Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवहर में बाढ़ और सुखाड़ की तैयारियों की समीक्षा बैठक समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता शिवहर में शुक्रवार को समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता की अध्यक्षता में बाढ़ और सुखाड़ से निपटने की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम प्रतिभा रानी, एसपी शैलेन्द्र सिंह सहित जिले के कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Ajay Kumar
शिवहर में बाढ़ और सुखाड़ की तैयारियों की समीक्षा बैठक समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता शिवहर में शुक्रवार को समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता की अध्यक्षता में बाढ़ और सुखाड़ से निपटने की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम प्रतिभा रानी, एसपी शैलेन्द्र सिंह सहित जिले के कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
More news from बिहार and nearby areas
- फरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं हो इसका नवीनीकरण जदयू के “फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद" को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता फरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं हो इसका नवीनीकरण जदयू के “फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद" को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता बिहार के हक और बिहारवासियों के हित के लिए फरक्का जल संधि पर जिला जदयू की प्रेसवार्ता शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को जिला मुख्यालय में जदयू की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। फरक्का जल संधि पर जन-जागरुकता के लिए आयोजित इस महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद" कार्यक्रम और इसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ध्यातव्य है कि जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा इस कार्यक्रम के तहत गंगा किनारे बसे बिहार के 12 जिलों बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार में संवाद कर रहे है, जो इस संधि के कारण सबसे अधिक प्रभावित हैं। पार्टी के इस जन-जागरुकता अभियान का शुभारंभ 5 सितंबर को बक्सर से हुआ, जबकि समापन कटिहार में होगा क्योंकि बिहार में गंगा बक्सर से प्रवेश करती है और कटिहार से निकलती है। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि जदयू का स्पष्ट स्टैंड है कि 1996 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई यह संधि भारत के, खासकर बिहार के हित में नहीं है। अभी हाल में संसद के मानसूत्र सत्र के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा जी ने राज्यसभा में बड़ी मुखरता से इस विषय को उठाया और कहा कि इसका नवीनीकरण नहीं होना चाहिए और अगर कोई संधि होती भी है तो बिहार की वर्ष 2050 तक की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए। इस जल संधि के कारण बिहार का जल-प्रबंधन बुरी तरह बिगड़ा है और हम गंभीर जल-संकट का सामना कर रहे हैं।1
- कनाडा में आई एक वीडियो ने भूचाल मचा दिया एक महिला ने विरोध करने पर1
- घोड़ासहन में ओबेगो गारमेंट्स फैक्टरी का विकास आयुक्त व डीएम ने किया निरीक्षण, कहा—रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार घोड़ासहन (पूर्वी चंपारण): स्थानीय गांधी नगर स्थित नवनिर्मित ओबेगो गारमेंट्स फैक्टरी में शुक्रवार को दिनभर प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं। बिहार सरकार के विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह और जिले के जिलाधिकारी सौरव सुमन यादव ने संयुक्त रूप से फैक्टरी का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और उत्पादन प्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने फैक्टरी के विभिन्न प्रभागों का जायजा लिया। उन्होंने सिलाई (स्टिचिंग), कटिंग, पैकेजिंग यूनिट तथा मैट्रेस रूम का अवलोकन कर वहां आधुनिक मशीनों से तैयार किए जा रहे कपड़ों की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। फैक्टरी परिसर पहुंचने पर संचालक उमेश जायसवाल ने अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। स्थानीय स्तर पर आजीविका को मिलेगा बढ़ावा निरीक्षण के उपरांत फैक्टरी के मीटिंग हॉल में अधिकारियों ने संचालक एवं तकनीकी कर्मियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में फैक्टरी की दैनिक उत्पादन क्षमता, वर्तमान में कार्यरत कर्मियों की संख्या, कच्चे माल की आपूर्ति तथा भविष्य में रोजगार सृजन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने फैक्टरी के इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि घोड़ासहन जैसे क्षेत्र में इस स्तर की गारमेंट्स फैक्टरी का स्थापित होना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस तरह के उद्योगों के विस्तार से क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा, जिससे आसपास के लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों व प्रबुद्धजनों से अपील की कि वे ऐसे उद्यमों को बढ़ावा देने में सकारात्मक सहयोग करें ताकि पलायन पर प्रभावी रोक लग सके। ये अधिकारी रहे उपस्थित निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा। मौके पर सिकरहना एसडीओ विजय कुमार, डीएसपी अभिषेक कुमार, सहायक अभियंता आलोक कुमार, सीओ अतुल कुमार बादल, आरओ संकलदेव सहित फैक्टरी प्रबंधन से जुड़े कई कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद थे।1
- राज्यपाल पहुंचेंगे मुजफ्फरपुर कई कार्यक्रम करेंगे उद्घाटन, यूनिवर्सिटी मे बच्चों को करेंगे संबोधित। राज्यपाल पहुंचेंगे मुजफ्फरपुर कई कार्यक्रम करेंगे उद्घाटन, यूनिवर्सिटी मे बच्चों को करेंगे संबोधित।1
- मुजफ्फरपुर। शहर के जीरोमाइल स्थित गायत्री पैलेस के निकट सनसाईन फिजियोथेरेपी क्लिनिक पिछले पांच साल से मरीजों का इलाज कर रहा है। क्लिनिक के डॉक्टरों के पास कुल 20 साल का अनुभव है। यहां डॉ. वरुण और डॉ. मनिषा कुमारी मरीजों का इलाज कर रहे हैं। क्लिनिक में अत्याधुनिक मशीनों से इलाज की सुविधा उपलब्ध है। लकवा, साइटिका, कमर दर्द, गर्दन दर्द, मोच, हड्डी और नसों से जुड़ी बीमारियों का यहां इलाज किया जाता है। संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9334893450 और 8825382380 दिए गए हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि आधुनिक उपकरण और अनुभवी डॉक्टरों के कारण मरीज यहां आराम महसूस करते हैं।1
- समाज कल्याण मंत्री ने बेलवा डैम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश समाज कल्याण मंत्री ने बेलवा डैम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश1
- बेला-परिहार-बथनाहा से नेपाल तक डकैतों का नेटवर्क! पूर्वी चंपारण में वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार, बड़ा खुलासा ! #MotihariNews #BiharNews #Patahi #CrimeNews #BreakingNews1
- मीनापुर स्वास्थ्य केंद्र व आंचल कार्यालय का मुजफ्फरपुर जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण insaafTakNews.. मीनापुर स्वास्थ्य केंद्र व आंचल कार्यालय का मुजफ्फरपुर जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण insaafTakNews..1
- दिनदहाड़े अपराधियों ने BJP नेता को ठोका....बेटी रो-रो कर पापा उठ जाओ, भागे भागे पहुंचे विधायक बिहार में दिनदहाड़े BJP नेता पर अपराधियों ने हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बेटी अपने पिता को उठाने के लिए रोती-बिलखती रही। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक भी मौके पर पहुंचे। आखिर क्या है पूरा मामला? जानिए पूरी खबर। . . . . #BiharNews #BiharCrime #BJP #BJPLeader #BreakingNews #CrimeNews #BiharBreaking #HindiNews #LatestNews #BiharNewsToday1