Shuru
Apke Nagar Ki App…
मथुरा व्यूरो रिपोर्ट पुलिस कर्मी के घर में चोरी डेढ़ लाख रुपए व जेवर चुराये
द कहर न्यूज़ एजेंसी
मथुरा व्यूरो रिपोर्ट पुलिस कर्मी के घर में चोरी डेढ़ लाख रुपए व जेवर चुराये
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- धर्म नगरी श्री कृष्ण जन्म स्थान में आज होली का भव्य आयोजन किया गया, जहां श्रद्धा, रंग और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भगवान के दरबार में रंगों की होली खेली और भक्ति रस में सराबोर हो गए। रंगों के इस पावन उत्सव में लठमार होली, गुलाल होली और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को पूरी तरह कृष्णमय बना दिया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, ढोल-नगाड़ों की थाप और होली गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण फूलों की होली रही, जिसमें पुजारियों और सेवायतों ने भगवान को पुष्प अर्पित किए और फिर श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की। रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। “यहां आकर ऐसा लगता है जैसे सच में द्वापर युग की होली जीवंत हो गई हो। भगवान के साथ होली खेलने का आनंद शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।” मान्यता है कि मथुरा के ब्रज क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ होली खेली थी और तभी से यहां यह परंपरा निरंतर चली आ रही है। यही वजह है कि हर साल इस उत्सव में शामिल होने देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। “यह उत्सव केवल रंगों का नहीं, बल्कि आस्था, प्रेम और परंपरा का प्रतीक है। हमारी कोशिश रहती है कि सभी भक्त सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से दर्शन और होली का आनंद ले सकें।” पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की संयुक्त व्यवस्था से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भक्ति, रंग और उल्लास से सराबोर श्री कृष्ण जन्म स्थान की यह होली एक बार फिर साबित कर गई कि ब्रज की होली केवल त्योहार नहीं, बल्कि सदियों पुरानी जीवंत परंपरा है, जो हर साल नई ऊर्जा और आस्था के साथ मनाई जाती है।3
- Post by Subhash Chand3
- मुसलमानों के लिए रोड नहीं है" गाजियाबाद, यूपी में नेशनल हाईवे पर हिन्दू रक्षा दल (HRD) कार्यकर्ताओं ने ऐसा लिखा है। अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कहा– "ये जेहादी जब टैक्स नहीं देते तो इनको नेशनल हाईवे पर चलने का कोई अधिकार नहीं है"1
- वृंदावन में रंगभरनी एकादशी की धूम: मंदिरों में गुलाल उड़ाते गूंजे राधे-राधे के जयकारे1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- जिले से खबर रवि कुमार 9982916093 कामां -डीग जिले के कामा कस्बे में पहाड़ी रोड सैनी छात्रावास के पास स्थित एक रेडीमेड के नए खुले शोरूम में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया लाखों रुपए के रेडीमेड के कपड़े चोरी कर ले गए अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और करीब चार-पांच लाख रुपए के रेडीमेड के कपड़े चोरी कर रफूचक्कर हो गए शोरूम के मालिक गांव बिलग निवासी इम्तियाज़ खान ने बताया कि उसने कामां कस्बा में सैनी छात्रावास के पास नया रेडीमेड गारमेंट का शोरूम खोला था 21 फरवरी को उद्घाटन होने के बाद 6-7 लाख रुपए कीमत के रेडीमेड कपड़े दुकान में बिक्री के लिए रखे थे देर रा५त को अज्ञात चोर दुकान का शटर तोड़कर करीब चार-पांच लाख रुपए के रेडीमेड कपड़े चोरी कर ले गए घटना की सूचना कामां थाना पुलिस को दी गई है1
- *डीग में जिला स्तरीय युवा संसद-2026 का प्रभावी आयोजन, पाँच प्रतिभागी राज्य स्तर हेतु चयनित* मा. आ. जी राजकीय महाविद्यालय, डीग में पहली बार जिला स्तरीय युवा संसद-2026 का गरिमामय आयोजन प्राचार्य डॉ. दिलीप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का केंद्रीय विषय “आपातकाल के 50 वर्ष : लोकतंत्र के लिए सबक” रहा, जिस पर विद्यार्थियों ने इतिहास, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के संदर्भ में गंभीर एवं तथ्यपरक विचार व्यक्त किए। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. दिलीप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की सुदृढ़ता युवाओं की जागरूकता और सहभागिता पर निर्भर करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति सजग रहने और रचनात्मक संवाद की संस्कृति को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय विकास समिति के सदस्य श्री जगदीश टक्सालिया एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्षश्री अनिल कुमार गुप्ता एडवोकेट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने वक्तव्य में 1975 के आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के लिए चुनौतीपूर्ण कालखंड बताते हुए कहा कि इससे मिली सीख आज भी प्रासंगिक है और नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। जिला स्तर पर आयोजित इस युवा संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों को संसदीय प्रक्रियाओं, बहस की परंपरा तथा नीति-निर्माण की बारीकियों से परिचित कराना रहा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष में सशक्त तर्क प्रस्तुत किए। मुख्य विषय के अंतर्गत आपातकाल की पृष्ठभूमि, मौलिक अधिकारों पर प्रभाव, न्यायपालिका व मीडिया की भूमिका तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की उत्तरदायित्वपूर्ण भूमिका जैसे बिंदुओं पर विस्तृत विश्लेषण किया गया। मूल्यांकन विषय-वस्तु की समझ, तार्किक प्रस्तुति, अभिव्यक्ति कौशल, समय-प्रबंधन एवं मंच संचालन के आधार पर किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन समन्वयक श्वेता जी के मार्गदर्शन में हुआ। निर्णायक मंडल में प्रो. योगेंद्र कुमार, डॉ. कौशल कुमार सैन, श्री महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. वी. डी. पाराशर एवं प्रो. सरोज देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पाँच प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए किया गया। राज्य स्तर के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री के समक्ष ‘विकसित भारत’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा। घोषित परिणामों के अनुसार सौम्या खंडेलवाल ने प्रथम, लवी पराशर ने द्वितीय, पवित्रा ने तृतीय, यश जोशी ने चतुर्थ तथा घनश्याम ने पंचम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कार्मिकों की सक्रिय उपस्थिति रही। सामूहिक सहयोग एवं उत्साह के साथ आयोजित यह कार्यक्रम धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।4
- उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की एक कॉलोनी का ऐसा प्रकरण सामने आया है जो की दबंगई की मिसाल है एक पार्षद ने वोट ना देने के एबज में 18 फुट के रास्ते को पीड़ित के सामने कर दिया 28 फुट ,, मथुरा जिले की पाली खेड़ा खेड़ा गांव की कॉलोनी रोहिणी एनक्लेव में रास्तों की हालत बहुत ही ज्यादा जर्जर बनी हुई है विकास के नाम पर ग्रामीणों को ठेगा दिखाया जा रहा है ग्रामीणों की काफी शिकायत करने पर जब रास्ता बनाना तय हुआ तो शिकायतकर्ताओं के सामने 18 फुट के रास्ते को जबरदस्ती 28 फुट कर रहे हैं जबकि आगे से पीछे तक का कागजों में लिखित के आधार पर रास्ता 18 फिट है कुछ ग्रामीण शिकायतकर्ताओं ने मीडिया को बताया की पार्षद जी हमें वोट न देने का दंड दे रहे हैं जब कि यह सरासर गलत है एक सामूहिक प्रतिनिधि को इस तरह का दबंगई वाला पक्षपात नहीं करना चाहिए जब पार्षद से बात हुई तो उन्होंने कहा कि जहां जितनी जगह मिलेगी मैं उसी तरह से लगा रास्ता बनाऊंगा4
- सहारनपुर: प्रेमी युगल घर से भागा, लड़की के पिता ने लव जिहाद का लगाया आरोप ➡️ "मैं अपनी मर्जी से गई हूं": भागने के बाद वीडियो जारी कर बोली कशिश1