Shuru
Apke Nagar Ki App…
सहपऊ में आज बारिश काफी हुई है सुबह से लगातार बारिश हो रही है
Pushpendra yadav
सहपऊ में आज बारिश काफी हुई है सुबह से लगातार बारिश हो रही है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सहपऊ में आज बारिश काफी हुई है सुबह से लगातार बारिश हो रही है1
- *सादाबाद (हाथरस): मूसलाधार बारिश से सड़कों पर भरा पानी, जनजीवन प्रभावित*। *रिपोर्टर विजय देव* सादाबाद (हाथरस)। जिला हाथरस के तहसील सादाबाद क्षेत्र (सीस्ता व आसपास के इलाकों) में आज अचानक हुई मूसलाधार बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। तेज बारिश के कारण जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र की सड़कों और रास्तों पर भारी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। बारिश का पानी रास्तों पर घुटनों तक भर जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बीच बच्चों को पानी में खेलते और जलभराव का आनंद लेते हुए भी देखा गया। जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है और पानी की निकासी सही न होने से सड़कों पर जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।2
- हाथरस की मशहूर यूट्यूबर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत...... हाथरस की यूट्यूबर छवि वाष्र्णेय और उनकी मां की मध्य प्रदेश में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार देर रात छवि परिवार के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए कार से निकली थीं। आगे चल रहे ट्रक में उनकी कार जा घुसी। कार में कुल 5 लोग सवार थे। इनमें मां-बेटी ने मौके पर दम तोड़ दिए, जबकि पिता, समधी और ड्राइवर की हालत गंभीर है। सभी को बड़ौद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह रामाखेड़ी गांव के पास हुई। पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौखास गांव निवासी छवि वाष्र्णेय (23), पिता श्यामलाल (54), मां सारिका (50), उनके समधी सूरजपाल और ड्राइवर सचिन सोमवार देर रात महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना हुई थीं। इसी दौरान उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर माखेड़ी गांव के पास आगे चल रहे ट्रक में उनकी कार जा घुसी। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में छवि और उनकी मां सारिका की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता श्यामलाल, समधी सूरजापल और ड्राइवर सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों मृत मां-बेटी के शव शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर विजेंद्र चूड़िहार ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल आगर रेफर कर दिया गया है। बड़ौद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की।छवि के चेचेरे भाई सचिन वाष्र्णेय ने बताया कि वह बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं, ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई उसने की है। पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रहती थीं। उनमें शुरू से ही कुछ अलग करने और आगे बढ़ने का जुनून था। उन्होंने 2021 में छवि ने यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया था। शुरुआत में उन्होंने अपनी डेली लाइफ से जुड़े व्लॉग और वीडियो बनाने शुरू किए। धीरे-धीरे उनके वीडियो लोगों को पसंद आने लगे और चैनल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित वीडियो भी बनाने शुरू किए।यूट्यूब पर 7 लाख से अधिक फॉलोवर्स छवि के यूट्यूब चैनल पर सात लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे। वहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने के कारण वह क्षेत्र की चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बन चुकी थीं। सोशल मीडिया पर छवि के काम को परिवार का भी पूरा सहयोग मिला। पिता श्यामलाल गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। परिवार ने छवि को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। मृतक छवि के परिवार में मां, पिता और एक बड़ा भाई कान्हा (26) रहते हैं।1
- मथुरा जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस पद के उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई1
- तीन बकरियों को चोरी कर ले गए चोर, पुलिस चोरों की जांच में जुटी हाथरस जनपद के थाना मुरशहन क्षेत्र के गांव जटोई में अज्ञात चोरों ने तीन बकरियों की चोरी करके घटना को नजम डे दिया. यह घटना 24 तारीख की रात्रि की बटाई जा रही है. पीड़ित रामेश्वर पशुओं की वनी में ही बकरियों के पास सो रहे थे तभी अज्ञात चोर चार पहिया वाहन में आये और बकरियों को चोरी कर ले गए. पीड़ित ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर निरीक्षण किया पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है.3
- हाथरस सिकंदराराऊ में सड़क हादसा, ऑटो सवार व्यक्ति की मौत हाथरस। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात गांव टीकरी के पास हुए सड़क हादसे में ऑटो सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ऑटो चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान भटीकरा गांव निवासी पप्पू पुत्र प्रकाशी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पप्पू नोएडा में परिवार के साथ रहकर सिलाई का काम करता था। वह अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने गांव मानिकपुर जा रहा था। बताया गया कि टीकरी के पास पप्पू ऑटो के किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आए दूसरे ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार अन्य यात्री सुरक्षित बच गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फरार ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।1
- हाथरस के 23 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, कलेक्ट्रेट में लाइव देखा CM का कार्यक्रम - खिले नवचयनितों के चेहरे हाथरस। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मा० जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, मा० जिलाध्यक्ष अपना दल रवि सारस्वत, जिलाधिकारी अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पी०एन० दीक्षित की उपस्थिति रही। प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा के अंतर्गत कृषि निदेशक, कृषि विभाग, उ०प्र० के नियंत्रणाधीन पद हेतु आयोग द्वारा दिनांक 23.06.2026 को घोषित परिणाम के अंतर्गत कुल 3446 पदों पर चयन हुआ। इनमें से 1600 चयनित अभ्यर्थियों को इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में मा० मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित कर शुभारंभ किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर मा० जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बिना भेदभाव के योग्यता के आधार पर नियुक्तियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्राविधिक सहायक के रूप में आप सभी को ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के बीच जाकर कृषि की नवीन तकनीकों, उन्नत पद्धतियों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देनी होगी। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपद के 23 नवनियुक्त तकनीकी सहायकों को बधाई देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि वर्षों की तपस्या और परिश्रम का परिणाम है। कृषि विभाग सीधे देश की अर्थव्यवस्था और किसान से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि में ड्रोन तकनीक, मिट्टी की जांच, फसल के अनुरूप उर्वरक की सलाह तथा किसान और मंडी के बीच समन्वय जैसी व्यवस्थाओं का उपयोग बढ़ रहा है। युवा तकनीकी सहायक नई तकनीकों को सीखकर किसानों के हित में प्रभावी उपयोग करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नवनियुक्त सहायकों की न्याय पंचायतवार तैनाती तथा आवश्यक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।2
- #Agrabreakingnews आगरा कमला नगर में बंदूक के बल पर लूट जी ब्लॉक में हथियारबंद बदमाशों ने की वारदात लूट की घटना से इलाके में मचा हड़कंप सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस टीम पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण बदमाशों की तलाश में जांच शुरू आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल #AgraPolice #agracity #KamlaNagar #UPPolice #kirti91news1