logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सर्प दंश से ग्रामीण की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में उपचार जारी सासनी के गांव नगला लोका में मंगलवार देर रात खेत पर जा रहे एक युवक को विषैले सर्प ने दंश मार दिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव नगला लोका निवासी नितिन पुत्र नत्थीलाल मंगलवार देर रात जंगलों के लिए खेत की ओर जा रहा था। बताते हैं कि रास्ते में अंधेरा होने के कारण उसे सर्प दिखाई नहीं दिया। जिससे उसका पैर अचानक सर्प के ऊपर पड गया। वहीं पलटवार करते हुए सर्प ने नितिन के पैर में दंश मार दिया। जिससे उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने युवक को तुरंत भर्ती कर उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के मुताबिक, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण युवक की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

4 hrs ago
user_सासनी समाचार
सासनी समाचार
सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
862bd6ee-94a5-4749-a350-44c6efa928ca

सर्प दंश से ग्रामीण की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में उपचार जारी सासनी के गांव नगला लोका में मंगलवार देर रात खेत पर जा रहे एक युवक को विषैले सर्प ने दंश मार दिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव नगला लोका निवासी नितिन पुत्र नत्थीलाल मंगलवार देर रात जंगलों के लिए खेत की ओर जा रहा था। बताते हैं कि रास्ते में अंधेरा होने के कारण उसे सर्प दिखाई नहीं दिया। जिससे उसका पैर अचानक सर्प के ऊपर पड गया। वहीं पलटवार करते हुए सर्प ने नितिन के पैर में दंश मार दिया। जिससे उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने युवक को तुरंत भर्ती कर उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के मुताबिक, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण युवक की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

More news from Sasni and nearby areas
  • पटना में छात्रों का डबल इंजन वाला भाजपा सरकार द्वारा बर्बर दमन शर्मनाक है! अपने अधिकार और भविष्य की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन का प्रयोग और उन्हें खदेड़ने के लिए बुलेटप्रूफ CRPF बख्तरबंद गाड़ी (MPV) का इस्तेमाल बेहद निंदनीय है। छात्र आंदोलन के दौरान महिला अभ्यर्थी को पुलिस द्वारा घसीटकर ले जाना भी बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक है। युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लाठियों और दमन से छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती। #TRE4 #Protest #Patna #Students #StudentProtest
    4
    पटना में छात्रों का डबल इंजन वाला भाजपा सरकार द्वारा बर्बर दमन शर्मनाक है!
अपने अधिकार और भविष्य की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन का प्रयोग और उन्हें खदेड़ने के लिए बुलेटप्रूफ CRPF बख्तरबंद गाड़ी (MPV) का इस्तेमाल बेहद निंदनीय है।
छात्र आंदोलन के दौरान महिला अभ्यर्थी को पुलिस द्वारा घसीटकर ले जाना भी बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक है।
युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लाठियों और दमन से छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती।
#TRE4 #Protest #Patna #Students #StudentProtest
    user_बहुजन मिडिया टीवी
    बहुजन मिडिया टीवी
    Local Politician Sasni•
    12 hrs ago
  • सासनी के बरसै गांव में मारपीट और गाली-गलौज, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज सासनी के बरसै गांव में मारपीट और गाली-गलौज, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज सासनी (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बरसै गांव में मारपीट और गाली-गलौज का एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। घटना के संबंध में प्रार्थीनी बेबी देवी पत्नी स्वर्गीय जुगेन्द्र सिंह ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक प्रार्थीनी की पुत्री ज्योति कुमार और इच्छा कुमारी के साथ वंस व यश पुत्रगण रणवीर सिंह ने गाली-गलौज करते हुए ईंट से मारपीट की, जिससे इच्छा के पैर में चोट आ गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई है कि इस मामले में उचित सुनवाई की जाए। शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच एसआई महेश पाल सिंह को सौंप दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    सासनी के बरसै गांव में मारपीट और गाली-गलौज, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सासनी के बरसै गांव में मारपीट और गाली-गलौज, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सासनी (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बरसै गांव में मारपीट और गाली-गलौज का एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। घटना के संबंध में प्रार्थीनी बेबी देवी पत्नी स्वर्गीय जुगेन्द्र सिंह ने थाने में तहरीर दी है।
तहरीर के मुताबिक प्रार्थीनी की पुत्री ज्योति कुमार और इच्छा कुमारी के साथ वंस व यश पुत्रगण रणवीर सिंह ने गाली-गलौज करते हुए ईंट से मारपीट की, जिससे इच्छा के पैर में चोट आ गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई है कि इस मामले में उचित सुनवाई की जाए।
शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच एसआई महेश पाल सिंह को सौंप दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का परिचय सम्मेलन 30 को - जिलाध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन. अलीगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश इकाई अलीगढ़ के तत्वावधान में आगामी 30 अगस्त (रविवार) को जिले के सभी सम्मानित सदस्यों के लिए एक भव्य परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम इगलास के मथुरा रोड स्थित सुमंगलम गेस्ट हाउस में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशर ने कहा कि पत्रकार एकता समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के बीच एकजुटता बढ़ाना, संगठन को मजबूती प्रदान करना और आपसी भाईचारे का सशक्त संदेश देना है। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारों के साथ संगठन के संस्थापक बाबू बालेश्वरलाल को भी याद कर उन्हें नमन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने जनपद के संगठन से जुड़े सभी पत्रकार साथियों से इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपनी अनिवार्य और गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाने का विशेष आग्रह किया है। यह वृहद आयोजन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह व अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष राज नारायण सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। कार्यक्रम में अतिथियों और सदस्यों के सत्कार के लिए जिले के सभी तहसील अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अशोक शर्मा, विश्वास शर्मा, केपी राजपूत, अमित टाइगर स्वागतोत्सुक रहेंगे।व्यवस्थाओं का दायित्व जनपद टीम के साथ ही तहसील इगलास इकाई को सौंपा गया है। आयोजकों की ओर से अपील की गई है कि सभी पत्रकार साथी समय से उपस्थित होकर संगठन की एकजुटता को बल प्रदान करें। वहीं एसोसिएशन के संरक्षक शिवओम शर्मा ने भी संगठन की मजबूती और पत्रकारों के आपसी भाईचारे पर बल दिया। उन्होंने कहा कि 30 अगस्त का आयोजन पत्रकारों की सशक्त भूमिका को भी रेखांकित करेगा। इस अवसर पर......
    1
    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का परिचय सम्मेलन 30 को - जिलाध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन.
अलीगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश इकाई अलीगढ़ के तत्वावधान में आगामी 30 अगस्त (रविवार) को जिले के सभी सम्मानित सदस्यों के लिए एक भव्य परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम इगलास के मथुरा रोड स्थित सुमंगलम गेस्ट हाउस में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशर ने कहा कि पत्रकार एकता समय की सबसे बड़ी जरूरत है।  इस समारोह का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के बीच एकजुटता बढ़ाना, संगठन को मजबूती प्रदान करना और आपसी भाईचारे का सशक्त संदेश देना है। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारों के साथ संगठन के संस्थापक बाबू बालेश्वरलाल को भी याद कर उन्हें नमन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने जनपद के संगठन से जुड़े सभी पत्रकार साथियों से इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपनी अनिवार्य और गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाने का विशेष आग्रह किया है। यह वृहद आयोजन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह व अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष राज नारायण सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। कार्यक्रम में अतिथियों और सदस्यों के सत्कार के लिए जिले के सभी तहसील अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अशोक शर्मा, विश्वास शर्मा, केपी राजपूत, अमित टाइगर स्वागतोत्सुक रहेंगे।व्यवस्थाओं का दायित्व जनपद टीम के साथ ही तहसील इगलास इकाई को सौंपा गया है। आयोजकों की ओर से अपील की गई है कि सभी पत्रकार साथी समय से उपस्थित होकर संगठन की एकजुटता को बल प्रदान करें। वहीं एसोसिएशन के संरक्षक शिवओम शर्मा ने भी संगठन की मजबूती और पत्रकारों के आपसी भाईचारे पर बल दिया। उन्होंने कहा कि 30 अगस्त का आयोजन पत्रकारों की सशक्त भूमिका को भी रेखांकित करेगा। इस अवसर पर......
    user_Vishnu Shrama Journlist
    Vishnu Shrama Journlist
    Photographer Iglas, Aligarh•
    5 hrs ago
  • महा घोटाला छाता तहसील में बैंक के नाम पर फर्जी कुर्की हड़प ली किसान की पुस्तेनी जमीन
    1
    महा घोटाला छाता तहसील में बैंक के नाम पर फर्जी कुर्की हड़प ली किसान की पुस्तेनी जमीन
    user_Brajvir Singh
    Brajvir Singh
    हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *सादाबाद (हाथरस): मूसलाधार बारिश से सड़कों पर भरा पानी, जनजीवन प्रभावित*। *रिपोर्टर विजय देव* सादाबाद (हाथरस)। जिला हाथरस के तहसील सादाबाद क्षेत्र (सीस्ता व आसपास के इलाकों) में आज अचानक हुई मूसलाधार बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। तेज बारिश के कारण जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र की सड़कों और रास्तों पर भारी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। बारिश का पानी रास्तों पर घुटनों तक भर जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बीच बच्चों को पानी में खेलते और जलभराव का आनंद लेते हुए भी देखा गया। जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है और पानी की निकासी सही न होने से सड़कों पर जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
    2
    *सादाबाद (हाथरस): मूसलाधार बारिश से सड़कों पर भरा पानी, जनजीवन प्रभावित*।                                    *रिपोर्टर विजय देव*
सादाबाद (हाथरस)।
जिला हाथरस के तहसील सादाबाद क्षेत्र (सीस्ता व आसपास के इलाकों) में आज अचानक हुई मूसलाधार बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। तेज बारिश के कारण जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र की सड़कों और रास्तों पर भारी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।
बारिश का पानी रास्तों पर घुटनों तक भर जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बीच बच्चों को पानी में खेलते और जलभराव का आनंद लेते हुए भी देखा गया।
जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है और पानी की निकासी सही न होने से सड़कों पर जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    Electrician Hathras, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • हाथरस की मशहूर यूट्यूबर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत...... हाथरस की यूट्यूबर छवि वाष्र्णेय और उनकी मां की मध्य प्रदेश में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार देर रात छवि परिवार के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए कार से निकली थीं। आगे चल रहे ट्रक में उनकी कार जा घुसी। कार में कुल 5 लोग सवार थे। इनमें मां-बेटी ने मौके पर दम तोड़ दिए, जबकि पिता, समधी और ड्राइवर की हालत गंभीर है। सभी को बड़ौद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह रामाखेड़ी गांव के पास हुई। पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौखास गांव निवासी छवि वाष्र्णेय (23), पिता श्यामलाल (54), मां सारिका (50), उनके समधी सूरजपाल और ड्राइवर सचिन सोमवार देर रात महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना हुई थीं। इसी दौरान उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर माखेड़ी गांव के पास आगे चल रहे ट्रक में उनकी कार जा घुसी। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में छवि और उनकी मां सारिका की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता श्यामलाल, समधी सूरजापल और ड्राइवर सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों मृत मां-बेटी के शव शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर विजेंद्र चूड़िहार ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल आगर रेफर कर दिया गया है। बड़ौद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की।छवि के चेचेरे भाई सचिन वाष्र्णेय ने बताया कि वह बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं, ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई उसने की है। पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रहती थीं। उनमें शुरू से ही कुछ अलग करने और आगे बढ़ने का जुनून था। उन्होंने 2021 में छवि ने यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया था। शुरुआत में उन्होंने अपनी डेली लाइफ से जुड़े व्लॉग और वीडियो बनाने शुरू किए। धीरे-धीरे उनके वीडियो लोगों को पसंद आने लगे और चैनल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित वीडियो भी बनाने शुरू किए।यूट्यूब पर 7 लाख से अधिक फॉलोवर्स छवि के यूट्यूब चैनल पर सात लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे। वहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने के कारण वह क्षेत्र की चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बन चुकी थीं। सोशल मीडिया पर छवि के काम को परिवार का भी पूरा सहयोग मिला। पिता श्यामलाल गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। परिवार ने छवि को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। मृतक छवि के परिवार में मां, पिता और एक बड़ा भाई कान्हा (26) रहते हैं।
    1
    हाथरस की मशहूर यूट्यूबर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत......
हाथरस की यूट्यूबर छवि वाष्र्णेय और उनकी मां की मध्य प्रदेश में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार देर रात छवि परिवार के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए कार से निकली थीं।
आगे चल रहे ट्रक में उनकी कार जा घुसी। कार में कुल 5 लोग सवार थे। इनमें मां-बेटी ने मौके पर दम तोड़ दिए, जबकि पिता, समधी और ड्राइवर की हालत गंभीर है। सभी को बड़ौद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह रामाखेड़ी गांव के पास हुई। पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौखास गांव निवासी छवि वाष्र्णेय (23), पिता श्यामलाल (54), मां सारिका (50), उनके समधी सूरजपाल और ड्राइवर सचिन सोमवार देर रात महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना हुई थीं।
इसी दौरान उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर माखेड़ी गांव के पास आगे चल रहे ट्रक में उनकी कार जा घुसी। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में छवि और उनकी मां सारिका की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता श्यामलाल, समधी सूरजापल और ड्राइवर सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए।
एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों मृत मां-बेटी के शव शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर विजेंद्र चूड़िहार ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल आगर रेफर कर दिया गया है।
बड़ौद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की।छवि के चेचेरे भाई सचिन वाष्र्णेय ने बताया कि वह बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं, ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई उसने की है। पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रहती थीं। उनमें शुरू से ही कुछ अलग करने और आगे बढ़ने का जुनून था।
उन्होंने 2021 में छवि ने यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया था। शुरुआत में उन्होंने अपनी डेली लाइफ से जुड़े व्लॉग और वीडियो बनाने शुरू किए। धीरे-धीरे उनके वीडियो लोगों को पसंद आने लगे और चैनल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित वीडियो भी बनाने शुरू किए।यूट्यूब पर 7 लाख से अधिक फॉलोवर्स
छवि के यूट्यूब चैनल पर सात लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे। वहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने के कारण वह क्षेत्र की चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बन चुकी थीं।
सोशल मीडिया पर छवि के काम को परिवार का भी पूरा सहयोग मिला। पिता श्यामलाल गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। परिवार ने छवि को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया।
मृतक छवि के परिवार में मां, पिता और एक बड़ा भाई कान्हा (26) रहते हैं।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • सासनी: बाथरूम में पैर फिसलने से व्यक्ति सिर में चोट लगने से गंभीर घायल, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती सासनी: बाथरूम में पैर फिसलने से व्यक्ति सिर में चोट लगने से गंभीर घायल, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती कोतवाली सासनी क्षेत्र के कस्बा सासनी के मोहल्ला विष्णुपुरी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बाथरूम में पैर फिसल कर गिरने से बॉबी पुत्र राम मूर्ति के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और वे आनन-फानन में घायल व्यक्ति को निजी वाहन से सासनी लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन एम्बुलेंस के जरिए उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।
    1
    सासनी: बाथरूम में पैर फिसलने से व्यक्ति सिर में चोट लगने से गंभीर घायल, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती
सासनी: बाथरूम में पैर फिसलने से व्यक्ति सिर में चोट लगने से गंभीर घायल, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती
कोतवाली सासनी क्षेत्र के कस्बा सासनी के मोहल्ला विष्णुपुरी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बाथरूम में पैर फिसल कर गिरने से बॉबी पुत्र राम मूर्ति के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और वे आनन-फानन में घायल व्यक्ति को निजी वाहन से सासनी लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन एम्बुलेंस के जरिए उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • गोंडा मंदिर बस स्टैंड पर युवक से बेरहमी से मारपीट, टप्पू गैंग पर आरोप गोंडा (अलीगढ़)। गोंडा मंदिर के पास स्थित बस स्टैंड पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने युवक को घेरकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के बाद आरोपित युवकों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के बाद पीड़ित युवक काफी डरा-सहमा नजर आया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक क्षेत्र में ‘टप्पू वाले’ के नाम से जाने जाते हैं। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और आरोपितों की पहचान की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित की ओर से शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि बस स्टैंड और मंदिर परिसर के आसपास गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    1
    गोंडा मंदिर बस स्टैंड पर युवक से बेरहमी से मारपीट, टप्पू गैंग पर आरोप
गोंडा (अलीगढ़)। गोंडा मंदिर के पास स्थित बस स्टैंड पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने युवक को घेरकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के बाद आरोपित युवकों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के बाद पीड़ित युवक काफी डरा-सहमा नजर आया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक क्षेत्र में ‘टप्पू वाले’ के नाम से जाने जाते हैं। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और आरोपितों की पहचान की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित की ओर से शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि बस स्टैंड और मंदिर परिसर के आसपास गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    user_MD News ( Aligarh)
    MD News ( Aligarh)
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.