न्यायिक अधिकारियों ने किया उपकारागृह सागवाड़ा का निरीक्षण #डूंगरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डूंगरपुर के अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्री सुनील कुमार पंचोली के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों के एक दल द्वारा उपकारागृह सागवाड़ा का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मनोज कुमार मीणा, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री प्रवीण कुमार एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (सागवाड़ा) श्री पूनाराम गोदारा उपस्थित रहे। सुविधाओं का किया अवलोकन निरीक्षण के दौरान कारागृह में बंदियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं जैसे स्वच्छ पेयजल, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। अध्यक्ष श्री पंचोली ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों के मानवाधिकारों का पूर्ण सम्मान हो और उन्हें नियमानुसार सभी सुविधाएं निर्बाध रूप से मिलती रहें। नि:शुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी सचिव श्री मनोज कुमार मीणा ने बंदियों को संबोधित करते हुए नि:शुल्क विधिक सहायता योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोई भी बंदी आर्थिक अभाव के कारण न्याय से वंचित न रहे, इसके लिए प्राधिकरण उन्हें वकील की सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराता है। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री पूनाराम गोदारा एवं श्री प्रवीण कुमार ने बंदियों से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। निरीक्षण के दौरान जेलर एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जेल की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और बंदियों को न्याय प्रक्रिया की मुख्यधारा से जोड़ना है।
न्यायिक अधिकारियों ने किया उपकारागृह सागवाड़ा का निरीक्षण #डूंगरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डूंगरपुर के अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्री सुनील कुमार पंचोली के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों के एक दल द्वारा उपकारागृह सागवाड़ा का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मनोज कुमार मीणा, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री प्रवीण कुमार एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (सागवाड़ा) श्री पूनाराम गोदारा उपस्थित रहे। सुविधाओं का किया अवलोकन निरीक्षण के दौरान कारागृह में बंदियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं जैसे स्वच्छ पेयजल, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। अध्यक्ष श्री पंचोली ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों के मानवाधिकारों का पूर्ण सम्मान हो और उन्हें नियमानुसार सभी
सुविधाएं निर्बाध रूप से मिलती रहें। नि:शुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी सचिव श्री मनोज कुमार मीणा ने बंदियों को संबोधित करते हुए नि:शुल्क विधिक सहायता योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोई भी बंदी आर्थिक अभाव के कारण न्याय से वंचित न रहे, इसके लिए प्राधिकरण उन्हें वकील की सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराता है। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री पूनाराम गोदारा एवं श्री प्रवीण कुमार ने बंदियों से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। निरीक्षण के दौरान जेलर एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जेल की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और बंदियों को न्याय प्रक्रिया की मुख्यधारा से जोड़ना है।
- गुजरात तस्करी की योजना नाकाम डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) और बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सटीक मुखबिरी के आधार पर एक इनोवा गाड़ी से विभिन्न ब्रांडों की कुल 81 कार्टन अवैध शराब जब्त की है, जिसे तस्करी कर गुजरात ले जाया जा रहा था। - नाकाबंदी के दौरान धराई शराब से भरी गाड़ी जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसटी टीम को जिले में अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने हेतु सक्रिय किया गया था। इसी क्रम में टीम को गुप्त सूचना मिली कि बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के रास्ते एक लग्जरी गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर गुजरात सीमा पार कराने की तैयारी है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने बिछीवाड़ा सर्कल के पालीसोडा तीन रास्ते पर कड़ा पहरा बैठाया। निगरानी के दौरान एक इनोवा गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रुकवाया। - 81 कार्टन शराब के साथ बाड़मेर का आरोपी गिरफ्तार जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें विभिन्न ब्रांडों की अवैध शराब के 81 कार्टन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर लिया। मामले में आरोपी केसाराम उर्फ किशन सिंह जाट, निवासी पुलिस थाना चौहटन, जिला बाड़मेर को हिरासत में लिया गया है। आरोपी को वाहन सहित अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। - पुलिस की अपील : तीसरी आँख पर दें सूचना पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तीसरी आँख मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 8690180022 पर साझा करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में डीएसटी टीम के सदस्य मोहनपाल सिंह (हैड कांस्टेबल), मगन, आशीष, जितेन्द्र, गौरव, और जितेन्द्र (कांस्टेबल) के साथ बिछीवाड़ा थाने से गोविंद सिंह (हैड कांस्टेबल) मय जाप्ता शामिल रहे।1
- डूंगरपुर - होली स्नेह मिलन समारोह डूंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोगरा के डूंगरपुर स्थित कार्यालय पर होली स्नेह मिलन समारोह एवं गैर कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शंकर जी यादव, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेम कुमार पाटीदार, सागवाड़ा पूर्व विधायक सुरेंद्र जी बामणिया, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियकांत जी पंड्या, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल,उपाध्यक्ष बंशीलाल जी साद, महासचिव नारायण जी पंड्या,डूंगरपुर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण साद, डूंगरपुर प्रधान प्रतिनिधि केवलराम कोटेड,पार्षद अनीस जी, गांधी दर्शन समिति अध्यक्ष उमेश रावल, बिछीवाड़ा ब्लॉक उपाध्यक्ष नारायणलाल भगोरा, रामलाल पंडवाला, सेवादल जिला अध्यक्ष उर्मिला जी अहारी, यूवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय परमार, विधानसभा अध्यक्ष पवन गमेती,सीमलवाड़ा पूर्व प्रधान बसंती देवी बागड़ियां, महिला कांग्रेस प्रमुख अंशुमाला जी पंचाल, जिला परिषद सदस्य गुलशन मनात, नर्वदा देवी कोटेड,पगारा सरपंच मुकेश अहारी, मोदर सरपंच महेश ननोमा, खजुरी सरपंच महेश अहारी, लाम्बा भाटडा सरपंच बसंती देवी, टाडी ओबरी सरपंच देवीलाल कोटेड, गुमानपुरा सरपंच राजेंद्र कोटेड, सुरपुर सरपंच राजेंद्र मनात, ककरादरा सरपंच ईश्वर कोटेड,उप सरपंच जीवा भाई कटारा,तलैया सरपंच लक्ष्मण गमेती, आंसियावाव सरपंच ललिता पंडवाला, मंडल अध्यक्ष प्रेमप्रकाश जी मौलात, संजय जोशी, अजीत लबाना,भगवतीलाल जी, दीपक खराड़ी पीथापुर, आशीष अहारी रोहनवाड़ा,एवं विधानसभा डूंगरपुर एवं जिले के कांग्रेसजन एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।1
- *8 महीनों से भवन ध्वस्त, खुले में पढ़ने को मजबूर 250 विद्यार्थी* ग्राम पंचायत मादडा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मादडा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जर्जर अवस्था के कारण सरकार के आदेश पर विद्यालय भवन को 8 महीने पहले ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। डोम या टेंट जैसी वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है, जिससे करीब 250 विद्यार्थी खुले में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। यह विद्यालय कक्षा 12 तक संचालित है। स्टाफ की स्थिति भी कमजोर है—19 पद स्वीकृत होने के बावजूद केवल 7 शिक्षक कार्यरत हैं और सेकंड ग्रेड का एक भी शिक्षक उपलब्ध नहीं है। अभिभावकों ने शीघ्र भवन निर्माण और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है।1
- Post by अब्राहम थामस कोवुर1
- बांसवाड़ा महालक्ष्मी चौक पर फाग उत्सव भजनों के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया1
- अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान द्वारा कुशलगढ़ निवासी श्री हेमेन्द्र जी पंड्या को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय मंत्री (कर्मकांड प्रकोष्ठ) पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर पूर्व पाली उपाध्यक्ष नितेश बैरागी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हेमेन्द्र पंड्या का माल्यार्पण कर और शुभकामनाएँ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में समाज संगठन को नई मजबूती और दिशा मिलेगी। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि हेमेन्द्र पंड्या समाज के लोगों को एकजुट करने और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हेमेन्द्र पंड्या ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा समाज के विकास और एकता के लिए निरंतर कार्य करेंगे।1
- डूंगरपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोमवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बालिका स्वास्थ्य और मातृ सुरक्षा पर जोर देते हुए विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के पश्चात जागरूकता रैली निकाल कर समाज को जागरूक किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विपिन मीणा ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित और स्वस्थ होना अनिवार्य है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार परमार ने सुरक्षित मातृत्व पर चर्चा करते हुए गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य प्रबंधन के महत्व को रेखांकित किया। लिंग चयन के विरुद्ध मुखबिर योजना की दी जानकारी पीसीपीएनडीटी समन्वयक सुमित्रा फुमतिया ने विभाग की महिला कार्मिकों और उपस्थित बालिकाओं को दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए संचालित 'मुखबिर योजना' और 'मां वाउचर योजना' के बारे में बताते हुए कहा कि लिंग चयन एक कानूनी अपराध है और इसके विरुद्ध समाज को एकजुट होना होगा। संगोष्ठी के बाद डॉ. विपिन मीणा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से शहरवासियों को महिला अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।1
- जिले भर के अस्पतालों में प्रसूताओं का हुआ सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बालिका स्वास्थ्य और मातृ सुरक्षा पर जोर देते हुए विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के पश्चात जागरूकता रैली निकाल कर समाज को जागरूक किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विपिन मीणा ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित और स्वस्थ होना अनिवार्य है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार परमार ने सुरक्षित मातृत्व पर चर्चा करते हुए गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य प्रबंधन के महत्व को रेखांकित किया। - लिंग चयन के विरुद्ध मुखबिर योजना की दी जानकारी पीसीपीएनडीटी समन्वयक सुमित्रा फुमतिया ने विभाग की महिला कार्मिकों और उपस्थित बालिकाओं को दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए संचालित मुखबिर योजना और मां वाउचर योजना के बारे में बताते हुए कहा कि लिंग चयन एक कानूनी अपराध है और इसके विरुद्ध समाज को एकजुट होना होगा। - रैली को दिखाई हरी झंडी, प्रसूताओं का किया सम्मान संगोष्ठी के बाद डॉ. विपिन मीणा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से शहरवासियों को महिला अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। महिला दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा एक विशेष पहल की गई, जिसके तहत जिले के समस्त सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित उन निजी अस्पतालों में, जहां प्रसव की सुविधा उपलब्ध है, आज प्रसव कराने वाली माताओं को विशेष रूप से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभाग के अधिकारी, महिला कार्मिक और बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रहीं।2
- बांसवाड़ा जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजीव द्विवेदी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल लाल स्वर्णकार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का सेफ्टी ऑडिट करवाने के निर्देश दिए। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए समर कंटिंजेंसी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने तथा इस संबंध में ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कचरे के ढेर और गंदगी पाए जाने पर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को सफाई के लिए पाबंद करने तथा फील्ड विजिट के दौरान गंदगी मिलने पर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जनसुनवाई, संपर्क, सतर्कता और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान करने और संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही विद्यालयों में शौचालय निर्माण, आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा खराब विद्युत पोल, लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत कर उच्च जोखिम वाले बिंदुओं को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विकास कार्यों के लिए लंबित भूमि आवंटन मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लंबित आवेदनों, पेंशन प्रकरणों के निस्तारण, पालनहार योजना के वार्षिक सत्यापन, पशुओं के टीकाकरण कार्यक्रम और सड़क मरम्मत कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने सभी विभागों को योजनाओं और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।4