सुमेरपुर में आयोजित बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का हुआ सम्मान सुमेरपुर । पालडीजोड़ में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने और पार्टी की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। हरिशंकर मेवाड़ा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों को मजबूत करें और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाएं। कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर कांग्रेस के हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान पाली जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर मुकेश बारोलिया तथा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के जिलाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह राठौड़ जाखोड़ा के मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर उनका सम्मान किया। बैठक में मानसिंह रामनगर, दशरथ सिंह, शैतान कुमार, हरिप्रसाद मीणा, आनंद सिंह बड़ली, नासिर खान, रघुवीर सिंह, प्रमोद बारोलिया, मनोहर सिंह, प्रमोद गर्ग, अल्केश परिहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश : हरिशंकर मेवाड़ा ने दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मेवाड़ा ने पदाधिकारियों से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने दायित्व सौंपने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, खेल प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान, NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा, हरिशंकर मेवाड़ा सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।
सुमेरपुर में आयोजित बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का हुआ सम्मान सुमेरपुर । पालडीजोड़ में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने और पार्टी की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। हरिशंकर मेवाड़ा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों को मजबूत करें और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाएं। कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर कांग्रेस के हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान पाली जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर मुकेश बारोलिया तथा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के जिलाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह राठौड़ जाखोड़ा के मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला
व साफा पहनाकर उनका सम्मान किया। बैठक में मानसिंह रामनगर, दशरथ सिंह, शैतान कुमार, हरिप्रसाद मीणा, आनंद सिंह बड़ली, नासिर खान, रघुवीर सिंह, प्रमोद बारोलिया, मनोहर सिंह, प्रमोद गर्ग, अल्केश परिहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश : हरिशंकर मेवाड़ा ने दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मेवाड़ा ने पदाधिकारियों से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने दायित्व सौंपने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, खेल प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान, NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा, हरिशंकर मेवाड़ा सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।
- बाली नाना पुलिस थाना क्षेत्र के दुदनी मे पुलिस ने 5 शातिर बदमाश पकड़ेः पूछताछ जारी इन युवकों के पास से आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी बदमाश उदयपुर क्षेत्र के निवासी हैं।1
- ganthi Gav me pani ki paresani1
- जालौर गुरुवार को मौसम में बदलाव के साथ सर्दी का असर हुआ काम तापमान में हुआ इजाफा, शहर सहित जिले भर में मौसम में बदलाव के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है वहीं सर्दी का असर सवेरे शाम को ज्यादा महसूस हो रहा है भाई दोपहर में सर्दी का असर बिल्कुल कम नजर आ रहा है शहर के उपखंड क्षेत्र भीनमाल सांचौर आहोर सहित जिले भर में सर्दी का असर कब हुआ है1
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- आज nsui पाली के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौराहें पर फटाके फोड़ कर कर एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी पूर्व छात्रसंघ जिला संयोजक विकास राठौड ने बताया कि पाली जिले में खुशी की लहर चली जब कई सालों से एक जमीन से जुड़ा हुआ छात्र नेता सही जगह स्थापित होता है राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा हमारे भाई काफी लंबे समय से जयपुर दिल्ली तक उन्होंने सड़कों पे संघर्ष किया में धन्यवाद करता हु शीर्ष नेतृत्व के हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का राष्ट्रीय प्रभारी जी का बड़े भाई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ जी का जिन्होंने एक ज़मीन से जुड़े व्यक्ति को इस महत्वपूर्ण पद के काबिल समझा nsui छात्र नेता नरेश चौधरी ने बताया कि अब शुरुआत हो चुकी है सही आदमी को हक मिलने की जो आगे चलती रहेगी आज प्रदेश नेतृत्व ने हमारे बड़े भाई राजेन्द्र जाखोड़ा को पाली का नेतृत्व देने पर पाली के कार्यकर्ताओं ने उत्साह ओर उमंग दौड़ चली इस मौके पर आज सभी nsui नेता अनुराग सिंह राजावत.. जयेश चौहान, भावेश माली, पूनम सिंह राठौड.राज राणा, कुलदीप. रोहित. इरफान बिट्टू रोहित अजय, अतुल, नरेश दामिड़,ऋतिक बंजारा, महेश वागोरिया,गौतम ,साबिर आदि छात्रनेता मौजुद रहे4
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- बलाना गांव में आज माताजी मंदिर पर परंपरागत रूप से ध्वजारोहण का पावन कार्य संपन्न हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ ध्वजा रोहन किया गया। इस शुभ अवसर पर गांव के प्रमुख लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और सभी श्रद्धालुओं ने माताजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित लोगों को गुड़ वितरित कर खुशियां बांटी गईं, जिससे पूरे गांव में उल्लास का माहौल देखने को मिला। यह आयोजन गांव की धार्मिक परंपराओं और आपसी एकता का सुंदर उदाहरण रहा।3
- फालना नगर के खुडाला गांव में खुडाला खेतलाजी और ब्राह्मणी माता का दो दिवसीय मेला महोत्सव गुरुवार को शुरू हुआ। मेले का शुभारंभ नदी किनारे स्थित मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। इस दौरान ग्रामीण भजन-कीर्तन करते हुए और अखंड ज्योत लेकर खेतलाजी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।2
- Post by District.reporter.babulaljogawat1