने के लिए भेजा था। रोजगार और अपनी मांगों को लेकर अभ्यर्थी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। देखिए अभ्यर्थियों ने सरकार से क्या कहा और उनका दर्द किस तरह सामने आया। #अभ्यर्थी #बेरोजगारी #सरकारीनौकरी #युवाओंकीआवाज #धरना #आंदोलन #रोजगार #युवासंघर्ष #वायरलवीडियो #Bhopal #MPNews1
- ढाबला घोंसी की बेटी नीतिका कीर ने दिल्ली में रचा इतिहास ,4.10 मीटर की छलांग लगाकर पोल वॉल्ट में जीता स्वर्ण पदक। कालापीपल के ग्राम ढाबला घोंसी की बेटी नीतिका आकरे (कीर) ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज-2026 की पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में 4.10 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीतिका की इस उपलब्धि से ढाबला घोंसी सहित पूरे कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। माता प्रियंका और पिता अनोप सिंह कीर की बेटी नीतिका ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर कालापीपल, शुजालपुर सहित शाजापुर जिले और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ग्रामीण अंचल से निकलकर बड़े खेल मंच पर स्वर्ण पदक हासिल करने वाली नीतिका की सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उनकी उपलब्धि पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार व कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।4
- नगर पालिका के पदोन्नत कर्मचारियों का किया स्वागत-सम्मान। तृप्ति रेस्टोरेंट में नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में हुआ सम्मान समारोह। नगर पालिका आष्टा में विभिन्न पदों पर पदोन्नत हुए कर्मचारियों के सम्मान में तृप्ति रेस्टोरेंट आष्टा में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वाल्मीकि समाज अध्यक्ष रमेश भामा द्वारा किया गया। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान नगर पालिका में पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों विनोद सांगते, स्वच्छता उप निरीक्षक; विनोद घेंघट, सहायक ग्रेड-03; राजेश घेंघट, स्वच्छता पर्यवेक्षक; मनोज घेंघट, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं अर्जुन घेंघट, सहायक ग्रेड-03 का पुष्पमाला पहनाकर एवं सम्मान कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रायसिंह मेवाड़ा ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति कर्मचारी के कार्य एवं जिम्मेदारियों के प्रति विभाग द्वारा जताए गए विश्वास का प्रतीक है। नई जिम्मेदारी के साथ कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए नगरवासियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की स्वच्छता व्यवस्था सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। कर्मचारियों के बेहतर कार्य से ही शहर की व्यवस्थाओं में सकारात्मक बदलाव आता है। सम्मान समारोह के आयोजक एवं वाल्मीकि समाज अध्यक्ष रमेश भामा ने पदोन्नत हुए सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समाज एवं कर्मचारियों के लिए खुशी का अवसर है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और सेवाभाव को सम्मान मिलना उत्साह बढ़ाने वाला है। कार्यक्रम में वाल्मीकि महापंचायत के प्रदेश मंत्री राजेश घेंघट, बनवारी लाल पवार, विजय घेंघट, पप्पू खरे, अखिलेश डुमने, जितेंद्र भामा, लखन डुमाने, गोलू घेंघट सहित समाज के अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी पदोन्नत कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।2
- *प्रेस नोट* थाना हनुमानगंज नगरीय पुलिस जिला भोपाल दिनांक 13.09.26 - थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा नाबालिक बालक से चोरी का सवारी आटो कीमती 4,00,000/- को बरामद कर किया जप्त भोपाल शहर में शरीर संबंधी ,सम्पत्ति संबंधी अपराधियो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के संबंध मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार द्वारा भोपाल पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री शैलेन्द्र सिहं चौहान एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री आयुष गुप्ता द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । जिसके तारतम्य में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए विधि का उल्लंघन करने वालो बालक के कब्जे से चोरी का सवारी आटो को बरामद करने मे सफलता अर्जित की हैं। घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनाँक 08.09.26 को फरियादी इरशाद पिता अय्यूब खान उम्र 45 साल निवासी मकान नंबर 167 गली नंबर 03 जनता मेडिकल के पास काजीकैम्प थाना हनुमानगंज भोपाल ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 06.09.26 को मेरा सवारी आटो क्रमांक MP047450 जनता मेडिकल स्टोर के पास काजीकैम्प से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 477/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया । पुलिस कार्यवाहीः घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर दिशा निर्देश प्राप्त कर टीम गठित कर रवाना की गई । दौराने तलास मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक लडका पुट्टा मील के पास चोरी का आटो बेचने की फिराक मे घूम रहा है कि सूचना पर उक्त हुलिये के संदेही को घेराबंदी कर पकडा जिससे उक्त सवारी आटो के बारे मे पूछताछ किया जो चोरी करना स्वीकार किया बाद उक्त सवारी आटो अपराध क्रमांक 477/26 धारा 303(2) बीएनएस का चोरी का मशरूका होने से जप्त किया गया । गिरफ्तार आरोपियो के नाम पता – विधि का उल्लंघन करने वाला एक बालक भूमिका - वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी,निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,सउनि भरतलाल, आरक्षक 3498 राकेश मंडलोई,आरक्षक 3582 आशीष त्यागी,आरक्षक 3679 सचिन सिहं ,आरक्षक 4748 अरविन्द बघेल की सराहनीय भूमिका रही है2
- *भोपाल में आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों की हुई बैठक...* बैठक के बाद शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी और आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की प्रेस कॉन्फ़्रेंस आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा... यूसीसी बिल को लेकर हमने अपनी बात पहले ही साफ कर दी थी... हम इस बिल को नहीं मानेंगे... और इसको खत्म करवाने के लिए संविधान के नियम से काम करेंगे... दिल्ली में 17 सितंबर को आयोजित प्रदर्शन में एमपी के लोगों से भी शामिल होने की अपील... हम इसको लेकर कोर्ट भी जाएंगे, हमारी पूरी तैयारी है... अमित शाह के 2029 तक 21 राज्यो में यूसीसी बिल लाने पर कहा ये देश के संविधान को खत्म करना चाहते है हम संविधान बचाना चाहते है भोपाल के शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी ने सभी से जंतर मंतर पर पहुँचने की अपील आरएसएस के गोलवलकर पहले भी कहा है कि (यूसीसी)क़ानून की ज़रूरत नहीं है *भोपाल में आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों की हुई बैठक...* बैठक के बाद शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी और आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की प्रेस कॉन्फ़्रेंस आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा... यूसीसी बिल को लेकर हमने अपनी बात पहले ही साफ कर दी थी... हम इस बिल को नहीं मानेंगे... और इसको खत्म करवाने के लिए संविधान के नियम से काम करेंगे... दिल्ली में 17 सितंबर को आयोजित प्रदर्शन में एमपी के लोगों से भी शामिल होने की अपील... हम इसको लेकर कोर्ट भी जाएंगे, हमारी पूरी तैयारी है... अमित शाह के 2029 तक 21 राज्यो में यूसीसी बिल लाने पर कहा ये देश के संविधान को खत्म करना चाहते है हम संविधान बचाना चाहते है भोपाल के शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी ने सभी से जंतर मंतर पर पहुँचने की अपील आरएसएस के गोलवलकर पहले भी कहा है कि (यूसीसी)क़ानून की ज़रूरत नहीं है1
- भोपाल नगर निगम कमिश्नर मैडम को सूचित किया जाता हैं वार्ड नंम्बर 21 के अल राशिद हॉस्पिटल के आगे एक मकान वाले ने पूरा नाला चौक कर दिया गंदा पानी रोड पर आ गया वंहा से निकल ने वाले बुजुर्ग महिला बच्चे सभी परेशान हैं ना पार्षद देखते ना नगर निगम के अधिकारी सुनते अंधेर नगरी चौपट राजा वाला कांम चल रहा हैं1