Shuru
Apke Nagar Ki App…
“किडनी भी दान कर दूंगा!” मायाशंकर शुक्ल के समर्थन में पूर्व प्रधान अमरजीत यादव का बड़ा बयान मायाशंकर शुक्ल की पदयात्रा के दौरान पूर्व प्रधान अमरजीत यादव का भावुक बयान चर्चा में है। उन्होंने मायाशंकर शुक्ल के समर्थन में अपनी बात रखते हुए SC, ST और पिछड़े वर्ग के साथियों से भी अपील की। 🎥 देखिए पूरा वीडियो और सुनिए उन्होंने आगे क्या कहा। #MayashankarShukla #AmarjeetYadav #Chillupar #GorakhpurNews
Shreyash Pandey
“किडनी भी दान कर दूंगा!” मायाशंकर शुक्ल के समर्थन में पूर्व प्रधान अमरजीत यादव का बड़ा बयान मायाशंकर शुक्ल की पदयात्रा के दौरान पूर्व प्रधान अमरजीत यादव का भावुक बयान चर्चा में है। उन्होंने मायाशंकर शुक्ल के समर्थन में अपनी बात रखते हुए SC, ST और पिछड़े वर्ग के साथियों से भी अपील की। 🎥 देखिए पूरा वीडियो और सुनिए उन्होंने आगे क्या कहा। #MayashankarShukla #AmarjeetYadav #Chillupar #GorakhpurNews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गोरखपुर अपडेट काउंटिंग के बीच निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव का बयान चर्चा में! निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव अपने एजेंट के समर्थन में उतरे। इस दौरान उन्होंने कहा, “अभी छोड़कर चला जाऊंगा, जिसे जितना हो जीता लेना।” मतगणना के दौरान दिए गए इस बयान को लेकर चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि मतगणना के अंतिम परिणाम क्या सामने आते हैं... गोरखपुर अपडेट काउंटिंग के बीच निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव का बयान चर्चा में! निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव अपने एजेंट के समर्थन में उतरे। इस दौरान उन्होंने कहा, “अभी छोड़कर चला जाऊंगा, जिसे जितना हो जीता लेना।” मतगणना के दौरान दिए गए इस बयान को लेकर चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि मतगणना के अंतिम परिणाम क्या सामने आते हैं...1
- गोरखपुर के गुलरिहा में भूमि विवाद में महिला की पिटाई, पुलिस से भिड़े ग्रामीण - पुलिस की जीप के पर्दे फाड़े गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के सिंघोरवा गांव में भूमि विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। एक महिला की लात-घूंसों से पिटाई की गई, उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके गए और दरवाजे-खिड़कियां तोड़ दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस से भी भीड़ उलझ गई। भटहट, गुलरिहा थाना क्षेत्र के सिंघोरवा गांव की घटना है। शुक्रवार सुबह पुराने भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। आरोप है कि गांव के रामासरे उर्फ सीताराम और उनके परिवार के दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर कंचन पत्नी मनोज के घर पहुंच गए। विरोध करने पर भीड़ ने कंचन को लात-घूंसों से पीट दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी धमकाया गया। आरोप है कि हमलावरों ने घर पर पथराव कर दरवाजे और खिड़कियों में तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ पुलिसकर्मियों से भी उलझ गई। महिला को बचाकर पुलिस ले जाने लगी तो लोगों ने पुलिस की जीप रोक ली। हालात ऐसे बन गए कि पुलिस को 300 मीटर तक जीप पीछे करनी पड़ी। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस की जीप के पर्दे फाड़ दिए। इसके बाद भटहट चौकी की पुलिस पहुंची और महिलाओं को भीड़ से बचाकर चौकी ले गई। पीड़ित सिंघोरवा निवासी कंचन पत्नी मनोज ने भटहट चौकी पर तहरीर देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। घटना के बाद आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर कार्रवाई की जा रही है और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।1
- शुरुआती रुझानों में अजीत सिंह आगे! रामजस सिंह ने किया जीत का दावा | Gorakhpur-Faizabad MLC1
- “किडनी भी दान कर दूंगा!” मायाशंकर शुक्ल के समर्थन में पूर्व प्रधान अमरजीत यादव का बड़ा बयान मायाशंकर शुक्ल की पदयात्रा के दौरान पूर्व प्रधान अमरजीत यादव का भावुक बयान चर्चा में है। उन्होंने मायाशंकर शुक्ल के समर्थन में अपनी बात रखते हुए SC, ST और पिछड़े वर्ग के साथियों से भी अपील की। 🎥 देखिए पूरा वीडियो और सुनिए उन्होंने आगे क्या कहा। #MayashankarShukla #AmarjeetYadav #Chillupar #GorakhpurNews1
- मेंहदावल SO और सब इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश, महकमे में हड़कंप संतकबीरनगर जिले के एसपी संदीप कुमार मीना ने महिला अपराधों की लंबित जांचों को लेकर नाराजगी जताई है। सोमवार देर रात पुलिस लाइन सभागार में हुई अर्दली रूम बैठक में उन्होंने मेंहदावल एसओ राकेश कुमार सिंह पर पर्यवेक्षण में ढिलाई को लेकर नाराजगी व्यक्त की। थाने के सब इंस्पेक्टर और विवेचक के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। जिले में महिला संबंधी अपराधों के कुल 72 मुकदमों की जांचें लंबित हैं। एसपी ने सभी विवेचकों को चार दिनों के अंदर इन्हें पूरा करने का निर्देश दिया। जांच में लापरवाही बरतने पर महिला थाने की एसओ पूनम मौर्या और मेंहदावल थाने के एसआई अनिल मिश्रा के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं। एसपी ने जनशिकायतों की तुरंत जांच और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने भविष्य में जांच में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी। इस अर्दली रूम में सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय और सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह भी मौजूद थे।1
- शॉर्ट सर्किट से पोल से नीचे गिरा बंदर, रविंद्र तिवारी ने पहुंचाया पशु अस्पताल घघसरा/गोरखपुर। पाली क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा अंतर्गत कोड़री उर्फ हड़ही गांव में शॉर्ट सर्किट की घटना के दौरान बिजली के पोल पर चढ़ा एक छोटा बंदर नीचे गिरकर घायल हो गया। मौके पर मौजूद किसान बीज भंडार के मालिक रविंद्र तिवारी ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल बंदर को उठाया और इलाज के लिए पशु अस्पताल हड़ही पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, रविंद्र तिवारी अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बिजली के पोल पर शॉर्ट सर्किट हुआ। तभी पोल पर चढ़ा एक छोटा बंदर नीचे गिर पड़ा। आसपास मौजूद कुछ बच्चों ने बंदर को गिरते देखा तो शोर मचाकर लोगों को इसकी जानकारी दी। बच्चों की आवाज सुनकर रविंद्र तिवारी तुरंत दुकान से बाहर निकले और बंदर के पास पहुंचकर उसकी स्थिति देखी। उन्होंने बिना देर किए बंदर को उठाया और पशु अस्पताल हड़ही ले गए। पशु अस्पताल में चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बंदर की जांच की और उसका उपचार शुरू किया। डॉक्टर के अनुसार, बंदर की स्थिति खतरे से बाहर है। उसे हल्की चोटें आई हैं और इलाज किया जा रहा है। बंदर को कुछ इंजेक्शन भी लगाए गए हैं तथा आगे भी उपचार जारी रहेगा। रविंद्र तिवारी घायल बंदर को अपने घर पर रखकर उसकी देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने तत्काल उसे हल्दी और दूध भी पिलाया। बंदर का अगले दिन भी इलाज कराया जाएगा। रविंद्र तिवारी की इस पहल की सराहना की जा रही है। उनकी तत्परता से घायल बेजुबान जीव को समय पर उपचार मिल सका। यह घटना इंसानियत और बेजुबान पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण है।4
- राम भुआल निषाद का बड़ा दावा: भारी बहुमत से जीत रही सपा! मतगणना स्थल पर क्या बोले सांसद?1
- यूपी की 10 बड़ी खबरें: लखनऊ ट्रिपल मर्डर से सनसनी, सपा में नई एंट्री, गोरखपुर PET में 11,900 अनुपस्थित, MLC काउंटिंग आज और वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान! #UPNews #UPTop10News #UttarPradesh #UPNewsToday #LucknowNews #GorakhpurNews #TripleMurder #SamajwadiParty #AkhileshYadav #YogiAdityanath #PETExam #KushinagarNews #MLCElection #VoterList #PMSuryaGharYojana #UPPolitics #UPElection2027 #ABC हिंदुस्तान #ABCHindustan #BreakingNews1