Shuru
Apke Nagar Ki App…
अगवरी निवासी मिश्रीमल माली का बिजली उपभोग बिल हुआ जीरो, सूर्यघर बिजली योजना का उठा रहे लाभ जालोर। अगवरी निवासी मिश्रीमल माली ने पीएम सूर्यघरः मुफ्त बिजली योजना के तहत आवदेन कर सोलर रूफ-टॉप प्लांट लगवाकर जिससे उनके बिजली उपभोग का बिल जीरो हुआ है। योजना से लाभान्वित मिश्रीमल माली ने बताया कि उन्हें इस योजना का बहुत लाभ मिला है। अब उनका बिजली बिल शून्य आता है साथ ही लगभग 7 हजार की राशि बिजली बिल में आधिक्य के रूप में जमा हो गई है। योजना के तहत 78 हजार की सब्सिडी भी तुरंत प्राप्त हो गई, जिससे यह योजना मेरे लिए बेहद लाभकारी साबित हुई है। उन्होंने योजना के तहत मिली राहत के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व राज्य के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।
Raghuveer Singh Solanki
अगवरी निवासी मिश्रीमल माली का बिजली उपभोग बिल हुआ जीरो, सूर्यघर बिजली योजना का उठा रहे लाभ जालोर। अगवरी निवासी मिश्रीमल माली ने पीएम सूर्यघरः मुफ्त बिजली योजना के तहत आवदेन कर सोलर रूफ-टॉप प्लांट लगवाकर जिससे उनके बिजली उपभोग का बिल जीरो हुआ है। योजना से लाभान्वित मिश्रीमल माली ने बताया कि उन्हें इस योजना का बहुत लाभ मिला है। अब उनका बिजली बिल शून्य आता है साथ ही लगभग 7 हजार की राशि बिजली बिल में आधिक्य के रूप में जमा हो गई है। योजना के तहत 78 हजार की सब्सिडी भी तुरंत प्राप्त हो गई, जिससे यह योजना मेरे लिए बेहद लाभकारी साबित हुई है। उन्होंने योजना के तहत मिली राहत के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व राज्य के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का हुआ सम्मान सुमेरपुर । पालडीजोड़ में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने और पार्टी की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। हरिशंकर मेवाड़ा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों को मजबूत करें और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाएं। कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर कांग्रेस के हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान पाली जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर मुकेश बारोलिया तथा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के जिलाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह राठौड़ जाखोड़ा के मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर उनका सम्मान किया। बैठक में मानसिंह रामनगर, दशरथ सिंह, शैतान कुमार, हरिप्रसाद मीणा, आनंद सिंह बड़ली, नासिर खान, रघुवीर सिंह, प्रमोद बारोलिया, मनोहर सिंह, प्रमोद गर्ग, अल्केश परिहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश : हरिशंकर मेवाड़ा ने दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मेवाड़ा ने पदाधिकारियों से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने दायित्व सौंपने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, खेल प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान, NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा, हरिशंकर मेवाड़ा सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।2
- बलाना गांव के किसानों को पिछले चार महीनों से खेतों में आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव से बिटिया माइनर की ओर जाने वाले रास्ते पर नहर से पहले पानी भर जाने के कारण पूरा मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। वर्षा ऋतु के साथ-साथ रबी फसल के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। किसानों का कहना है कि पानी जमा होने से ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और पैदल आवागमन तक मुश्किल हो गया है, जिससे खेती के कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के सामने अपनी परेशानी रखते हुए मांग की है कि उक्त स्थान पर पुल या पक्का रास्ता बनाया जाए, ताकि किसानों और ग्रामीणों को रोज़मर्रा के कामों में दिक्कत न हो। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में फसलों की देखभाल और कटाई में और ज्यादा समस्याएं उत्पन्न होंगी। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेकर स्थायी समाधान करता है।1
- jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बारे में कंपाउंडर ने भी खुलासा किया है, अभी तक यह राज अनसुलझा हैं, जांच अब भी जारी हैं। कई ब्यान अभी भी बाकी हैं।1
- फालना,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने फालना उद्योग मंडल परिसर में केंद्रीय बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गुरुवार को उद्योगपतियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बजट को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया।1
- बाली उपखंड के दूदनी में 7 संदिग्धों को नाना पुलिस ने कालंदरी पुलिस को सौपा निकटवर्ती दूदनी गांव में शराब के ठेके पर दबिश देकर 7 संदिग्ध युवकों को पकड़कर का कालन्दरी पुलिस को सौपा। मंगलवार को पुलिस और ग्रामीणों की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव के शराब ठेके पर 7 युवक संदिग्ध अवस्था में शराब पीते पाए गए। उनके पास एक बाइक भी खड़ी थी। संयुक्त दल ने जब उनसे पूछताछ की, तो युवक घबरा गए और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। संदेह होने पर जब पुलिस ने युवकों की तलाशी ली, तो उनके पास मौजूद एक थैली में ज्वेलरी बरामद हुई। हालांकि, प्राथमिक दृष्टि में यह आभूषण 'इमिटेशन' (नकली) प्रतीत हो रहे हैं। जिसका खुलाशा जांच में होगा। थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि पकड़े गए युवक पूछताछ में लगातार अपने बयान बदल रहे हैं। पुलिस अलग-अलग तरीके से उनसे सच उगलवाने में जुटी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही क्षेत्र में हुई चोरियों का बड़ा खुलासा हो सकता है। 7 संदिग्तो में एक नाबालिग भी है पुलिस ने बताया कि सिरोया गाँव जो कालन्दरी थाना के अंतर्गत आता है 24 घंटे पूर्व ही चोरी करके फरार थे सभी को कालन्दरी पुलिस को सौपा गया।1
- ganthi Gav me pani ki paresani1
- जवाई बांध से नहर में पानी छोड़े जाने पर किसानों में खुशी की लहर अंतिम पाण मिलने से खेतों में लौटी रौनक, किसान जुटे खेती कार्य में जवाई बांध से जवाई नहर में पानी छोड़े जाने के बाद क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह पानी किसानों के लिए इस सत्र का अंतिम पाण माना जा रहा है, जिसे लेकर किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। नहर में पानी आते ही खेतों में चहल-पहल बढ़ गई है। किसान अपने-अपने खेतों में जुताई, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों में जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं। लंबे समय से पानी की प्रतीक्षा कर रहे किसानों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलक रहा है। किसानों का कहना है कि यह अंतिम पाण फसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे पैदावार को मजबूती मिलेगी और नुकसान की आशंका कम होगी। पानी की उपलब्धता से क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिलेगा। जवाई नहर में पानी छोड़े जाने से न केवल खेतों में हरियाली लौटने की उम्मीद जगी है, बल्कि किसानों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। अब किसान इस पानी का अधिकतम और संतुलित उपयोग कर फसलों को बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं।2
- बाली नाना पुलिस थाना क्षेत्र के दुदनी मे पुलिस ने 5 शातिर बदमाश पकड़ेः पूछताछ जारी इन युवकों के पास से आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी बदमाश उदयपुर क्षेत्र के निवासी हैं।1
- उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाना पुलिस ने एनएच-27 पर नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.350 किलोग्राम गांजा और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस ने बाइक सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।1