सेवा संकल्प अभियान अन्तर्गत मा0 प्रभारी मंत्री ने श्रम विभाग में किया श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मेरठ (सू0वि0) 26.09.2026 सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत श्रम विभाग मेरठ में श्री असीम अरूण मा0 राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) समाज कल्याण/प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में डा0 सोमेन्द्र तोमर, मा0 राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल (पी0आर0डी0) एवं मा0 महापौर श्री हरिकान्त अहलूवालिया, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर लगभग 500 औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों/कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सीय परामर्श हेतु श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित श्रमिकों/कर्मचारियों की मेडिकल टीम द्वारा ओ0पी0डी0 सुविधा, पैथोलॉजी जॉच, चिकित्सीय परामर्श, आवश्यक जॉच, रेफरल, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सम्बन्धी जागरूकता तथा कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों को सी0एस0आर0 फण्ड सेवायोजकों/प्रतिष्ठान स्वामियों एवं नर्सिग होम के सहयोग से मेडिकल किट प्रदान की गयी। यह भारत सरकार की अधिसूचित 04 श्रम संहिताओं में से व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य दशा संहिता 2020 द्वारा अधिसूचित 40 वर्ष से ऊपर के सभी श्रमिकों को इस योजना के अन्तर्गत लाभ प्रदान कराया जाना है। जिसका शुभारंभ आज किया गया। जनपद में, ब्लॉकों में, औद्योगिक क्षेत्रों में अभियान अवधि के दौरान निरन्तर श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया जायेगा। मा0 मंत्री जी द्वारा श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए सरकार द्वारा श्रमिक हित में संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण श्रमिक प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है तथा उनके एवं उनके परिवारों के सामाजिक आर्थिक हितों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मा0 मंत्री जी द्वारा श्रम विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की गयी। इस अवसर पर मा0 मंत्री जी द्वारा उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत पात्र श्रमिकों को हितलाभ वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों को श्री राजेश मिश्रा, उप श्रमायुक्त मेरठ द्वारा बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक अभिलेखों एवं पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करने का आह्वान किया गया। उप श्रमायुक्त द्वारा श्रमिकों को यह भी अवगत कराया गया कि सरकार का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को सामजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है तथा उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित कराना तथा उनके स्वास्थ्य की जॉच एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर श्री राजेश मिश्रा, उप श्रमायुक्त, मेरठ, श्री अनय मिश्रा, डी0सी0एन0आर0एल0एम0, श्री अवधेश कुमार वर्मा, सहायक श्रमायुक्त, मेरठ एवं श्री विनय कुमार दुबे, श्री शशि कान्त पाण्डेय, श्री रघुबर यादव, सुश्री नीलम, श्री सुनील कुमार, श्री मिथिलेश कुमार सिन्हा व श्रीमती रागिनी अग्रवाल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, मेरठ एवं समस्त कर्मचारी श्रम विभाग मेरठ व बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिक/कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान अन्तर्गत मा0 प्रभारी मंत्री ने श्रम विभाग में किया श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मेरठ (सू0वि0) 26.09.2026 सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत श्रम विभाग मेरठ में श्री असीम अरूण मा0 राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) समाज कल्याण/प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में डा0 सोमेन्द्र तोमर, मा0 राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल (पी0आर0डी0) एवं मा0 महापौर श्री हरिकान्त अहलूवालिया, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर लगभग 500 औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों/कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सीय परामर्श हेतु श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित श्रमिकों/कर्मचारियों की मेडिकल टीम द्वारा
ओ0पी0डी0 सुविधा, पैथोलॉजी जॉच, चिकित्सीय परामर्श, आवश्यक जॉच, रेफरल, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सम्बन्धी जागरूकता तथा कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों को सी0एस0आर0 फण्ड सेवायोजकों/प्रतिष्ठान स्वामियों एवं नर्सिग होम के सहयोग से मेडिकल किट प्रदान की गयी। यह भारत सरकार की अधिसूचित 04 श्रम संहिताओं में से व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य दशा संहिता 2020 द्वारा अधिसूचित 40 वर्ष से ऊपर के सभी श्रमिकों को इस योजना के अन्तर्गत लाभ प्रदान कराया जाना है। जिसका शुभारंभ आज किया गया। जनपद में, ब्लॉकों में, औद्योगिक क्षेत्रों में अभियान अवधि के दौरान निरन्तर श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया जायेगा। मा0 मंत्री जी द्वारा श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए सरकार द्वारा श्रमिक हित में संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने
का आह्वान किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण श्रमिक प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है तथा उनके एवं उनके परिवारों के सामाजिक आर्थिक हितों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मा0 मंत्री जी द्वारा श्रम विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की गयी। इस अवसर पर मा0 मंत्री जी द्वारा उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत पात्र श्रमिकों को हितलाभ वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों को श्री राजेश मिश्रा, उप श्रमायुक्त मेरठ द्वारा बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक अभिलेखों एवं पंजीकरण प्रक्रिया को
पूर्ण करने का आह्वान किया गया। उप श्रमायुक्त द्वारा श्रमिकों को यह भी अवगत कराया गया कि सरकार का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को सामजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है तथा उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित कराना तथा उनके स्वास्थ्य की जॉच एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर श्री राजेश मिश्रा, उप श्रमायुक्त, मेरठ, श्री अनय मिश्रा, डी0सी0एन0आर0एल0एम0, श्री अवधेश कुमार वर्मा, सहायक श्रमायुक्त, मेरठ एवं श्री विनय कुमार दुबे, श्री शशि कान्त पाण्डेय, श्री रघुबर यादव, सुश्री नीलम, श्री सुनील कुमार, श्री मिथिलेश कुमार सिन्हा व श्रीमती रागिनी अग्रवाल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, मेरठ एवं समस्त कर्मचारी श्रम विभाग मेरठ व बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिक/कर्मचारी उपस्थित रहे।
- हस्तिनापुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद हत्या का वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद मेरठ के हस्तिनापुर में हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी शिवांश चौहान उर्फ चुन्नू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। ट्रांसलम स्कूल से आगे रजवाहा पुल के पास हुई कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर 11 सितंबर को नितिन नागर की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज था और वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या से जुड़ी धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।1
- थाना दिवस में सुनी गईं फरियादें, SSP ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश मेरठ में 26 सितंबर को संपूर्ण समाधान थाना दिवस के दौरान पुलिस ने आम लोगों की शिकायतें सुनीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाने पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। एसएसपी ने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने और कार्रवाई की प्रक्रिया को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया। पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी समस्या या शिकायत की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। #Meerut #ThanaDiwas #SSPMeerut #MeerutPolice #PublicHearing #PoliceAction #MeerutNews #UPPolice #UttarPradesh #ERadioIndia1
- Nature is very good nature always give Pupils nature is kind goodas nature lovers nature is very good1
- सचिन सिरोही का बड़ा बयान: हिंदू महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल1
- मेरठ: मवाना के कृषक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस जांच में जुटी मेरठ के मवाना स्थित कृषक इंटर कॉलेज की एक नाबालिग इंटरमीडिएट छात्रा ने प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा के अनुसार, दो दिन पहले किसी काम से कॉलेज कार्यालय जाने के दौरान कथित तौर पर यह घटना हुई। मामले की सूचना छात्रा ने डायल-112 पर दी, जिसके बाद पुलिस कॉलेज पहुंची। पुलिस ने छात्रा और प्रधानाचार्य से पूछताछ की तथा घटना से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। नाबालिग छात्रा की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। NEWS TIME | सचिन कुमार #MeerutNews #Mawana #MawanaNews #KrishakInterCollege #UPNews #Instapost #FBPost1
- खरखौदा में मारपीट-पथराव मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 बाल अपचारी संरक्षण में **मेरठ के खरखौदा में मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई।** गोविन्दपुरी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और पथराव के मामले में खरखौदा पुलिस ने **तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार** किया है, जबकि एक बाल अपचारी को नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में **पन्नू, नासिर और शोएब** शामिल हैं। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त **एक फरसा और एक डंडा** बरामद किया गया है। साथ ही घटनास्थल से ईंट-पत्थर के टुकड़े भी मिले हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर थाना खरखौदा में मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।1
- निर्दोष खरीदारों के बजाय दोषी कॉलोनाइजरों व अधिकारियों पर हो कार्रवाई मेरठ। आजाद अधिकार सेवा के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष अजीत ठेकेदार के नेतृत्व में एक प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने कहा है कि निर्दोष खरीदारों के बजाय दोषी कॉलोनाइजरो वल्लभ प्रवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए उनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए और उनके घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए इस दौरान आजाद अधिकार सेवा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि अपनी पूर्व सेवा अवधि तथा वर्तमान में संगठन के माध्यम से उन्होंने इस विषय पर ठोस तथ्य और साक्षी एकत्र किए हैं जिसमें भूमाफियाओं कॉलोनाइजर की धोखाधड़ी के सबूत हैं इन साक्ष के आधार पर ऐसे अधिकारियों के मुखोटे उतरेंगे जो निर्दोष जनता को धोखा देकर अवैध मकान और प्लॉट बेचकर करोड़ों रुपया हजम कर गए हैं उन्होंने मांग की है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए इस दौरान ठाकुर रोहित सोम अजीज ठेकेदार रईस हामिद अंसारी बॉस सिद्धार्थ नजमा सितारा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे1
- यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट तेज, आखिर क्या होने वाला है नया समीकरण1
- मेरठ में स्नैपचैट पर किशोरी से दोस्ती, होटल में बुलाया; सिपाही पर रेप और न्यूड वीडियो बनाने का आरोप। मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी ने आगरा में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किशोरी का आरोप है कि सिपाही ने स्नैपचैट के जरिए उससे दोस्ती की। इसके बाद बातचीत का सिलसिला बढ़ा और जून में उसे मेरठ के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। किशोरी ने आरोप लगाया कि सिपाही ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका न्यूड वीडियो भी बना लिया। किशोरी के मुताबिक, मार्च से सिपाही लगातार उससे स्नैपचैट पर बातचीत कर रहा था। जून में मुलाकात के बाद आरोपी ने करीब चार महीने तक उसके साथ संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में एक दिन होटल में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसे सड़क पर छोड़कर चला गया। *सिपाही पर सरकारी पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप* किशोरी का आरोप है कि सिपाही ने उसे सरकारी पिस्टल दिखाकर डराया। साथ ही धमकी दी कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया या पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। किशोरी के मुताबिक, इसी डर के कारण वह काफी समय तक चुप रही। *थाने पर भी मारपीट का लगाया आरोप* किशोरी का आरोप है कि जब वह मामले की शिकायत लेकर कंकरखेड़ा और लोहियानगर थाने पहुंची तो वहां सिपाही और उसकी मां ने पुलिस के सामने उसके साथ मारपीट और शोषण किया। इसके बाद किशोरी एसएसपी कार्यालय पहुंची और पूरे मामले की शिकायत की। एसएसपी कार्यालय में किशोरी के बयान सीओ कार्यालय में दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1