चाय पर चर्चा में विधायक ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश 2027 के चुनाव पर हुआ मंथन संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों पर हुआ संवाद मितौली खीरी। मितौली तहसील क्षेत्र के मैगलगंज कस्बे में सोमवार शाम कस्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ सिंह सोनू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर आत्मीय चर्चा की। यह कार्यक्रम मधुर शुक्ला विक्की शुक्ला के आवास पर आयोजित हुआ। इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा वर्ष 2027 में भी जीत दर्ज करेगी और 2029 में भी विजय का इतिहास दोहराएगी। विधायक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष अनर्गल और मिथ्या प्रचार के सहारे जनता का भरोसा नहीं जीत सकता। जनता सब देख रही है और विकास, सुशासन एवं जनसेवा के पक्ष में अपना फैसला करेगी। चाय की चुस्कियों के बीच हुई चर्चा से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।
चाय पर चर्चा में विधायक ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश 2027 के चुनाव पर हुआ मंथन संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों पर हुआ संवाद मितौली खीरी। मितौली तहसील क्षेत्र के मैगलगंज कस्बे में सोमवार शाम कस्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ सिंह सोनू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर आत्मीय चर्चा की। यह कार्यक्रम मधुर शुक्ला विक्की शुक्ला के आवास पर आयोजित हुआ। इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा वर्ष 2027 में भी जीत दर्ज करेगी और 2029 में भी विजय का इतिहास दोहराएगी। विधायक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष अनर्गल और मिथ्या प्रचार के सहारे जनता का भरोसा नहीं जीत सकता। जनता सब देख रही है और विकास, सुशासन एवं जनसेवा के पक्ष में अपना फैसला करेगी। चाय की चुस्कियों के बीच हुई चर्चा से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।
- गन्ने के खेत में मिले गोवंश के अवशेष, राष्ट्रीय बजरंग दल ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। थाना मैलानी क्षेत्र की बांकेगंज चौकी अंतर्गत ग्राम बेलहइया में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह लगभग 5 बजे राजू नाथ के गन्ने के खेत में ग्रामीणों को गोवंश के अवशेष दिखाई पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को सूचित किया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एडिशनल एसपी अमित कुमार राय, मैलानी प्रभारी निरीक्षक तथा बांकेगंज व संसारपुर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर कुछ नमूनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा, जबकि शेष अवशेषों को नियमानुसार गड्ढा खुदवाकर दफन कराया। मुख्य बिंदु: कार्रवाई की मांग: राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। प्रशासन का आश्वासन: एडिशनल एसपी अमित कुमार राय ने घटनास्थल का जायजा लिया और 3 से 4 दिनों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। मौके पर शांति व्यवस्था: पुलिस के कड़े आश्वासन के बाद ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं का रोष शांत हुआ। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर लोकेश मिश्रा, विकास, शिवा, आदित्य, राजन, रितिक, अनुराग, विजय, मोनू, रोहित, मोहित, सोनू बजरंगी, आकाश बजरंगी, मोनू पटेल, अंकित कुमार, विनोद यादव, निखिल कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- ऑपरेशन सिंदूर में 314km दूर से गिराया था पाकिस्तानी विमान; भाजपा बोली- कांग्रेस नाराज फूफा; यूपी में वकीलों का कैशलेस इलाज होगा लंबी दूरी का निशाना: रक्षा रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रडारों ने खामोशी से दुश्मन के खतरे को ट्रैक किया और लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) ने रिकॉर्ड 314 किमी दूर जाकर पाकिस्तानी विमान को तबाह कर दिया।कैशलेस इलाज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि राज्य के 5 लाख से अधिक रजिस्टर्ड वकीलों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र2
- हरतालिका तीज के मौके पर छोटी काशी के शिवालय में भीड़ बढ़ गई है। *हरतालिका तीज पर छोटी काशी में उमड़ी आस्था, शिवालयों में लगी लंबी कतारें* *गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर-खीरी।* हरतालिका तीज के मौके पर आज सोमवार को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। आज 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का विशेष संयोग है। तृतीया तिथि सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहने के कारण सुहागिन महिलाओं ने सुबह 6:05 से 7:06 बजे के शुभ मुहूर्त में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। छोटी काशी के प्रसिद्ध श्री गोकर्णनाथ महादेव मंदिर, भूतनाथ, त्रिलोकीनाथ समेत सभी शिवालयों में महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए शिव-पार्वती की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर पूजन कर रही हैं। मंदिर परिसर में सुहाग सामग्री, बेलपत्र, फूल-मालाओं की दुकानों पर भी रौनक है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए इसी दिन कठोर तप किया था, इसलिए इसे सबसे कठिन व्रतों में माना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है।हरतालिका तीज के मौके पर छोटी काशी के शिवालय में भीड़ बढ़ गई है।1
- लखीमपुर- शहर के मीरपुर में सड़क हादसा, चार लोग घायल मीरपुर में ऑटो चालक के नियंत्रण खोने से ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया।1
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर लखीमपुर खीरी में भव्य दीप उत्सव की तैयारी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर लखीमपुर खीरी में भव्य दीप उत्सव की तैयारी। सेठ घाट पर 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपा सदर विधायक योगेश वर्मा जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा दीपों की पैकिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 50-50 दीप, बाती और आवश्यक सामग्री के पैकेट तैयार कर प्रत्येक बूथ तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि कार्यकर्ता दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करें और देश की निरंतर प्रगति की मंगलकामना के साथ इस उत्सव में सहभागी बनें। 📍 स्थान: सेठ घाट, लखीमपुर खीरी 🪔 दीप प्रज्ज्वलन: शाम 5 बजे 🇮🇳 आयोजन: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा NJ BHARAT NEWS — सच की आवाज1
- बेहजम चौराहे के आगे यूनिवर्सल हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप लखीमपुर खीरी में बेहजम चौराहे के आगे स्थित यूनिवर्सल हॉस्पिटल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, जिले में लगातार सामने आ रही निजी अस्पतालों में मरीजों की मौत की घटनाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कुकुरमुत्ते की तरह खुले निजी अस्पतालों में आए दिन मरीजों की जान जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के बजाय मौन नजर आ रहा है। अब सवाल यह है कि बिना पर्याप्त व्यवस्थाओं और मानकों के संचालित हो रहे अस्पतालों पर कब होगी कार्रवाई? फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच जारी है।1
- *लखनऊ- पूर्व प्रधान और बेटे पर 25-25 हजार का इनाम:* फर्जी आधार कार्ड से जमीन अपने नाम करवाई थी, दूसरे आदमी को मालिक बनाया मोहनलालगंज इलाके में फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर जमीन का बैनामा (रजिस्ट्री) कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस जालसाजी में शामिल और काफी समय से फरार चल रहे पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल उर्फ राजू और उसके बेटे अमन जायसवाल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- पुलिस थाने के इलेक्ट्रिक रूम में फंदे से लटका मिला युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका लखीमपुर-खीरी जिला की तहसील पलिया क्षेत्र के ग्राम छोटी फुलवरिया निवासी 35 वर्षीय राजू पुत्र रामनक्षत्र की गुजरात के अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजू जामनगर में एक कंपनी में काम करता था। पुलिस के अनुसार उसने थाना शहर कोटडा परिसर के ग्राउंड फ्लोर स्थित इलेक्ट्रिक रूम में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं, परिजनों ने गांव के ही जितेन्द्र पर राजू की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि दो महीना पहले गांव का जितेन्द्र राजू को अपने साथ गुजरात लेकर गया था। बताया जा रहा है कि मौत से पहले राजू द्वारा अपने घर के मोबाइल पर वाट्सऐप के माध्यम से एक रिकॉर्डिंग भेजी गई थी। वायरल हो रही इस रिकॉर्डिंग में राजू और जितेन्द्र के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बातचीत हुई बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि रिकॉर्डिंग में जितेन्द्र राजू के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। इसी आधार पर परिजन राजू की मौत को आत्महत्या न मानते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं। राजू की पत्नी सुनीता ने बताया कि घटना से पहले राजू ने फोन कर कहा था कि उसके पीछे कुछ लोग लगे हुए हैं और उसे जान से मार देंगे। इसके बाद उसने अपने मम्मी-पापा से भी बात की। बाद में उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। करीब 12 बजे राजू का मोबाइल दोबारा ऑन हुआ। इसके बाद परिजनों को राजू की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि थाने में की आत्महत्या अहमदाबाद के थाना शहर कोटडा के थानाध्यक्ष विजय चौधरी ने बताया कि राजू जामनगर में काम कर रहा था। शनिवार को घर जाते समय उसने रास्ते से पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर बताया कि उसे खतरा है और कुछ लोग उसे मारना चाहते हैं। उसने यह भी बताया कि उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राजू को अपने साथ कंट्रोल रूम ले गई। राजू ने पुलिस से थाना जाने की बात कही, जिसके बाद उसे थाना शहर कोटडा लाया गया। पुलिस के अनुसार राजू काफी परेशान था और बार-बार घर जाने की बात कह रहा था। थाने में उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात की और दो हजार रुपये भी भेजने को कहा था। पत्नी ने सुबह रुपये भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद राजू ने थाने के ग्राउंड फ्लोर स्थित इलेक्ट्रिक रूम में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया राजू अपने पीछे पत्नी सुनीता, मां सरस्वती समेत चार बच्चों को छोड़ गया है। उसके बच्चों में 12 वर्षीय अंकित, आठ वर्षीय महक, छह वर्षीय शिखा और करीब चार वर्षीय अंकुश शामिल हैं। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अभी राजू का शव गांव नहीं पहुंचा है। पत्नी सुनीता और मां सरस्वती ने राजू की मौत पर हत्या की आशंका जताते हुए गांव के जितेन्द्र के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि वायरल रिकॉर्डिंग और राजू द्वारा घटना से पहले जताए गए खतरे की भी गंभीरता से जांच की जानी चाहिए।3