Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेज बारिश और तेज हवा के चलते आज सुबह करीब नगर पंचायत कार्यालय के बाहर लगा पुराना भारी-भरकम एक पेड़ अचानक जलविहार मेले में लगी दुकानों और नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य गेट पर भरभराकर गिर गया। पेड़ के नीचे दुकानें संचालित कर रहे दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय अधिकांश दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
Abhishek Jain
तेज बारिश और तेज हवा के चलते आज सुबह करीब नगर पंचायत कार्यालय के बाहर लगा पुराना भारी-भरकम एक पेड़ अचानक जलविहार मेले में लगी दुकानों और नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य गेट पर भरभराकर गिर गया। पेड़ के नीचे दुकानें संचालित कर रहे दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय अधिकांश दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रतौली स्थित कारसदेव मंदिर से भंडारा खाकर लौट रहे दो लोगों को सड़क हादसे में मौत भीषण सड़क हादसा पैदल जा रहे दो लोगों की मौत बबीना के सैन्य क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग बैरियर के पास अनियंत्रित सैन्य बाहन ने भंडारे से लौट रहे दो लोगों को रौंद दिया जिसमें अंगूरी अहिरवार एवं 10 वर्षीय बच्ची सेजल अहिरवार निवासी चकरपुर थाना ओरछा जिला निवाड़ी की मौत हो गई,,,,,4
- रफीक ने की घर वापसी, फिर बना राजकुमार! पश्चिम बंगाल से झाँसी लौटे युवक ने सिद्धेश्वर मंदिर मे धार्मिक प्रक्रिया के बाद परिवार संग अपनाया हिंदू धर्म.1
- झांसी: नवाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ₹25000 का इनामी डॉक्टर वीरेंद्र सिंगरिया और पत्नी गिरफ्तार1
- झाँसी पुलिस को बड़ी सफलता: 25 लाख की ठगी का 25 हजार का इनामी 2 साल से फरार डॉक्टर पति-पत्नी मोहाली से गिरफ्तार अखबार / पोर्टल / चैनल के लिए विस्तृत खबर झाँसी पुलिस को बड़ी सफलता: 25 लाख की ठगी का 25 हजार का इनामी 2 साल से फरार डॉक्टर पति-पत्नी मोहाली से गिरफ्तार अखबार / पोर्टल / चैनल के लिए विस्तृत खबर झाँसी। थाना नवाबाद पुलिस ने साइबर अपराध व ठगी के विरुद्ध चल रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। आम आदमी को रुपयों के लाभ का लालच देकर ठगी करने वाले 02 वर्ष से फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंगरिया और उसकी पत्नी पूजा शर्मा को पुलिस ने पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के निर्देशन में थाना नवाबाद पुलिस को सर्विलांस सेल की मदद से लोकेशन मिली थी, जिसके आधार पर दिनांक 25.09.2026 को 290 सेक्टर-77, मोहाली, पंजाब से दोनों की गिरफ्तारी की गई। क्या है पूरा मामला? दिनांक 03.10.2024 को जालौन निवासी ओमप्रकाश वर्मा ने थाना नवाबाद में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप था कि अभियुक्तगण ने उनकी पुत्रवधू को एक्स-रे/पैथोलॉजी लैब में पार्टनरशिप का झांसा देकर षड्यंत्रपूर्वक फर्जी डीडी तैयार कर कुल 25,00,000/- रुपये हड़प लिए। इस पर थाना नवाबाद पर मु0अ0सं0 473/2024 धारा 420 भादवि पंजीकृत किया गया था। जांच में सामने आया कि अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नवाबाद सहित जनपद के अन्य थानों व जनपद जालौन में भी उनके अस्पताल "विद्या हेल्थ केयर, शिवाजीनगर, झाँसी" के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर रुपये लेने के संबंध में कई अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्त - 1. बीरेन्द्र सिंगरिया पुत्र द्वारका नाथ सिंगरिया निवासी ग्राम भसनेह, थाना गुरसरांय, जिला झाँसी, उम्र 36 वर्ष (25,000/- रुपये का इनामिया) 2. पूजा शर्मा पत्नी बीरेन्द्र सिंगरिया निवासी उपरोक्त, उम्र 30 वर्ष अपराधिक इतिहास - अभियुक्त बीरेन्द्र पर थाना नवाबाद, कोतवाली झाँसी, गुरसरांय व कोतवाली उरई में धारा 420, 406, 506, 419, 467, 468, 471, 306 जैसे गंभीर धाराओं में 7 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी पत्नी पूजा शर्मा पर भी 4 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम - प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, उ0नि0 दीपक तोमर चौकी प्रभारी मण्डी, प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद झाँसी मय टीम, का0 736 गौरव शुक्ला, म0का0 336 तान्या, म0का0 475 रश्मि यादव।2
- श्री श्री 1008 श्री झरनापति महादेव का 41 वां सार्वजनिक भंडारे का हुआ भव्य आयोजन,1
- झांसी। शहर में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी से जुड़े लोगों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत हुई है झांसी। शहर में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी से जुड़े लोगों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत हुई है। बुधवार, 23 सितंबर 2026 को झांसी में कैमरा एंड कंप्यूटर वर्ल्ड गुप्ता फोटो स्टोर का शुभारंभ किया गया स्टोर पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से संबंधित विभिन्न प्रकार के आधुनिक उपकरणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। यहां अलग-अलग वैरायटी के कैमरे, लाइट, ट्राइपॉड, ड्रोन कैमरा, प्रोजेक्टर सहित अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं। स्टोर के शुभारंभ से फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर, कंटेंट क्रिएटर, इवेंट प्रोफेशनल्स एवं कैमरा उपकरणों में रुचि रखने वाले लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।संचालक ने बताया कि ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए स्टोर पर आधुनिक तकनीक से जुड़े विभिन्न उपकरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। शुभारंभ अवसर पर स्थानीय लोगों एवं फोटोग्राफी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पहुंचकर स्टोर के लिए शुभकामनाएं दीं।1
- Bundelkhand Mahotsav 101 सामूहिक विवाह कन्या 11 दिसंबर 20261
- बबीना सैन्य क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग बैरियर के पास भीषण हादसा एक महिला समेत बच्ची की मौके पर पहुंचे मौके पर पहुंचे पुलिस और सेना के अधिकारी4