Shuru
Apke Nagar Ki App…
नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- Post by JAGDISH Bas1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर में सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस संस्था द्वारा संचालित कोटक महिंद्रा परियोजना के अंतर्गत जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष प्रशिक्षण व भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में खेरवाड़ा क्षेत्र के खेतियाला एवं समितेड़ गांव के 32 किसानों ने नंदी फार्महाउस' का दौरा कर आधुनिक कृषि तकनीकों की बारीकियां सीखीं।तकनीकी ज्ञान भ्रमण के दौरान किसानों को वाड़ी मॉडल के तहत आम, नींबू, चीकू, पपीता, अमरूद, ड्रैगन फ्रूट, कश्मीरी गुलाब और सहजन जैसी बागवानी फसलों के साथ उन्नत सब्जी उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण हाल ही में डेनमार्क से कृषि प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे प्रगतिशील किसान रमेशचंद्र डांगी द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने किसानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कृषि अनुभवों और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। किसानों को खेती में लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का प्रभावी उपयोग, सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था, मृदा में नमी संरक्षण के लिए मल्चिंग का महत्व, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने हेतु खाद का सही मिश्रण के बारे में बताया। संस्था के प्रतिनिधि महावीर प्रजापति ने किसानों को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिए टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में एडवोकेट नीरज डांगी ने सभी आगंतुक किसानों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती से ऊपर उठाकर आधुनिक और जलवायु अनुकूल खेती की तरफ ले जाना है। ताकि वे अपनी आय में स्थायी वृद्धि कर सकें।1
- ganthi Gav me pani ki paresani1
- hamre gov me vikas ki kami hai school me vikas ki kami hai sarkar se nivedan hai ki vikas karave1
- निंबेश्वर महादेव पशु मेला 2026 को लेकर धर्मशाला में बैठक आयोजित 13 से 17 फरवरी तक लगेगा ऐतिहासिक पशु मेला, 40 वर्ष पुरानी परंपरा को मिलेगा नया स्वरूप सांडेराव। श्री निंबेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आगामी निंबोरा नाथ महादेव पशु मेला 2026 के आयोजन को लेकर गुरुवार को धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष जगत सिंह राणावत (सांडेराव) ने की। बैठक में मेला आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाएं एवं प्रशासनिक समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उप जिला कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह चारण ने जानकारी देते हुए बताया कि निंबेश्वर महादेव पशु मेला लगभग 40 वर्ष पूर्व प्रारंभ हुआ था और यह क्षेत्र की एक ऐतिहासिक व पारंपरिक पहचान है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह पशु मेला 13 फरवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। उप जिला कलेक्टर ने बताया कि जिला कलेक्टर के आदेशानुसार मेले में दुकानों, झूले, पेयजल, बिजली, सड़क, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। मेले में आने वाले पशुपालकों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं। ट्रस्ट अध्यक्ष जगत सिंह राणावत ने कहा कि मेले में पशुओं के ठहराव, चारे-पानी एवं सुरक्षा की उचित व्यवस्था की जाएगी। यह मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ पशुपालकों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। बैठक में यह भी बताया गया कि इस वर्ष आयोजित होने वाले पशु मेले में पशुपालन मंत्री की उपस्थिति प्रस्तावित है। मेले के इंचार्ज उप जिला कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह चारण तथा उपाध्यक्ष उपखंड अधिकारी सुमेरपुर कालूराम कुम्हार होंगे। इस बैठक में उप जिला कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह चारण (बाली), उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार (सुमेरपुर) सहित प्रशासन, विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, पशुपालन विभाग, खुडाला-फालना नगर पालिका के जेईएन शैलेन्द्र सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि बैनर के अनुसार निंबेश्वर महादेव पशु मेला 2026 में देशी गोवंश, ऊंट, घोड़े सहित विभिन्न पशु नस्लों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिससे मेले को भव्य रूप दिया जाएगा।2
- फालना,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने फालना उद्योग मंडल परिसर में केंद्रीय बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गुरुवार को उद्योगपतियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बजट को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4