logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाथरस की मशहूर यूट्यूबर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत...... हाथरस की यूट्यूबर छवि वाष्र्णेय और उनकी मां की मध्य प्रदेश में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार देर रात छवि परिवार के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए कार से निकली थीं। आगे चल रहे ट्रक में उनकी कार जा घुसी। कार में कुल 5 लोग सवार थे। इनमें मां-बेटी ने मौके पर दम तोड़ दिए, जबकि पिता, समधी और ड्राइवर की हालत गंभीर है। सभी को बड़ौद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह रामाखेड़ी गांव के पास हुई। पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौखास गांव निवासी छवि वाष्र्णेय (23), पिता श्यामलाल (54), मां सारिका (50), उनके समधी सूरजपाल और ड्राइवर सचिन सोमवार देर रात महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना हुई थीं। इसी दौरान उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर माखेड़ी गांव के पास आगे चल रहे ट्रक में उनकी कार जा घुसी। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में छवि और उनकी मां सारिका की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता श्यामलाल, समधी सूरजापल और ड्राइवर सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों मृत मां-बेटी के शव शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर विजेंद्र चूड़िहार ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल आगर रेफर कर दिया गया है। बड़ौद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की।छवि के चेचेरे भाई सचिन वाष्र्णेय ने बताया कि वह बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं, ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई उसने की है। पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रहती थीं। उनमें शुरू से ही कुछ अलग करने और आगे बढ़ने का जुनून था। उन्होंने 2021 में छवि ने यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया था। शुरुआत में उन्होंने अपनी डेली लाइफ से जुड़े व्लॉग और वीडियो बनाने शुरू किए। धीरे-धीरे उनके वीडियो लोगों को पसंद आने लगे और चैनल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित वीडियो भी बनाने शुरू किए।यूट्यूब पर 7 लाख से अधिक फॉलोवर्स छवि के यूट्यूब चैनल पर सात लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे। वहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने के कारण वह क्षेत्र की चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बन चुकी थीं। सोशल मीडिया पर छवि के काम को परिवार का भी पूरा सहयोग मिला। पिता श्यामलाल गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। परिवार ने छवि को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। मृतक छवि के परिवार में मां, पिता और एक बड़ा भाई कान्हा (26) रहते हैं।

3 hrs ago
user_Sunil kumar
Sunil kumar
पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

हाथरस की मशहूर यूट्यूबर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत...... हाथरस की यूट्यूबर छवि वाष्र्णेय और उनकी मां की मध्य प्रदेश में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार देर रात छवि परिवार के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए कार से निकली थीं। आगे चल रहे ट्रक में उनकी कार जा घुसी। कार में कुल 5 लोग सवार थे। इनमें मां-बेटी ने मौके पर दम तोड़ दिए, जबकि पिता, समधी और ड्राइवर की हालत गंभीर है। सभी को बड़ौद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह रामाखेड़ी गांव के पास हुई। पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौखास गांव निवासी छवि वाष्र्णेय (23), पिता श्यामलाल (54), मां सारिका (50), उनके समधी सूरजपाल और ड्राइवर सचिन सोमवार देर रात महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना हुई थीं। इसी दौरान उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर माखेड़ी गांव के पास आगे चल रहे ट्रक में उनकी कार जा घुसी। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में छवि और उनकी मां सारिका की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता श्यामलाल, समधी सूरजापल और ड्राइवर सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों मृत मां-बेटी के शव शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर विजेंद्र चूड़िहार ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल आगर रेफर कर दिया गया है। बड़ौद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की।छवि के चेचेरे भाई सचिन वाष्र्णेय ने बताया कि वह बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं, ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई उसने की है। पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रहती थीं। उनमें शुरू से ही कुछ अलग करने और आगे बढ़ने का जुनून था। उन्होंने 2021 में छवि ने यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया था। शुरुआत में उन्होंने अपनी डेली लाइफ से जुड़े व्लॉग और वीडियो बनाने शुरू किए। धीरे-धीरे उनके वीडियो लोगों को पसंद आने लगे और चैनल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित वीडियो भी बनाने शुरू किए।यूट्यूब पर 7 लाख से अधिक फॉलोवर्स छवि के यूट्यूब चैनल पर सात लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे। वहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने के कारण वह क्षेत्र की चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बन चुकी थीं। सोशल मीडिया पर छवि के काम को परिवार का भी पूरा सहयोग मिला। पिता श्यामलाल गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। परिवार ने छवि को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। मृतक छवि के परिवार में मां, पिता और एक बड़ा भाई कान्हा (26) रहते हैं।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • *सादाबाद (हाथरस): मूसलाधार बारिश से सड़कों पर भरा पानी, जनजीवन प्रभावित*। *रिपोर्टर विजय देव* सादाबाद (हाथरस)। जिला हाथरस के तहसील सादाबाद क्षेत्र (सीस्ता व आसपास के इलाकों) में आज अचानक हुई मूसलाधार बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। तेज बारिश के कारण जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र की सड़कों और रास्तों पर भारी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। बारिश का पानी रास्तों पर घुटनों तक भर जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बीच बच्चों को पानी में खेलते और जलभराव का आनंद लेते हुए भी देखा गया। जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है और पानी की निकासी सही न होने से सड़कों पर जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
    2
    *सादाबाद (हाथरस): मूसलाधार बारिश से सड़कों पर भरा पानी, जनजीवन प्रभावित*।                                    *रिपोर्टर विजय देव*
सादाबाद (हाथरस)।
जिला हाथरस के तहसील सादाबाद क्षेत्र (सीस्ता व आसपास के इलाकों) में आज अचानक हुई मूसलाधार बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। तेज बारिश के कारण जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र की सड़कों और रास्तों पर भारी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।
बारिश का पानी रास्तों पर घुटनों तक भर जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बीच बच्चों को पानी में खेलते और जलभराव का आनंद लेते हुए भी देखा गया।
जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है और पानी की निकासी सही न होने से सड़कों पर जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    Electrician Hathras, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • हाथरस की मशहूर यूट्यूबर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत...... हाथरस की यूट्यूबर छवि वाष्र्णेय और उनकी मां की मध्य प्रदेश में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार देर रात छवि परिवार के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए कार से निकली थीं। आगे चल रहे ट्रक में उनकी कार जा घुसी। कार में कुल 5 लोग सवार थे। इनमें मां-बेटी ने मौके पर दम तोड़ दिए, जबकि पिता, समधी और ड्राइवर की हालत गंभीर है। सभी को बड़ौद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह रामाखेड़ी गांव के पास हुई। पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौखास गांव निवासी छवि वाष्र्णेय (23), पिता श्यामलाल (54), मां सारिका (50), उनके समधी सूरजपाल और ड्राइवर सचिन सोमवार देर रात महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना हुई थीं। इसी दौरान उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर माखेड़ी गांव के पास आगे चल रहे ट्रक में उनकी कार जा घुसी। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में छवि और उनकी मां सारिका की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता श्यामलाल, समधी सूरजापल और ड्राइवर सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों मृत मां-बेटी के शव शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर विजेंद्र चूड़िहार ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल आगर रेफर कर दिया गया है। बड़ौद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की।छवि के चेचेरे भाई सचिन वाष्र्णेय ने बताया कि वह बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं, ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई उसने की है। पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रहती थीं। उनमें शुरू से ही कुछ अलग करने और आगे बढ़ने का जुनून था। उन्होंने 2021 में छवि ने यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया था। शुरुआत में उन्होंने अपनी डेली लाइफ से जुड़े व्लॉग और वीडियो बनाने शुरू किए। धीरे-धीरे उनके वीडियो लोगों को पसंद आने लगे और चैनल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित वीडियो भी बनाने शुरू किए।यूट्यूब पर 7 लाख से अधिक फॉलोवर्स छवि के यूट्यूब चैनल पर सात लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे। वहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने के कारण वह क्षेत्र की चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बन चुकी थीं। सोशल मीडिया पर छवि के काम को परिवार का भी पूरा सहयोग मिला। पिता श्यामलाल गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। परिवार ने छवि को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। मृतक छवि के परिवार में मां, पिता और एक बड़ा भाई कान्हा (26) रहते हैं।
    1
    हाथरस की मशहूर यूट्यूबर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत......
हाथरस की यूट्यूबर छवि वाष्र्णेय और उनकी मां की मध्य प्रदेश में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार देर रात छवि परिवार के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए कार से निकली थीं।
आगे चल रहे ट्रक में उनकी कार जा घुसी। कार में कुल 5 लोग सवार थे। इनमें मां-बेटी ने मौके पर दम तोड़ दिए, जबकि पिता, समधी और ड्राइवर की हालत गंभीर है। सभी को बड़ौद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह रामाखेड़ी गांव के पास हुई। पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौखास गांव निवासी छवि वाष्र्णेय (23), पिता श्यामलाल (54), मां सारिका (50), उनके समधी सूरजपाल और ड्राइवर सचिन सोमवार देर रात महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना हुई थीं।
इसी दौरान उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर माखेड़ी गांव के पास आगे चल रहे ट्रक में उनकी कार जा घुसी। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में छवि और उनकी मां सारिका की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता श्यामलाल, समधी सूरजापल और ड्राइवर सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए।
एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों मृत मां-बेटी के शव शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर विजेंद्र चूड़िहार ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल आगर रेफर कर दिया गया है।
बड़ौद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की।छवि के चेचेरे भाई सचिन वाष्र्णेय ने बताया कि वह बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं, ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई उसने की है। पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रहती थीं। उनमें शुरू से ही कुछ अलग करने और आगे बढ़ने का जुनून था।
उन्होंने 2021 में छवि ने यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया था। शुरुआत में उन्होंने अपनी डेली लाइफ से जुड़े व्लॉग और वीडियो बनाने शुरू किए। धीरे-धीरे उनके वीडियो लोगों को पसंद आने लगे और चैनल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित वीडियो भी बनाने शुरू किए।यूट्यूब पर 7 लाख से अधिक फॉलोवर्स
छवि के यूट्यूब चैनल पर सात लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे। वहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने के कारण वह क्षेत्र की चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बन चुकी थीं।
सोशल मीडिया पर छवि के काम को परिवार का भी पूरा सहयोग मिला। पिता श्यामलाल गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। परिवार ने छवि को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया।
मृतक छवि के परिवार में मां, पिता और एक बड़ा भाई कान्हा (26) रहते हैं।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • मथुरा जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस पद के उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई
    1
    मथुरा जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस पद के उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई
    user_Brajvir Singh
    Brajvir Singh
    हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • तीन बकरियों को चोरी कर ले गए चोर, पुलिस चोरों की जांच में जुटी हाथरस जनपद के थाना मुरशहन क्षेत्र के गांव जटोई में अज्ञात चोरों ने तीन बकरियों की चोरी करके घटना को नजम डे दिया. यह घटना 24 तारीख की रात्रि की बटाई जा रही है. पीड़ित रामेश्वर पशुओं की वनी में ही बकरियों के पास सो रहे थे तभी अज्ञात चोर चार पहिया वाहन में आये और बकरियों को चोरी कर ले गए. पीड़ित ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर निरीक्षण किया पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है.
    3
    तीन बकरियों को चोरी कर ले गए चोर, पुलिस चोरों की जांच में जुटी 
हाथरस जनपद के थाना मुरशहन क्षेत्र के गांव जटोई में अज्ञात चोरों ने तीन बकरियों की चोरी करके घटना को नजम डे दिया. यह घटना 24 तारीख की रात्रि की बटाई जा रही है. पीड़ित रामेश्वर पशुओं की वनी में ही बकरियों के पास सो रहे थे तभी अज्ञात चोर चार पहिया वाहन में आये और बकरियों को चोरी कर ले गए. पीड़ित ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर निरीक्षण किया पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है.
    user_कैलाश चौधरी
    कैलाश चौधरी
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हाथरस सिकंदराराऊ में सड़क हादसा, ऑटो सवार व्यक्ति की मौत हाथरस। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात गांव टीकरी के पास हुए सड़क हादसे में ऑटो सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ऑटो चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान भटीकरा गांव निवासी पप्पू पुत्र प्रकाशी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पप्पू नोएडा में परिवार के साथ रहकर सिलाई का काम करता था। वह अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने गांव मानिकपुर जा रहा था। बताया गया कि टीकरी के पास पप्पू ऑटो के किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आए दूसरे ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार अन्य यात्री सुरक्षित बच गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फरार ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।
    1
    हाथरस सिकंदराराऊ में सड़क हादसा, ऑटो सवार व्यक्ति की मौत


हाथरस। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात गांव टीकरी के पास हुए सड़क हादसे में ऑटो सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ऑटो चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
मृतक की पहचान भटीकरा गांव निवासी पप्पू पुत्र प्रकाशी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पप्पू नोएडा में परिवार के साथ रहकर सिलाई का काम करता था। वह अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने गांव मानिकपुर जा रहा था।
बताया गया कि टीकरी के पास पप्पू ऑटो के किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आए दूसरे ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार अन्य यात्री सुरक्षित बच गए।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फरार ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सहपऊ में आज बारिश काफी हुई है सुबह से लगातार बारिश हो रही है
    1
    सहपऊ में आज बारिश काफी हुई है
सुबह से लगातार बारिश हो रही है
    user_Pushpendra yadav
    Pushpendra yadav
    Farmer सादाबाद, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पटना में छात्रों का डबल इंजन वाला भाजपा सरकार द्वारा बर्बर दमन शर्मनाक है! अपने अधिकार और भविष्य की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन का प्रयोग और उन्हें खदेड़ने के लिए बुलेटप्रूफ CRPF बख्तरबंद गाड़ी (MPV) का इस्तेमाल बेहद निंदनीय है। छात्र आंदोलन के दौरान महिला अभ्यर्थी को पुलिस द्वारा घसीटकर ले जाना भी बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक है। युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लाठियों और दमन से छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती। #TRE4 #Protest #Patna #Students #StudentProtest
    4
    पटना में छात्रों का डबल इंजन वाला भाजपा सरकार द्वारा बर्बर दमन शर्मनाक है!
अपने अधिकार और भविष्य की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन का प्रयोग और उन्हें खदेड़ने के लिए बुलेटप्रूफ CRPF बख्तरबंद गाड़ी (MPV) का इस्तेमाल बेहद निंदनीय है।
छात्र आंदोलन के दौरान महिला अभ्यर्थी को पुलिस द्वारा घसीटकर ले जाना भी बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक है।
युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लाठियों और दमन से छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती।
#TRE4 #Protest #Patna #Students #StudentProtest
    user_बहुजन मिडिया टीवी
    बहुजन मिडिया टीवी
    Local Politician Sasni•
    5 hrs ago
  • गोंडा मंदिर बस स्टैंड पर युवक से बेरहमी से मारपीट, टप्पू गैंग पर आरोप गोंडा (अलीगढ़)। गोंडा मंदिर के पास स्थित बस स्टैंड पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने युवक को घेरकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के बाद आरोपित युवकों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के बाद पीड़ित युवक काफी डरा-सहमा नजर आया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक क्षेत्र में ‘टप्पू वाले’ के नाम से जाने जाते हैं। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और आरोपितों की पहचान की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित की ओर से शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि बस स्टैंड और मंदिर परिसर के आसपास गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    1
    गोंडा मंदिर बस स्टैंड पर युवक से बेरहमी से मारपीट, टप्पू गैंग पर आरोप
गोंडा (अलीगढ़)। गोंडा मंदिर के पास स्थित बस स्टैंड पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने युवक को घेरकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के बाद आरोपित युवकों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के बाद पीड़ित युवक काफी डरा-सहमा नजर आया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक क्षेत्र में ‘टप्पू वाले’ के नाम से जाने जाते हैं। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और आरोपितों की पहचान की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित की ओर से शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि बस स्टैंड और मंदिर परिसर के आसपास गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    user_MD News ( Aligarh)
    MD News ( Aligarh)
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.