Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीजेपी आजीवन सदस्यता अभियानयुवा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में संग्रहण हुई सहयोग निधि युवा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में संग्रहण हुई सहयोग निधि
प्रफुल्ल बोहरे
बीजेपी आजीवन सदस्यता अभियानयुवा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में संग्रहण हुई सहयोग निधि युवा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में संग्रहण हुई सहयोग निधि
More news from Sagar and nearby areas
- युवा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में संग्रहण हुई सहयोग निधि1
- *युवा नेता आकाश ठाकुर ने लगाया गड़ा सरपंच सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप* बीना: विगत 3 साल से ग्राम पंचायत गढ़ा में नहीं हुई ग्राम सभा सरपंच सचिव की मिलीभगत से हो रहे हे पंचायत में कार्य फर्जी बिल लगाकर किया जा रहा हे राशि का दुरुपयोग लगभग 50 लाख की राशि निकाली गई 10 लाख का भी कार्य नहीं हुआ यह कहना हे भाजपा नेता आकाश ठाकुर का पंचायत में किया जा रहा हे भ्रष्टाचार जब इस की शिकायत सीईओ ओर एस डी एम महोदय से की गई तो उनके द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं की गई आकाश का कहना हे इस भ्रष्टाचार में अधिकारियों की भी मिली भगत हे यदि इस मामले में उचित कार्यवाही नहीं होती हे तो कलेक्टर सागर से शिकायत की जाएगी और जनप्रतिनिधियों से भी बात की जाएगी1
- लोकल न्यूज ग्राम पंचायत में लगाए गए भ्रष्टाचार के आप को लेकर क्या बोले सरपंच संजू उपाध्याय1
- ग्राम पंचायत गड़ा में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: भाजपा कार्यकर्ता ने प्रेस वार्ता कर उठाए सड़क, नाली और पानी टंकी निर्माण पर सवाल बीना। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आकाश गोदना ने बीना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गड़ा में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर एक निजी होटल में प्रेस वार्ता आयोजित कर बड़ा खुलासा किया। प्रेस वार्ता में उन्होंने ग्राम गोदना में कराए गए सड़क, नाली, कुआं मरम्मत एवं पानी की टंकी निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताओं और गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप लगाया।1
- रहली, रहली पुलिस ने किया चोरी का पर्दा फास चोरी गया सामान बरामद कर,चोरों को भी गिरफ़्तार कर भेजा गया जेल।लोगों ने की, पुलिस की सराहना।1
- “सुरक्षित होली – शांतिपूर्ण विदिशा” होलिका महोत्सव 2026 हेतु विदिशा पुलिस की एडवाइजरी होली का पावन पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। आगामी होलिका महोत्सव 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु रोहित काशवानी (पुलिस अधीक्षक, विदिशा) के निर्देशन में विदिशा पुलिस द्वारा विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है। Madhya Pradesh Police के अंतर्गत विदिशा पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए त्योहार को उल्लासपूर्वक मनाएँ। 🔹 रंग एवं पानी के उपयोग में सावधानी: ✅ किसी को जबरदस्ती रंग न लगाएं। ✅ जल स्रोतों को दूषित न करें। ✅ रासायनिक व हानिकारक रंगों के उपयोग से बचें। 🔹 कीमती सामान की सुरक्षा रखें प्राथमिकता: ✅ होली खेलते समय पर्स, मोबाइल फोन, घड़ी आदि का विशेष ध्यान रखें। ✅ भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जेबकट या चोरी की घटनाओं से बचने हेतु सतर्क रहें। ✅ अत्यधिक कीमती आभूषण पहनकर होली न खेलें। 🔹 कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखें: ✅ सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। ✅ साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया की सतत निगरानी की जा रही है। ✅ भड़काऊ पोस्ट डालने या साझा करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ✅ किसी भी विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें। 🔹 महिला सुरक्षा सर्वोपरि: ✅ महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। ✅ छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या जबरन रंग लगाने की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ✅ ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 🔹 यातायात नियमों का पालन अनिवार्य: ✅ दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, तीन सवारी न बैठाएं। ✅ शराब पीकर वाहन न चलाएं; ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाएगी। ✅ तेज गति, स्टंट एवं हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। ✅ सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन एवं इंटरसेप्टर वाहन से निगरानी रखी जाएगी। ✅ मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बनने दें। 🔹 डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियंत्रण: ✅ डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ✅ बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति लाउडस्पीकर का उपयोग न करें। ✅ निर्धारित ध्वनि स्तर का पालन अनिवार्य है। उल्लंघन पर वैधानिक कार्यवाही होगी। 🔹 विशेष सुरक्षा प्रबंध: ✅ सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहेगा। ✅ होटल, ढाबों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर औचक निरीक्षण किया जाएगा। ✅ रात्रि में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। 📢 पुलिस अधीक्षक की अपील: पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने आमजन से अपील की है कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाएँ तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। 📞 किसी भी अवैधानिक गतिविधि की सूचना निकटतम थाना, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479999398 या दूरभाष 07592-234254 पर दें। विदिशा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प2
- अशोकनगर। मुंगावली पिपरई रोड पर ग्राम तारई छितरी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी समय वहां से गुजर रहे पूर्व मंत्री एवं मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव के सुपुत्र एवं युवा समाजसेवी अर्जुन सिंह यादव की नजर सड़क पर घायल अवस्था में पड़े व्यक्तियों पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पहल की। घायलों की पहचान पंजाब सिंह कटारिया एवं सोनू कटारिया के रूप में हुई। अर्जुन सिंह यादव ने तुरंत एम्बुलेंस सेवा तथा डायल 112 पर सूचना दी। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्होंने समय की प्रतीक्षा किए बिना दोनों को अपनी निजी वाहन में सुरक्षित रूप से बैठाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुंगावली पहुँचाया, जहाँ डॉ धर्मवीर यादव एवं अन्य चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार प्रारंभ किया गया। इस घटना के संदर्भ में अर्जुन सिंह यादव ने आमजन से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें तथा यातायात नियमों और गति सीमा का पालन करें। उन्होंने कहा, “ मानव जीवन अनमोल है। सड़क पर सावधानी और जिम्मेदारी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।”4
- लोकल न्यूज बीना शराब के लिए 2 हजार रुपए नहीं दिए तो युवक पर हमला, दुकान पर ईंटों से पथराव1