जान जोखिम में डालते हैं… फिर भी नहीं मिलती पहचान!” आपदा मित्रों का फूटा दर्द, डिप्टी सीएम से लगाई गुहार बिहार बांका- में शंभूगंज के आपदा मित्रों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी का दरवाजा खटखटाया। जिलाध्यक्ष हिमांशु कुमार के नेतृत्व में लखनपुर स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। आपदा मित्रों ने मानदेय बढ़ाने, स्थायी नियुक्ति और कार्य के दौरान सुरक्षा व सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि हर आपदा में जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा करते हैं, लेकिन अब तक उन्हें न तो उचित सम्मान मिला और न ही पर्याप्त सुविधा। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में उचित कदम उठाएगी। अब देखना होगा कि इस आश्वासन के बाद आपदा मित्रों की मांगें कब तक पूरी होती हैं। बांका से विकास शर्मा की रिपोर्ट।

- Post by N.k.choudhary1
- बिहार बांका- में शंभूगंज के आपदा मित्रों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी का दरवाजा खटखटाया। जिलाध्यक्ष हिमांशु कुमार के नेतृत्व में लखनपुर स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। आपदा मित्रों ने मानदेय बढ़ाने, स्थायी नियुक्ति और कार्य के दौरान सुरक्षा व सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि हर आपदा में जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा करते हैं, लेकिन अब तक उन्हें न तो उचित सम्मान मिला और न ही पर्याप्त सुविधा। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में उचित कदम उठाएगी। अब देखना होगा कि इस आश्वासन के बाद आपदा मित्रों की मांगें कब तक पूरी होती हैं। बांका से विकास शर्मा की रिपोर्ट।1
- चांदन/बांका:प्रखंड क्षेत्र के लालपुर गांव में आयोजित अष्टयाम महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुष एवं युवतियों ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा।कलश यात्रा लालपुर गांव से प्रारंभ होकर लालपुर नदी तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर जयकारे लगाते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे।इस धार्मिक अनुष्ठान को पुरोहित कौशल पांडेय के निर्देशन में संपन्न कराया जा रहा है। आयोजन की व्यवस्था निवास बरनवाल द्वारा की गई है।आयोजन समिति के अनुसार, अष्टयाम महायज्ञ का कार्यक्रम 30 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं प्रवचन का आयोजन भी किया जाएगा, वहीं समापन के अवसर पर महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।कलश यात्रा के दौरान “जय श्रीराम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। स्थानीय ग्रामीणों का इस आयोजन में सराहनीय सहयोग देखने को मिला। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार1
- Post by Pritam Kumar1
- Post by Lal Mohammad1
- Post by Gautam Kumar1
- अमरपुर नगर पंचायत में फिर फेल हुई बैठक! बजट पेश होना था, बंद कमरे की ‘डील’ भी बेअसर नगर पंचायत अमरपुर की सोमवार को प्रस्तावित सामान्य बोर्ड की बैठक एक बार फिर पूरी तरह विफल साबित हुई। इस बैठक में आज नगर पंचायत का बजट पेश किया जाना था, लेकिन हालात ऐसे बने कि बैठक शुरू ही नहीं हो सकी।1
- बिहार बांका -से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शंभूगंज थाना पुलिस ने विभिन्न आपराधिक कांडों में फरार चल रहे छह आरोपियों को सघन छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से पुलिस को इनकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए सभी को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया। इस कार्रवाई से इलाके में पुलिस की सक्रियता को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। बांका से विकास शर्मा की रिपोर्ट।1