Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौर गुरुवार को मौसम में बदलाव के साथ सर्दी का असर हुआ काम तापमान में हुआ इजाफा, शहर सहित जिले भर में मौसम में बदलाव के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है वहीं सर्दी का असर सवेरे शाम को ज्यादा महसूस हो रहा है भाई दोपहर में सर्दी का असर बिल्कुल कम नजर आ रहा है शहर के उपखंड क्षेत्र भीनमाल सांचौर आहोर सहित जिले भर में सर्दी का असर कब हुआ है
कमलेश शर्मा
जालौर गुरुवार को मौसम में बदलाव के साथ सर्दी का असर हुआ काम तापमान में हुआ इजाफा, शहर सहित जिले भर में मौसम में बदलाव के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है वहीं सर्दी का असर सवेरे शाम को ज्यादा महसूस हो रहा है भाई दोपहर में सर्दी का असर बिल्कुल कम नजर आ रहा है शहर के उपखंड क्षेत्र भीनमाल सांचौर आहोर सहित जिले भर में सर्दी का असर कब हुआ है
More news from राजस्थान and nearby areas
- जालौर गुरुवार को मौसम में बदलाव के साथ सर्दी का असर हुआ काम तापमान में हुआ इजाफा, शहर सहित जिले भर में मौसम में बदलाव के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है वहीं सर्दी का असर सवेरे शाम को ज्यादा महसूस हो रहा है भाई दोपहर में सर्दी का असर बिल्कुल कम नजर आ रहा है शहर के उपखंड क्षेत्र भीनमाल सांचौर आहोर सहित जिले भर में सर्दी का असर कब हुआ है1
- बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का हुआ सम्मान सुमेरपुर । पालडीजोड़ में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने और पार्टी की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। हरिशंकर मेवाड़ा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों को मजबूत करें और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाएं। कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर कांग्रेस के हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान पाली जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर मुकेश बारोलिया तथा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के जिलाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह राठौड़ जाखोड़ा के मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर उनका सम्मान किया। बैठक में मानसिंह रामनगर, दशरथ सिंह, शैतान कुमार, हरिप्रसाद मीणा, आनंद सिंह बड़ली, नासिर खान, रघुवीर सिंह, प्रमोद बारोलिया, मनोहर सिंह, प्रमोद गर्ग, अल्केश परिहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश : हरिशंकर मेवाड़ा ने दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मेवाड़ा ने पदाधिकारियों से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने दायित्व सौंपने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, खेल प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान, NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा, हरिशंकर मेवाड़ा सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।2
- बलाना गांव के किसानों को पिछले चार महीनों से खेतों में आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव से बिटिया माइनर की ओर जाने वाले रास्ते पर नहर से पहले पानी भर जाने के कारण पूरा मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। वर्षा ऋतु के साथ-साथ रबी फसल के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। किसानों का कहना है कि पानी जमा होने से ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और पैदल आवागमन तक मुश्किल हो गया है, जिससे खेती के कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के सामने अपनी परेशानी रखते हुए मांग की है कि उक्त स्थान पर पुल या पक्का रास्ता बनाया जाए, ताकि किसानों और ग्रामीणों को रोज़मर्रा के कामों में दिक्कत न हो। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में फसलों की देखभाल और कटाई में और ज्यादा समस्याएं उत्पन्न होंगी। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेकर स्थायी समाधान करता है।1
- फालना,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने फालना उद्योग मंडल परिसर में केंद्रीय बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गुरुवार को उद्योगपतियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बजट को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया।1
- बाली उपखंड के दूदनी में 7 संदिग्धों को नाना पुलिस ने कालंदरी पुलिस को सौपा निकटवर्ती दूदनी गांव में शराब के ठेके पर दबिश देकर 7 संदिग्ध युवकों को पकड़कर का कालन्दरी पुलिस को सौपा। मंगलवार को पुलिस और ग्रामीणों की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव के शराब ठेके पर 7 युवक संदिग्ध अवस्था में शराब पीते पाए गए। उनके पास एक बाइक भी खड़ी थी। संयुक्त दल ने जब उनसे पूछताछ की, तो युवक घबरा गए और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। संदेह होने पर जब पुलिस ने युवकों की तलाशी ली, तो उनके पास मौजूद एक थैली में ज्वेलरी बरामद हुई। हालांकि, प्राथमिक दृष्टि में यह आभूषण 'इमिटेशन' (नकली) प्रतीत हो रहे हैं। जिसका खुलाशा जांच में होगा। थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि पकड़े गए युवक पूछताछ में लगातार अपने बयान बदल रहे हैं। पुलिस अलग-अलग तरीके से उनसे सच उगलवाने में जुटी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही क्षेत्र में हुई चोरियों का बड़ा खुलासा हो सकता है। 7 संदिग्तो में एक नाबालिग भी है पुलिस ने बताया कि सिरोया गाँव जो कालन्दरी थाना के अंतर्गत आता है 24 घंटे पूर्व ही चोरी करके फरार थे सभी को कालन्दरी पुलिस को सौपा गया।1
- बाली में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख, फालना रोड व सादड़ी रोड सहित मुख्य मार्ग हुए अतिक्रमण मुक्त। बाली।पाली(संवाददाता जमाल खान) बाली | शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण और उससे उत्पन्न यातायात जाम की समस्या को लेकर बाली नगरपालिका प्रशासन ने बुधवार को विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई न केवल पृथ्वीराज चौहान चौक से रंजन सराय तक मुख्य सड़क मार्ग पर की गई, बल्कि बाली-फालना रोड और बाली-सादड़ी रोड पर भी अवैध रूप से बैठे हाथ ठेला दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यह अभियान अधिशासी अधिकारी राजल राव के स्पष्ट निर्देशों पर तुरंत प्रभाव से शुरू किया गया। आदेश मिलते ही विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें जेईएन जगदीश प्रसाद, स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश गिरी, प्रदीप कुमार जमादार, पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका के कर्मचारी शामिल रहे। अभियान के दौरान नगरपालिका का अमला पूरी तैयारी के साथ मौके पर मौजूद रहा। जेसीबी मशीन, ट्रैक्टरों तथा पुलिस बल की सहायता से सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानों के बाहर रखा गया सामान, अस्थायी टीन शेड और अन्य अतिक्रमण हटाए गए। कई स्थानों से ठेले एवं सामग्री जब्त कर ट्रैक्टरों की मदद से सड़क को पूरी तरह साफ कराया गया। नगरपालिका प्रशासन के अनुसार लंबे समय से सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था। पैदल चलने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के बाद सड़कों के चौड़ी और साफ होने से यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई है। नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और जाम मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण किया गया तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय बाद बाली की प्रमुख सड़कों पर राहत नजर आई है। आमजन को उम्मीद है कि प्रशासन इसी तरह नियमित रूप से अभियान चलाकर शहर को अवैध अतिक्रमण से मुक्त रखेगा। नगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भी शहर के अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि बाली नगर को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।1
- जालोर। अगवरी निवासी मिश्रीमल माली ने पीएम सूर्यघरः मुफ्त बिजली योजना के तहत आवदेन कर सोलर रूफ-टॉप प्लांट लगवाकर जिससे उनके बिजली उपभोग का बिल जीरो हुआ है। योजना से लाभान्वित मिश्रीमल माली ने बताया कि उन्हें इस योजना का बहुत लाभ मिला है। अब उनका बिजली बिल शून्य आता है साथ ही लगभग 7 हजार की राशि बिजली बिल में आधिक्य के रूप में जमा हो गई है। योजना के तहत 78 हजार की सब्सिडी भी तुरंत प्राप्त हो गई, जिससे यह योजना मेरे लिए बेहद लाभकारी साबित हुई है। उन्होंने योजना के तहत मिली राहत के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व राज्य के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।1
- जवाई बांध से नहर में पानी छोड़े जाने पर किसानों में खुशी की लहर अंतिम पाण मिलने से खेतों में लौटी रौनक, किसान जुटे खेती कार्य में जवाई बांध से जवाई नहर में पानी छोड़े जाने के बाद क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह पानी किसानों के लिए इस सत्र का अंतिम पाण माना जा रहा है, जिसे लेकर किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। नहर में पानी आते ही खेतों में चहल-पहल बढ़ गई है। किसान अपने-अपने खेतों में जुताई, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों में जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं। लंबे समय से पानी की प्रतीक्षा कर रहे किसानों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलक रहा है। किसानों का कहना है कि यह अंतिम पाण फसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे पैदावार को मजबूती मिलेगी और नुकसान की आशंका कम होगी। पानी की उपलब्धता से क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिलेगा। जवाई नहर में पानी छोड़े जाने से न केवल खेतों में हरियाली लौटने की उम्मीद जगी है, बल्कि किसानों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। अब किसान इस पानी का अधिकतम और संतुलित उपयोग कर फसलों को बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं।2