Shuru
Apke Nagar Ki App…
गैस रिफिलिंग करते समय मारुति वैन में आग लगने से हुई जलकर खाक। फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के वाहिदपुर गांव में सोमवार को मारुति वैन में गैस रीफिलिंग करते समय अचानक भड़की आग लग गई। जिससे वैन धू-धूकर जलने लगी।और कुछ ही देर में वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई।वही घटना के समय 50 मीटर की दूरी पर सरकारी विद्यालय में बच्चे पढ़ रहे थे।जिससे अफरातफरी मच गई।हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया है।जिससे कोई बड़ी घटना नहीं घटी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।
मो.शहीद रिपोर्टर
गैस रिफिलिंग करते समय मारुति वैन में आग लगने से हुई जलकर खाक। फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के वाहिदपुर गांव में सोमवार को मारुति वैन में गैस रीफिलिंग करते समय अचानक भड़की आग लग गई। जिससे वैन धू-धूकर जलने लगी।और कुछ ही देर में वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई।वही घटना के समय 50 मीटर की दूरी पर सरकारी विद्यालय में बच्चे पढ़ रहे थे।जिससे अफरातफरी मच गई।हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया है।जिससे कोई बड़ी घटना नहीं घटी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- होली शुभकामनाएं संदेश1
- 🚨 *बांदा–फतेहपुर में खनन माफिया बेखौफ, प्रशासन मौन* ⚠️*लोकेटरों की फौज के सहारे धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन और ओवरलोडिंग का खेल* ✍️ बांदा जिले से लेकर फतेहपुर जनपद तक अवैध खनन और ओवरलोडिंग का कारोबार इस कदर संगठित हो चुका है कि अब यह केवल खनन माफियाओं तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि इसके पीछे एक पूरी “लोकेटरों की फौज” सक्रिय भूमिका निभा रही है। बांदा जिले के *मर्का घाट खंड संख्या 3 में खुलेआम अवैध खनन जारी है,* जबकि फतेहपुर की सड़कों पर मोरम से लदे ओवरलोड वाहन दिन-रात बेखौफ दौड़ते नजर आ रहे हैं। एसटीएफ की कार्रवाई, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश—सब कुछ कागज़ों तक सिमटा हुआ प्रतीत होता है। जमीनी हकीकत यह है कि खनन माफिया निडर होकर कानून को चुनौती दे रहा है और जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। 🕵️♂️ *लोकेटरों की फौज बना रही है माफियाओं के लिए रास्ता साफ* सूत्रों के अनुसार अवैध खनन और परिवहन के इस पूरे नेटवर्क में लोकेटरों की एक संगठित फौज तैनात है। 🚴♂️ बाइक सवार लोकेटर, 📞 मोबाइल कॉल और 📲 व्हाट्सएप नेटवर्क के जरिए पुलिस चेकिंग, प्रशासनिक मूवमेंट और संभावित दबिश की पल-पल की जानकारी माफियाओं तक पहुंचाते हैं। नतीजा यह होता है कि कार्रवाई से पहले ही ओवरलोड वाहन सुरक्षित रूट बदल लेते हैं और प्रशासन खाली हाथ रह जाता है। 🌾 *कृषि परमिट की आड़ में सरकारी राजस्व की खुली लूट* कृषि कार्यों के लिए जारी सीमित परमिटों को ढाल बनाकर सैकड़ों ट्रैक्टरों से मोरम का अवैध परिवहन कराया जा रहा है। ⏰ *लोकेटरों के निर्देश पर दिन और रात का समय तय किया जाता है।* इसका सीधा नुकसान सरकारी खजाने को हो रहा है, जबकि ग्रामीण सड़कें, पुल और संपर्क मार्ग भारी वाहनों के दबाव से टूटने की कगार पर हैं। 🌉 *रामनगर कौहन यमुना पुल बना अवैध नेटवर्क का सुरक्षित कॉरिडोर* रामनगर कौहन स्थित यमुना पुल अब अवैध परिवहन का स्थायी कॉरिडोर बन चुका है। 🌙 देर रात बांदा जिले से निकलने वाले ओवरलोड वाहन, 👁️🗨️ लोकेटरों की निगरानी में, ➡️ इसी पुल के जरिए फतेहपुर जनपद में प्रवेश करते हैं। यह साफ संकेत देता है कि यह खेल बिना मजबूत नेटवर्क और अंदरूनी संरक्षण के संभव नहीं। 🏛️ *मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बावजूद क्यों जारी है अवैध कारोबार?* प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर शून्य सहनशीलता नीति के बावजूद यह अवैध कारोबार जारी है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी आखिर क्यों मौन बैठे हैं—यह बड़ा सवाल है। 🚔 *एसडीएम और पुलिस की सख्ती लोकेटर नेटवर्क के आगे फेल* रामनगर कौहन, सिंघुतारा और मुराईन डेरा नगर पंचायत असोथर प्रताप नगर झाल क्षेत्र से प्रतिदिन और प्रति रात्रि लोकेशन-आधारित परिवहन यह दर्शाता है कि अवैध नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय है और कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है। 📸 *तस्वीरें और वीडियो उजागर कर रहे हैं सिस्टम की पोल* मौके से सामने आई लाइव तस्वीरें और वीडियो प्रशासनिक दावों की पोल खोलने के लिए काफी हैं। इन साक्ष्यों के बावजूद यदि ठोस कार्रवाई नहीं होती, तो यह लापरवाही ही नहीं बल्कि मिलीभगत की आशंका को भी मजबूत करता है। ❓ *कब टूटेगा माफिया–लोकेटर गठजोड़* अब सवाल सिर्फ अवैध खनन का नहीं, बल्कि यह भी है कि माननीय मुख्यमंत्री के स्पष्ट आदेशों के बावजूद इस खुलेआम चल रहे अवैध कारोबार पर कब निर्णायक प्रहार होगा। जब तक लोकेटरों की इस फौज और उन्हें संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक खनन माफिया यूं ही कानून को चुनौती देता रहेगे।1
- saadipur churaha duwedi hotal ke peeche naale me gandi vah bharav ,badbu.macchar ki samasya bahut hi saalo se koi nhi kar raha baarish me gaanda paani .. barsaat me jal bharav aaye din durghatna1
- Post by Mahesh kumar tripathi1
- असोथर में भाकियू अराजनैतिक का होली मिलन होली मिलन समारोह में जुटे सैकड़ों किसान, समस्याओं को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन नगर पंचायत असोथर स्थित गल्ला मंडी में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसान शामिल हुए और आपसी भाईचारे के साथ होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गर्मी को देखते हुए किसानों को ताजा गन्ने का रस पिलाया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सिंह गौतम ने की। उन्होंने कहा कि किसानों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। होली का पर्व आपसी भाईचारे के साथ किसानों के हक की लड़ाई को भी मजबूत करेगा। बैठक में क्षेत्र में ओवरलोड मौरंग से भरे वाहनों के आवागमन से होने वाली समस्याओं और दुर्घटनाओं पर चर्चा की गई। किसानों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। इसमें बालू से भरे वाहनों का आवागमन सुबह सात बजे से रात दस बजे तक बंद कराने, सड़कों पर धूल कम करने के लिए नियमित पानी का छिड़काव कराने तथा तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सिंह गौतम ने चेतावनी दी कि यदि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर कार्रवाई नहीं की गई तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष रविदेव सिंह गौतम, अजय सिंह चौहान, रजत तिवारी, सोनू शुक्ला, पवन वर्मा, दीपू मिश्रा, कृष्णपाल सिंह, वीरेंद्र, ओमप्रकाश, लवकुश, पिंटू सिंह, ओमप्रकाश सिंह, नरसिंह मौर्य, नीरज मौर्य, विमल अग्रहरि, त्यागी बाबा, अविनाश सिंह, आदर्श सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।1
- *गैस के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, एजेंसी पर उमड़ी भीड़ उपभोक्ता परेशान* *लक्ष्मी भारत गैस एजेंसी के बाहर लगीं लंबी कतारें,* बकेवर (फतेहपुर):बिंदकी तहसील क्षेत्र के देवमई ब्लॉक के स्थित बकेवर कस्बे में बुधवार को रसोई गैस के लिए हाहाकार मचा रहा। कस्बे में स्थित लक्ष्मी भारत गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और आगामी वृद्धि की आशंका ने आम जनमानस को बेचैन कर दिया है। कड़ कड़ाती धूप में घंटों इंतजार गैस सिलेंडर पाने के लिए लोग सुबह से ही खाली सिलेंडर लेकर लाइन में लग गए थे। देखते ही देखते उपभोक्ताओं की कतार एजेंसी परिसर से बाहर सड़क तक पहुँच गई। , जो कई घंटो इंतजार करते नजर आए स्थानीय निवासियों का कहना है कि गैस के दाम जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के सामने 'चूल्हा जलाने' का संकट खड़ा हो गया है। उपभोक्ताओं के बीच इस बात की भी चर्चा रही कि आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं, जिसके चलते लोग जल्द से जल्द सिलेंडर रिफिल कराने की होड़ में दिखे। अव्यवस्थाओं का बोलबाला दिख रहा है भीड़ अधिक होने के कारण एजेंसी पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि लंबी कतारों के बावजूद वितरण प्रक्रिया धीमी है, जिससे उन्हें अपने दैनिक काम छोड़कर पूरा दिन लाइन में बिताना पड़ रहा है।2
- रायबरेली जिले की डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सराय दिलावर दरबानीहार में नाली निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरकारी धन से बनने वाली नाली में भारी भ्रष्टाचार किया गया है, जिसके कारण पीड़ित परिवार को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि नाली निर्माण लगभग 25 मीटर कराया जाना तय था, लेकिन कथित भ्रष्टाचार के चलते इसे मात्र करीब 9 मीटर तक ही बनाकर काम अधूरा छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और बीडीओ की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, अधूरी नाली के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे आसपास के घरों में गंदा पानी भरने की समस्या बनी हुई है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार ने बताया कि वह न्याय की उम्मीद में जिलाधिकारी समेत कई उच्च अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा चुका है, लेकिन अब तक उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और अधूरी नाली का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- फतेहपुर जिले के बिन्दकी विधान सभा के दरवेशा बाद के एक गेस्ट हाउस में विमुक्ति जाति आभार दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण जी ने विमुक्ति समाज की घुमंतू जाति सहित 12 जातियों को जाति गत दर्जा न मिल पाने से समाज की पीड़ा को सुन कर उनके अधिकारों की लड़ाई को लड़ने के लिए सरकार से उनकी मांगो को पूरा कराने का आश्वासन दिलाया वही लगभग 20 हजार महिलाओं की वृद्धा पेंशन के लिए कैंप लगा कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का समाज कल्याण अधिकारी को आदेश दिया । वही समाज के 500 छात्र छात्राओं की पढ़ाई के लिए सर्वोदय इंटर कॉलेज एवं छात्रावास बनाने की सौगात दी उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के हो जाने से समाज की बेटे बेटियां डॉक्टर इंजीनियर बन कर जिले का नाम रोशन करेंगे वही मंत्री जी के विचारों को सुन कर आए हुए लोग जयकारा लगाने लगे । मंच से बोलते समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण जी1