पुलिस पंचायत में सीनियर सिटीजन प्रकरणों का त्वरित निराकरण — 80 वर्षीय वृद्ध को फर्जी जमीन एग्रीमेंट से मिली सुरक्षा बेटे द्वारा सामान जलाने के बाद किराये पर रहने को मजबूर बुजुर्ग दंपती को मिला न्याय रोहित काशवानी के निर्देशन में गठित पुलिस पंचायत की साप्ताहिक बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे की उपस्थिति में संपन्न हुई। पुलिस पंचायत में सीनियर सिटीजन प्रकरणों का त्वरित निराकरण — 80 वर्षीय वृद्ध को फर्जी जमीन एग्रीमेंट से मिली सुरक्षा बेटे द्वारा सामान जलाने के बाद किराये पर रहने को मजबूर बुजुर्ग दंपती को मिला न्याय रोहित काशवानी के निर्देशन में गठित पुलिस पंचायत की साप्ताहिक बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में पंचायत कोर कमेटी सदस्य श्री आर. कुलश्रेष्ठ, श्री प्रमोद व्यास, श्री विनोद शाह, श्री डी.के. वाजपेयी, श्री अजय टंडन, श्री अतुल शाह, डॉ. सचिन गर्ग एवं श्री पार्थ पितलिया उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न सीनियर सिटीजन प्रकरणों की सुनवाई कर त्वरित समाधान किया गया — 👉 प्रकरण क्रमांक 01 गंजबासौदा निवासी 80 वर्षीय सीनियर सिटीजन ने शिकायत की कि उनके पुत्र ने विवाद के दौरान घर में आग लगाकर सामान जला दिया, जिसके कारण बुजुर्ग दंपती को 1500 रुपये प्रतिमाह किराये के मकान में रहकर मजदूरी से जीवनयापन करना पड़ रहा है। पंचायत में दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत पुत्र को कड़ी समझाइश दी गई। निर्णय लिया गया कि माता-पिता अपने ही मकान में रहेंगे तथा पुत्र उनके लिए आवश्यक सामान, राशन एवं देखभाल की व्यवस्था करेगा। पुत्र स्वयं पत्नी सहित अन्य किराये के मकान में रहेगा। इस सहमति पर बुजुर्ग दंपती ने संतोष व्यक्त किया। 👉 प्रकरण क्रमांक 02 75 वर्षीय महिला ने शिकायत की कि वर्ष 2017 में पुत्र का तलाक हो गया था। वर्ष 2025 में पुत्र द्वारा खरीदा गया ट्रक हाल ही में बेचा गया, जिसकी राशि पर पोता (जो तलाक के समय से अपनी माँ के साथ रह रहा है) हिस्सा मांग रहा है और दादी को राशि नहीं लेने दे रहा। पंचायत में दोनों पक्षों को बुलाकर विस्तृत चर्चा की गई। पोते को समझाया गया कि ट्रक की राशि पर प्रथम अधिकार बुजुर्ग दादी का है, क्योंकि वह आर्थिक रूप से असहाय हैं। सहमति उपरांत राजीनामा दर्ज किया गया। 👉 प्रकरण क्रमांक 03 ठर्रो निवासी सीनियर सिटीजन ने शिकायत की कि पुत्र के निधन के पश्चात बहू द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। पंचायत द्वारा समझाइश दी गई कि निरंतर विवाद से संपत्ति एवं परिवार दोनों को स्थायी नुकसान हो सकता है। आपसी सहमति से साथ रहकर संपत्ति, सम्मान एवं आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है। दोनों पक्षों के बीच राजीनामा दर्ज किया गया। 👉 प्रकरण क्रमांक 04 ग्राम सौंठिया निवासी सीनियर सिटीजन ने शिकायत की कि उनकी भूमि के संबंध में कुछ व्यक्तियों द्वारा नोटिस भेजकर रजिस्ट्री का दबाव बनाया जा रहा है तथा झूठा एग्रीमेंट कर रुपये लेने की बात कही जा रही है, जबकि उन्होंने कोई राशि प्राप्त नहीं की है। पंचायत में अनावेदक पक्ष से पूछताछ की गई, परंतु वे संतोषजनक उत्तर या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि किसी प्रकार की जालसाजी या दबाव न बनाया जाए। आवेदक को भी सतर्क रहने, किसी भी शंकास्पद दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करने एवं तत्काल पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त अन्य प्रकरणों में भी सुनवाई की गई। कुछ मामलों में पक्षकारों की अनुपस्थिति के कारण आगामी तिथि निर्धारित की गई। Madhya Pradesh Police के अंतर्गत विदिशा पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।
पुलिस पंचायत में सीनियर सिटीजन प्रकरणों का त्वरित निराकरण — 80 वर्षीय वृद्ध को फर्जी जमीन एग्रीमेंट से मिली सुरक्षा बेटे द्वारा सामान जलाने के बाद किराये पर रहने को मजबूर बुजुर्ग दंपती को मिला न्याय रोहित काशवानी के निर्देशन में गठित पुलिस पंचायत की साप्ताहिक बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे की उपस्थिति में संपन्न हुई। पुलिस पंचायत में सीनियर सिटीजन प्रकरणों का त्वरित निराकरण — 80 वर्षीय वृद्ध को फर्जी जमीन एग्रीमेंट से मिली सुरक्षा बेटे द्वारा सामान जलाने के बाद किराये पर रहने को मजबूर बुजुर्ग दंपती को मिला न्याय रोहित काशवानी के निर्देशन में गठित पुलिस पंचायत की साप्ताहिक बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक
में पंचायत कोर कमेटी सदस्य श्री आर. कुलश्रेष्ठ, श्री प्रमोद व्यास, श्री विनोद शाह, श्री डी.के. वाजपेयी, श्री अजय टंडन, श्री अतुल शाह, डॉ. सचिन गर्ग एवं श्री पार्थ पितलिया उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न सीनियर सिटीजन प्रकरणों की सुनवाई कर त्वरित समाधान किया गया — 👉 प्रकरण क्रमांक 01 गंजबासौदा निवासी 80 वर्षीय सीनियर सिटीजन ने शिकायत की कि उनके पुत्र ने विवाद के दौरान घर में आग लगाकर सामान जला दिया, जिसके कारण बुजुर्ग दंपती को 1500 रुपये प्रतिमाह किराये के मकान में रहकर मजदूरी से जीवनयापन करना पड़ रहा है। पंचायत में दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत पुत्र को कड़ी समझाइश दी गई। निर्णय लिया गया कि माता-पिता अपने ही मकान में रहेंगे
तथा पुत्र उनके लिए आवश्यक सामान, राशन एवं देखभाल की व्यवस्था करेगा। पुत्र स्वयं पत्नी सहित अन्य किराये के मकान में रहेगा। इस सहमति पर बुजुर्ग दंपती ने संतोष व्यक्त किया। 👉 प्रकरण क्रमांक 02 75 वर्षीय महिला ने शिकायत की कि वर्ष 2017 में पुत्र का तलाक हो गया था। वर्ष 2025 में पुत्र द्वारा खरीदा गया ट्रक हाल ही में बेचा गया, जिसकी राशि पर पोता (जो तलाक के समय से अपनी माँ के साथ रह रहा है) हिस्सा मांग रहा है और दादी को राशि नहीं लेने दे रहा। पंचायत में दोनों पक्षों को बुलाकर विस्तृत चर्चा की गई। पोते को समझाया गया कि ट्रक की राशि पर प्रथम अधिकार बुजुर्ग दादी का
है, क्योंकि वह आर्थिक रूप से असहाय हैं। सहमति उपरांत राजीनामा दर्ज किया गया। 👉 प्रकरण क्रमांक 03 ठर्रो निवासी सीनियर सिटीजन ने शिकायत की कि पुत्र के निधन के पश्चात बहू द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। पंचायत द्वारा समझाइश दी गई कि निरंतर विवाद से संपत्ति एवं परिवार दोनों को स्थायी नुकसान हो सकता है। आपसी सहमति से साथ रहकर संपत्ति, सम्मान एवं आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है। दोनों पक्षों के बीच राजीनामा दर्ज किया गया। 👉 प्रकरण क्रमांक 04 ग्राम सौंठिया निवासी सीनियर सिटीजन ने शिकायत की कि उनकी भूमि के संबंध में कुछ व्यक्तियों द्वारा नोटिस भेजकर रजिस्ट्री का दबाव बनाया जा रहा है तथा झूठा एग्रीमेंट
कर रुपये लेने की बात कही जा रही है, जबकि उन्होंने कोई राशि प्राप्त नहीं की है। पंचायत में अनावेदक पक्ष से पूछताछ की गई, परंतु वे संतोषजनक उत्तर या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि किसी प्रकार की जालसाजी या दबाव न बनाया जाए। आवेदक को भी सतर्क रहने, किसी भी शंकास्पद दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करने एवं तत्काल पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त अन्य प्रकरणों में भी सुनवाई की गई। कुछ मामलों में पक्षकारों की अनुपस्थिति के कारण आगामी तिथि निर्धारित की गई। Madhya Pradesh Police के अंतर्गत विदिशा पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।
- “सुरक्षित होली – शांतिपूर्ण विदिशा” होलिका महोत्सव 2026 हेतु विदिशा पुलिस की एडवाइजरी होली का पावन पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। आगामी होलिका महोत्सव 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु रोहित काशवानी (पुलिस अधीक्षक, विदिशा) के निर्देशन में विदिशा पुलिस द्वारा विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है। Madhya Pradesh Police के अंतर्गत विदिशा पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए त्योहार को उल्लासपूर्वक मनाएँ। 🔹 रंग एवं पानी के उपयोग में सावधानी: ✅ किसी को जबरदस्ती रंग न लगाएं। ✅ जल स्रोतों को दूषित न करें। ✅ रासायनिक व हानिकारक रंगों के उपयोग से बचें। 🔹 कीमती सामान की सुरक्षा रखें प्राथमिकता: ✅ होली खेलते समय पर्स, मोबाइल फोन, घड़ी आदि का विशेष ध्यान रखें। ✅ भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जेबकट या चोरी की घटनाओं से बचने हेतु सतर्क रहें। ✅ अत्यधिक कीमती आभूषण पहनकर होली न खेलें। 🔹 कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखें: ✅ सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। ✅ साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया की सतत निगरानी की जा रही है। ✅ भड़काऊ पोस्ट डालने या साझा करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ✅ किसी भी विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें। 🔹 महिला सुरक्षा सर्वोपरि: ✅ महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। ✅ छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या जबरन रंग लगाने की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ✅ ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 🔹 यातायात नियमों का पालन अनिवार्य: ✅ दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, तीन सवारी न बैठाएं। ✅ शराब पीकर वाहन न चलाएं; ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाएगी। ✅ तेज गति, स्टंट एवं हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। ✅ सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन एवं इंटरसेप्टर वाहन से निगरानी रखी जाएगी। ✅ मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बनने दें। 🔹 डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियंत्रण: ✅ डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ✅ बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति लाउडस्पीकर का उपयोग न करें। ✅ निर्धारित ध्वनि स्तर का पालन अनिवार्य है। उल्लंघन पर वैधानिक कार्यवाही होगी। 🔹 विशेष सुरक्षा प्रबंध: ✅ सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहेगा। ✅ होटल, ढाबों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर औचक निरीक्षण किया जाएगा। ✅ रात्रि में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। 📢 पुलिस अधीक्षक की अपील: पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने आमजन से अपील की है कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाएँ तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। 📞 किसी भी अवैधानिक गतिविधि की सूचना निकटतम थाना, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479999398 या दूरभाष 07592-234254 पर दें। विदिशा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प2
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- Post by शिवराज सिंह प्रजापति1
- युवा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में संग्रहण हुई सहयोग निधि1
- *युवा नेता आकाश ठाकुर ने लगाया गड़ा सरपंच सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप* बीना: विगत 3 साल से ग्राम पंचायत गढ़ा में नहीं हुई ग्राम सभा सरपंच सचिव की मिलीभगत से हो रहे हे पंचायत में कार्य फर्जी बिल लगाकर किया जा रहा हे राशि का दुरुपयोग लगभग 50 लाख की राशि निकाली गई 10 लाख का भी कार्य नहीं हुआ यह कहना हे भाजपा नेता आकाश ठाकुर का पंचायत में किया जा रहा हे भ्रष्टाचार जब इस की शिकायत सीईओ ओर एस डी एम महोदय से की गई तो उनके द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं की गई आकाश का कहना हे इस भ्रष्टाचार में अधिकारियों की भी मिली भगत हे यदि इस मामले में उचित कार्यवाही नहीं होती हे तो कलेक्टर सागर से शिकायत की जाएगी और जनप्रतिनिधियों से भी बात की जाएगी1
- लोकल न्यूज ग्राम पंचायत में लगाए गए भ्रष्टाचार के आप को लेकर क्या बोले सरपंच संजू उपाध्याय1
- ग्राम पंचायत गड़ा में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: भाजपा कार्यकर्ता ने प्रेस वार्ता कर उठाए सड़क, नाली और पानी टंकी निर्माण पर सवाल बीना। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आकाश गोदना ने बीना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गड़ा में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर एक निजी होटल में प्रेस वार्ता आयोजित कर बड़ा खुलासा किया। प्रेस वार्ता में उन्होंने ग्राम गोदना में कराए गए सड़क, नाली, कुआं मरम्मत एवं पानी की टंकी निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताओं और गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप लगाया।1
- नशामुक्त युवा, सुरक्षित भविष्य — अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधीक्षक का मार्गदर्शन मेडिकल छात्रों को नशे, रैगिंग एवं अनुशासन पर दी समझाइश — वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम जिला विदिशा में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 25.02.2026 को अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोहित काशवानी (पुलिस अधीक्षक, विदिशा) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एमबीबीएस सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े छात्र-छात्राओं को नशे के प्रकार, उसके दुष्प्रभाव एवं कानूनी परिणामों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री आनंद राज द्वारा भी नशे से संबंधित विधिक प्रावधानों एवं पुलिस की कार्यवाही के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर श्री काशवानी ने अपने सेवाकाल के वास्तविक घटनाक्रम साझा करते हुए बताया कि नशा एवं आवेग में लिया गया निर्णय किस प्रकार युवाओं के करियर एवं जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। उन्होंने मेडिकल छात्रों को भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद, लड़ाई-झगड़े से दूर रहने, गुस्से पर नियंत्रण रखने तथा संयमित एवं जिम्मेदार आचरण अपनाने की सलाह दी। साथ ही ड्रग्स, रैगिंग एवं अन्य अनुशासनहीन गतिविधियों पर गंभीर चर्चा करते हुए उनके कानूनी परिणामों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के डीन डॉ. मनीष निगम, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अविनाश लाघवे, वरिष्ठ चिकित्सकगण, विभागाध्यक्ष (HODs), नर्सिंग स्टाफ एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को नशामुक्त, अनुशासित एवं सेवा-भावना से परिपूर्ण जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। Madhya Pradesh Police के अंतर्गत जिला पुलिस विदिशा द्वारा युवाओं में जागरूकता बढ़ाने हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।10