ग्राम दानिकोकडी़ में चुना फैक्ट्री को लेकर विवाद, ग्रामीणो ने किया कलेक्टर कार्यालय घेराव दुर्ग जिले के धमधा तहसील अन्तर्गत ग्राम दानीकोकड़ी में प्रस्तावित चुना फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। सैकड़ों की संख्या में महिला, बुजुर्ग और बच्चे दुर्ग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और रैली के शक्ल में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रस्तावित फैक्ट्री को अपनी जल जंगल जमीन और आजीविका के लिए खतरा बताते हुए साफ कहा कि वे किसी भी हाल में गांव को नहीं छोड़ेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्राम सभा के सहमति के बिना परियोजना लागू की जा रही है। कुछ दिन पहले कंपनी के प्रतिनिधियों से विवाद के बाद नाराजगी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फैक्ट्री की स्वीकृति रद्द करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल सहित उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ग्राम दानिकोकडी़ में चुना फैक्ट्री को लेकर विवाद, ग्रामीणो ने किया कलेक्टर कार्यालय घेराव दुर्ग जिले के धमधा तहसील अन्तर्गत ग्राम दानीकोकड़ी में प्रस्तावित चुना फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। सैकड़ों की संख्या में महिला, बुजुर्ग और बच्चे दुर्ग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और रैली के शक्ल में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रस्तावित फैक्ट्री को अपनी जल जंगल जमीन और आजीविका के लिए खतरा बताते हुए साफ कहा कि वे किसी भी हाल में गांव को नहीं छोड़ेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्राम सभा के सहमति के बिना परियोजना लागू की जा रही है। कुछ दिन पहले कंपनी के प्रतिनिधियों से विवाद के बाद नाराजगी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फैक्ट्री की स्वीकृति रद्द करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल सहित उग्र आंदोलन किया जाएगा।
- Post by Ashish parihar Parihar1
- गौ सम्मान आव्हान अभियान मे आप सभी का स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना अभी नही तो कभी नही याद रखे इतिहास बदलने वाला है4
- चकरभाठा में कृष्णा सोसाइटी के पास नाली में फसी गाय का छतौना के गौ सेवा धाम ने किया रेस्क्यू सोमवार की रात 10:00 बजे गौ सेवा धाम छतौना के सेवक प्रहलाद यादव जी से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 9:28 पर गौ सेवा धाम छतौना को एक कालर से फोन से सूचना प्राप्त हुई की चकरभाठा में कृष्णा सोसाइटी के पास रूपचंद ज्वेलर्स के सामने नाली में एक गाय फस गई है जो निकल नहीं पा रही सूचना मिलते ही गौ सेवा धाम छतौना की टीम घटना स्थल पहुंची जहां जाकर गाय का रेस्क्यू कर नाली से बाहर निकाल गया एवं प्राथमिक उपचार किया गया है अब गाय की हालत सामान्य है1
- महिला अधिकारी अपने ही बात मे फंस गई, जब खुला पोल। Wait for end #breakingnews #bilaspurbreakingnews #bilaspurchhattisgarh #ChhattisgarhNews1
- राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोखनिया (गुरहीपारा) में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।हादसे में 6 वर्षीय मासूम तुषार की मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे की बताई जा रही है, जब गांव में एक शादी समारोह के लिए मंडप तैयार किया जा रहा था तभी मंडप का पोल बिजली के तार में गिर गया जिससे बिजली की पोल टूटकर गिरने से मासूम उसकी चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार मनोहर नामक व्यक्ति के घर में शादी का कार्यक्रम था, जिसके लिए मंडप खड़ा किया गया था। मंडप के एक खुटे को पास ही स्थित बिजली के खंभे के सहारे टिकाया गया था इसी दौरान अचानक बिजली का खंभा टूट कर गिर गया। उस समय पास में खेल रहा तुषार पिता मैनेजर, निवासी ग्राम चौरा, खंभे की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे उपचार के लिए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। बाद में शव को अंबिकापुर लाकर पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि तुषार का परिवार खोखनिया में उसके ससुराल पक्ष के यहां रह रहा था वह उस परिवार में इकलौता लड़का था। हादसे में बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई थी तथा पैर भी टूट गया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिजली का खंभा ठेकेदार द्वारा सही तरीके से स्थापित नहीं किया गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में गम के साथ आक्रोश का माहौल है और ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।3
- पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel पर1
- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर मे पांच इस्थाई जजों का सपत ग्रहण समारोह हुवा संपन्न सोमवार की शाम 7:30 पर पी आर ओ द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार सौमवार को प्रातः 10:30 बजे माननीय श्री न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, माननीय श्री न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, माननीय श्री न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल, माननीय श्री न्यायमूर्ति बिभू दत्ता गुरू एवं माननीय श्री न्यायमूर्ति अमितेन्द्र किशोर प्रसाद ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के द्वारा अपने न्यायालय कक्ष में उन्हें शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के समस्त माननीय न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। यह उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में माननीय श्री न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, माननीय श्री न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, माननीय श्री न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल, माननीय श्री न्यायमूर्ति बिभू दत्ता गुरू एवं माननीय श्री न्यायमूर्ति अमितेन्द्र किशोर प्रसाद को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए जाने हेतु अधिसूचना जारी की है। उक्त शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अध्यक्ष एवं सचिव उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल, अतिरिक्त महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्तागण एवं अन्य अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री, न्यायिक अकादमी एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- बलरामपुर।महुवा बिनने गई महिला पर भालु ने किया हमला, भालु के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल,बलरामपुर जिले के सेमरसोत अभ्यारण्य रेंज के सीतारामपुर पाठ का मामला। बलरामपुर जिले के सेमर सोत अभ्यारण क्षेत्र के सीतारामपुर पाठ के जंगल में आज दिनाँक 19 अप्रेल दिन रविवार को समय तकरीबन सुबह 7 बजे महुआ बीनने गई महिला पर भालु ने हमला कर दिया।इस हमले में महिला का कंधे से हाथ टूट कर लटक गया।महिला ने किसी तरह भालु के हमले से अपनी जान बचाई जिसके बाद परिजनों ने घायल महिला को बलरामपुर जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया है जहाँ उसकी इलाज जारी है।1
- इसी घर के नामांतरण के लिए घटी बादाम कांड वाली घटना। #bqdamkandbiladpur #bilaspurbreakingnews #bilaspurchhattisgarh1