भिंड में पुलिस का जांबाज कारनामा: पटरी पर लेटे युवक को ट्रेन से 50 मीटर पहले खींचकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुलिस की तत्परता और अदम्य साहस से एक युवक को नया जीवन मिला है। थाना देहात पुलिस और सायबर सेल की सटीक लोकेशन ट्रैकिंग के दम पर जवानों ने ट्रेन आने से महज 50 मीटर पहले पटरी पर लेटे युवक को खींचकर एक बेहद खौफनाक हादसे को टाल दिया। घरेलू विवाद के बाद दी थी आत्महत्या की धमकी देर रात करीब मिश्रन का पुरा (अटेर रोड, भिण्ड) की रहने वाली एक महिला ने डायल-112 पर कॉल कर रोते हुए सूचना दी कि घरेलू विवाद के बाद उसका पति काफी गुस्से में है और आत्महत्या करने की धमकी देकर पास की रेलवे पटरी की ओर भाग गया है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम भिण्ड ने तुरंत थाना प्रभारी देहात भिण्ड निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत को सतर्क किया। सायबर सेल और चीता मोबाइल का त्वरित एक्शन मामले की संवेदनशीलता और खतरे को देखते हुए थाना प्रभारी ने बिना वक्त गंवाए सायबर सेल भिण्ड की मदद ली। सायबर सेल ने तत्काल युवक के मोबाइल नंबर को ट्रैक कर उसकी सटीक लोकेशन निकाली। थाना प्रभारी ने यह लोकेशन 'चीता मोबाइल' पर तैनात आरक्षक जहीर मोहम्मद और आरक्षक मनीषदेव मिश्रा को शेयर की और मौके पर रवाना किया। जब 200 मीटर दौड़कर मौत के मुंह से खींच लाए युवक.. दोनों आरक्षक लोकेशन के आधार पर रात के अंधेरे में रेलवे ट्रैक के आसपास युवक की तलाश कर रहे थे। तभी अचानक ट्रैक पर सामने से आ रही ट्रेन की तेज लाइट दिखाई दी और हॉर्न की आवाज गूंजी। खतरा भांपते ही दोनों आरक्षकों ने बिना एक पल गंवाए पटरी की ओर दौड़ लगा दी। लगभग 200 मीटर की दौड़ लगाने के बाद उन्होंने देखा कि युवक रेलवे पटरी पर लेटा हुआ था। ट्रेन बिल्कुल पास आ चुकी थी और युवक ने पटरी को बेहद मजबूती से जकड़ रखा था। अपनी जान जोखिम में डालते हुए दोनों आरक्षकों ने अपनी पूरी ताकत लगाकर युवक को पटरी से खींचकर सुरक्षित दूरी पर फेंका। इसके महज 50 मीटर दूर से ट्रेन तेज रफ्तार में गुजर गई—एक सेकंड की भी देरी जानलेवा साबित हो सकती थी। प्राथमिक उपचार के बाद सकुशल पहुंचाया घर.. रेस्क्यू के दौरान युवक के हाथ में चोट लग गई थी और खून बह रहा था। आरक्षकों ने मौके पर ही अपने कपड़े से पट्टी बांधकर रक्तस्राव रोका और प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद पुलिस टीम युवक को सुरक्षित उसके घर ले आई। पुलिस अधिकारियों ने युवक और उसकी पत्नी को बैठाकर काउंसलिंग की, समझाइश देकर उनका आपसी विवाद शांत कराया और युवक को सुरक्षित उसकी पत्नी के सुपुर्द कर दिया। सराहनीय भूमिका: इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन में निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, आरक्षक जहीर मोहम्मद, आरक्षक मनीषदेव मिश्रा और सायबर सेल भिण्ड की त्वरित कार्यप्रणाली की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर तारीफ की जा रही है।

- भिंड में पुलिस का जांबाज कारनामा: पटरी पर लेटे युवक को ट्रेन से 50 मीटर पहले खींचकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुलिस की तत्परता और अदम्य साहस से एक युवक को नया जीवन मिला है। थाना देहात पुलिस और सायबर सेल की सटीक लोकेशन ट्रैकिंग के दम पर जवानों ने ट्रेन आने से महज 50 मीटर पहले पटरी पर लेटे युवक को खींचकर एक बेहद खौफनाक हादसे को टाल दिया। घरेलू विवाद के बाद दी थी आत्महत्या की धमकी देर रात करीब मिश्रन का पुरा (अटेर रोड, भिण्ड) की रहने वाली एक महिला ने डायल-112 पर कॉल कर रोते हुए सूचना दी कि घरेलू विवाद के बाद उसका पति काफी गुस्से में है और आत्महत्या करने की धमकी देकर पास की रेलवे पटरी की ओर भाग गया है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम भिण्ड ने तुरंत थाना प्रभारी देहात भिण्ड निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत को सतर्क किया। सायबर सेल और चीता मोबाइल का त्वरित एक्शन मामले की संवेदनशीलता और खतरे को देखते हुए थाना प्रभारी ने बिना वक्त गंवाए सायबर सेल भिण्ड की मदद ली। सायबर सेल ने तत्काल युवक के मोबाइल नंबर को ट्रैक कर उसकी सटीक लोकेशन निकाली। थाना प्रभारी ने यह लोकेशन 'चीता मोबाइल' पर तैनात आरक्षक जहीर मोहम्मद और आरक्षक मनीषदेव मिश्रा को शेयर की और मौके पर रवाना किया। जब 200 मीटर दौड़कर मौत के मुंह से खींच लाए युवक.. दोनों आरक्षक लोकेशन के आधार पर रात के अंधेरे में रेलवे ट्रैक के आसपास युवक की तलाश कर रहे थे। तभी अचानक ट्रैक पर सामने से आ रही ट्रेन की तेज लाइट दिखाई दी और हॉर्न की आवाज गूंजी। खतरा भांपते ही दोनों आरक्षकों ने बिना एक पल गंवाए पटरी की ओर दौड़ लगा दी। लगभग 200 मीटर की दौड़ लगाने के बाद उन्होंने देखा कि युवक रेलवे पटरी पर लेटा हुआ था। ट्रेन बिल्कुल पास आ चुकी थी और युवक ने पटरी को बेहद मजबूती से जकड़ रखा था। अपनी जान जोखिम में डालते हुए दोनों आरक्षकों ने अपनी पूरी ताकत लगाकर युवक को पटरी से खींचकर सुरक्षित दूरी पर फेंका। इसके महज 50 मीटर दूर से ट्रेन तेज रफ्तार में गुजर गई—एक सेकंड की भी देरी जानलेवा साबित हो सकती थी। प्राथमिक उपचार के बाद सकुशल पहुंचाया घर.. रेस्क्यू के दौरान युवक के हाथ में चोट लग गई थी और खून बह रहा था। आरक्षकों ने मौके पर ही अपने कपड़े से पट्टी बांधकर रक्तस्राव रोका और प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद पुलिस टीम युवक को सुरक्षित उसके घर ले आई। पुलिस अधिकारियों ने युवक और उसकी पत्नी को बैठाकर काउंसलिंग की, समझाइश देकर उनका आपसी विवाद शांत कराया और युवक को सुरक्षित उसकी पत्नी के सुपुर्द कर दिया। सराहनीय भूमिका: इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन में निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, आरक्षक जहीर मोहम्मद, आरक्षक मनीषदेव मिश्रा और सायबर सेल भिण्ड की त्वरित कार्यप्रणाली की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर तारीफ की जा रही है।1
- # har greb ko milega ghar or rashan milega by sant ram pal ji मध्य प्रदेश के बैतूल की प्रतिभा वानखेड़े, जो बीमारी और गरीबी से जूझ रही थीं, उनके जीवन में संत रामपाल जी महाराज का 'अन्नपूर्णा मिशन' आशा की किरण बनकर आया।1
- गाय को बचाने में सवारी से भरा ऑटो पलटा, छह घायल जिला अस्पताल में भर्ती भिंड। बरासों थाना क्षेत्र के भदौरियन का पुरा रोड पर शाम गायों के झुंड को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल-112 की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिंड पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया है।जानकारी के अनुसार बरासों के सुरुरु गांव निवासी गुड्डी देवी (52) पत्नी पप्पू सिंह भदौरिया, भीकम सिंह भदौरिया (36), पूनम भदौरिया (35), सावित्री देवी (50) पत्नी बदन सिंह सहित अन्य लोग बुधवार सुबह ऑटो से भिंड बाजार करने आए थे। शाम करीब 4:45 बजे सभी लोग वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भदौरियन का पुरा रोड पर अचानक सामने गायों का झुंड आ गया। ऑटो चालक राजकुमार सिंह (42) ने गायों को बचाने का प्रयास किया इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार सभी लोग गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल लेकर गई। ऑटो चालक राजकुमार ने बताया कि सामने से अचानक गायों का झुंड आने के कारण उन्हें बचाने का प्रयास किया जिससे ऑटो पलट गया।2
- संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, सभी एकजुट होकर काम करें : प्रदीप अहिरवार* *कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, सभी एकजुट होकर काम करें : प्रदीप अहिरवार* *कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित* भिण्ड । जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा चौधरी प्रमोद गार्डन में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्रदीप अहिरवार ने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2028 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है । कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करना चाहिए तथा कांग्रेस की नीतियों एवं अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों और सम्मान की आवाज को मजबूती से उठाना चाहिए। अहिरवार ने भाजपा सरकार पर दलित समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति समाज के साथ-साथ पिछड़े एवं सवर्ण समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के हक की लड़ाई भी मजबूती से लड़ती रहेगी । उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता एवं विधायक अटेर हेमंत कटारे ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज ने हमेशा लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कांग्रेस पार्टी समाज के अधिकार,सम्मान और समान अवसर के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे समाज के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उन्हें संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाएं। सम्मेलन को अजा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड दतिया प्रभारी कुलदीप मगरैया,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल चौरसिया,शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी’ ,अनुसूचित जाति विभाग ग्रामीण जिलाध्यक्ष रूपसिंह खन्ना, नरोत्तम सिंह नरवरिया आदि ने संबोधित किया। संचालन अजा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड-दतिया प्रभारी कुलदीप मगरैया एवं आनंद शाक्य ने आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,अरविंद यादव हैवदपुरा,ब्लॉक अध्यक्ष अटेर सुनील शर्मा सोनू,बलराम जाटव,श्रीमती सरोज वाल्मीकि,मायाराम जाटव, देवेंद्र पाठक,सुमित त्रिवेदिया, आनंद शाक्य,डीपी खन्ना,डॉ. अमर सिंह जाटव,अभिषेक मौर्य,राजेंद्र परिहार,आदि मंचासीन रहे । बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे3
- लहार नवीन बस स्टैंड एक सितम्बर से होगा चालू,लहार नगरपालिका में एसडीएम ने ली बैठक,दिए दिशा निर्देश लहार नवीन बस स्टैंड एक सितम्बर से होगा चालू* *लहार नगरपालिका में एसडीएम ने ली बैठक,दिए दिशा निर्देश लहार..आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को एसडीएम लहार महेंद्र सिंह सौजन्या की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद लहार कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमे प्रभारी सीएमओ अतुल रावत,थाना प्रभारी लहार शिव सिंह यादव एवं बस यूनियन के अध्यक्ष सदस्य बस ऑपरेटर एवं विधुत विभाग के इंजीनियर उपस्थित रहे,उक्त बैठक में नगर पालिका परिषद लहार द्वारा निर्मित नवीन बस स्टैंड को चालू किए जाने के संबंध में एसडीएम महोदय द्वारा दिशा निर्देश दिए गए एवं आगामी सात दिवस में सभी तैयारी पूर्ण करने हेतु सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बस यूनियन से आए हुए गणमान्य नागरिकों से चर्चा की गई तथा एक सितम्बर से नवीन बस स्टैण्ड चालू करने के निर्देश दिए गए.1
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद में समाज सेवियों ने मरीजों तथा उनके परिजनों को किए फल वितरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद में गुरुवार को लगभग 2 बजे समाजसेवियों ने अस्पताल में आने बाले तथा भर्ती मरीजों को फल एवं स्वल्प आहार वितरण किया।इस दौरान समाजसेवियों ने बताया कि बच्चों के जन्मदिन या अन्य शुभ अवसरों पर इस तरह के कार्य अवश्य करना चाहिए1
- संदीपनी विद्यालय में नियमित खेल गतिविधियों की मांग, विद्यार्थियों ने प्राचार्य को सौंपा आवेदन पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़ मौ, भिण्ड। शासकीय संदीपनी विद्यालय मौ के विद्यार्थियों ने विद्यालय में नियमित खेल गतिविधियां एवं खेल अभ्यास शुरू कराने की मांग को लेकर 20 अगस्त 2026 को विद्यालय के प्राचार्य श्री एम.एल. वर्मा को आवेदन सौंपा। विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है।विद्यार्थियों ने आवेदन के माध्यम से मांग की कि विद्यालय में विभिन्न खेलों के लिए नियमित प्रशिक्षण एवं अभ्यास की व्यवस्था की जाए। इसके लिए खेल शिक्षक अथवा प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के साथ आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। साथ ही विद्यालय परिसर में उपलब्ध मैदान को खेल गतिविधियों के लिए व्यवस्थित एवं उपयोगी बनाने का अनुरोध किया गया।विद्यार्थियों का कहना है कि नियमित खेल गतिविधियों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का भी विकास होता है। ग्रामीण एवं छोटे शहरों के विद्यार्थियों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उचित प्रशिक्षण और संसाधनों के अभाव में कई प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पातीं।विद्यार्थियों ने उम्मीद जताई कि विद्यालय प्रबंधन उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए खेल गतिविधियों के लिए आवश्यक व्यवस्था करेगा, जिससे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न खेलों में भी अपनी प्रतिभा निखार सकें और भविष्य में विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।विद्यार्थियों ने प्राचार्य श्री एम.एल. वर्मा से नियमित खेल अभ्यास के लिए समय निर्धारित करने, प्रशिक्षक की व्यवस्था करने, खेल सामग्री उपलब्ध कराने तथा मैदान की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है। अब विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सकारात्मक पहल की उम्मीद है।1
- खेत से घर लौट रही युवती को सर्प ने डसा, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर भिंड। बरासों थाना क्षेत्र के सायना गांव में सुबह खेत से घर लौट रही 19 वर्षीय युवती को सर्प ने पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सायना गांव निवासी 19 वर्षीय रजनी पुत्री रायसिंह राजपूत बुधवार सुबह खेत पर बकरी चराने गई थी। बकरी चराने के बाद वह अपनी बड़ी बहन रामा के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान घर के बाहर रास्ते में अचानक सर्प ने रजनी के पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद रजनी की हालत बिगड़ने लगी। उसकी बड़ी बहन रामा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तत्काल निजी वाहन से रजनी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया।1