Shuru
Apke Nagar Ki App…
MITHUN KUMAR
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by MITHUN KUMAR2
- Gram Panchayat Ratangarh mein nalkheda pada hua Hai kripya Karen Sahi isko sahi karvaya jaaye Ratangarh jila Hathras1
- किआ सोनेट कार बनी आग का गोला, लाखों का नुकसान.......... हाथरस के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएच ऑयल मिल रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खड़ी किआ सोनेट कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लाखों रुपये कीमत की कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।1
- *थाना सासनी क्षेत्र के इगलास रोड पर अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाना सासनी पुलिस व फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमोर्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। शव की शिनाख्त मृतक हाशिम पुत्र साबिर खान निवासी ग्राम छोड़ा थाना सासनी जनपद हाथरस के रूप मे की गयी। जिनके सम्बन्ध मे जानकारी की गई तो पता चला उक्त युवक 02.05.2026 को अपने खेत से कही चला गया था, जिसके संबंध में थाना सासनी पर गुमशुदगी दर्ज है। परिजनो की प्राप्त तहरीर के आधार थाना सासनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन करने आदि के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट*1
- थाना दिवस में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ कोतवाली चंदपा में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया हाथरस। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ कोतवाली चंदपा में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर मुआयना कर निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण कराया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों के मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर मौके पर जांच करने तथा प्रत्येक शिकायत का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अवैध कब्जों एवं अतिक्रमण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों में पुलिस एवं प्रशासन समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही थानों में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संवेदनशील रवैया अपनाया जाए तथा उन्हें संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय एवं प्रभावी प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराना है। थाना समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली परिसर में संचालित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी तैयारी, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने पुस्तकालय में उपलब्ध विभिन्न पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री का भी अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात उन्होंने महिला हेल्प डेस्क कक्ष एवं साइबर सहायता कक्ष का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- हाथरस के सीएमओ राजीव राय ने फर्जी अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से हुई मौतों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने ऐसे अस्पतालों को 'आशीर्वाद' देने वाले छिपे कर्मचारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जल्द ही एक कमेटी बनाकर इन कर्मचारियों पर एक्शन लिया जाएगा।1
- आगरा में मंदिर में सिलेंडर ब्लास्ट | मंदिर में लगी भीषण आग | Agra Breaking News आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के गणेश नगर में घर के बगल बने मंदिर में सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के अंदर रखे दो सिलेंडरों में से एक में ब्लास्ट होने से मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना के समय मंदिर में कोई मौजूद नहीं था।1
- हाथरस के सासनी में एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच जारी है।1