Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिजली विभाग की गुंडई या होगा उपभोक्ता फोरम हावी | बिजली विभाग के गलत बिलिंग आलापुर समाचर
TEESRI AANKHEN
बिजली विभाग की गुंडई या होगा उपभोक्ता फोरम हावी | बिजली विभाग के गलत बिलिंग आलापुर समाचर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आजमगढ़ पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 12.95 करोड़ के 5416 मोबाइल मालिकों को लौटाए 📱 आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता! जनपद आजमगढ़ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामदगी अभियान के तहत 394 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब ₹91 लाख) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। 👮 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए। 📊 मुख्य उपलब्धियां: ✅ आज 394 मोबाइल फोन स्वामियों को लौटाए गए। ✅ वर्ष 2026 में अब तक 1,779 मोबाइल फोन (लगभग ₹4.26 करोड़) बरामद किए जा चुके हैं। ✅ फरवरी 2024 से अब तक 5,416 मोबाइल फोन (लगभग ₹12.95 करोड़) उनके मालिकों को वापस सौंपे जा चुके हैं। इस अवसर पर मोबाइल बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली थाना पुलिस टीमों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। 📢 यदि आपका मोबाइल फोन खो जाए, तो तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें और नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें। 📍 स्थान: रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ #Azamgarh #AzamgarhPolice #CEIR #MobileRecovery #UPPolice #TV24NewsExpress #BreakingNews #UttarPradesh #PoliceNews1
- आज़मगढ़: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला, 2027 में बदलाव का किया दावा आज़मगढ़ | समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने जनपद में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और पुलिस के राजनीतिक इस्तेमाल जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का दावा किया है। भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर कड़े सवाल सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यदि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए ठोस और कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने गोरखपुर में एक बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की दर्दनाक घटना का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में हो रहे हर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ पहले भी मजबूती से खड़ी थी और आगे भी जनता की लड़ाई लड़ती रहेगी। पुलिस के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप पुलिस सुधारों पर बात करते हुए सांसद ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार पुलिस तंत्र का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा उठाए जाने वाले जायज आंदोलनों और आवाज़ों को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। "मंदिर चंदा चोरी" के मामले पर घेरा धर्मेंद्र यादव ने हाल ही में चर्चा में आए "मंदिर चंदा चोरी" के मुद्दे को उठाते हुए सरकार और स्थानीय प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना को दो महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे जनता में भारी रोष है। जनता पूरा करेगी बदलाव का मन सांसद ने अंत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता से किए गए अपने प्रमुख वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश की जनता मंहगाई, बेरोजगारी और बदतर कानून व्यवस्था से त्रस्त है और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी। इस दौरान कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *आज दिनांक 02.08.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद को जिला अस्पताल संतकबीरनगर से प्राप्त मेमो के आधार पर जानकारी हुई कि गोरखाल खलीलाबाद में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करने वाली एक छात्रा द्वारा प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है । उक्त घटना में पोस्मार्टम व प्रचलित अन्य विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गई बाइट ।*1
- BJP सरकार पर धर्मेंद्र यादव का हमला, बोले- भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी से जनता परेशान आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक एवं आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की BJP सरकार पर भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और वादाखिलाफी को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत ठीक नहीं है, जिसके कारण प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट का माहौल बना हुआ है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सरकार में बैठे मंत्री, अधिकारी और उनके प्रतिनिधि जनता की सेवा के बजाय लूट में लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। गोरखपुर में बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ पहले भी खड़ी थी और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी। साथ ही आरोप लगाया कि घटना के बाद सरकार का कोई जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा। पुलिस सुधार के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि पुलिस सुधार लंबे समय से चर्चा का विषय है, लेकिन सरकार की नीयत ठीक नहीं होने के कारण सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं के आंदोलनों को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि युवाओं के आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की गई, लेकिन युवाओं की एकजुटता के कारण सरकार अपने मंसूबों में सफल नहीं हुई। उन्होंने 6 जून को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उठाए गए "मंदिर चंदा चोरी" के मुद्दे का उल्लेख करते हुए कहा कि दो महीने बीतने के बाद भी सरकार ने किसी दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उन्होंने सरकार पर "पिक एंड चूज" की नीति अपनाने का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े मुद्दे को पार्टी जनता के बीच लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP सरकार जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है और प्रदेश की जनता आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी। इस दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।1
- रूस यूक्रेन युध के बीच भारतीय लापता, परिजनों का प्रधानमंत्री रक्षामंत्री गृह मंत्री से गुहार रूस यूक्रेन युध के बीच भारतीय लापता, परिजनों का प्रधानमंत्री रक्षामंत्री गृह मंत्री से गुहार1
- सरकारी स्कूल में योग शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार आजमगढ़। मुबारकपुर थाना पुलिस ने सरकारी स्कूल एवं एनजीओ में योग शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 17 फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य कूटरचित दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, पुरानी बस्ती (रोडवेज) निवासी सुजाता जायसवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रितेश वर्मा, संदीप गुप्ता और उनके साथियों ने सरकारी स्कूल व एनजीओ में योग शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रति व्यक्ति 1.35 लाख रुपये वसूले। इसके बाद 'मैक्स आइडिया' के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई। शिकायत के आधार पर थाना मुबारकपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। शनिवार को चौकी प्रभारी कस्बा उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए रोडवेज तिराहे से वांछित आरोपी रितेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 17 फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य कूटरचित दस्तावेज बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करता था। पुलिस को गिरोह द्वारा कई अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की ठगी किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।1
- ‘रामराज्य’ में पानी बेचना 'अपराध', स्मैक बेचना 'व्यापार': अयोध्या पुलिस के ‘शौर्य’ की अद्भुत दास्तान अजीत मिश्रा (खोजी) रामनगरी अयोध्या की पुलिस इन दिनों एक नए ‘मिशन’ पर है। मिशन—शहर को ‘अतिक्रमण’ से मुक्त कराना! और इस महान, ऐतिहासिक मिशन में पुलिस के हत्थे चढ़ा एक खूंखार, खतरनाक, अंतरराष्ट्रीय अपराधी—सरयू तट पर 10 रुपये की पानी की बोतल बेचने वाला दीपक कुमार सिंह! वाह रे खाकी! क्या वीरता दिखाई है! खाकी की 'बहादुरी': 10 रुपये की बोतल के पीछे खाकी का ‘ऑपरेशन’ ज़रा दृश्य की कल्पना कीजिए। एक तरफ वो 'सफ़ेदपोश' और नशा-माफिया हैं, जो गांजा और स्मैक की पुड़िया खुलेआम बेच रहे हैं। उनके आगे हमारी पुलिस बिल्कुल नतमस्तक है— नम्र, संस्कारी और एकदम मौन। लेकिन जैसे ही 10 रुपये की पानी की बोतल लेकर दीपक नज़र आता है, पुलिस की 'दबंगई' का मीटर चालू हो जाता है! खाकी की फुर्ती: गांजा बेचने वालों को देखकर जो पुलिस 'गांधी जी के बंदर' बन जाती है, वही पुलिस पानी बेचने वाले गरीब के पीछे ऐसे दौड़ी मानो कोई वांछित आतंकवादी भाग रहा हो। सफलता का पैमाना: नतीजा? दीपक बदहवास होकर गिरा और उसकी सांसें थम गईं। खाकी का 'अतिक्रमण हटाओ अभियान' शत-प्रतिशत सफल रहा! एक गरीब की ज़िंदगी ही खत्म हो गई, न रहेगा दीपक, न बेचेगा पानी! बिलखती पत्नी, मासूम का सवाल और 'साहब' का सन्नाटा गोद में मासूम बच्चे को लिए बिलख-बिलखकर रोती मनीषा देवी के आंसू इस चमकती-दमकती अयोध्या की दीवारों पर एक बदनुमा दाग की तरह छप गए हैं। "मासूम बच्चा अपनी माँ की गोद में रो रहा है, और व्यवस्था अपनी जेब में हफ़्ते की कमाई गिन रही है। साहब की गाड़ियों का हूटर बजता रहेगा, लेकिन उस अबोध बच्चे की सिसकी किसी साहब के केबिन का शीशा नहीं तोड़ पाएगी।" अब सवाल यह है कि क्या कप्तान साहब (SSP) इस 'शौर्य गाथा' पर अपने जाबांज़ सिपाहियों को मेडल देंगे? या फिर हमेशा की तरह एक घिसा-पिटा सरकारी बयान जारी होगा—"मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, कानून अपना काम कर रहा है!" 'सिंडिकेट' के आगे सरेंडर, गरीब के सीने पर बुलडोजर अयोध्या पुलिस की इस अनूठी कार्यशैली से कुछ बातें तो शीशे की तरह साफ हो चुकी हैं: नशा बेचना व्यापार है: अगर आप स्मैक या गांजा बेचते हैं, तो आप पुलिस के 'संरक्षित' ग्राहक हैं। आपको कोई नहीं दौड़ाएगा। पानी बेचना जघन्य अपराध है: अगर आप ईमानदारी से मेहनत करके दो वक्त की रोटी कमाना चाहते हैं, तो आपकी जान की कीमत कौड़ी के भाव है। कानून का दोहरा मापदंड: अपराधियों के आगे नतमस्तक होना और लाचारों पर डंडा चलाना ही अगर 'स्मार्ट पुलिसिंग' है, तो फिर इस व्यवस्था पर शर्म शब्द भी छोटा पड़ता है। अब देखना यह है कि कानून के रखवालों की इस 'अद्भुत बहादुरी' पर शासन-प्रशासन की नींद खुलती है या फिर यह फाइल भी किसी गरीब की चीख के साथ फाइलों के नीचे दबा दी जाएगी! #AyodhyaPolice #ShauryaGatha #SmartPolicing #JusticeForDeepak #UpPolice #SaryuGhat #MediaReport1