Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bundelkhand Mahotsav 101 सामूहिक विवाह कन्या 11 दिसंबर 2026
Bundeli janta jijora
Bundelkhand Mahotsav 101 सामूहिक विवाह कन्या 11 दिसंबर 2026
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी: आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्रों का फूटा गुस्सा, स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए निकाला पैदल मार्च1
- पहुंज नदी के अस्तित्व की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी झांसी। पहुंज नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में याचिका दायर करने वाले नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और डेनियल साइमन ने कहा कि नदी के संरक्षण के लिए वे हर स्तर पर प्रयास जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि याचिका पर जिला प्रशासन सहित संबंधित सरकारी विभागों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। मीडिया से बातचीत में याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लगातार पहुंज नदी के अस्तित्व पर संकट गहराता जा रहा है। नदी के आसपास अतिक्रमण और निर्माण के कारण इसके प्राकृतिक स्वरूप को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने निर्माणाधीन संफ्रान सरोवर हाइट्स परियोजना का उल्लेख करते हुए एनजीटी के पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि नदी की जलधारा को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है याचिकाकर्ताओं के अनुसार जियो-टैग मैप में भी नदी के स्वरूप में बदलाव और अतिक्रमण से जुड़े तथ्य सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि झांसी की जलापूर्ति में पहुंज नदी की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए इसके उद्गम स्थल से लेकर समापन स्थल तक संरक्षण जरूरी है उन्होंने दावा किया कि नंदनपुरा क्षेत्र में नदी को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है और नदी तथा आसपास के क्षेत्रों में करीब 14 कॉलोनियां विकसित हुई हैं। इसके अलावा विभिन्न शोरूम और स्कूलों के निर्माण से भी नदी के अस्तित्व पर असर पड़ने की बात कही गई याचिकाकर्ताओं ने बताया कि एनजीटी ने उन सरकारी विभागों को भी नोटिस जारी किए हैं, जिन्होंने संबंधित परियोजनाओं के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) जारी किए हैं। अब विभागों के जवाब का इंतजार है। उन्होंने कहा कि यदि जवाब तथ्यों के अनुरूप नहीं मिले तो भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट तैयार कर एनजीटी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी, ताकि नदी की वास्तविक स्थिति ट्रिब्यूनल के सामने रखी जा सके।1
- निवाड़ी जिले में दिखा तेज रफ्तार का कहर, पृथ्वीपुर ओरछा मार्ग पर अतर्रा तिराहा के पास सड़क क्रॉसिंग के दौरान 3 वाहनों की हुई जोरदार भिड़ंत, गनीमत रही की इस हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं, घटना पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के अतर्रा तिराहा के पास की बताई जा रही है।1
- दतियामेंभारत विकास परिषद का आठवां विशाल निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर* आयोजित किया गया। रतन वाटिका में आयोजित शिविर में अस्थि बाधित दिव्यांगों के लिए मौके पर ही नाप लेकर कृत्रिम हाथ-पैर तैयार किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह परिहार का पुष्पमाला और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। शिविर में अब तक 50 से अधिक दिव्यांगों का पंजीयन किया जा चुका है। पंजीयन के बाद दिव्यांगों के हाथ-पैर की नाप के अनुसार कृत्रिम अंग तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें जरूरतमंदों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर माधवेन्द्र सिंह परिहार ने भारत विकास परिषद के सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिषद सेवा और संस्कार के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने परिषद को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। दतियामेंभारत विकास परिषद का आठवां विशाल निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर* आयोजित किया गया। रतन वाटिका में आयोजित शिविर में अस्थि बाधित दिव्यांगों के लिए मौके पर ही नाप लेकर कृत्रिम हाथ-पैर तैयार किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह परिहार का पुष्पमाला और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। शिविर में अब तक 50 से अधिक दिव्यांगों का पंजीयन किया जा चुका है। पंजीयन के बाद दिव्यांगों के हाथ-पैर की नाप के अनुसार कृत्रिम अंग तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें जरूरतमंदों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर माधवेन्द्र सिंह परिहार ने भारत विकास परिषद के सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिषद सेवा और संस्कार के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने परिषद को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।1
- वेरछ गांव में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, भांडेर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम वेरछ में अज्ञात कारणों के चलते एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बाबूलाल कुशवाहा पिता कालीचरण कुशवाहा के रूप में हुई है। सूचनाकर्ता ने बताया कि 25 सितंबर की वह, उसका लड़का बाबूलाल व सभी परिजन खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सो गए थे। शनिवार सुबह जब वह लड़के के कमरे में पहुंचा तो देखा कि बाबूलाल छत में लगे कुंदे में साड़ी से फांसी लगाकर लटका था। सूचना पर परिवार व गांव के लोग एकत्र हो गए। जिसकी सूचना भांडेर पुलिस को दी गईं। पुलिस ने भांडेर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार शाम 04 बजे भांडेर पुलिस ने बताया कि मृतक युवक के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया गया है परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं मामले की जांच जारी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सकेगा1
- तेज बारिश और तेज हवा के चलते आज सुबह करीब नगर पंचायत कार्यालय के बाहर लगा पुराना भारी-भरकम एक पेड़ अचानक जलविहार मेले में लगी दुकानों और नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य गेट पर भरभराकर गिर गया। पेड़ के नीचे दुकानें संचालित कर रहे दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय अधिकांश दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।1
- *खरगापुर (टीकमगढ़)।* खरगापुर से शनिवार को लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को लेकर बड़ी राहत की खबर है। पुलिस ने तीनों बच्चों को उत्तर प्रदेश के मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चों के मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली है। मामले में खरगापुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत टीमें गठित कीं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम मथुरा पहुंची और वहां से तीनों बच्चों को रेस्क्यू किया। *बच्चों ने हॉस्टल पर लगाए गंभीर आरोप* बरामद होने के बाद बच्चों ने जो बताया, उसने हॉस्टल प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बच्चों का कहना है कि हॉस्टल में उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया जाता था और पर्याप्त सुविधाएं भी नहीं दी जा रही थीं। इसी से परेशान होकर वे वहां से निकल गए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हॉस्टल प्रबंधन से भी पूछताछ की बात कही जा रही है। *खरगापुर (टीकमगढ़)।* खरगापुर से शनिवार को लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को लेकर बड़ी राहत की खबर है। पुलिस ने तीनों बच्चों को उत्तर प्रदेश के मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चों के मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली है। मामले में खरगापुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत टीमें गठित कीं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम मथुरा पहुंची और वहां से तीनों बच्चों को रेस्क्यू किया। *बच्चों ने हॉस्टल पर लगाए गंभीर आरोप* बरामद होने के बाद बच्चों ने जो बताया, उसने हॉस्टल प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बच्चों का कहना है कि हॉस्टल में उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया जाता था और पर्याप्त सुविधाएं भी नहीं दी जा रही थीं। इसी से परेशान होकर वे वहां से निकल गए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हॉस्टल प्रबंधन से भी पूछताछ की बात कही जा रही है।1
- कांग्रेस ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती, बताया मनमोहन सिंह देश की आर्थिक प्रगति की मजबूत नींव रखी दतिया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को जवाहर भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती मनाई गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने की। इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का नाम भारतीय इतिहास में एक ऐसे अर्थशास्त्री के रूप में हमेशा याद किया जाएगा, जिन्होंने देश की आर्थिक प्रगति की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह ने आम लोगों के अधिकारों और अवसरों को बढ़ाने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), सूचना का अधिकार अधिनियम और शिक्षा का अधिकार अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कानून एवं कार्यक्रम लागू किए। जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर ने डॉ. मनमोहन सिंह के आर्थिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कीं। उन्होंने डॉ. सिंह को सच्चा अर्थशास्त्री, शिक्षाविद और दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन और देश की प्रगति में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर, पार्षद मुन्ना खान, विष्णु प्रताप सिंह गुर्जर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रज्जन खान, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव रामकुमार मोंगिया, रामदास उत्साही, पुष्पराज राजपूत, आशीष तिवारी, वासुदेव कमरिया, रामप्रकाश शर्मा, जाकिर मंसूरी, वीरू दांगी, देव गौतम, मनीष दांगी, सद्दाम खान, राजा कुरैशी, डॉ. राकेश खरे, राजेंद्र सिंह जाटव, दयाशंकर जाटव, मोहन सरूप श्रीवास्तव, जीसान खान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती, बताया मनमोहन सिंह देश की आर्थिक प्रगति की मजबूत नींव रखी दतिया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को जवाहर भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती मनाई गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने की। इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का नाम भारतीय इतिहास में एक ऐसे अर्थशास्त्री के रूप में हमेशा याद किया जाएगा, जिन्होंने देश की आर्थिक प्रगति की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह ने आम लोगों के अधिकारों और अवसरों को बढ़ाने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), सूचना का अधिकार अधिनियम और शिक्षा का अधिकार अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कानून एवं कार्यक्रम लागू किए। जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर ने डॉ. मनमोहन सिंह के आर्थिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कीं। उन्होंने डॉ. सिंह को सच्चा अर्थशास्त्री, शिक्षाविद और दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन और देश की प्रगति में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर, पार्षद मुन्ना खान, विष्णु प्रताप सिंह गुर्जर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रज्जन खान, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव रामकुमार मोंगिया, रामदास उत्साही, पुष्पराज राजपूत, आशीष तिवारी, वासुदेव कमरिया, रामप्रकाश शर्मा, जाकिर मंसूरी, वीरू दांगी, देव गौतम, मनीष दांगी, सद्दाम खान, राजा कुरैशी, डॉ. राकेश खरे, राजेंद्र सिंह जाटव, दयाशंकर जाटव, मोहन सरूप श्रीवास्तव, जीसान खान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- तेज रफ्तार का कहर पृथ्वीपुर-ओरछा मार्ग पर अतर्रा तिराहा के पास 3 वाहनों की जोरदार भिड़ंत तेज रफ्तार का कहर पृथ्वीपुर-ओरछा मार्ग पर अतर्रा तिराहा के पास 3 वाहनों की जोरदार भिड़ंत1