फिंगेश्वर ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा के अटल टिंकरिंग लैब में प्रतिवर्षानुसार डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी बाबा साहब के जीवन आदर्श छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्पद- प्राचार्य रात्रे फिंगेश्वर, ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा के अटल टिंकरिंग लैब में प्रतिवर्षानुसार डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी उक्त जानकारी देते हुये संस्था के अटल टिंकरींग लैब के प्रभारी मिनाक्षी शर्मा ने बताया कि नीति आयोग के गाइड लाइन के अनुसार ए टी एल लैब कौन्दकेरा मे सविंधान निर्माता भारत रत्न डा भीम राव अंबेडकर के जन्मदिवस को प्रत्येक अटल टिंकरींग लैब में अन्य संस्था के छात्र छात्रों को संलग्न कर कम्युनिटी डे के रुप मे मनाया जाएगा, इसी तारतम्य मे संस्था के ए टी एल लैब में कौन्दकेरा संकुल के अंतर्गत आने वाले समस्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय से प्रत्येक संस्था से पांच छात्र -छात्रा एवं उनके एक मार्गदर्शक शिक्षक तथा समुदाय से छात्र गण ,भूतपुर्व छात्र व जनप्रतिनिधि कम्युनिटी डे आयोजन में शामिल हुए । मुख्य वक्ता के रूप ग्राम सरपंच राधिका यादव ने बाबा साहब के जीवन आदर्श को छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्पद बताया साथ ही ओंकार साहू अध्यक्ष शाला विकास समीति,रामेश्वरी कुर्रे जनपद सदस्य ,मनोज यादव सरपंच प्रतिनिधि, तथा शिक्षाविद सोमप्रकाश साहू तथा शाला विकास समिति के सभी सदस्य के साथ साथ ग्राम कौन्दकेरा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती का पूजन व बाबा साहेब का वंदन और सरस्वती वंदना के साथ कम्युनिटी डे के हैंड्स ऑन एक्टिविटी की शुरुआत की गई जिसमें संकुल कौन्दकेरा के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को समूह बनाकर विभिन्न प्रकार की अटल टिंकरिंग लैब से संबंधित गतिविधि व कार्यक्रम का संचालन टिंकरिंग लैब के प्रभारी मीनाक्षी शर्मा एवं सदस्य शिक्षक सतीश मालवीय व रितेश पटेल के समायोजन मे संपन्न हुआ । छात्र छात्राओं को नीति आयोग के दिए गए निर्देशानुसार सरल एवं आसानी से उपलब्ध हो ऐसी हैंड्स ऑन गतिविधिया करवाई गई। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को अतिथि गण , प्राचार्य व शिक्षक द्वारा पुरस्कृत किया गया । संस्था के प्राचार्य एम आर रात्रे ने सभी अतिथि गण व शामिल स्कूलों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की बाबा साहब का जीवन दर्शन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है, और ऐसे आयोजन से सामुदायिक सहभागिता परस्पर बढ़ती है। कार्यक्रम में ए टी एल के सहयोगी छात्र छात्रा युवराज साहू ,पायल साहू, यशोदा साहू ,पलक कोसरे, डामेश्वरी साहू, फलक साहू, भारती साहू, संकुल समन्वयक नरेश साहू व संस्था से दीनू राम यदु, खेलावन सिन्हा, चंद्रिका प्रसाद साहू, छगन लाल साहू, एकता दुबे, लक्ष्मी यदु, अंजू डेकर, स्मृति चंद्रवंशी, लक्ष्मण राम साहू, दुष्यंत वर्मा, मोहन लाल गोयल,हरिश्चंद्र निषाद, अजय साव, परमेश्वर निषाद , कल्पना सेन कृष्णा कंसारी, मीरा साहू , रेखा राजपूत , अम्बेश्वरी साहू ,तारिणी साहू उपस्थित रहे ।
फिंगेश्वर ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा के अटल टिंकरिंग लैब में प्रतिवर्षानुसार डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी बाबा साहब के जीवन आदर्श छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्पद- प्राचार्य रात्रे फिंगेश्वर, ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा के अटल टिंकरिंग लैब में प्रतिवर्षानुसार डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी उक्त जानकारी देते हुये संस्था के अटल टिंकरींग लैब के प्रभारी मिनाक्षी शर्मा ने बताया कि नीति आयोग के गाइड लाइन के अनुसार ए टी एल लैब कौन्दकेरा मे सविंधान निर्माता भारत रत्न डा भीम राव अंबेडकर के जन्मदिवस को प्रत्येक अटल टिंकरींग लैब में अन्य संस्था के छात्र छात्रों को संलग्न कर कम्युनिटी डे के रुप मे मनाया जाएगा, इसी तारतम्य मे संस्था के ए टी एल लैब में कौन्दकेरा संकुल के अंतर्गत आने वाले समस्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय से प्रत्येक संस्था से पांच छात्र -छात्रा एवं उनके एक मार्गदर्शक शिक्षक तथा समुदाय से छात्र गण
,भूतपुर्व छात्र व जनप्रतिनिधि कम्युनिटी डे आयोजन में शामिल हुए । मुख्य वक्ता के रूप ग्राम सरपंच राधिका यादव ने बाबा साहब के जीवन आदर्श को छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्पद बताया साथ ही ओंकार साहू अध्यक्ष शाला विकास समीति,रामेश्वरी कुर्रे जनपद सदस्य ,मनोज यादव सरपंच प्रतिनिधि, तथा शिक्षाविद सोमप्रकाश साहू तथा शाला विकास समिति के सभी सदस्य के साथ साथ ग्राम कौन्दकेरा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती का पूजन व बाबा साहेब का वंदन और सरस्वती वंदना के साथ कम्युनिटी डे के हैंड्स ऑन एक्टिविटी की शुरुआत की गई जिसमें संकुल कौन्दकेरा के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को समूह बनाकर विभिन्न प्रकार की अटल टिंकरिंग लैब से संबंधित गतिविधि व कार्यक्रम का संचालन टिंकरिंग लैब के प्रभारी मीनाक्षी शर्मा एवं सदस्य शिक्षक सतीश मालवीय व रितेश पटेल के समायोजन मे संपन्न हुआ । छात्र छात्राओं को नीति
आयोग के दिए गए निर्देशानुसार सरल एवं आसानी से उपलब्ध हो ऐसी हैंड्स ऑन गतिविधिया करवाई गई। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को अतिथि गण , प्राचार्य व शिक्षक द्वारा पुरस्कृत किया गया । संस्था के प्राचार्य एम आर रात्रे ने सभी अतिथि गण व शामिल स्कूलों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की बाबा साहब का जीवन दर्शन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है, और ऐसे आयोजन से सामुदायिक सहभागिता परस्पर बढ़ती है। कार्यक्रम में ए टी एल के सहयोगी छात्र छात्रा युवराज साहू ,पायल साहू, यशोदा साहू ,पलक कोसरे, डामेश्वरी साहू, फलक साहू, भारती साहू, संकुल समन्वयक नरेश साहू व संस्था से दीनू राम यदु, खेलावन सिन्हा, चंद्रिका प्रसाद साहू, छगन लाल साहू, एकता दुबे, लक्ष्मी यदु, अंजू डेकर, स्मृति चंद्रवंशी, लक्ष्मण राम साहू, दुष्यंत वर्मा, मोहन लाल गोयल,हरिश्चंद्र निषाद, अजय साव, परमेश्वर निषाद , कल्पना सेन कृष्णा कंसारी, मीरा साहू , रेखा राजपूत , अम्बेश्वरी साहू ,तारिणी साहू उपस्थित रहे ।
- तिल्दा-नेवरा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल तिल्दा नेवरा की छात्राओं ने स्थानीय पुलिस थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और भविष्य में देश सेवा के लिए प्रेरणा प्राप्त की। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों जैसे काउंटर, मालखाना, बंदी गृह, लॉकअप, कंप्यूटर रूम और थाना प्रभारी कक्ष का अवलोकन किया। साथ ही हथियारों, वायरलेस सिस्टम, पुलिस सुरक्षा कवच तथा एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। इस अवसर पर थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने छात्राओं को पुलिस के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक करते हुए छात्राओं को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने अनैतिक व्यापार अधिनियम, महिला डेस्क, परिवार परामर्श केंद्र, ऊर्जा डेस्क और निर्भया पेट्रोलिंग जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी। साथ ही POCSO Act के तहत नाबालिगों के खिलाफ अपराधों—जैसे घूरना या लगातार पीछा करना—को भी संज्ञेय अपराध बताया और इसकी शिकायत थाने में करने की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया और उन्हें कानून, महिला अधिकारों व ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। छात्राओं को यह भी बताया गया कि किसी प्रकार की प्रताड़ना होने पर वे निर्भीक होकर स्कूल के सूचना बॉक्स में शिकायत दर्ज कर सकती हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, इस तरह के भ्रमण से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उनमें नई चीजें सीखने की जागरूकता पैदा होती है। इस दौरान स्कूल के शिक्षक तोरण चक्रधारी, वेद प्रकाश साहू सहित स्टाफ भी उपस्थित रहा और पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।5
- 14 अप्रैल भीम जयंती के अवसर पर दुर्ग शहर मे विशाल रैली निकाली गई जिसमें भारी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति देखीं गई।1
- राजपुर/शंकरगढ़। लक्ष्य शिक्षण संस्थान, बचवार (शंकरगढ़) के प्रांगण में बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव के निर्देशानुसार एवं शंकरगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इस्माइल खान के मार्गदर्शन में भारतीय संविधान के निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय प्रबुद्ध जनों ने बाबासाहेब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का लिया गया संकल्प। समारोह का शुभारंभ लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव द्वारा दीप प्रज्वलन और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक न्याय व समता मुलक समाज के प्रबल पक्षधर,विश्व रत्न,भारत रत्न,भारतीय संविधान निर्माता,ज्ञान का प्रतिक,प्रथम कानून मंत्री,गणतंत्र के महानायक,नारी मुक्तिदाता,महान अधिवक्ता,महान समाज सेवी,दूरदर्शी,शिक्षाविद,बोधिसत्व,युगपुरुष, राष्ट्र निर्माता,गरीब,शोषित,मजदूरों,पिछड़ो के मशीहा,अर्थशास्त्री,समाजशास्त्री, इतिहासकार,लेखक,संपादक, पत्रकार,शिक्षा के अग्रदूत,भारत भाग्य विधाता,11 भाषा,64 विषयों के ज्ञाता,32 डिग्रियां,संसार में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे, समानता,स्वतंत्रता, भाईचारे का प्रतिक डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं जन्म दिवस के महापर्व की सभी देश वाशियों को बधाई व शुभकामनाये दी। उन्होंने कहा कि जय भीम,जय भारत,जय संविधान डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति के सशक्तिकरण का सबसे बड़ा हथियार माना था। लक्ष्य शिक्षण संस्थान बचवार शंकरगढ़ उनके बताए मार्ग पर चलते हुए ग्रामीण अंचल के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन :- अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में संस्थान में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।जिसमे भाषण प्रतियोगिता अंबेडकर और आधुनिक भारत विषय पर विकास यादव ने ओजस्वी भाषण दिए। निबंध लेखन में संविधान और हमारे मौलिक अधिकार विषय पर अनुष्का संजना अर्चना ईशा मिरी ने अपनी लेखनी के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों को साझा किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने भीम गीतों और लघु नाटकों के माध्यम से सामाजिक एकता का संदेश दिया।सामाजिक समरसता का संदेश कार्यक्रम के दौरान देवंदन पन्ना ने बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समानता और महिला सशक्तिकरण के योगदान पर प्रकाश डाला। रतु पैकरा ने कहा कि 135वीं जयंती के इस पड़ाव पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एक सशक्त और शिक्षित समाज का निर्माण करेंगे। इस अवसर पर सरिता यादव हिमांशु हिमाचल प्रियांशु सूर्यकांत रिफत प्रतिभा प्रांजल यादव देव नारायण सचिन नीरज रंजीत रोहित प्रीतम सेजल यादव कुनाल गुप्ता महक विनम मनीष प्रताप अमरदीप सोहन रोशन सतपाल दीपक एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।4
- सामुदायिक गोंड भवन में मनाया गया बाबा साहब का जन्म जयंती राजपुर - संविधान निर्मात बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का 135 वा जन्म जयंती नगर पंचायत राजपुर वार्ड क्रमांक छह के सामुदायिक गोंड भवन में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने के साथ वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया वहीं कार्यक्रम में मंच संचालन पार्षद विशवास गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन अनिल भारती ने किया वहीं कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष सिंह सर्व नवीन सोनार समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी सर्व आदिवासी समाज के विजय खुसरो,पारस आयाम, मनीष सिंह, मुन्ना गुप्ता, मो. इकबाल, रंजीत बड़ा, सोमनाथ शर्मा, अनिल खलखो, जगदीश मराबी, आदित्य विभु जायसवाल, जोसंत केरकट्टा, खेरवारराम शांडिल्य कामेश्वर बेक ललन तिग्गा हेरमन मुर्म सहित महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे!4
- Post by Dileshawar Rajak1
- Post by Jwala Nisadh1
- तिल्दा-नेवरा के अग्रसेन चौक में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला E-KYC कराने के लिए आई थी और घर लौटते समय यह हादसा हुआ। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सतर्क लोगों ने पीछा कर उसे गुरु घासीदास चौक में पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया और महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है। सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर नियंत्रण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।5
- राजपुर। गर्मियों के मौसम चल रहा है ऐसे में इन दिनों अक्सर जंगलों के आग लगने की घटना सामने आती रहती है। मंगलवार को भी ऐसे ही घटना सामने आया है जिसमे राजपुर नगर से सटे सागौन के जंगल मे भीषण आग लग गया।आग इतनी भयंकर थी कि पुरा आसपास का क्षेत्र धुंए से भर गया। आग काफी क्षेत्र में फ़ैल गया जिससे दुर से ही धुंए की गुबार नजर आने लगा। वन परिक्षेत्र राजपुर के कक्ष क्रमांक 2758 सागौन जंगल भीषण आग लगने से छोटे पेड़ पौधों को भारी नुकसान हुआ है।जंगल मे आग लगने की जानकारी मिलते ही वन विभाग के सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी अशोक शुक्ला एवँ बीट प्रभारी सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुँचकर आग बुझाने में लगे रहे। राजपुर वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 2758 सागौन जंगल में दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच देखते ही देखते भयंकर आग लग गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग बुझाने के लिए वन कर्मियों का काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग विकराल रूप लेकर काफी लंबे चौड़े क्षेत्र में फैल गया। वहीँ आग बुझाने वाले संसाधनों के कमी के अभाव में वन कर्मियों ने डंडे व पेड़ के टहनियों के सहारे आग पर काबू करते नजर आए। जंगल में फैले आग की वजह से छोटे पेड़ो को काफी नुकसान हुआ है, आग की लपटों से कई छोटे पेड़ झुलस गए। मौके पर मैजूद वन विभाग के सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी अशोक शुक्ला ने बताया कि कंटीले तार के फेंसिंग होने के बाद भी जंगल में शरारती तत्व घुसकर मौज मस्ती करते हैं और इन्ही लोगो के द्वारा जंगल में आग लगाने का काम करते हैं। संसाधनों का आभाव :- वन विभाग जंगलों में वनों की रक्षा के लिए लाखों रुपए खर्च करते हैं परंतु आग से बचाव के लिए राजपुर वन परिक्षेत्र में पर्याप्त संसाधनों का आज भी आभाव है।आज की घटना में भी वन कर्मियों के पास आग बुझाने के लिए संसाधनों का आभाव देखा गया। जंगल मे आग लगने के बाद वन कर्मियों ने डंडे व पेड़ो के टहनियों के सहारे आग बुझाते नजर आए। करीब तीन घंटे के बाद आग बुझाने वाला मशीन ब्लोवर लाया गया जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि राजपुर वन परिक्षेत्र में आग बुझाने के लिए मात्र दो ब्लोवर है।4
- संत रामपाल जी महाराज जी को किसानों द्वारा सम्मान1