मेरठ: मवाना के कृषक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस जांच में जुटी मेरठ के मवाना स्थित कृषक इंटर कॉलेज की एक नाबालिग इंटरमीडिएट छात्रा ने प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा के अनुसार, दो दिन पहले किसी काम से कॉलेज कार्यालय जाने के दौरान कथित तौर पर यह घटना हुई। मामले की सूचना छात्रा ने डायल-112 पर दी, जिसके बाद पुलिस कॉलेज पहुंची। पुलिस ने छात्रा और प्रधानाचार्य से पूछताछ की तथा घटना से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। नाबालिग छात्रा की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। NEWS TIME | सचिन कुमार #MeerutNews #Mawana #MawanaNews #KrishakInterCollege #UPNews #Instapost #FBPost
मेरठ: मवाना के कृषक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस जांच में जुटी मेरठ के मवाना स्थित कृषक इंटर कॉलेज की एक नाबालिग इंटरमीडिएट छात्रा ने प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा के अनुसार, दो दिन पहले किसी काम से कॉलेज कार्यालय जाने के दौरान कथित तौर पर यह घटना हुई। मामले की सूचना छात्रा ने डायल-112 पर दी, जिसके बाद पुलिस कॉलेज पहुंची। पुलिस ने छात्रा और प्रधानाचार्य से पूछताछ की तथा घटना से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। नाबालिग छात्रा की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। NEWS TIME | सचिन कुमार #MeerutNews #Mawana #MawanaNews #KrishakInterCollege #UPNews #Instapost #FBPost
- सचिन सिरोही का बड़ा बयान: हिंदू महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल1
- मेरठ बचाओ आंदोलन की हुंकार, उल्देपुर में किसानों-पीड़ितों का जमावड़ा मेरठ में ध्वस्तीकरण के आदेश के खिलाफ मेरठ बचाओ आंदोलन तेज हो गया है। उल्देपुर में किसानों और प्रभावित लोगों का जमावड़ा लगा है। आंदोलन की अगुवाई कर रहे रविंद्र गुर्जर ने कहा कि मेरठ को बचाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलन के दौरान स्थानीय नेताओं की ओर से केंद्र सरकार को भी निशाने पर लिया जा रहा है। भाजपा नेताओं से जुड़े सवाल भी उठाए जा रहे हैं और पूछा जा रहा है कि प्रभावित लोगों के बीच वे अपना पक्ष कब रखेंगे। #Meerut #MeerutBachaoAndolan #Uldepur #FarmersProtest #MeerutNews #MDA #DemolitionDrive #RavindraGurjar #PublicProtest #UPNews #UttarPradesh #ERadioIndia1
- *थाना लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ/पटाखा निर्माण एवं भण्डारण करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ एवं पटाखा बनाने के उपकरण बरामद।* अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मेरठ महोदय के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद मेरठ के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 25.09.2026 को थाना लिसाड़ी गेट पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ढलाई वाली गली रशीद नगर स्थित एक मकान में अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ/पटाखे बनाये जा रहे हैं तथा विस्फोटक सामग्री का भण्डारण किया गया है। सूचना पर थाना लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा मकान नं0 590 ढलाई वाली गली रशीद नगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ पर दबिश देकर अभियुक्त कय्यूम अली पुत्र वाहिद अली निवासी मकान नं0 590 ढलाई वाली गली रशीद नगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया। मौके से भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के रासायनिक/विस्फोटक पदार्थ, अवैध फ्यूज एवं पटाखा निर्माण में प्रयुक्त मशीनें व अन्य उपकरण बरामद किये गये। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना लिसाड़ी गेट पर मु0अ0सं0 614/2026 धारा 288 बीएनएस, 9बी(1)(बी)/9बी(1)(ए) विस्फोटक अधिनियम 1884 व 4बी/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-* 1.कय्यूम अली पुत्र वाहिद अली निवासी मकान नं0 590 ढलाई वाली गली रशीद नगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ, उम्र 40 वर्ष। *बरामदगी का विवरणः-* 1.03 पुलिंदे सफेद रंग का रासायनिक चिकना पदार्थ, कुल वजन 36 किलोग्राम। 2.01 पुलिंदा चमकीला ग्रे रासायनिक पदार्थ, वजन 1.500 किलोग्राम। 3.01 पुलिंदा डार्क ग्रे चमकीला रासायनिक पदार्थ, वजन 9.250 किलोग्राम। 4.01 पुलिंदा सफेद दरदरा रासायनिक पदार्थ, वजन 700 ग्राम। 5.01 पुलिंदा ग्रे रासायनिक पदार्थ, वजन 6.200 किलोग्राम। 6.01 पुलिंदा सफेद पाउडर रासायनिक पदार्थ, वजन 03 किलोग्राम। 7.04 पैकेट स्पार्क अवैध फ्यूज। 8.01 पैकेट चमकीला रैपिंग पेपर। 9.01 पैकेट हरे रंग का ब्रांड पैकिंग पेपर। 10.01 तिरपाल। 11.04 कट्टे व 01 कार्टन पटाखे बनाने की नलकी/खाली खोखे। 12.02 बड़ी प्रेस मशीन मय लकड़ी का तख्ता। 13.02 छोटी प्रेस मशीन। 14.01 इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन। 15.07 टेपिंग मशीन मय टेप। 16.13 बंडल विभिन्न ब्रांडों के पैकिंग कवर/गत्ता। 17.01 बड़ा प्लास्टिक टब नीला रंग। 18.01 छोटा प्लास्टिक टब लाल रंग। 19.01 बड़ा छलना। 20.05 अन्य सामग्री। *आपराधिक इतिहासः-* 1.मु0अ0सं0 614/2026 धारा 288 बीएनएस, 9बी(1)(बी)/9बी(1)(ए) विस्फोटक अधिनियम 1884 व 4बी/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908, थाना लिसाड़ी गेट, जनपद मेरठ। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-* 1.थानाध्यक्ष दलवीर सिंह, थाना लिसाड़ी गेट। 2.व0उ0नि0 संजय कुमार द्विवेदी, थाना लिसाड़ी गेट। 3.उ0नि0 अभय यादव, थाना लिसाड़ी गेट। 4.उ0नि0 सुनील राठौर, थाना लिसाड़ी गेट। 5.उ0नि0 विकास कौशिक, थाना लिसाड़ी गेट। 6.का0 नीरज, थाना लिसाड़ी गेट।1
- मेरठ: मवाना के कृषक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस जांच में जुटी मेरठ के मवाना स्थित कृषक इंटर कॉलेज की एक नाबालिग इंटरमीडिएट छात्रा ने प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा के अनुसार, दो दिन पहले किसी काम से कॉलेज कार्यालय जाने के दौरान कथित तौर पर यह घटना हुई। मामले की सूचना छात्रा ने डायल-112 पर दी, जिसके बाद पुलिस कॉलेज पहुंची। पुलिस ने छात्रा और प्रधानाचार्य से पूछताछ की तथा घटना से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। नाबालिग छात्रा की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। NEWS TIME | सचिन कुमार #MeerutNews #Mawana #MawanaNews #KrishakInterCollege #UPNews #Instapost #FBPost1
- कंकरखेड़ा में आरक्षी पर युवती के गंभीर आरोप, पुलिस जांच से मचा हड़कंप! मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र से जुड़ी एक खबर सामने आई है, जहां एक युवती ने एक आरक्षी पर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर कंकरखेड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा संबंधित पक्षों से पूछताछ के साथ उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई को लेकर क्षेत्राधिकारी दौराला श्री शिव ठाकुर ने जानकारी दी है। आइए सुनते हैं, उन्होंने पूरे प्रकरण पर क्या कहा।1
- लालकुर्ती क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ का मामला, दो युवक गिरफ्तार मेरठ। थाना लालकुर्ती क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद थाना लालकुर्ती पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। युवती की शिकायत के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी मेरठ ने मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- MP:हत्या के प्रकरण में 02 वर्ष से फरार ₹10,000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*1
- मेरठ में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा, भारी विस्फोटक बरामद—एक गिरफ्तार! मेरठ में पटाखों के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार! लिसाड़ी गेट में एक मकान पर छापेमारी कर पुलिस ने 40 वर्षीय कय्यूम अली को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में संदिग्ध रासायनिक पदार्थ, अवैध फ्यूज, पटाखों के खोखे और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, यहां अवैध रूप से पटाखे बनाए और विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया जा रहा था। मुकदमा दर्ज है और आगे की कार्रवाई जारी है।1