logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आबूरोड में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 165 लोगों ने किया रक्तदान। श्रद्धेय स्व केशव एच कुलकर्णी जी की समृति में आज रेलवे चिकित्सालय आबूरोड में उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ,आबूरोड एवं लायंस क्लब,आबूरोड के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,रक्त संग्रहण का कार्य रोटरी इंटरनेशनल ग्लोबल हॉस्पिटल ब्लड बैंक के बी.के. धर्मेन्द्र भाई व उनकी टीम ने किया, शिविर में संघ के सदस्यों ने कतारबद् होकर उत्साह के साथ रक्तदान किया, इस दौरान महिलाओ में प्रभा जोशी मोनालिसा, दुर्गेश, मोनिका सहित 165 लोगों ने रक्तदान किया, रक्तदान शिविर में मंडल यांत्रिक अभियंता डीजल अनिल गौतम, सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वत्सल श्रॉफ, सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता डीजल जसराम मीना, सहायक मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता संजय कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के अघ्यक्ष सुभाष जोशी, एतेंद्र कुमार, सचिव सुधीर जोशी, नरेश सैनी, सुनील शुक्ला, विशाल सिंह, रूपा राम, गौरव गौड़, इंद्रसेन महावर, ज़ाहिर हुसैन, प्रशांत चौहान, मुकेश मिश्रा,नीरज शर्मा, बालमुकनद आदि सदस्य उपस्थित रहे एवम रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया, लायंस क्लब, आबूरोड के लायन एम.पी. बंसल, भगवान अग्रवाल, प्रहलाद चौधरी, ओमप्रकाश अग्रवाल, नटवर भाई पटेल, सुभाष अग्रवाल, विशाल गोयल ,भंवर सिंह राजपुरोहित, राहुल गोयल ,तेजपाल सिंह, सुनीता अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, जगदीश ओरिया , बालकृष्ण चांडक,दीपक चौधरी,हरलाल चौधरी ,सुरेंद्र भूषण शर्मा उपस्थित रहे संघ ने सभी आबूरोड के रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने संघ के आह्वान पर मानव सेवा हेतु रक्तदान किया।

3 hrs ago
user_Ritik Sargara
Ritik Sargara
पत्रकार Abu Road, Sirohi•
3 hrs ago

आबूरोड में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 165 लोगों ने किया रक्तदान। श्रद्धेय स्व केशव एच कुलकर्णी जी की समृति में आज रेलवे चिकित्सालय आबूरोड में उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ,आबूरोड एवं लायंस क्लब,आबूरोड के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,रक्त संग्रहण का कार्य रोटरी इंटरनेशनल ग्लोबल हॉस्पिटल ब्लड बैंक के बी.के. धर्मेन्द्र भाई व उनकी टीम ने किया, शिविर में संघ के सदस्यों ने कतारबद् होकर उत्साह के साथ रक्तदान किया, इस दौरान महिलाओ में प्रभा जोशी मोनालिसा, दुर्गेश, मोनिका सहित 165 लोगों ने रक्तदान किया, रक्तदान शिविर में मंडल यांत्रिक अभियंता डीजल अनिल गौतम, सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वत्सल श्रॉफ, सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता डीजल जसराम मीना, सहायक मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता संजय कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के अघ्यक्ष सुभाष जोशी, एतेंद्र कुमार, सचिव सुधीर जोशी, नरेश सैनी, सुनील शुक्ला, विशाल सिंह, रूपा राम, गौरव गौड़, इंद्रसेन महावर, ज़ाहिर हुसैन, प्रशांत चौहान, मुकेश मिश्रा,नीरज शर्मा, बालमुकनद आदि सदस्य उपस्थित रहे एवम रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया, लायंस क्लब, आबूरोड के लायन एम.पी. बंसल, भगवान अग्रवाल, प्रहलाद चौधरी, ओमप्रकाश अग्रवाल, नटवर भाई पटेल, सुभाष अग्रवाल, विशाल गोयल ,भंवर सिंह राजपुरोहित, राहुल गोयल ,तेजपाल सिंह, सुनीता अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, जगदीश ओरिया , बालकृष्ण चांडक,दीपक चौधरी,हरलाल चौधरी ,सुरेंद्र भूषण शर्मा उपस्थित रहे संघ ने सभी आबूरोड के रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने संघ के आह्वान पर मानव सेवा हेतु रक्तदान किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झाड़ोल–कोटड़ा उपखंड के आदिवासी ग्रामीणों को एक ही स्थान पर प्रशासनिक सुविधाएं देने के लिए 2015 में शुरू की गई लगभग एक करोड़ रुपये की अत्याधुनिक सरकारी बस वर्ष 2018 से झाड़ोल थाने परिसर में खड़ी कबाड़ बन रही है। चालक का मानदेय बकाया है और कई अधिकारी योजना से अनजान हैं।
    1
    झाड़ोल–कोटड़ा उपखंड के आदिवासी ग्रामीणों को एक ही स्थान पर प्रशासनिक सुविधाएं देने के लिए 2015 में शुरू की गई लगभग एक करोड़ रुपये की अत्याधुनिक सरकारी बस वर्ष 2018 से झाड़ोल थाने परिसर में खड़ी कबाड़ बन रही है। चालक का मानदेय बकाया है और कई अधिकारी योजना से अनजान हैं।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बलाना गांव के किसानों को पिछले चार महीनों से खेतों में आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव से बिटिया माइनर की ओर जाने वाले रास्ते पर नहर से पहले पानी भर जाने के कारण पूरा मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। वर्षा ऋतु के साथ-साथ रबी फसल के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। किसानों का कहना है कि पानी जमा होने से ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और पैदल आवागमन तक मुश्किल हो गया है, जिससे खेती के कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के सामने अपनी परेशानी रखते हुए मांग की है कि उक्त स्थान पर पुल या पक्का रास्ता बनाया जाए, ताकि किसानों और ग्रामीणों को रोज़मर्रा के कामों में दिक्कत न हो। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में फसलों की देखभाल और कटाई में और ज्यादा समस्याएं उत्पन्न होंगी। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेकर स्थायी समाधान करता है।
    1
    बलाना गांव के किसानों को पिछले चार महीनों से खेतों में आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव से बिटिया माइनर की ओर जाने वाले रास्ते पर नहर से पहले पानी भर जाने के कारण पूरा मार्ग अवरुद्ध हो जाता है।
वर्षा ऋतु के साथ-साथ रबी फसल के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। किसानों का कहना है कि पानी जमा होने से ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और पैदल आवागमन तक मुश्किल हो गया है, जिससे खेती के कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन के सामने अपनी परेशानी रखते हुए मांग की है कि उक्त स्थान पर पुल या पक्का रास्ता बनाया जाए, ताकि किसानों और ग्रामीणों को रोज़मर्रा के कामों में दिक्कत न हो।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में फसलों की देखभाल और कटाई में और ज्यादा समस्याएं उत्पन्न होंगी।
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेकर स्थायी समाधान करता है।
    user_Lucky singh
    Lucky singh
    सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जालौर गुरुवार को मौसम में बदलाव के साथ सर्दी का असर हुआ काम तापमान में हुआ इजाफा, शहर सहित जिले भर में मौसम में बदलाव के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है वहीं सर्दी का असर सवेरे शाम को ज्यादा महसूस हो रहा है भाई दोपहर में सर्दी का असर बिल्कुल कम नजर आ रहा है शहर के उपखंड क्षेत्र भीनमाल सांचौर आहोर सहित जिले भर में सर्दी का असर कब हुआ है
    1
    जालौर गुरुवार को मौसम में बदलाव के साथ सर्दी का असर हुआ काम तापमान में हुआ इजाफा, शहर सहित जिले भर में मौसम में बदलाव के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है वहीं सर्दी का असर सवेरे शाम को ज्यादा महसूस हो रहा है भाई दोपहर में सर्दी का असर बिल्कुल कम नजर आ रहा है शहर के उपखंड क्षेत्र भीनमाल सांचौर आहोर सहित जिले भर में सर्दी का असर कब हुआ है
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बाली नाना पुलिस थाना क्षेत्र के दुदनी मे पुलिस ने 5 शातिर बदमाश पकड़ेः पूछताछ जारी इन युवकों के पास से आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी बदमाश उदयपुर क्षेत्र के निवासी हैं।
    1
    बाली  नाना पुलिस थाना क्षेत्र के दुदनी  मे पुलिस ने 5 शातिर बदमाश पकड़ेः पूछताछ जारी इन युवकों के पास से आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी बदमाश उदयपुर क्षेत्र के निवासी हैं।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बाली उपखंड के दूदनी में 7 संदिग्धों को नाना पुलिस ने कालंदरी पुलिस को सौपा निकटवर्ती दूदनी गांव में शराब के ठेके पर दबिश देकर 7 संदिग्ध युवकों को पकड़कर का कालन्दरी पुलिस को सौपा। मंगलवार को पुलिस और ग्रामीणों की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव के शराब ठेके पर 7 युवक संदिग्ध अवस्था में शराब पीते पाए गए। उनके पास एक बाइक भी खड़ी थी। संयुक्त दल ने जब उनसे पूछताछ की, तो युवक घबरा गए और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। संदेह होने पर जब पुलिस ने युवकों की तलाशी ली, तो उनके पास मौजूद एक थैली में ज्वेलरी बरामद हुई। हालांकि, प्राथमिक दृष्टि में यह आभूषण 'इमिटेशन' (नकली) प्रतीत हो रहे हैं। जिसका खुलाशा जांच में होगा। थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि पकड़े गए युवक पूछताछ में लगातार अपने बयान बदल रहे हैं। पुलिस अलग-अलग तरीके से उनसे सच उगलवाने में जुटी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही क्षेत्र में हुई चोरियों का बड़ा खुलासा हो सकता है। 7 संदिग्तो में एक नाबालिग भी है पुलिस ने बताया कि सिरोया गाँव जो कालन्दरी थाना के अंतर्गत आता है 24 घंटे पूर्व ही चोरी करके फरार थे सभी को कालन्दरी पुलिस को सौपा गया।
    1
    बाली उपखंड के दूदनी में 7 संदिग्धों को नाना पुलिस ने कालंदरी पुलिस को सौपा
निकटवर्ती दूदनी गांव में  शराब के ठेके पर दबिश देकर 7 संदिग्ध युवकों को पकड़कर का कालन्दरी पुलिस को सौपा। मंगलवार को  पुलिस और ग्रामीणों की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव के शराब ठेके पर 7 युवक संदिग्ध अवस्था में शराब पीते पाए गए। उनके पास एक बाइक भी खड़ी थी। संयुक्त दल ने जब उनसे पूछताछ की, तो युवक घबरा गए और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। संदेह होने पर जब पुलिस ने युवकों की तलाशी ली, तो उनके पास मौजूद एक थैली में ज्वेलरी बरामद हुई। हालांकि, प्राथमिक दृष्टि में यह आभूषण 'इमिटेशन' (नकली) प्रतीत हो रहे हैं। जिसका खुलाशा जांच में होगा। थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि पकड़े गए युवक पूछताछ में लगातार अपने बयान बदल रहे हैं। पुलिस अलग-अलग तरीके से उनसे सच उगलवाने में जुटी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही क्षेत्र में हुई चोरियों का बड़ा खुलासा हो सकता है। 7 संदिग्तो में एक नाबालिग भी है पुलिस ने बताया कि सिरोया गाँव जो कालन्दरी थाना के अंतर्गत आता है 24 घंटे पूर्व ही चोरी करके फरार थे सभी को कालन्दरी पुलिस को सौपा गया।
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • बाली में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख, फालना रोड व सादड़ी रोड सहित मुख्य मार्ग हुए अतिक्रमण मुक्त। बाली।पाली(संवाददाता जमाल खान) बाली | शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण और उससे उत्पन्न यातायात जाम की समस्या को लेकर बाली नगरपालिका प्रशासन ने बुधवार को विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई न केवल पृथ्वीराज चौहान चौक से रंजन सराय तक मुख्य सड़क मार्ग पर की गई, बल्कि बाली-फालना रोड और बाली-सादड़ी रोड पर भी अवैध रूप से बैठे हाथ ठेला दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यह अभियान अधिशासी अधिकारी राजल राव के स्पष्ट निर्देशों पर तुरंत प्रभाव से शुरू किया गया। आदेश मिलते ही विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें जेईएन जगदीश प्रसाद, स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश गिरी, प्रदीप कुमार जमादार, पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका के कर्मचारी शामिल रहे। अभियान के दौरान नगरपालिका का अमला पूरी तैयारी के साथ मौके पर मौजूद रहा। जेसीबी मशीन, ट्रैक्टरों तथा पुलिस बल की सहायता से सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानों के बाहर रखा गया सामान, अस्थायी टीन शेड और अन्य अतिक्रमण हटाए गए। कई स्थानों से ठेले एवं सामग्री जब्त कर ट्रैक्टरों की मदद से सड़क को पूरी तरह साफ कराया गया। नगरपालिका प्रशासन के अनुसार लंबे समय से सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था। पैदल चलने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के बाद सड़कों के चौड़ी और साफ होने से यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई है। नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और जाम मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण किया गया तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय बाद बाली की प्रमुख सड़कों पर राहत नजर आई है। आमजन को उम्मीद है कि प्रशासन इसी तरह नियमित रूप से अभियान चलाकर शहर को अवैध अतिक्रमण से मुक्त रखेगा। नगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भी शहर के अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि बाली नगर को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।
    1
    बाली में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख, फालना रोड व सादड़ी रोड सहित मुख्य मार्ग हुए अतिक्रमण मुक्त।
बाली।पाली(संवाददाता जमाल खान)
बाली | शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण और उससे उत्पन्न यातायात जाम की समस्या को लेकर बाली नगरपालिका प्रशासन ने बुधवार को विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई न केवल पृथ्वीराज चौहान चौक से रंजन सराय तक मुख्य सड़क मार्ग पर की गई, बल्कि बाली-फालना रोड और बाली-सादड़ी रोड पर भी अवैध रूप से बैठे हाथ ठेला दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
यह अभियान अधिशासी अधिकारी राजल राव के स्पष्ट निर्देशों पर तुरंत प्रभाव से शुरू किया गया। आदेश मिलते ही विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें जेईएन जगदीश प्रसाद, स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश गिरी, प्रदीप कुमार जमादार, पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका के कर्मचारी शामिल रहे।
अभियान के दौरान नगरपालिका का अमला पूरी तैयारी के साथ मौके पर मौजूद रहा। जेसीबी मशीन, ट्रैक्टरों तथा पुलिस बल की सहायता से सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानों के बाहर रखा गया सामान, अस्थायी टीन शेड और अन्य अतिक्रमण हटाए गए। कई स्थानों से ठेले एवं सामग्री जब्त कर ट्रैक्टरों की मदद से सड़क को पूरी तरह साफ कराया गया।
नगरपालिका प्रशासन के अनुसार लंबे समय से सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था। पैदल चलने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के बाद सड़कों के चौड़ी और साफ होने से यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई है।
नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और जाम मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण किया गया तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय बाद बाली की प्रमुख सड़कों पर राहत नजर आई है। आमजन को उम्मीद है कि प्रशासन इसी तरह नियमित रूप से अभियान चलाकर शहर को अवैध अतिक्रमण से मुक्त रखेगा।
नगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भी शहर के अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि बाली नगर को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    पत्रकार बाली, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में भादवी गुड़ा के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में पंकज शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक कोटा का रहने वाला था।
    1
    उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में भादवी गुड़ा के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में पंकज शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक कोटा का रहने वाला था।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जवाई बांध से नहर में पानी छोड़े जाने पर किसानों में खुशी की लहर अंतिम पाण मिलने से खेतों में लौटी रौनक, किसान जुटे खेती कार्य में जवाई बांध से जवाई नहर में पानी छोड़े जाने के बाद क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह पानी किसानों के लिए इस सत्र का अंतिम पाण माना जा रहा है, जिसे लेकर किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। नहर में पानी आते ही खेतों में चहल-पहल बढ़ गई है। किसान अपने-अपने खेतों में जुताई, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों में जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं। लंबे समय से पानी की प्रतीक्षा कर रहे किसानों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलक रहा है। किसानों का कहना है कि यह अंतिम पाण फसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे पैदावार को मजबूती मिलेगी और नुकसान की आशंका कम होगी। पानी की उपलब्धता से क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिलेगा। जवाई नहर में पानी छोड़े जाने से न केवल खेतों में हरियाली लौटने की उम्मीद जगी है, बल्कि किसानों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। अब किसान इस पानी का अधिकतम और संतुलित उपयोग कर फसलों को बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं।
    2
    जवाई बांध से नहर में पानी छोड़े जाने पर किसानों में खुशी की लहर
अंतिम पाण मिलने से खेतों में लौटी रौनक, किसान जुटे खेती कार्य में
जवाई बांध से जवाई नहर में पानी छोड़े जाने के बाद क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह पानी किसानों के लिए इस सत्र का अंतिम पाण माना जा रहा है, जिसे लेकर किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
नहर में पानी आते ही खेतों में चहल-पहल बढ़ गई है। किसान अपने-अपने खेतों में जुताई, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों में जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं। लंबे समय से पानी की प्रतीक्षा कर रहे किसानों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलक रहा है।
किसानों का कहना है कि यह अंतिम पाण फसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे पैदावार को मजबूती मिलेगी और नुकसान की आशंका कम होगी। पानी की उपलब्धता से क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिलेगा।
जवाई नहर में पानी छोड़े जाने से न केवल खेतों में हरियाली लौटने की उम्मीद जगी है, बल्कि किसानों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। अब किसान इस पानी का अधिकतम और संतुलित उपयोग कर फसलों को बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं।
    user_Lucky singh
    Lucky singh
    सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • फालना नगर के खुडाला गांव में खुडाला खेतलाजी और ब्राह्मणी माता का दो दिवसीय मेला महोत्सव गुरुवार को शुरू हुआ। मेले का शुभारंभ नदी किनारे स्थित मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। इस दौरान ग्रामीण भजन-कीर्तन करते हुए और अखंड ज्योत लेकर खेतलाजी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
    2
    फालना नगर के खुडाला गांव में खुडाला खेतलाजी और ब्राह्मणी माता का दो दिवसीय मेला महोत्सव गुरुवार को शुरू हुआ। मेले का शुभारंभ नदी किनारे स्थित मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। इस दौरान ग्रामीण भजन-कीर्तन करते हुए और अखंड ज्योत लेकर खेतलाजी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.