logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सबलगढ़ में हुआ एक्सीडेंट ट्रैक्टर में ई रिक्शा को मारी टक्कर एक की मौत तीन घायल सबलगढ़ सेवाराम बाग के पास आज भयंकर एक्सीडेंट हुआ ट्रैक्टर ने ई रिक्शा को मारी टक्कर एक की मौत तीन घायल मृतक के परिजनों ने लगाया जाम भारी पुलिस बल मौके पर सबलगढ़ थाना प्रभारी पंकज मुद्गल ने संभाला मोर्चा परिजनों को समझ कर जाम खुलवाया

1 hr ago
user_धर्मेद्र गौड़
धर्मेद्र गौड़
सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

सबलगढ़ में हुआ एक्सीडेंट ट्रैक्टर में ई रिक्शा को मारी टक्कर एक की मौत तीन घायल सबलगढ़ सेवाराम बाग के पास आज भयंकर एक्सीडेंट हुआ ट्रैक्टर ने ई रिक्शा को मारी टक्कर एक की मौत तीन घायल मृतक के परिजनों ने लगाया जाम भारी पुलिस बल मौके पर सबलगढ़ थाना प्रभारी पंकज मुद्गल ने संभाला मोर्चा परिजनों को समझ कर जाम खुलवाया

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सबलगढ़ में हुआ एक्सीडेंट ट्रैक्टर में ई रिक्शा को मारी टक्कर एक की मौत तीन घायल सबलगढ़ सेवाराम बाग के पास आज भयंकर एक्सीडेंट हुआ ट्रैक्टर ने ई रिक्शा को मारी टक्कर एक की मौत तीन घायल मृतक के परिजनों ने लगाया जाम भारी पुलिस बल मौके पर सबलगढ़ थाना प्रभारी पंकज मुद्गल ने संभाला मोर्चा परिजनों को समझ कर जाम खुलवाया
    1
    सबलगढ़ में हुआ एक्सीडेंट ट्रैक्टर में ई रिक्शा को मारी टक्कर एक की मौत तीन घायल
सबलगढ़ सेवाराम बाग के पास आज भयंकर एक्सीडेंट हुआ ट्रैक्टर ने ई रिक्शा को मारी टक्कर एक की मौत तीन घायल मृतक के परिजनों ने लगाया जाम भारी पुलिस बल मौके पर सबलगढ़ थाना प्रभारी पंकज मुद्गल  ने संभाला मोर्चा परिजनों को समझ कर जाम खुलवाया
    user_धर्मेद्र गौड़
    धर्मेद्र गौड़
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • गेंदापुरा में नदी किनारे खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया,पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज सरमथुरा। उपखंड क्षेत्र के गेंदापुरा गांव में बुधवार शाम नदी किनारे स्थित खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सरमथुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कन्हैया लाल पुत्र जीवन लाल, गेंदापुरा, उम्र करीब 55 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे ने बताया कि उनके चाचा रोजाना की तरह बुधवार को भी अपने पशुओं को लेकर नदी किनारे स्थित खेत पर गए थे। शाम के समय परिजनों को सूचना मिली कि खेत में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ है। इसके बाद गांव में खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कैलाश चंद सामरी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरमथुरा की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी कैलाश चंद सामरी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
    4
    गेंदापुरा में नदी किनारे खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया,पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
सरमथुरा। उपखंड क्षेत्र के गेंदापुरा गांव में बुधवार शाम नदी किनारे स्थित खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सरमथुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कन्हैया लाल पुत्र जीवन लाल, गेंदापुरा, उम्र करीब 55 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे ने बताया कि उनके चाचा रोजाना की तरह बुधवार को भी अपने पशुओं को लेकर नदी किनारे स्थित खेत पर गए थे। शाम के समय परिजनों को सूचना मिली कि खेत में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ है। इसके बाद गांव में खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कैलाश चंद सामरी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरमथुरा की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी कैलाश चंद सामरी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
    user_Dileep parmar
    Dileep parmar
    Local News Reporter सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    44 min ago
  • श्योपुर जिले के विजयपुर में अंधे हत्याकांड के प्रयास का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार और लूट गया माल बरामद। *विजयपुर, श्योपुर -* पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में तथा एसडीओपी विजयपुर श्री राघवेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजयपुर निरीक्षक यासमीन खाँन ने अपनी टीम के साथ बड़ी कार्रवाई की है। थाना विजयपुर के अप.क्रं. 370/26 धारा 109(1), 331(8) बीएनएस में अज्ञात आरोपियों को ज्ञात कर उनके कब्जे से लूटा/चोरी किया गया सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद की है। *घटना का विवरण -* दिनांक 07/08.10.2026 की रात कस्बा विजयपुर में वार्ड नं. 05 शिवपुरी रोड पर अमर सिंह उर्फ मोहर सिंह कुशवाह फल विक्रेता के घर में अज्ञात चोर चोरी के उद्देश्य से पीछे से घुसे और सोती हुई महिला को सब्बल से घायल कर बेहोश कर दिया। इसकी रिपोर्ट 08.10.2026 को फरियादी सौरभ पुत्र अमर सिंह कुशवाह ने दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर थाना विजयपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पता चला कि फरियादी की माँ के गले से मंगलसूत्र, कान के बाला, पैरों की पाजेब अज्ञात हमलावर लूट ले गए। मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्य और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों को ज्ञात किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो लोहे के सब्बल बरामद किए हैं और आरोपी *बॉबी कुशवाह, मोनू कुशवाह, मदनलाल उर्फ मिथुन रजक* के कब्जे से लूटे गए कान के बाला, पैरों की पायल और नगदी 8750 रुपये बरामद की है। घटना के समय पहने हुए कपड़े भी आरोपियों से बरामद किए गए हैं। अपराध में शामिल अन्य आरोपी और लूटे गए माल की तलाश पतारसी जारी है। तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। *सराहनीय भूमिका -* निरीक्षक यासमीन खाँन, आर.89 हुकम सिंह धाकड़, आर.112 बर्षनी लाल पाण्डेय, आर.476 आलोक सिंह, आर.435 राजकुमार रावत की मुख्य भूमिका रही।
    1
    श्योपुर जिले के विजयपुर में अंधे हत्याकांड के प्रयास का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार और लूट गया माल बरामद।
*विजयपुर, श्योपुर -* पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में तथा एसडीओपी विजयपुर श्री राघवेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजयपुर निरीक्षक यासमीन खाँन ने अपनी टीम के साथ बड़ी कार्रवाई की है।
थाना विजयपुर के अप.क्रं. 370/26 धारा 109(1), 331(8) बीएनएस में अज्ञात आरोपियों को ज्ञात कर उनके कब्जे से लूटा/चोरी किया गया सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद की है।
*घटना का विवरण -*
दिनांक 07/08.10.2026 की रात कस्बा विजयपुर में वार्ड नं. 05 शिवपुरी रोड पर अमर सिंह उर्फ मोहर सिंह कुशवाह फल विक्रेता के घर में अज्ञात चोर चोरी के उद्देश्य से पीछे से घुसे और सोती हुई महिला को सब्बल से घायल कर बेहोश कर दिया।
इसकी रिपोर्ट 08.10.2026 को फरियादी सौरभ पुत्र अमर सिंह कुशवाह ने दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर थाना विजयपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पता चला कि फरियादी की माँ के गले से मंगलसूत्र, कान के बाला, पैरों की पाजेब अज्ञात हमलावर लूट ले गए। मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्य और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों को ज्ञात किया गया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो लोहे के सब्बल बरामद किए हैं और आरोपी *बॉबी कुशवाह, मोनू कुशवाह, मदनलाल उर्फ मिथुन रजक* के कब्जे से लूटे गए कान के बाला, पैरों की पायल और नगदी 8750 रुपये बरामद की है। घटना के समय पहने हुए कपड़े भी आरोपियों से बरामद किए गए हैं।
अपराध में शामिल अन्य आरोपी और लूटे गए माल की तलाश पतारसी जारी है। तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
*सराहनीय भूमिका -* निरीक्षक यासमीन खाँन, आर.89 हुकम सिंह धाकड़, आर.112 बर्षनी लाल पाण्डेय, आर.476 आलोक सिंह, आर.435 राजकुमार रावत की मुख्य भूमिका रही।
    user_Munavvar Khan, journalist,
    Munavvar Khan, journalist,
    Personal Shopper बीरपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • विजयपुर में बुजुर्ग महिला से लूट का सनसनीखेज खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार घर में घुसकर की थी मारपीट, सोने-चांदी के जेवर, 8750 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल दो सब्बल बरामद श्योपुर/विजयपुर। विजयपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर घर में घुसकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के जेवर, 8750 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल किए गए लोहे के दो सब्बल बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से वारदात का खुलासा हुआ है। आधी रात घर में घुसे बदमाश, महिला को किया बेहोश पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 7 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात की है। विजयपुर के वार्ड क्रमांक 5 में रहने वाली बुजुर्ग महिला अपने घर पर थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाश चोरी और लूट के इरादे से घर में घुस गए। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गई। इसके बाद बदमाश घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। फरियादी सौरभ पुत्र अमर सिंह कुशवाह की रिपोर्ट पर विजयपुर थाने में अपराध क्रमांक 370/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) और 331(8) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से आरोपियों तक पहुंची पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए सामान की बरामदगी की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में बंटी कुशवाह, मोनू कुशवाह और मदनलाल उर्फ मिथुन रजक के नाम सामने आए हैं। इनके कब्जे से लूटे गए कान के बाले, पैरों की पायजेब और 8750 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किए गए लोहे के दो सब्बल भी जब्त किए गए हैं। कपड़ों की तलाश और आगे की जांच जारी पुलिस के मुताबिक, वारदात के दौरान आरोपियों द्वारा पहने गए कपड़ों सहित अन्य साक्ष्यों की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की विवेचना जारी है। पुलिस बरामद सामग्री और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस टीम की रही अहम भूमिका यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में की गई। विजयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक यासमीन खान, आरक्षक 89 हुकुम सिंह धाकड़, आरक्षक 112 बबीना लाल पाण्डेय, आरक्षक 476 आलोक सिंह और आरक्षक 435 राजकुमार रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से बुजुर्ग महिला के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा हुआ है। हालांकि, मामले में आरोपियों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई और विवेचना जारी है।
    3
    विजयपुर में बुजुर्ग महिला से लूट का सनसनीखेज खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
घर में घुसकर की थी मारपीट, सोने-चांदी के जेवर, 8750 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल दो सब्बल बरामद
श्योपुर/विजयपुर। विजयपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर घर में घुसकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के जेवर, 8750 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल किए गए लोहे के दो सब्बल बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से वारदात का खुलासा हुआ है।
आधी रात घर में घुसे बदमाश, महिला को किया बेहोश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 7 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात की है। विजयपुर के वार्ड क्रमांक 5 में रहने वाली बुजुर्ग महिला अपने घर पर थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाश चोरी और लूट के इरादे से घर में घुस गए। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गई। इसके बाद बदमाश घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। फरियादी सौरभ पुत्र अमर सिंह कुशवाह की रिपोर्ट पर विजयपुर थाने में अपराध क्रमांक 370/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) और 331(8) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए सामान की बरामदगी की।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में बंटी कुशवाह, मोनू कुशवाह और मदनलाल उर्फ मिथुन रजक के नाम सामने आए हैं। इनके कब्जे से लूटे गए कान के बाले, पैरों की पायजेब और 8750 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किए गए लोहे के दो सब्बल भी जब्त किए गए हैं।
कपड़ों की तलाश और आगे की जांच जारी
पुलिस के मुताबिक, वारदात के दौरान आरोपियों द्वारा पहने गए कपड़ों सहित अन्य साक्ष्यों की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की विवेचना जारी है। पुलिस बरामद सामग्री और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में की गई। विजयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक यासमीन खान, आरक्षक 89 हुकुम सिंह धाकड़, आरक्षक 112 बबीना लाल पाण्डेय, आरक्षक 476 आलोक सिंह और आरक्षक 435 राजकुमार रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से बुजुर्ग महिला के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा हुआ है। हालांकि, मामले में आरोपियों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई और विवेचना जारी है।
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • श्योपुर के कराहल सामान्य वनमंडल में पौधरोपण के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के आरोप! कागजों पर लहलहाती हरियाली, धरातल पर गायब पौधे! श्योपुर जिले के कराहल सामान्य वनमंडल में पौधरोपण कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।करोड़ों के बजट और हरियाली बढ़ाने के विभागीय दावों के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल उठाए जा रहे हैं।आरोप हैं कि पौधों की सुरक्षा, सिंचाई और रखरखाव के नाम पर लाखों रुपये खर्च दर्शाए गए, लेकिन मौके पर पौधे और उनकी सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आ रही।यदि ये आरोप सही हैं, तो यह सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला हो सकता है। आखिर सवाल यह है कि जब धरातल पर पौधे ही नहीं हैं, तो उनके रखरखाव और सिंचाई के नाम पर खर्च की गई राशि कहां गई? क्या विभागीय रिकॉर्ड और जमीनी हकीकत का मिलान होगा?पौधरोपण पर खर्च हुई राशि का सामाजिक ऑडिट कराया जाएगा?जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी? मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाई जानी चाहिए। दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि सरकारी धन की बंदरबांट पर रोक लग सके। हरियाली के नाम पर बजट खर्च करने से नहीं, धरातल पर पेड़ बचाने से पर्यावरण सुरक्षित होगा।
    1
    श्योपुर के कराहल सामान्य वनमंडल में पौधरोपण के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के आरोप! कागजों पर लहलहाती हरियाली, धरातल पर गायब पौधे! श्योपुर जिले के कराहल सामान्य वनमंडल में पौधरोपण कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।करोड़ों के बजट और हरियाली बढ़ाने के विभागीय दावों के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल उठाए जा रहे हैं।आरोप हैं कि पौधों की सुरक्षा, सिंचाई और रखरखाव के नाम पर लाखों रुपये खर्च दर्शाए गए, लेकिन मौके पर पौधे और उनकी सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आ रही।यदि ये आरोप सही हैं, तो यह सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला हो सकता है। आखिर सवाल यह है कि जब धरातल पर पौधे ही नहीं हैं, तो उनके रखरखाव और सिंचाई के नाम पर खर्च की गई राशि कहां गई? क्या विभागीय रिकॉर्ड और जमीनी हकीकत का मिलान होगा?पौधरोपण पर खर्च हुई राशि का सामाजिक ऑडिट कराया जाएगा?जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी? मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाई जानी चाहिए। दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि सरकारी धन की बंदरबांट पर रोक लग सके। हरियाली के नाम पर बजट खर्च करने से नहीं, धरातल पर पेड़ बचाने से पर्यावरण सुरक्षित होगा।
    user_बलवीर धाकड़
    बलवीर धाकड़
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पंचायत चुनाव: नादौती में मतदान संपन्न, कुल 60.11 प्रतिशत हुई वोटिंग; 20 नवंबर को आएंगे नतीजे ​नादौती क्षेत्र में राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और शाम 6 बजे मतदान का समय समाप्त होने तक कुल 60.11 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। ​मतदान समाप्त होने के साथ ही मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों का चुनावी भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है। पोलिंग पार्टियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीनों को सील कर निर्धारित स्ट्रांग रूम के लिए रवाना किया। इस चरण का परिणाम 20 नवंबर को मतगणना के बाद घोषित किया जाएगा, जिसका प्रत्याशियों और मतदाताओं को बेसब्री से इंतजार है।
    1
    पंचायत चुनाव: नादौती में मतदान संपन्न, कुल 60.11 प्रतिशत हुई वोटिंग; 20 नवंबर को आएंगे नतीजे 

​नादौती क्षेत्र में राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और शाम 6 बजे मतदान का समय समाप्त होने तक कुल 60.11 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। 
​मतदान समाप्त होने के साथ ही मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों का चुनावी भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है। पोलिंग पार्टियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीनों को सील कर निर्धारित स्ट्रांग रूम के लिए रवाना किया। इस चरण का परिणाम 20 नवंबर को मतगणना के बाद घोषित किया जाएगा, जिसका प्रत्याशियों और मतदाताओं को बेसब्री से इंतजार है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सपोटरा के अभिषेक शुक्ला और साथियों ने राष्ट्रीय युवा संसद में अतिथि के रूप में की शिरकत। सपोटरा के अभिषेक शुक्ला और साथियों ने राष्ट्रीय युवा संसद में अतिथि के रूप में की शिरकत, युवाओं का बढ़ाया हौसला सपोटरा। राष्ट्रीय युवा संसद की ओर से जयपुर स्थित पंचायती राज संस्थान के सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपोटरा के अभिषेक शुक्ला और उनके साथियों ने अतिथि के रूप में भाग लिया तथा युवा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में देश के लगभग 20 राज्यों से आए 150 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अभिषेक शुक्ला के साथ IPS प्रशांत मीणा, RAS रोहित कुमार, RPS अमित कुमार और अंकित (CMO) ने सहभागिता करते हुए युवाओं का हौसला बढ़ाया। अतिथियों की मौजूदगी से प्रतिभागियों को प्रोत्साहन मिला। युवा संसद के दौरान प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप पक्ष और विपक्ष की भूमिका का जीवंत निर्वहन किया। संसद की कार्यवाही की तर्ज पर विभिन्न विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को संसदीय प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों, तार्किक संवाद और नेतृत्व क्षमता को समझने का अवसर मिला। दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोजगार निदेशालय के पूर्व निदेशक महेश शर्मा, IPS प्रशांत मीणा, RAS रोहित कुमार, RPS अमित कुमार चेतन, अंकित (CMO), शिवम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय युवा संसद जैसे आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सपोटरा के अभिषेक शुक्ला और उनके साथियों की अतिथि के रूप में सहभागिता क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
    1
    सपोटरा के अभिषेक शुक्ला और साथियों ने राष्ट्रीय युवा संसद में अतिथि के रूप में की शिरकत।
सपोटरा के अभिषेक शुक्ला और साथियों ने राष्ट्रीय युवा संसद में अतिथि के रूप में की शिरकत, युवाओं का बढ़ाया हौसला
सपोटरा।
राष्ट्रीय युवा संसद की ओर से जयपुर स्थित पंचायती राज संस्थान के सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपोटरा के अभिषेक शुक्ला और उनके साथियों ने अतिथि के रूप में भाग लिया तथा युवा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में देश के लगभग 20 राज्यों से आए 150 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में अभिषेक शुक्ला के साथ IPS प्रशांत मीणा, RAS रोहित कुमार, RPS अमित कुमार और अंकित (CMO) ने सहभागिता करते हुए युवाओं का हौसला बढ़ाया। अतिथियों की मौजूदगी से प्रतिभागियों को प्रोत्साहन मिला।
युवा संसद के दौरान प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप पक्ष और विपक्ष की भूमिका का जीवंत निर्वहन किया। संसद की कार्यवाही की तर्ज पर विभिन्न विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को संसदीय प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों, तार्किक संवाद और नेतृत्व क्षमता को समझने का अवसर मिला।
दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोजगार निदेशालय के पूर्व निदेशक महेश शर्मा, IPS प्रशांत मीणा, RAS रोहित कुमार, RPS अमित कुमार चेतन, अंकित (CMO), शिवम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रीय युवा संसद जैसे आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सपोटरा के अभिषेक शुक्ला और उनके साथियों की अतिथि के रूप में सहभागिता क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • सबलगढ़ जनपद की हीरापुर ग्राम पंचायत में चंबल रेत से हो रहे निर्माण कार्य को जनपद ने रोका सबलगढ़ जनपद की हीरापुर ग्राम पंचायत में चंबल रेत से हो रहे निर्माण कार्य को जनपद ने रोका फॉरेस्ट ने चम्बल के रेत का किया विनष्टीकरण
    1
    सबलगढ़ जनपद की हीरापुर ग्राम पंचायत में  चंबल रेत से हो रहे निर्माण कार्य को जनपद ने रोका

सबलगढ़ जनपद की हीरापुर ग्राम पंचायत में  चंबल रेत से हो रहे निर्माण कार्य को जनपद ने रोका फॉरेस्ट ने चम्बल के रेत का किया विनष्टीकरण
    user_धर्मेद्र गौड़
    धर्मेद्र गौड़
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.