Shuru
Apke Nagar Ki App…
बादाम फेंककर याद दिलाने वाले मामले में नया मोड़।। अधिकारी का आया बड़ा बयान #ktnews बादाम फेंककर याद दिलाने वाले मामले में नया मोड़।। अधिकारी का आया बड़ा बयान #ktnews #छत्तीसगढ़ #reels #trending #बिलासपुर
KT CHHATTISGARH NEWS
बादाम फेंककर याद दिलाने वाले मामले में नया मोड़।। अधिकारी का आया बड़ा बयान #ktnews बादाम फेंककर याद दिलाने वाले मामले में नया मोड़।। अधिकारी का आया बड़ा बयान #ktnews #छत्तीसगढ़ #reels #trending #बिलासपुर
More news from Mungeli and nearby areas
- मुंगेली पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांजा, ब्राउन शुगर और अन्य नशे के कारोबार व सेवन में लिप्त लोगों पर सख्त शिकंजा कसा गया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। एसएसपी भोजराम पटेल ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की अपील की है। #MungeliPolice #OperationBaaz #DrugFreeIndia #BreakingNews #Chhattisgarh #PoliceAction #CrimeNews #AntiDrugDrive #hindinewslive1
- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर मे पांच इस्थाई जजों का सपत ग्रहण समारोह हुवा संपन्न सोमवार की शाम 7:30 पर पी आर ओ द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार सौमवार को प्रातः 10:30 बजे माननीय श्री न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, माननीय श्री न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, माननीय श्री न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल, माननीय श्री न्यायमूर्ति बिभू दत्ता गुरू एवं माननीय श्री न्यायमूर्ति अमितेन्द्र किशोर प्रसाद ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के द्वारा अपने न्यायालय कक्ष में उन्हें शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के समस्त माननीय न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। यह उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में माननीय श्री न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, माननीय श्री न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, माननीय श्री न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल, माननीय श्री न्यायमूर्ति बिभू दत्ता गुरू एवं माननीय श्री न्यायमूर्ति अमितेन्द्र किशोर प्रसाद को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए जाने हेतु अधिसूचना जारी की है। उक्त शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अध्यक्ष एवं सचिव उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल, अतिरिक्त महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्तागण एवं अन्य अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री, न्यायिक अकादमी एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- इसी घर के नामांतरण के लिए घटी बादाम कांड वाली घटना। #bqdamkandbiladpur #bilaspurbreakingnews #bilaspurchhattisgarh1
- दुर्ग जिले के धमधा तहसील अन्तर्गत ग्राम दानीकोकड़ी में प्रस्तावित चुना फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। सैकड़ों की संख्या में महिला, बुजुर्ग और बच्चे दुर्ग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और रैली के शक्ल में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रस्तावित फैक्ट्री को अपनी जल जंगल जमीन और आजीविका के लिए खतरा बताते हुए साफ कहा कि वे किसी भी हाल में गांव को नहीं छोड़ेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्राम सभा के सहमति के बिना परियोजना लागू की जा रही है। कुछ दिन पहले कंपनी के प्रतिनिधियों से विवाद के बाद नाराजगी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फैक्ट्री की स्वीकृति रद्द करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल सहित उग्र आंदोलन किया जाएगा।1
- नगर के अधिकांश वार्डो में पेयजल संकट गहराया, लोग पानी के लिए भटक रहे नवापारा राजिम। नगर पालिका क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह होते ही लोग पानी की तलाश में खाली बर्तन और बाल्टी लेकर इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। कई स्थानों पर हैंडपंप सूख चुके हैं या पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। नगर पालिका द्वारा समस्या से निपटने के लिए टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि यह व्यवस्था पूरी तरह से पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। कई वार्डों में टैंकर समय पर नहीं पहुंच पाते, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कुछ स्थानों पर पानी की मांग अधिक होने के कारण आपूर्ति कम पड़ जाती है, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर साल गर्मी के मौसम में यही समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जलसंकट के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जलस्तर में गिरावट को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से पानी का संयमित उपयोग करने की अपील भी की है।फिलहाल स्थिति यह है कि नगर के कई वार्डों में जल संकट बना हुआ है और लोगों को राहत की उम्मीद नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर टिकी हुई है। यदि जल्द ही कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो आने वाले दिनों में समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है।1
- बिलासपुर में लेंसकार्ट की दुकानों के बाहर हिंदू संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। व्यापार विहार, इंदु चौक सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने कंपनी पर सनातन विरोधी होने का आरोप लगाते हुए लोगों से खरीदारी न करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपने विरोध को दर्ज कराया। हिंदू संगठन के पदाधिकारी ठाकुर राम सिंह ने कहा कि जो भी सनातन के खिलाफ बोलेगा, उसका विरोध किया जाएगा। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है और प्रशासन की नजर पूरे मामले पर बनी हुई है।1
- ग्राम मोहतरा महामाया चौक के पास रात मे दो पक्छ के बीच बेहोस होते तक मारपीट दोनों पक्छ ने बिल्हा थाना मे की रिपोर्ट आज सौमवार की सुबह 10 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रविवार की रात ग्राम मोहतरा मे दो पक्छ के बिच जम कर मारपीट का मामला सामने आया है जिसमे दोनों पक्छ ने देर रात थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराया है जिसमे पहले पक्छ प्रार्थी - रूपेश मेहर पिता भागवत मेहर उम्र 17 वर्ष साकिन मोहतरा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग. मो.नं. 7898978310 दिनांक घटना समय – 19.04.2026 के 23/00 बजे । घटना स्थल - ग्राम मोहतरा महामाया चौक के पास । 00.55 बजे । नाम आरोपीगण – राजेश क्षत्रीय, आयुष क्षत्रीय, शुभम क्षत्रीय साकिना मोहतरा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर विववरण – मैं उक्त पते पर रहता हॅू, कक्षा 11वी मे पढता हॅू, कि मै दिनांक 19/04/26 के रात्रि करीबन 11/00 बजे खाना खाकर अपने दोस्त चन्द्रराज नेताम के साथ गांव के महामाया चौक के तरफ घुमने गया था जहां पर गांव के राजेश क्षत्रीय और आयुष क्षत्रीय मिला और हम दोनो को यहां क्या कर रहे हो कहकर गाली गुप्तार करने लगे मेरे द्वारा मना करने पर मां बहन की गंदी गदी गाली देते हुये जान से मार दूंगा कहकर हाथ मुक्का व हाथ मे पहने चूडा से मारा जिससे मेरे सिर,कमर, बाया हाथ, दाया पैर के घुटना के पास मे चोट लगा है, मारते देख मेरे दोस्त चन्द्रराज नेताम ने बीच बचाव करने आया तो उसके साथ शुभम क्षत्रीय हाथ मुक्का व चूडा से मारपीट किये है, मारपीट होने पर मै अपने बडे भाई दीपक मेहर को सूचना दिया वह आकर बीच बचाव किये और हमे छुडाकर घर लेकर गये घटना को अन्नू ध्रुव, दीपक मेहर , नंदकिशोर निषाद देखे सुने व बीच बचाव किये है। बाद थाना रिपोर्ट करने आया हॅू, रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जावे प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा- 296, 115(2), 351(3), 3(5) भान्यासं. के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- महिला आरक्षण बिल तो 2023 में ही सर्वसम्मति से पास हुआ था, यह महिला बिल के आड़ में परिसीमन बिल 2011 की जनगणना के आधार पर कराना चाहते थे, और जातिगत जनगणना से सभी वर्गों के अनुपात का पता चलता, जिसकी माँग कांग्रेस और पूरा विपक्ष करता आया है, बीजेपी नहीं चाहती की सभी वर्गों की महिलाओं को आरक्षण मिले न्याय मिले प्रतिनिधत्व मिले! कांग्रेस और पूरा विपक्ष जातिगत जनगणना के बाद सर्वदलीय प्रतिनिधित्व वाली परिसीमन आयोग चाहता है जो सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व का ध्यान रखते हुए क्षेत्र के हिसाब से सीमा निर्धारण कर सीटें बढ़ाने का निर्णय करे!1
- हर माता-पिता बच्चों को School भेजने से पहले इस video को जरुर देखें- ख़बर पुरानी है लेकिन बेहद महत्वपूर्ण!1