Shuru
Apke Nagar Ki App…
एमपी नगर थाना क्षेत्र में स्थित ड्रैगन हॉर्स क्लब नियमों और वायदों की जमकर धज्जियां उड़ा रहा है। इस क्लब में अक्सर देर रात तक नशे की पार्टियां आयोजित होती हैं। क्लब के बाहर आए दिन युवा और युवतियां नशे की हालत में आपस में विवाद करते नजर आते हैं। इन सब के बावजूद आबकारी विभाग और संबंधित थाना क्षेत्र कुंभकरण की नींद सोया हुआ है। खुलेआम चल रही इन गतिविधियों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्लब मैनेजमेंट और इसके संचालकों को पुलिस तथा आबकारी विभाग का जरा भी भय क्यों नहीं है।
R HINDUSTAN TV NEWS
एमपी नगर थाना क्षेत्र में स्थित ड्रैगन हॉर्स क्लब नियमों और वायदों की जमकर धज्जियां उड़ा रहा है। इस क्लब में अक्सर देर रात तक नशे की पार्टियां आयोजित होती हैं। क्लब के बाहर आए दिन युवा और युवतियां नशे की हालत में आपस में विवाद करते नजर आते हैं। इन सब के बावजूद आबकारी विभाग और संबंधित थाना क्षेत्र कुंभकरण की नींद सोया हुआ है। खुलेआम चल रही इन गतिविधियों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्लब मैनेजमेंट और इसके संचालकों को पुलिस तथा आबकारी विभाग का जरा भी भय क्यों नहीं है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- एमपी नगर थाना क्षेत्र में स्थित ड्रैगन हॉर्स क्लब नियमों और वायदों की जमकर धज्जियां उड़ा रहा है। इस क्लब में अक्सर देर रात तक नशे की पार्टियां आयोजित होती हैं। क्लब के बाहर आए दिन युवा और युवतियां नशे की हालत में आपस में विवाद करते नजर आते हैं। इन सब के बावजूद आबकारी विभाग और संबंधित थाना क्षेत्र कुंभकरण की नींद सोया हुआ है। खुलेआम चल रही इन गतिविधियों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्लब मैनेजमेंट और इसके संचालकों को पुलिस तथा आबकारी विभाग का जरा भी भय क्यों नहीं है।1
- अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी के दूधिया घाट पर रविवार शाम मछली पकड़ने गए अतिथि शिक्षक महेंद्र कुमार रैदास की नदी में डूबने से मौत हो गई। जलकुंभी में पैर फंस जाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने सोमवार सुबह दोबारा तलाश शुरू की और करीब 9 बजे शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान शाहडोल जिले के मीठी निवासी 38 वर्षीय महेंद्र कुमार रैदास के रूप में हुई है, जो मॉडल स्कूल जैतहरी में अतिथि शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके साथी विजय चौधरी के अनुसार, घाट के एक छोर से दूसरे छोर लौटते समय किनारे के पास महेंद्र का पैर पानी में किसी चीज में उलझ गया। उन्होंने हाथ डालकर पैर छुड़ाने का प्रयास किया और साथी विजय ने भी तुरंत पानी में उतरकर बचाने की कोशिश की, लेकिन गहराई अधिक होने और जलकुंभी में पैर फंसे होने के कारण वे डूब गए। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम में नायक मुन्ना लाल रविदास, सैनिक अनुज कुमार, सुनील सिंह, बृजभान सिंह, रामेश्वर सिंह, देवेन्द्र सिंह, रामभरोसे सिंह और प्रहलाद सिंह शामिल रहे। जैतहरी थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडे ने बताया कि शव का पंचनामा बनाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी में परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।2
- अनूपपुर जिले के कोटमा तहसील में स्थित ग्राम पंचायत उरतान में आसमानी आफत ने कहर बरपाया है। एक साथ 12 मवेशियों की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी त्रासदी बन गई है। गाज गिरने की इस घटना ने न सिर्फ मवेशियों के मालिकों को गहरा सदमा पहुँचाया है, बल्कि पूरे समुदाय को भी चिंता में डाल दिया है। स्थानीय प्रशासन इस घटना की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई में जुट गया है। प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।1
- जगन्नाथ यात्रा के दौरान पूरे शहर की शोभा बढ़ाने के बाद भगवान जगन्नाथ वापस राम मंदिर पधार गए हैं। नगर भ्रमण कर शहर की भव्यता और रौनक बढ़ाने के उपरांत यह यात्रा पुनः राम मंदिर लौट आई है।1
- अनूपपुर जिले के कोतमा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में पशुधन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री और कोतमा विधायक दिलीप जायसवाल ने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम से दूरभाष पर चर्चा कर प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और आवश्यक राहत कार्य सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को सभी घायलों का तत्काल और समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए। राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत महिला के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं जताई हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने, शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में सरकार और प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़े हैं तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।1
- अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में कृषि सखी के रूप में कार्यरत एक महिला पर उसके पति ने बीच सड़क हमला कर दिया। महिला करीब एक साल से अपने पति भूषण यादव से अलग रह रही है और दोनों के बीच वैवाहिक विवाद का मामला न्यायालय में लंबित है। इसके बावजूद आरोप है कि पति लगातार उसका पीछा कर रहा था तथा गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दे रहा था। पीड़िता ने भालूमाड़ा पुलिस से कई बार शिकायत भी की, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। महिला का आरोप है कि 25 जुलाई को आरोपी ने बीच सड़क उसका बाल पकड़कर बेरहमी से मारपीट की। घटना के दौरान पीड़िता लगातार लोगों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आया और हमले में वह बेहोश हो गई। पीड़िता का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने सख्त कदम उठाए होते तो यह घटना नहीं होती। अब उसने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।1