Shuru
Apke Nagar Ki App…
महुआ बीनने गई महिला पर भालु ने किया हमला, गंभीर रूप से हुई घायल बलरामपुर।महुवा बिनने गई महिला पर भालु ने किया हमला, भालु के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल,बलरामपुर जिले के सेमरसोत अभ्यारण्य रेंज के सीतारामपुर पाठ का मामला। बलरामपुर जिले के सेमर सोत अभ्यारण क्षेत्र के सीतारामपुर पाठ के जंगल में आज दिनाँक 19 अप्रेल दिन रविवार को समय तकरीबन सुबह 7 बजे महुआ बीनने गई महिला पर भालु ने हमला कर दिया।इस हमले में महिला का कंधे से हाथ टूट कर लटक गया।महिला ने किसी तरह भालु के हमले से अपनी जान बचाई जिसके बाद परिजनों ने घायल महिला को बलरामपुर जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया है जहाँ उसकी इलाज जारी है।
Puran Dewangan
महुआ बीनने गई महिला पर भालु ने किया हमला, गंभीर रूप से हुई घायल बलरामपुर।महुवा बिनने गई महिला पर भालु ने किया हमला, भालु के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल,बलरामपुर जिले के सेमरसोत अभ्यारण्य रेंज के सीतारामपुर पाठ का मामला। बलरामपुर जिले के सेमर सोत अभ्यारण क्षेत्र के सीतारामपुर पाठ के जंगल में आज दिनाँक 19 अप्रेल दिन रविवार को समय तकरीबन सुबह 7 बजे महुआ बीनने गई महिला पर भालु ने हमला कर दिया।इस हमले में महिला का कंधे से हाथ टूट कर लटक गया।महिला ने किसी तरह भालु के हमले से अपनी जान बचाई जिसके बाद परिजनों ने घायल महिला को बलरामपुर जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया है जहाँ उसकी इलाज जारी है।
More news from Balrampur and nearby areas
- राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोखनिया (गुरहीपारा) में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।हादसे में 6 वर्षीय मासूम तुषार की मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे की बताई जा रही है, जब गांव में एक शादी समारोह के लिए मंडप तैयार किया जा रहा था तभी मंडप का पोल बिजली के तार में गिर गया जिससे बिजली की पोल टूटकर गिरने से मासूम उसकी चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार मनोहर नामक व्यक्ति के घर में शादी का कार्यक्रम था, जिसके लिए मंडप खड़ा किया गया था। मंडप के एक खुटे को पास ही स्थित बिजली के खंभे के सहारे टिकाया गया था इसी दौरान अचानक बिजली का खंभा टूट कर गिर गया। उस समय पास में खेल रहा तुषार पिता मैनेजर, निवासी ग्राम चौरा, खंभे की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे उपचार के लिए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। बाद में शव को अंबिकापुर लाकर पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि तुषार का परिवार खोखनिया में उसके ससुराल पक्ष के यहां रह रहा था वह उस परिवार में इकलौता लड़का था। हादसे में बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई थी तथा पैर भी टूट गया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिजली का खंभा ठेकेदार द्वारा सही तरीके से स्थापित नहीं किया गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में गम के साथ आक्रोश का माहौल है और ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।3
- *✰BJP नेताओं द्वारा संत रामपाल जी महाराज जी को पगड़ी पहना के सम्मानित किया गया✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel पर1
- क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया अक्तई तिहार, किसानों ने नई फ़सल की तैयारी को लेकर की पुजा फरसगांव :- ब्लॉक के कई ग्रामों सहित ग्राम बड़ेडोंगर में भी सोमवार को अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर अक्तई तिहार का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर ग्रामवासियों ने अपने-अपने इष्ट एवं कुल देवी-देवताओं का स्मरण कर विधिवत पूजा-अर्चना की। पूरे गांव में भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहा। ग्राम के सभी वर्गों के लोगों ने आपसी भाईचारा एवं सौहार्द का परिचय देते हुए एकजुट होकर इस पर्व को मनाया। महिलाओं, पुरुषो एवं युवाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-पाठ मे भाग लेकर सामाजिक एकता का संदेश दिया। पर्व के अवसर पर परंपरागत मान्यताओं का पालन करते हुए घर-घर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सोमवार के शुभ दिन को कृषि कार्य के लिए भी अत्यंत मंगलकारी मानते हुए किसानो द्वारा धान बीज निकालकर नई फसल की शुरुआत की गई। ग्रामीणो ने खेत-खलिहानो से जुड़ी अपनी परंपराओं का निर्वहन करते हुए समृद्धी एवं अच्छी पैदावार की कामना की। किसानो मे नई फसल को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। ग्राम बड़ेडोंगर में अक्षय तृतीया का पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक एकता, परंपरा एवं कृषि संस्कृति के समन्वय का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।3
- बालोद के दल्लीराजहरा में जंगल नुमा क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, शव तीन दिन पुराना, उम्र करीब 50 वर्ष; पुलिस ने शुरू की जांच बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जमही टोल प्लाजा के पास जंगल नुमा इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। दल्लीराजहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव लगभग तीन दिन पुराना है और मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। शव की हालत को देखते हुए पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम अब आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है। आत्महत्या या हत्या का मामला अभी स्पष्ट नहीं है, इसलिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। यह घटना दल्लीराजहरा क्षेत्र में हाल के दिनों में सामने आई दूसरी अनजान लाश की घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में आशंका और चिंता बढ़ गई है। दोस्तों, मानसिक तनाव या किसी समस्या में फंसने पर अकेले फैसला न लें। परिवार, दोस्तों या हेल्पलाइन से बात करें – मदद हमेशा उपलब्ध है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से घर नहीं लौटा है तो तुरंत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराएं। पुलिस प्रशासन से अपील है कि ऐसे मामलों की जांच को प्राथमिकता दें और मृतक की पहचान शीघ्र पूरी करें ताकि परिवार को सूचना मिल सके। मृतक की आत्मा को शांति मिले।1
- नारायणपुर में आज एक के बाद एक सड़क हादसों की चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं। नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर सुबह से लगातार दुर्घटनाएं होती रहीं। सबसे बड़ा हादसा धौड़ाई-पल्ली बाईपास के पास हुआ, जहां माइंस बस और आयरन ओर से भरे ट्रक के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार 17 कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस में आमदाई माइंस के कर्मचारी सवार थे, जो नारायणपुर से छोटेडोंगर माइंस की ओर जा रहे थे, जबकि ट्रक आयरन ओर लेकर रायपुर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसी दौरान कुछ ही घंटों में अन्य हादसे भी सामने आए—एक ट्रक पेड़ से टकराया, जिसमें चालक की मौत हो गई, वहीं दूसरा ट्रक पुल की दीवार से जा भिड़ा, जिसमें चालक घायल हो गया। लगातार हो रहे इन हादसों ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। सड़क की खराब स्थिति और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को हादसों की बड़ी वजह माना जा रहा है।1
- हर माता-पिता बच्चों को School भेजने से पहले इस video को जरुर देखें- ख़बर पुरानी है लेकिन बेहद महत्वपूर्ण!1
- परशुराम जयंती पर विप्र समाज का सराहनीय सामाजिक प्रयास, कार्यक्रम में पत्रकारों का किया गया सम्मान गोबरा नवापारा, परशुराम जयंती के पावन अवसर पर नवापारा राजिम इकाई विप्र समाज द्वारा रायपुर रोड स्थित विप्र भवन में समाज हित में एक अनुकरणीय कार्य किया गया। समाज के उत्थान और मानवीय सेवा की भावना से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में विप्र समाज ने दो महत्वपूर्ण सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शव रथ (मोक्ष रथ) तथा शव फ्रीजर का शुभारंभ किया गया, जो अंतिम यात्रा के समय समाज के अंतिम संस्कार में सहायता प्रदान करेगा। इन सुविधाओं से आम जनमानस को विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बहुत लाभ मिलेगा। इसी कार्यक्रम के दौरान नगर के समस्त पत्रकारों का भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उनके समाज सेवा और जागरूकता फैलाने के योगदान को सराहा गया। विप्र समाज नवापारा राजिम की यह पहल सामाजिक सद्भाव, सेवा और एकता का सुंदर उदाहरण है। भगवान परशुराम जी के आदर्शों — धर्म, न्याय और सेवा — को चरितार्थ करने वाला यह प्रयास पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। समाज के ऐसे सराहनीय कार्य निश्चित रूप से भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर राज भाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक, सुनील शर्मा समाज सेवी, आर बी शर्मा, सनत शर्मा, श्याम किशोर शर्मा पत्रकार, प्रसन्न शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, रमेश तिवारी, कैलाश तिवारी, पूनम पांडे, रुचि शर्मा , शिव शर्मा ,मधुरानी शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, अंजय शर्मा , उज्जवल तिवारी, मनहरण शर्मा, गुड्डा शर्मा, अजय शर्मा, रेखा तिवारी , पुराणिक शर्मा, महेश तिवारी, रूपेश तिवारी , राम शर्मा, श्याम शर्मा, मकसूदन शर्मा , संजय शर्मा, अंकित शर्मा, आशीष दीवान सहित अन्य विप्र बंधुओं के साथ नगर के वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश तिवारी, आलोक पहाड़िया,विनोद जैन, प्रवीण साहू, लीलाराम साहू, युवराज साहू, तुका राम कंसारी, खिलेश्वर शर्मा, नागेन्द्र निषाद कार्यक्रम में शामिल हुए l4
- बलरामपुर।महुवा बिनने गई महिला पर भालु ने किया हमला, भालु के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल,बलरामपुर जिले के सेमरसोत अभ्यारण्य रेंज के सीतारामपुर पाठ का मामला। बलरामपुर जिले के सेमर सोत अभ्यारण क्षेत्र के सीतारामपुर पाठ के जंगल में आज दिनाँक 19 अप्रेल दिन रविवार को समय तकरीबन सुबह 7 बजे महुआ बीनने गई महिला पर भालु ने हमला कर दिया।इस हमले में महिला का कंधे से हाथ टूट कर लटक गया।महिला ने किसी तरह भालु के हमले से अपनी जान बचाई जिसके बाद परिजनों ने घायल महिला को बलरामपुर जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया है जहाँ उसकी इलाज जारी है।1