logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पिण्डवाड़ा के भावरी क्लस्टर में ग्राम उत्थान शिविर में 11 बजे तक अधिकारी नही पहुंचे सरूपगंज। ग्राम पंचायत भावरी में आयोजित क्लस्टर स्तरीय ग्राम उत्थान शिविर का हो रहा है आयोजन। सुबह 11 बजे तक एक दो अधिकारी को छोड़ पूरा पांडाल खाली पड़ा रहा। प्रचार प्रसार का रहा अभाव।

5 hrs ago
user_Jitendra Agarwal
Jitendra Agarwal
Journalist Pindwara, Sirohi•
5 hrs ago

पिण्डवाड़ा के भावरी क्लस्टर में ग्राम उत्थान शिविर में 11 बजे तक अधिकारी नही पहुंचे सरूपगंज। ग्राम पंचायत भावरी में आयोजित क्लस्टर स्तरीय ग्राम उत्थान शिविर का हो रहा है आयोजन। सुबह 11 बजे तक एक दो अधिकारी को छोड़ पूरा पांडाल खाली पड़ा रहा। प्रचार प्रसार का रहा अभाव।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • फालना नगर के खुडाला गांव में खुडाला खेतलाजी और ब्राह्मणी माता का दो दिवसीय मेला महोत्सव गुरुवार को शुरू हुआ। मेले का शुभारंभ नदी किनारे स्थित मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। इस दौरान ग्रामीण भजन-कीर्तन करते हुए और अखंड ज्योत लेकर खेतलाजी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
    2
    फालना नगर के खुडाला गांव में खुडाला खेतलाजी और ब्राह्मणी माता का दो दिवसीय मेला महोत्सव गुरुवार को शुरू हुआ। मेले का शुभारंभ नदी किनारे स्थित मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। इस दौरान ग्रामीण भजन-कीर्तन करते हुए और अखंड ज्योत लेकर खेतलाजी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • श्रद्धेय स्व केशव एच कुलकर्णी जी की समृति में आज रेलवे चिकित्सालय आबूरोड में उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ,आबूरोड एवं लायंस क्लब,आबूरोड के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,रक्त संग्रहण का कार्य रोटरी इंटरनेशनल ग्लोबल हॉस्पिटल ब्लड बैंक के बी.के. धर्मेन्द्र भाई व उनकी टीम ने किया, शिविर में संघ के सदस्यों ने कतारबद् होकर उत्साह के साथ रक्तदान किया, इस दौरान महिलाओ में प्रभा जोशी मोनालिसा, दुर्गेश, मोनिका सहित 165 लोगों ने रक्तदान किया, रक्तदान शिविर में मंडल यांत्रिक अभियंता डीजल अनिल गौतम, सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वत्सल श्रॉफ, सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता डीजल जसराम मीना, सहायक मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता संजय कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के अघ्यक्ष सुभाष जोशी, एतेंद्र कुमार, सचिव सुधीर जोशी, नरेश सैनी, सुनील शुक्ला, विशाल सिंह, रूपा राम, गौरव गौड़, इंद्रसेन महावर, ज़ाहिर हुसैन, प्रशांत चौहान, मुकेश मिश्रा,नीरज शर्मा, बालमुकनद आदि सदस्य उपस्थित रहे एवम रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया, लायंस क्लब, आबूरोड के लायन एम.पी. बंसल, भगवान अग्रवाल, प्रहलाद चौधरी, ओमप्रकाश अग्रवाल, नटवर भाई पटेल, सुभाष अग्रवाल, विशाल गोयल ,भंवर सिंह राजपुरोहित, राहुल गोयल ,तेजपाल सिंह, सुनीता अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, जगदीश ओरिया , बालकृष्ण चांडक,दीपक चौधरी,हरलाल चौधरी ,सुरेंद्र भूषण शर्मा उपस्थित रहे संघ ने सभी आबूरोड के रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने संघ के आह्वान पर मानव सेवा हेतु रक्तदान किया।
    1
    श्रद्धेय स्व केशव एच कुलकर्णी जी की समृति में आज रेलवे चिकित्सालय आबूरोड में उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ,आबूरोड एवं लायंस क्लब,आबूरोड के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,रक्त संग्रहण का कार्य रोटरी इंटरनेशनल ग्लोबल हॉस्पिटल ब्लड बैंक के बी.के. धर्मेन्द्र भाई व उनकी टीम ने किया, शिविर में संघ के सदस्यों ने कतारबद् होकर उत्साह के साथ रक्तदान किया, इस दौरान महिलाओ में प्रभा जोशी मोनालिसा, दुर्गेश, मोनिका सहित 165 लोगों ने रक्तदान किया, रक्तदान शिविर में मंडल यांत्रिक अभियंता  डीजल अनिल गौतम,  सहायक चिकित्सा अधिकारी   डॉक्टर वत्सल श्रॉफ, सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता डीजल जसराम मीना, सहायक मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता संजय कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ  के अघ्यक्ष सुभाष जोशी, एतेंद्र कुमार, सचिव सुधीर जोशी, नरेश सैनी, सुनील शुक्ला, विशाल सिंह, रूपा राम, गौरव गौड़, इंद्रसेन महावर, ज़ाहिर हुसैन, प्रशांत चौहान, मुकेश मिश्रा,नीरज शर्मा, बालमुकनद आदि सदस्य उपस्थित रहे एवम रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया, लायंस क्लब, आबूरोड के लायन एम.पी. बंसल,  भगवान अग्रवाल, प्रहलाद चौधरी, ओमप्रकाश अग्रवाल, नटवर भाई पटेल, सुभाष अग्रवाल, विशाल गोयल ,भंवर सिंह राजपुरोहित, राहुल गोयल ,तेजपाल सिंह, सुनीता अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल,  जगदीश ओरिया , बालकृष्ण चांडक,दीपक चौधरी,हरलाल चौधरी  ,सुरेंद्र भूषण शर्मा  उपस्थित रहे संघ ने सभी आबूरोड के रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने संघ के आह्वान पर मानव सेवा हेतु रक्तदान किया।
    user_Ritik Sargara
    Ritik Sargara
    पत्रकार Abu Road, Sirohi•
    2 hrs ago
  • बाली में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख, फालना रोड व सादड़ी रोड सहित मुख्य मार्ग हुए अतिक्रमण मुक्त। बाली।पाली(संवाददाता जमाल खान) बाली | शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण और उससे उत्पन्न यातायात जाम की समस्या को लेकर बाली नगरपालिका प्रशासन ने बुधवार को विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई न केवल पृथ्वीराज चौहान चौक से रंजन सराय तक मुख्य सड़क मार्ग पर की गई, बल्कि बाली-फालना रोड और बाली-सादड़ी रोड पर भी अवैध रूप से बैठे हाथ ठेला दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यह अभियान अधिशासी अधिकारी राजल राव के स्पष्ट निर्देशों पर तुरंत प्रभाव से शुरू किया गया। आदेश मिलते ही विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें जेईएन जगदीश प्रसाद, स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश गिरी, प्रदीप कुमार जमादार, पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका के कर्मचारी शामिल रहे। अभियान के दौरान नगरपालिका का अमला पूरी तैयारी के साथ मौके पर मौजूद रहा। जेसीबी मशीन, ट्रैक्टरों तथा पुलिस बल की सहायता से सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानों के बाहर रखा गया सामान, अस्थायी टीन शेड और अन्य अतिक्रमण हटाए गए। कई स्थानों से ठेले एवं सामग्री जब्त कर ट्रैक्टरों की मदद से सड़क को पूरी तरह साफ कराया गया। नगरपालिका प्रशासन के अनुसार लंबे समय से सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था। पैदल चलने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के बाद सड़कों के चौड़ी और साफ होने से यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई है। नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और जाम मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण किया गया तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय बाद बाली की प्रमुख सड़कों पर राहत नजर आई है। आमजन को उम्मीद है कि प्रशासन इसी तरह नियमित रूप से अभियान चलाकर शहर को अवैध अतिक्रमण से मुक्त रखेगा। नगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भी शहर के अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि बाली नगर को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।
    1
    बाली में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख, फालना रोड व सादड़ी रोड सहित मुख्य मार्ग हुए अतिक्रमण मुक्त।
बाली।पाली(संवाददाता जमाल खान)
बाली | शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण और उससे उत्पन्न यातायात जाम की समस्या को लेकर बाली नगरपालिका प्रशासन ने बुधवार को विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई न केवल पृथ्वीराज चौहान चौक से रंजन सराय तक मुख्य सड़क मार्ग पर की गई, बल्कि बाली-फालना रोड और बाली-सादड़ी रोड पर भी अवैध रूप से बैठे हाथ ठेला दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
यह अभियान अधिशासी अधिकारी राजल राव के स्पष्ट निर्देशों पर तुरंत प्रभाव से शुरू किया गया। आदेश मिलते ही विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें जेईएन जगदीश प्रसाद, स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश गिरी, प्रदीप कुमार जमादार, पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका के कर्मचारी शामिल रहे।
अभियान के दौरान नगरपालिका का अमला पूरी तैयारी के साथ मौके पर मौजूद रहा। जेसीबी मशीन, ट्रैक्टरों तथा पुलिस बल की सहायता से सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानों के बाहर रखा गया सामान, अस्थायी टीन शेड और अन्य अतिक्रमण हटाए गए। कई स्थानों से ठेले एवं सामग्री जब्त कर ट्रैक्टरों की मदद से सड़क को पूरी तरह साफ कराया गया।
नगरपालिका प्रशासन के अनुसार लंबे समय से सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था। पैदल चलने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के बाद सड़कों के चौड़ी और साफ होने से यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई है।
नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और जाम मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण किया गया तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय बाद बाली की प्रमुख सड़कों पर राहत नजर आई है। आमजन को उम्मीद है कि प्रशासन इसी तरह नियमित रूप से अभियान चलाकर शहर को अवैध अतिक्रमण से मुक्त रखेगा।
नगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भी शहर के अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि बाली नगर को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    पत्रकार बाली, पाली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • सिरोही के आबूरोड से खबर मावल फोरलेन पर एक रिसोर्ट के कमरे में लगी आग। आग लगने से रिसोर्ट में रुके लोगो और कर्मचारियों में मचा हड़कंप। सूचना मिलने पर नगरपालिका दमकलकर्मी पहुंचे मौके पर। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया जा सका काबू। मावल के समीप होटल अमरतारा की है घटना।
    1
    सिरोही के आबूरोड से खबर 
मावल फोरलेन पर एक रिसोर्ट के कमरे में लगी आग।
आग लगने से रिसोर्ट में रुके लोगो और कर्मचारियों में मचा हड़कंप।
सूचना मिलने पर नगरपालिका दमकलकर्मी पहुंचे मौके पर।
करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया जा सका काबू।
मावल के समीप होटल अमरतारा की है घटना।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • बाली उपखण्ड के भाटूंद मे 8 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर पत्रिका विमोचन किया गया इस दौरान भाटूंद के चेतन बालाजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद निमंत्रण पत्रिका अर्पित की समिति के लालाराम ने बताया कि भाटूंद में होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन में कलश यात्रा एवं धर्म सभा का आयोजन होगा इस कार्यक्रम में बेड़ा मंडल के 7 गांवों के हिन्दु भाग लेंगे घर घर पीले चावल व निमंत्रण पत्रिका देकर आमंत्रित किया आजाएगा । इस सम्मेलन में साधु संत धर्म प्रेमी भाग लेंगे । आयोजन भाटूंद के खेल मैदान में किया जाएगा । आयोजन समिति ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिन्दुओं को भाग लेने की अपील की गयी
    1
    बाली उपखण्ड के भाटूंद मे 8 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर पत्रिका विमोचन किया गया इस दौरान भाटूंद के चेतन बालाजी मंदिर में  विशेष पूजा अर्चना के बाद निमंत्रण पत्रिका अर्पित की समिति के लालाराम ने बताया कि भाटूंद में होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन में कलश  यात्रा एवं धर्म सभा का आयोजन होगा इस कार्यक्रम में बेड़ा मंडल के 7 गांवों के हिन्दु भाग लेंगे घर घर पीले चावल व निमंत्रण पत्रिका देकर आमंत्रित किया आजाएगा । इस सम्मेलन में साधु संत धर्म प्रेमी भाग लेंगे । आयोजन भाटूंद के खेल मैदान में किया जाएगा । आयोजन समिति ने  ज्यादा से ज्यादा  संख्या में हिन्दुओं को भाग लेने की अपील की गयी
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • रेवदर उपखंड क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। सिरोड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने बुधवार को कांडला हाइवे जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाएं खाली मटके लेकर हाइवे पर बैठ गईं और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से पेयजल आपूर्ति बाधित है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने यह कदम उठाया। हाइवे जाम की सूचना मिलते ही अनादरा पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ मनोज गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता भी पहुंचा और ग्रामीणों से समझाइश शुरू की। पुलिस व प्रशासन की समझाइश के बाद हाइवे यातायात के लिए सुचारू करवाया गया। इसके बाद ग्रामीण ग्राम पंचायत परिसर में एकत्र हुए और वहां भी प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान जलदाय विभाग के एईएन गोविंद लाल मीणा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने मांग रखी कि पेयजल आपूर्ति तुरंत सुचारू की जाए तथा जलदाय विभाग के कार्मिक दलपत सिंह और छोगाराम मेघवाल की जगह अन्य कर्मचारियों को लगाया जाए। अधिकारियों द्वारा दो दिन में व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
    1
    रेवदर उपखंड क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। सिरोड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने बुधवार को कांडला हाइवे जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाएं खाली मटके लेकर हाइवे पर बैठ गईं और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से पेयजल आपूर्ति बाधित है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने यह कदम उठाया।
हाइवे जाम की सूचना मिलते ही अनादरा पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ मनोज गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता भी पहुंचा और ग्रामीणों से समझाइश शुरू की। पुलिस व प्रशासन की समझाइश के बाद हाइवे यातायात के लिए सुचारू करवाया गया।
इसके बाद ग्रामीण ग्राम पंचायत परिसर में एकत्र हुए और वहां भी प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान जलदाय विभाग के एईएन गोविंद लाल मीणा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने मांग रखी कि पेयजल आपूर्ति तुरंत सुचारू की जाए तथा जलदाय विभाग के कार्मिक दलपत सिंह और छोगाराम मेघवाल की जगह अन्य कर्मचारियों को लगाया जाए।
अधिकारियों द्वारा दो दिन में व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • बलाना गांव में आज माताजी मंदिर पर परंपरागत रूप से ध्वजारोहण का पावन कार्य संपन्न हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ ध्वजा रोहन किया गया। इस शुभ अवसर पर गांव के प्रमुख लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और सभी श्रद्धालुओं ने माताजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित लोगों को गुड़ वितरित कर खुशियां बांटी गईं, जिससे पूरे गांव में उल्लास का माहौल देखने को मिला। यह आयोजन गांव की धार्मिक परंपराओं और आपसी एकता का सुंदर उदाहरण रहा।
    3
    बलाना गांव में आज माताजी मंदिर पर परंपरागत रूप से ध्वजारोहण का पावन कार्य संपन्न हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ ध्वजा रोहन किया गया। इस शुभ अवसर पर गांव के प्रमुख लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और सभी श्रद्धालुओं ने माताजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित लोगों को गुड़ वितरित कर खुशियां बांटी गईं, जिससे पूरे गांव में उल्लास का माहौल देखने को मिला।
यह आयोजन गांव की धार्मिक परंपराओं और आपसी एकता का सुंदर उदाहरण रहा।
    user_Lucky singh
    Lucky singh
    सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • फालना रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाली यात्रियों को होगी असुविधा रेल विभाग में विभिन्न माध्यमों से रेल यात्रियों को भी जानकारी क्योंकि कई ट्रेनें आबू रोड तक ही होगी संचालित उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर मावल व अमीरगढ़ स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 812 पर तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण फालना स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को आबू रोड तक ही रेल सुविधा मिल पाएगी वह आगे की यात्रा को लेकर यात्रियों को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलना होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि इस तकनीकी कार्य के चलते विभिन्न रेलसेवाएं प्रभावित होंगी। आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से) 1. गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 06.02.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह आबूरोड तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा आबूरोड-साबरमती के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 2. गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 07.02.26 को साबरमती के स्थान पर आबूरोड से संचालित होगी। यह रेलसेवा साबरमती-आबूरोड के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। रीशेड्यूल रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से) 1. गाड़ी संख्या 12462, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 06.02.26 को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। 2. गाड़ी संख्या 22548, साबरमती-ग्वालियर रेलसेवा दिनांक 06.02.26 को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। 3. गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 05.02.26 को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। 4. गाड़ी संख्या 09084, भगत की कोठी-मुम्बई सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.02.26 को भगत की कोठी से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से) 1. गाड़ी संख्या 14707, हनुमानगढ़-दादर रेलसेवा जो दिनांक 06.02.26 को हनुमानगढ़ से प्रस्थान करेगी, वह मार्ग में जोधपुर-आबूरोड के मध्य 01 घंटा रेगुलेट की जाएगी।
    1
    फालना रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाली यात्रियों को होगी असुविधा रेल विभाग में विभिन्न माध्यमों से रेल यात्रियों को भी जानकारी क्योंकि कई ट्रेनें आबू रोड तक ही होगी संचालित उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर मावल व अमीरगढ़ स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 812 पर तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। 
इस कार्य के कारण फालना स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को आबू रोड तक ही रेल सुविधा मिल पाएगी वह आगे की यात्रा को लेकर यात्रियों को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलना होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि इस तकनीकी कार्य के चलते विभिन्न रेलसेवाएं प्रभावित होंगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 06.02.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह आबूरोड तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा आबूरोड-साबरमती के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 07.02.26 को साबरमती के स्थान पर आबूरोड से संचालित होगी। यह रेलसेवा साबरमती-आबूरोड के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
रीशेड्यूल रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 12462, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 06.02.26 को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी संख्या 22548, साबरमती-ग्वालियर रेलसेवा दिनांक 06.02.26 को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
3. गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 05.02.26 को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
4. गाड़ी संख्या 09084, भगत की कोठी-मुम्बई सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.02.26 को भगत की कोठी से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 14707, हनुमानगढ़-दादर रेलसेवा जो दिनांक 06.02.26 को हनुमानगढ़ से प्रस्थान करेगी, वह मार्ग में जोधपुर-आबूरोड के मध्य 01 घंटा रेगुलेट की जाएगी।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मावल चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान रीको पुलिस की कार्यवाही भारी मात्रा में कैश, सोने व चांदी के जेवरात किए जप्त, सिरोही जिले के आबूरोड के रिको थाना क्षेत्र की मावल पुलिस चौकी पर फिर एक बार पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है, मावल पुलिस चौकी पर अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, हवाला कारोबार की रोकथाम एवं अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु लगातार सघन नाकाबंदी की जाकर वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही है, इस चेकिंग के दौरान आज सिरोही की तरफ से आई एक ट्रैवल्स बस को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई तो बस में सवार एक यात्री चंदूलाल के बैग में से बिना बिल व दस्तावेज के 513 ग्राम सोना, 1 किलो 390 ग्राम चांदी, 204500 वह दो GPS को पुलिस ने जप्त कर एक व्यक्ति को पकड़ कर कार्यवाही को अंजाम दिया है तो वही रीको पुलिस ने यात्री के पास से जप्त किए कैश, सोने व चांदी के जेवरात की कुल कमीत करीब एक करोड़ आकी गई है।
    1
    मावल चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान रीको पुलिस की कार्यवाही भारी मात्रा में कैश, सोने व चांदी के जेवरात किए जप्त, सिरोही जिले के आबूरोड के रिको थाना क्षेत्र की मावल पुलिस चौकी पर फिर एक बार पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है, मावल पुलिस चौकी पर अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, हवाला कारोबार की रोकथाम एवं अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु लगातार सघन नाकाबंदी की जाकर वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही है, इस चेकिंग के दौरान आज सिरोही की तरफ से आई एक ट्रैवल्स बस को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई तो बस में सवार एक यात्री चंदूलाल के बैग में से बिना बिल व दस्तावेज के 513 ग्राम सोना, 1 किलो 390 ग्राम चांदी, 204500 वह दो GPS को पुलिस ने जप्त कर एक व्यक्ति को पकड़ कर कार्यवाही को अंजाम दिया है तो वही रीको पुलिस ने यात्री के पास से जप्त किए कैश, सोने व चांदी के जेवरात की कुल कमीत करीब एक करोड़ आकी गई है।
    user_Ritik Sargara
    Ritik Sargara
    पत्रकार Abu Road, Sirohi•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.