logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जल-जीवन-हरियाली के तहत वृक्षारोपण व शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित चांदन:इको क्लब की ओर से जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत प्रोन्नत मध्य विद्यालय गाजोरायडीह में पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक राम बाबू के नेतृत्व में हुआ।मुख्य अतिथि आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को जल संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा नियमित पढ़ाई के महत्व को समझाते हुए अनुशासन और भयमुक्त वातावरण में विद्यालय आने-जाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर एसबीआई शाखा प्रबंधक अंतरिक्ष राय सहित शिक्षक अमित आनंद, बवन जी यादव, विवेकानंद मिश्र, नीलम कुमारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अष्टम वर्ग के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को विदाई-सह-सम्मान के तहत मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को एक ओर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया, वहीं दूसरी ओर शिक्षा के प्रति लगन और जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया, जिससे विद्यालय में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार

4 hrs ago
user_Umakant poddar 9709500512
Umakant poddar 9709500512
Software Developer बांका, बांका, बिहार•
4 hrs ago
7540210f-ba65-41ad-abe7-5db94c052aad

जल-जीवन-हरियाली के तहत वृक्षारोपण व शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित चांदन:इको क्लब की ओर से जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत प्रोन्नत मध्य विद्यालय गाजोरायडीह में पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक राम बाबू के नेतृत्व में हुआ।मुख्य अतिथि आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को जल संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा नियमित पढ़ाई के महत्व को समझाते हुए अनुशासन और भयमुक्त वातावरण में विद्यालय आने-जाने

408860a9-1832-4aaf-a376-ec280e85b701

के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर एसबीआई शाखा प्रबंधक अंतरिक्ष राय सहित शिक्षक अमित आनंद, बवन जी यादव, विवेकानंद मिश्र, नीलम कुमारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अष्टम वर्ग के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को विदाई-सह-सम्मान के तहत मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को एक ओर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया, वहीं दूसरी ओर शिक्षा के प्रति लगन और जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया, जिससे विद्यालय में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Pritam Kumar
    1
    Post by Pritam Kumar
    user_Pritam Kumar
    Pritam Kumar
    बाराहाट, बांका, बिहार•
    5 min ago
  • Post by Umakant poddar 9709500512
    1
    Post by Umakant poddar 9709500512
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार बांका -जिले के अमरपुर प्रखंड में रविवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब शीला इंडियन गैस एजेंसी पर केवाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं से जबरन पाइप देने का आरोप लगा। बताया जा रहा है कि एजेंसी द्वारा करीब 150 रुपए लेकर गैस पाइप दिया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखी गई। रविवार को बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने इसको लेकर विरोध जताया। लोगों का कहना है कि केवाईसी के दौरान उनसे अनावश्यक रूप से पाइप खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि कई लोगों के पास पहले से ही पाइप मौजूद है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने इस पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की अपील की है। उनका कहना है कि इस तरह की जबरन वसूली पर रोक लगनी चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। फिलहाल एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन विरोध के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है।
    1
    बिहार बांका -जिले के अमरपुर प्रखंड में रविवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब शीला इंडियन गैस एजेंसी पर केवाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं से जबरन पाइप देने का आरोप लगा। बताया जा रहा है कि एजेंसी द्वारा करीब 150 रुपए लेकर गैस पाइप दिया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखी गई।
रविवार को बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने इसको लेकर विरोध जताया। लोगों का कहना है कि केवाईसी के दौरान उनसे अनावश्यक रूप से पाइप खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि कई लोगों के पास पहले से ही पाइप मौजूद है।
स्थानीय उपभोक्ताओं ने इस पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की अपील की है। उनका कहना है कि इस तरह की जबरन वसूली पर रोक लगनी चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
फिलहाल एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन विरोध के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    5 hrs ago
  • जमुई के सिमुलतला विद्यालय का फिर दिखा जलवा, पुष्पांजलि ने बरकरार रखा दबदबा सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी बिहार मैट्रिक 2026 में स्टेट टॉपर बनीं, जिससे संस्थान ने फिर अपना दबदबा साबित किया. पढ़ें- सिमुलतला की पुष्पांजलि बनीं स्टेट टॉपर सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि बनीं स्टेट टॉपर
    1
    जमुई के सिमुलतला विद्यालय का फिर दिखा जलवा, पुष्पांजलि ने बरकरार रखा दबदबा
सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी बिहार मैट्रिक 2026 में स्टेट टॉपर बनीं, जिससे संस्थान ने फिर अपना दबदबा साबित किया. पढ़ें-
सिमुलतला की पुष्पांजलि बनीं स्टेट टॉपर
सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि बनीं स्टेट टॉपर
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Lal Mohammad
    1
    Post by Lal Mohammad
    user_Lal Mohammad
    Lal Mohammad
    Voice of people बांका, बांका, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    18 hrs ago
  • शादी की खुशियां बनीं मातम: बिस्कुट लेने निकला मासूम, तेज रफ्तार बस ने छीनी जिंदगी जहां घर में शादी की खुशियां और जश्न का माहौल था, वहीं एक पल में सब कुछ मातम में बदल गया। कुल्हाड़िया हाट के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय मासूम प्रिंस कुमार की मौत हो गई। प्रिंस अपने माता-पिता के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था। मंगलवार सुबह वह पास की दुकान पर बिस्कुट लेने निकला, लेकिन उसी दौरान तेज रफ्तार स्टार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। परिजन घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। मां कंचन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। लोगों ने मांग की है कि दोषी बस चालक की जल्द गिरफ्तारी हो और इस मार्ग पर सख्त स्पीड कंट्रोल की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी और घर की खुशियां यूं मातम में न बदलें। #अमरपुर_हादसा #तेज_रफ्तार_कहर #मासूम_की_मौत #सड़क_सुरक्षा #बांका_न्यूज
    1
    शादी की खुशियां बनीं मातम: बिस्कुट लेने निकला मासूम, तेज रफ्तार बस ने छीनी जिंदगी
जहां घर में शादी की खुशियां और जश्न का माहौल था, वहीं एक पल में सब कुछ मातम में बदल गया। कुल्हाड़िया हाट के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय मासूम प्रिंस कुमार की मौत हो गई।
प्रिंस अपने माता-पिता के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था। मंगलवार सुबह वह पास की दुकान पर बिस्कुट लेने निकला, लेकिन उसी दौरान तेज रफ्तार स्टार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।
परिजन घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। मां कंचन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।
लोगों ने मांग की है कि दोषी बस चालक की जल्द गिरफ्तारी हो और इस मार्ग पर सख्त स्पीड कंट्रोल की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी और घर की खुशियां यूं मातम में न बदलें।
#अमरपुर_हादसा
#तेज_रफ्तार_कहर
#मासूम_की_मौत
#सड़क_सुरक्षा
#बांका_न्यूज
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर अमरपुर, बांका, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार बांका- में शंभूगंज के आपदा मित्रों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी का दरवाजा खटखटाया। जिलाध्यक्ष हिमांशु कुमार के नेतृत्व में लखनपुर स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। आपदा मित्रों ने मानदेय बढ़ाने, स्थायी नियुक्ति और कार्य के दौरान सुरक्षा व सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि हर आपदा में जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा करते हैं, लेकिन अब तक उन्हें न तो उचित सम्मान मिला और न ही पर्याप्त सुविधा। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में उचित कदम उठाएगी। अब देखना होगा कि इस आश्वासन के बाद आपदा मित्रों की मांगें कब तक पूरी होती हैं। बांका से विकास शर्मा की रिपोर्ट।
    1
    बिहार बांका- में शंभूगंज के आपदा मित्रों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी का दरवाजा खटखटाया। जिलाध्यक्ष हिमांशु कुमार के नेतृत्व में लखनपुर स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया।
आपदा मित्रों ने मानदेय बढ़ाने, स्थायी नियुक्ति और कार्य के दौरान सुरक्षा व सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि हर आपदा में जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा करते हैं, लेकिन अब तक उन्हें न तो उचित सम्मान मिला और न ही पर्याप्त सुविधा।
वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में उचित कदम उठाएगी।
अब देखना होगा कि इस आश्वासन के बाद आपदा मित्रों की मांगें कब तक पूरी होती हैं।
बांका से विकास शर्मा की रिपोर्ट।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.