Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलेक्टर कार्यालय परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन-जुलूस पर प्रतिबंध धारा 163 के तहत आदेश जारी, पांच या अधिक लोगों के समूह के प्रवेश पर भी रोक सिवनी। कलेक्टर कार्यालय परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर दो माह तक प्रभावी रहेगा। आदेश के तहत बिना अनुमति पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने, प्रदर्शन, जुलूस, रैली और ज्ञापन के लिए समूह में प्रवेश पर रोक रहेगी। ज्ञापन देने के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक होगी और समूह की ओर से केवल अधिकृत प्रतिनिधि ही प्रक्रिया के अनुसार ज्ञापन प्रस्तुत करेगा। कार्यालय परिसर में हथियार लेकर प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा।
Devendra thakur
कलेक्टर कार्यालय परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन-जुलूस पर प्रतिबंध धारा 163 के तहत आदेश जारी, पांच या अधिक लोगों के समूह के प्रवेश पर भी रोक सिवनी। कलेक्टर कार्यालय परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर दो माह तक प्रभावी रहेगा। आदेश के तहत बिना अनुमति पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने, प्रदर्शन, जुलूस, रैली और ज्ञापन के लिए समूह में प्रवेश पर रोक रहेगी। ज्ञापन देने के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक होगी और समूह की ओर से केवल अधिकृत प्रतिनिधि ही प्रक्रिया के अनुसार ज्ञापन प्रस्तुत करेगा। कार्यालय परिसर में हथियार लेकर प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Seoni News: टीवी न्यूज़ एसोसिएशन की बैठक में बनी नई कार्ययोजना, पत्रकारों के समन्वय पर हुआ मंथन1
- चार इलाकों में दबिश, 10 क्विंटल महुआ लहान नष्ट जंगल-नालों में चल रहा था अवैध शराब बनाने का काम, आरोपी फरार सिवनी। डूण्डासिवनी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गहरानाला, रूठिया टोला, बड़वाली टेक और डुंगरिया क्षेत्र में एक साथ दबिश दी। पुलिस ने जंगल और नालों में छिपाकर रखा करीब 10 क्विंटल महुआ लहान तथा शराब बनाने की सामग्री मौके पर नष्ट की। पुलिस के अनुसार अवैध शराब बनाने वालों की पहचान कर तलाश की जा रही है।1
- गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य संबंधी दी गई जानकारी, कार्यकर्ता-सहायिकाओं का हुआ सम्मान आंगन मिलन एवं सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन सिवनी/कुरई/धोबीसर्रा : परियोजना अधिकारी श्री मनोज लारोकर के निर्देशानुसार परियोजना कुरई के सेक्टर धोबीसरी अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र मुड़ापार में आंगन मिलन एवं सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं विभागीय योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी देकर समझाइश दी गई। हितग्राहियों को पोषण आहार का वितरण किया गया तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का सम्मान किया गया। महिलाओं द्वारा विभिन्न पौष्टिक व्यंजन तैयार कर उनकी प्रदर्शनी भी लगाई गई। वहीं एएनएम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ‘एक पेड़ बेटी के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी सुश्री तक्षशीला चंद्रिकापुरे एवं पर्यवेक्षक श्रीमती रेखा चलान द्वारा हितग्राहियों को आवश्यक जानकारी एवं समझाइश दी गई। जनप्रतिनिधि श्री संतोष पन्द्रे द्वारा बच्चों को फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, एएनएम सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।2
- *सिवनी- भगत सिंह जयंती पर युवाओं में भरा देशभक्ति का जोश* डीजे की धुन पर निकली जोशीली रैली से PG कॉलेज ऑडिटोरियम तक दिखा राष्ट्रप्रेम का जुनून सिवनी। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर Deepak Jaihind Team Seoni द्वारा 29 सितंबर को सिवनी में भव्य देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। देशभक्ति डीजे की गूंज, युवाओं का उत्साह और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों ने पूरे माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। 🔥 डीजे की धुन पर थिरके युवा, नारों से गूंजा शहर कार्यक्रम की शुरुआत छिंदवाड़ा चौक से देशभक्ति डीजे के साथ निकली रैली से हुई। Deepak Jaihind Team Seoni के युवा कार्यकर्ता देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए आगे बढ़े। “भारत माता की जय” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से रैली का माहौल जोशीला बना रहा। रैली का समापन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिवनी के ऑडिटोरियम में हुआ, जहां टीम द्वारा मुख्य देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। 🇮🇳 मुख्य अतिथियों की उपस्थिति ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शंकर माखीजा जी सहित संदीप राजक जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने भगत सिंह के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं को देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। 🎤 गीत, नृत्य और भाषणों से जीवंत हुई भगत सिंह की गाथा ऑडिटोरियम में देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, संघर्ष, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिए। कार्यक्रम में युवाओं को संदेश दिया गया कि भगत सिंह को केवल याद करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनके साहस, जागरूकता और राष्ट्रहित की भावना से प्रेरणा लेकर समाज और देश के लिए सकारात्मक कार्य करना भी जरूरी है। 🏆 प्रतिभागियों को दिए गए प्रमाणपत्र और ट्रॉफी कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियों एवं प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों का Deepak Jaihind Team Seoni द्वारा उत्साहवर्धन किया गया। प्रतिभागियों को उनकी सहभागिता और प्रतिभा के सम्मान में प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। सम्मान प्राप्त कर युवाओं में उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन में Deepak Jaihind Team Seoni की सक्रिय भूमिका प्रमुख रही। टीम के सदस्यों ने रैली से लेकर ऑडिटोरियम के कार्यक्रम तक पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। टीम के संस्थापक दीपक डेहरिया ने कहा कि भगत सिंह की जयंती का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि युवाओं को उनके विचारों से जोड़ना और उन्हें राष्ट्र, समाज एवं मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के समापन पर युवाओं ने राष्ट्रहित और समाजसेवा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। इसके साथ ही “इंकलाब जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारों से PG कॉलेज तक डीजे की धुन पर गुंजा। “भगत सिंह को याद करें, उनके विचारों को समझें और युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाएं।”1
- मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का विशाल पैदल मार्च आज 30 सितंबर 2026 को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल पैदल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी के सभी पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। लोकतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन व्यवस्था की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।1
- निर्देशों की अनदेखी पर SDM सख्त, 8 कर्मचारियों का 3-3 दिन का वेतन राजसात बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन न करने पर एसडीएम कटंगी विजय सिंह यादव ने सख्त कार्रवाई की है। राजस्व और पंचायत विभाग के कुल 8 लापरवाह कर्मचारियों का 3-3 दिन का वेतन राजसात करने के निर्देश दिए गए हैं।1
- विधायक विवेक पटेल ने ग्राम पंचायत नरोड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण* *धरातल पर आदिवासी और किसानों को नहीं मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ-विवेक पटेल* वारासिवनी*-क्षेत्रीय विधायक विवेक विक्की पटेल द्वारा जनहित और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार भूमिपूजन और लोकार्पण किए जा रहे है।विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवागमन,पानी और स्वास्थ सुविधाओं को बेहतर बनाना है।स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से आ रही माँगो को प्राथमिकता के आधार पर पूरा जा रहा है।इसी के तरह विधायक विवेक पटेल ने ग्राम पंचायत नरोंडी में लगभग 30 लाखों रुपयों की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।साथ ही पूर्व में पूर्ण किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। *भाजपा सरकार किसानो को लूटने वाली सरकार है-बोधसिंह भगत* पूर्व सांसद बोधसिंह भगत ने कहा कि सरपंच ने इस गांव के विकास के लिए अपनी कला का उपयोग किया है।और गांव को चमका दिया।अपनी कला कौशल से गांव में बहुत से विकास कार्य किए है।इस गांव की जनता ने एक अच्छा सेवक सुना है।अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।इस समय प्रदेश का हाल क्या है।किसी से छुपाया नहीं जा सकता है।बालाघाट जिले में बीमारी से हमारे आदिवासी बच्चों की मौत हो गई।मगर किसी की भी जिम्मेदारी तय नहीं हुई।आज भी उस गांव की जनता दूषित पानी पीने मजबूर है।इस सरकार ने किसानों की खाद बीज को महंगा कर दिया।चुनाव के समय हमारी माता बहनों को तीन हजार रुपए प्रतिमाह देने की बात कही थी।मगर आज अपने दिए गए वादों को पूरा करना भूल गई।क्षेत्र की जनता ने एक अच्छे विधायक का चयन किया है।गांव की जनता इनसे जो भी काम मांगती है।उन्हें निराश नहीं करते है।उनके कहने पर गांव में हर विकास कार्य करवाते है। *कांग्रेस की सरकार के समय ग्राम पंचायत में होते थे सभी काम-विवेक पटेल* विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा कि जनता के दिए गए आशीर्वाद से विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहकर आम नागरिकों की समस्यायो के त्वरित निराकरण का प्रयास किया जा रहा है।ग्राम में लंबे समय से सुविधाओं मांग थी।जिसको देखते हुए ग्रामीण जनों की मांग को पूरा करते हुए सौगात दी है।किसानों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।मगर धरातल पर किसी भी किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है।आदिवासियों के साथ सरकार अत्याचार कर रही है।हर घर नल हर घर जल की योजना सिर्फ कागजों में सीमित है।आज भी कई ग्रामों में स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है।नल जल योजना पूरी तरफ फेल हो चुकी है।गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।किसानों को बिजली नहीं मिल रही है। जब कांग्रेस की सरकार थी।तब सभी काम पंचायतों में होते है।अब भाजपा की सरकार है।अपने काम करवाने तहसिल कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते है।मेरे विधानसभा क्षेत्र के हर ग्राम में विकास कार्य कराए जायेंगे।चाहे किसी भी पार्टी का सरपंच हो।किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।मेरे क्षेत्र की जनता मेरे लिए एक समान है। *ये रहे मौजूद* ब्लाक अध्यक्ष जीतू राजपूत, सुनील राणा,तेजराम नगपुरे, सरपंच रेखा मुन्ना राणा,जनपद सदस्य श्रीमती निशा धार्मिक इनवाती,सुदेश गुड्डू सोनी,राजा अली,राजकुमार चौधरी,कोमल पटले,सुरेन्द्र जैतवार, लोकचंद पदराम,नंदू नागेश्वर,महादेव ठाकरे,सोनू शुक्ला,पवन बिसेन,दौलत चौहान,माखन देवहरे,सुरजलाल जैतवार सहीत ग्रामवासी मौजूद थे।4
- कलेक्टर कार्यालय परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन-जुलूस पर प्रतिबंध धारा 163 के तहत आदेश जारी, पांच या अधिक लोगों के समूह के प्रवेश पर भी रोक सिवनी। कलेक्टर कार्यालय परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर दो माह तक प्रभावी रहेगा। आदेश के तहत बिना अनुमति पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने, प्रदर्शन, जुलूस, रैली और ज्ञापन के लिए समूह में प्रवेश पर रोक रहेगी। ज्ञापन देने के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक होगी और समूह की ओर से केवल अधिकृत प्रतिनिधि ही प्रक्रिया के अनुसार ज्ञापन प्रस्तुत करेगा। कार्यालय परिसर में हथियार लेकर प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा।1