Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमना सेन का रायसेन में भव्य स्वागत भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जमना सेन का कार्यकर्ताओं समर्थकों ने उत्साह के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। रायसेन नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ, जहाँ समर्थकों ने जमना सेन को लड्डुओं से तौला और ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जमना सेन की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। जमना सेन ने भी अपनी इस जिम्मेदारी के लिए वरिष्ठ नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Vineet maheshwari
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमना सेन का रायसेन में भव्य स्वागत भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जमना सेन का कार्यकर्ताओं समर्थकों ने उत्साह के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। रायसेन नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ, जहाँ समर्थकों ने जमना सेन को लड्डुओं से तौला और ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जमना सेन की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। जमना सेन ने भी अपनी इस जिम्मेदारी के लिए वरिष्ठ नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- क्या आप सोच सकते हैं कि अपने ही खेत से खून-पसीना एक करके लौट रहे एक पिता की आँखों के सामने उसके जवान बेटे को सरेआम गोलियों से भून दिया जाए? हाँ, ये कोई खौफनाक फिल्मी सीन नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के थाना उदयपुरा इलाके की कड़वी और खौफनाक हकीकत है, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला कर रख दिया है! पुलिस के आधिकारिक प्रेस नोट के मुताबिक, दिल दहला देने वाली ये घटना 28 मार्च 2026 की है, जब श्यामसुंदर रघुवंशी अपने बेटे रविन्द्र रघुवंशी के साथ खेत में चने की थ्रेसिंग का काम खत्म करके अपनी थार गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे। उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि मौत एक बुलेरो गाड़ी में सवार होकर उनका पीछा कर रही है। जैसे ही उनकी थार ब्रजेन्द्र रघुवंशी के खेत के पास पहुँची, तभी अचानक एक तेज रफ्तार बुलेरो ने उनका रास्ता रोक लिया। उस बुलेरो से पुरानी रंजिश की आग में जलते हुए चार लोग उतरे- जिनके नाम संतोष रघुवंशी, रामस्वरुप रघुवंशी, हर्षित रघुवंशी और मनोज सोनी हैं। उन्होंने बिना कोई मौका दिए फरियादी के बेटे रविन्द्र को गालियां देते हुए चारों तरफ से घेर लिया। इससे पहले कि निहत्थे पिता-पुत्र कुछ समझ पाते या अपना बचाव कर पाते, मुख्य आरोपी संतोष रघुवंशी ने अपने पास रखी बंदूक निकाली और सीधा रविन्द्र पर तान दी। पलक झपकते ही उसने गोली चलाकर रविन्द्र की बेरहमी से हत्या कर दी और बंदूक की उस गूंज ने एक हंसते-खेलते परिवार को हमेशा के लिए मातम में धकेल दिया। सरेआम हुई इस खौफनाक वारदात से इलाके में दहशत फैल गई, लेकिन रायसेन पुलिस ने भी इस जघन्य अपराध पर तुरंत पलटवार किया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के सख्त निर्देशन एवं एसडीओपी बरेली कुँवर सिंह मुकाती के नेतृत्व में, उदयपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक जयवंत सिंह काकोड़िया ने अपनी पूरी टीम के साथ मोर्चा संभाल लिया। भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(b), 103(1) और 3(5) बीएनएस के तहत संगीन मामला दर्ज करते हुए मुखबिर तंत्र को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया। पुलिस की स्पेशल टीमों ने संदेहियों से गहन पूछताछ की और हत्यारों के छिपने के हर संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। इस सतर्कता और अथक प्रयास का ही नतीजा रहा कि वारदात के महज़ कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने मुख्य कातिल संतोष रघुवंशी, हर्षित रघुवंशी और मनोज सोनी को धर दबोचा है। फिलहाल, इनका चौथा साथी रामस्वरुप रघुवंशी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी तलाश लगातार जारी है, लेकिन उदयपुरा पुलिस के इस दमदार एक्शन ने साफ कर दिया है कि रंजिश चाहे कितनी भी पुरानी हो, कानून के लंबे हाथों से कोई अपराधी बच नहीं सकता!1
- Post by Vineet maheshwari1
- रायसेन जिले के उदयपुरा थाना अंतर्गत ग्राम कुचवाड़ा में शनिवार रात आपसी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप अख्तियार कर लिया। खेत पर थ्रेशिंग का कार्य करा रहे 45 वर्षीय युवक रविंद्र रघुवंशी पिता श्यामसुंदर पटेल की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने बेहद करीब से रविंद्र के सीने में दाईं तरफ फायर किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ग्राम खरगोन में टीवीएस मोटरसाइकिल शोरूम का संचालक था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि रघुवंशी परिवार के लिए जून 2023 से शुरू हुआ मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मृत रविंद्र के छोटे भाई और सरपंच पति प्रमोद रघुवंशी तथा चचेरे भाई विवेक रघुवंशी की भी 13 जून 2023 को विवाद के दौरान गोली लगने से मौत हुई थी। शनिवार रात की वारदात को भी उसी पुरानी रंजिश और घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। परिजनों के अनुसार, रविंद्र पर कुछ महीने पहले थाला पेट्रोल पंप पर भी जानलेवा हमला हुआ था। तब हमलावर ने उन पर बंदूक तानी थी, लेकिन रविंद्र ने बहादुरी से बंदूक पकड़ ली थी और बाल-बाल बच गए थे। उस हमले का प्रकरण घटना शनिवार रात लगभग 10 बजे की है। रविंद्र अपने खेत पर थ्रेशिंग का कार्य करा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर निशाना साधा। गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लहूलुहान अवस्था में रविंद्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुरा टीआइ जयवंत सिंह काकोड़िया पुलिस बल के साथ कुचवाड़ा पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है।1
- Post by Sanjeev Shrivastava9
- जीवन में मुश्किल कितनी भी बड़ी हो पर हिम्मत सें सूझ बुझ सें सारी समस्या का हाल हो सकता है4
- Post by PS24NEWS1
- Indore में कार में आग लगने से 4 साल के बच्चे की मौत | Raj Express Indore में एक हादसे में कार के अंदर आग लगने से 4 साल के बच्चे की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे का पिता उसे कार में बैठाकर पास में ही कार का DJ System ठीक कर रहा था, तभी अचानक कार में आग लग गई।1
- रायसेन जिले के ग्राम कुचवाड़ा में दो साल पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। शनिवार रात करीब 10 बजे आरोपी संतोष रघुवंशी ने खेत पर रविन्द्र रघुवंशी की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय रविन्द्र ने दम तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि आरोपी पक्ष के 8 सदस्य पहले से ही एक डबल मर्डर केस में जेल में हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 2 घंटे में ही मुख्य आरोपी सहित 3 को हथियार समेत दबोच लिया, जबकि एक फरार है। विदिशा से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। फिलहाल गांव और सिविल अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात है।1