logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शराब ठेके के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, 4 घंटे जाम के बाद बनी सहमति; 45 दिन में आबादी से बाहर शिफ्ट होगी दुकान *महिलाओं का फूटा गुस्सा—‘आबादी से हटाओ शराब ठेका’; लिखित आश्वासन पर खुला जाम, नई लोकेशन पर जाएगी दुकान* फूलिया कलां, 1 सितंबर (के.एम. कुरेशी)। उपखंड क्षेत्र के सांगरिया गांव में आबादी क्षेत्र, विद्यालय एवं धार्मिक स्थल के समीप संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार सुबह ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। करीब 250 से 300 महिला-पुरुष ग्रामीणों ने सुबह करीब 7 बजे मुख्य मार्ग पर पेड़ों की शाखाएं डालकर जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक चले जाम से मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीणों का कहना था कि शराब की दुकान को आबादी क्षेत्र से हटाने को लेकर पूर्व में उपखंड अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती गई। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय, धार्मिक स्थल और आबादी के समीप शराब की दुकान होने से महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने अधिकारियों के सामने रखी पीड़ा जाम के दौरान महिलाओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। महिलाओं ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति प्रभावित होने के साथ शराब के कारण घरेलू विवाद भी बढ़ते हैं। उनका कहना था कि मुख्य मार्ग पर शराब की दुकान होने से महिलाओं एवं बालिकाओं को आवागमन में असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने दुकान को आबादी से बाहर स्थानांतरित करने की मांग रखी। अधिकारियों ने की समझाइश, चार घंटे चली वार्ता जाम की सूचना पर फूलिया कलां तहसीलदार रामदेव धाकड़, थानाधिकारी दिनेश चौधरी तथा आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शराब ठेकेदार सुरेश खटीक निवासी सांगरिया भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों, अधिकारियों एवं ठेकेदार के बीच करीब चार घंटे तक वार्ता चली। लिखित आश्वासन पर खुला जाम वार्ता के बाद सहमति बनी कि आबकारी विभाग में स्थल परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। ठेकेदार ने लिखित आश्वासन दिया कि नई लोकेशन स्वीकृत होने के बाद अधिकतम 45 दिन में शराब की दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया जाएगा। विद्यालय क्षेत्र के आसपास दुकान नहीं लगाने की बात भी आश्वासन में कही गई। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और यातायात सुचारू हुआ। कथित अवैध ब्रांचों की जांच की मांग ग्रामीणों ने क्षेत्र में शराब की दुकानों की कथित अवैध शाखाओं से बिक्री का मुद्दा भी उठाया और आबकारी विभाग से जांच कर कार्रवाई की मांग की। मौके पर मौजूद आबकारी निरीक्षक आशुतोष कौशिक से इस संबंध में मीडिया द्वारा सवाल किए गए, लेकिन उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। अब ग्रामीणों की नजर स्थल परिवर्तन की प्रक्रिया और 45 दिन में दुकान को नई स्वीकृत लोकेशन पर स्थानांतरित किए जाने पर है।

6 hrs ago
user_के एम कुरेशी
के एम कुरेशी
Local News Reporter फूलिया कलां, भीलवाड़ा, राजस्थान•
6 hrs ago
806a5ba7-8111-45cc-a039-5ab0ea2d01f1

शराब ठेके के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, 4 घंटे जाम के बाद बनी सहमति; 45 दिन में आबादी से बाहर शिफ्ट होगी दुकान *महिलाओं का फूटा गुस्सा—‘आबादी से हटाओ शराब ठेका’; लिखित आश्वासन पर खुला जाम, नई लोकेशन पर जाएगी दुकान* फूलिया कलां, 1 सितंबर (के.एम. कुरेशी)। उपखंड क्षेत्र के सांगरिया गांव में आबादी क्षेत्र, विद्यालय एवं धार्मिक स्थल के समीप संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार सुबह ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। करीब 250 से 300 महिला-पुरुष ग्रामीणों ने सुबह करीब 7 बजे मुख्य मार्ग पर पेड़ों की शाखाएं डालकर जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक चले जाम से मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीणों का कहना था कि शराब की दुकान को आबादी क्षेत्र से हटाने को लेकर पूर्व में उपखंड अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती गई। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय, धार्मिक स्थल और आबादी के समीप शराब की दुकान होने से महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने अधिकारियों के सामने रखी पीड़ा जाम के दौरान महिलाओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। महिलाओं ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति प्रभावित होने के साथ शराब के कारण घरेलू विवाद भी बढ़ते हैं। उनका कहना था कि मुख्य मार्ग पर शराब की दुकान होने से महिलाओं एवं बालिकाओं को

आवागमन में असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने दुकान को आबादी से बाहर स्थानांतरित करने की मांग रखी। अधिकारियों ने की समझाइश, चार घंटे चली वार्ता जाम की सूचना पर फूलिया कलां तहसीलदार रामदेव धाकड़, थानाधिकारी दिनेश चौधरी तथा आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शराब ठेकेदार सुरेश खटीक निवासी सांगरिया भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों, अधिकारियों एवं ठेकेदार के बीच करीब चार घंटे तक वार्ता चली। लिखित आश्वासन पर खुला जाम वार्ता के बाद सहमति बनी कि आबकारी विभाग में स्थल परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। ठेकेदार ने लिखित आश्वासन दिया कि नई लोकेशन स्वीकृत होने के बाद अधिकतम 45 दिन में शराब की दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया जाएगा। विद्यालय क्षेत्र के आसपास दुकान नहीं लगाने की बात भी आश्वासन में कही गई। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और यातायात सुचारू हुआ। कथित अवैध ब्रांचों की जांच की मांग ग्रामीणों ने क्षेत्र में शराब की दुकानों की कथित अवैध शाखाओं से बिक्री का मुद्दा भी उठाया और आबकारी विभाग से जांच कर कार्रवाई की मांग की। मौके पर मौजूद आबकारी निरीक्षक आशुतोष कौशिक से इस संबंध में मीडिया द्वारा सवाल किए गए, लेकिन उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। अब ग्रामीणों की नजर स्थल परिवर्तन की प्रक्रिया और 45 दिन में दुकान को नई स्वीकृत लोकेशन पर स्थानांतरित किए जाने पर है।

More news from Bhilwara and nearby areas
  • स्कूली बालक बालिकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली आमजन को अधिक से अधिक मतदान करने का दिया संदेश आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने दिखाई रैली को हरी झंडी आसींद/ नगर निकाय चुनावों में आम मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर आज स्कूली बालक बालिकाओं ने विशाल रैली निकाली रैली की शुरुआत आसींद तहसील कार्यालय से शुरू हुई रैली को आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने आसींद तहसीलदार जय सिंह तहसील और उपखंड कार्यालय के कार्मिकों की मौजूदगी में रैली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने बताया की नगर निकाय चुनाव में मतदाता अधिक से अधिक मतदान अवश्य करे ताकि मतदान महादान का संदेश सार्थक हो आसींद मंजूर 941389596
    4
    स्कूली बालक बालिकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली 
आमजन को अधिक से अधिक मतदान करने का दिया संदेश
आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने दिखाई रैली को हरी झंडी 
आसींद/ नगर निकाय चुनावों में आम मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर आज स्कूली बालक बालिकाओं ने विशाल रैली निकाली रैली की शुरुआत आसींद तहसील कार्यालय से शुरू हुई रैली को आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने आसींद तहसीलदार जय सिंह  तहसील और उपखंड कार्यालय के कार्मिकों की मौजूदगी में रैली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने बताया की नगर निकाय चुनाव में मतदाता अधिक से अधिक मतदान अवश्य करे ताकि मतदान महादान का संदेश सार्थक हो
आसींद मंजूर 
941389596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    12 hrs ago
  • व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच तेज बीजेपी प्रत्याशी दीपक जैन के नामांकन पर आपत्ति Dainik News AJMER
    1
    व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें 
Ajmer नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच तेज बीजेपी प्रत्याशी दीपक जैन के नामांकन पर आपत्ति Dainik News AJMER
    user_Dainik  news ajmer
    Dainik news ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *ब्यावर में नगर परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह उजागर, टिकटों को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष, चांग गेट पर पुतले फूंककर जताया विरोध, नाराज कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, चहेतों को टिकट देने के आरोप!
    2
    *ब्यावर में नगर परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह उजागर, टिकटों को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष, चांग गेट पर पुतले फूंककर जताया विरोध, नाराज कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, चहेतों को टिकट देने के आरोप!
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच तेज, वार्ड-4 में बीजेपी प्रत्याशी दीपक जैन के नामांकन पर आपत्ति अजमेर नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच तेज, वार्ड-4 में बीजेपी प्रत्याशी दीपक जैन के नामांकन पर आपत्ति अजमेर। नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच का दौर जारी है। अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर से दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। अलग-अलग वार्डों में प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर लगाई गई आपत्तियों पर भी सुनवाई की जा रही है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 4 से बीजेपी प्रत्याशी दीपक जैन के नामांकन को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी हेमा गहलोत की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई। आपत्ति में नगर निगम में संचालित फूड कोर्ट से जुड़ी करीब 57 लाख रुपये की बकाया राशि जमा नहीं करने का मुद्दा उठाया गया है। आपत्ति पर समय पर सुनवाई नहीं होने को लेकर बार एसोसिएशन की ओर से भी विरोध जताया गया। अधिवक्ताओं की नाराजगी के बाद संबंधित अधिकारियों ने आपत्ति पर सुनवाई की। अब आपत्ति में लगाए गए आरोपों और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के साथ ही यह भी स्पष्ट होगा कि किन प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए और किन पर आगे की कार्रवाई की जाती है।
    1
    नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच तेज, वार्ड-4 में बीजेपी प्रत्याशी दीपक जैन के नामांकन पर आपत्ति
अजमेर नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच तेज, वार्ड-4 में बीजेपी प्रत्याशी दीपक जैन के नामांकन पर आपत्ति
अजमेर। नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच का दौर जारी है। अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर से दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। अलग-अलग वार्डों में प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर लगाई गई आपत्तियों पर भी सुनवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में वार्ड नंबर 4 से बीजेपी प्रत्याशी दीपक जैन के नामांकन को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी हेमा गहलोत की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई। आपत्ति में नगर निगम में संचालित फूड कोर्ट से जुड़ी करीब 57 लाख रुपये की बकाया राशि जमा नहीं करने का मुद्दा उठाया गया है।
आपत्ति पर समय पर सुनवाई नहीं होने को लेकर बार एसोसिएशन की ओर से भी विरोध जताया गया। अधिवक्ताओं की नाराजगी के बाद संबंधित अधिकारियों ने आपत्ति पर सुनवाई की। अब आपत्ति में लगाए गए आरोपों और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के साथ ही यह भी स्पष्ट होगा कि किन प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए और किन पर आगे की कार्रवाई की जाती है।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जब 3 बजे के बाद किसी को नामांकन प्रक्रिया में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती, तो स्थानीय विधायक और उनके लोगों को अंदर कैसे जाने दिया गया? गेट बंद था तो पुलिस अधिकारी उन्हें अंदर लेकर कैसे पहुंचे? और कांग्रेस प्रत्याशी को बाहर निकालने के लिए पुलिस को किसने कहा? क्या चुनावी प्रक्रिया में सत्ता पक्ष और विपक्ष के लिए अलग-अलग नियम हैं? क्या यही प्रशासन की निष्पक्षता है? जिम्मेदार अधिकारियों को जवाब देना होगा। किसी भी तरह की लीपापोती स्वीकार नहीं की जाएगी।
    1
    जब 3 बजे के बाद किसी को नामांकन प्रक्रिया में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती, तो स्थानीय विधायक और उनके लोगों को अंदर कैसे जाने दिया गया? 

गेट बंद था तो पुलिस अधिकारी उन्हें अंदर लेकर कैसे पहुंचे? और कांग्रेस प्रत्याशी को बाहर निकालने के लिए पुलिस को किसने कहा?

क्या चुनावी प्रक्रिया में सत्ता पक्ष और विपक्ष के लिए अलग-अलग नियम हैं? क्या यही प्रशासन की निष्पक्षता है? 

जिम्मेदार अधिकारियों को जवाब देना होगा। किसी भी तरह की लीपापोती स्वीकार नहीं की जाएगी।
    user_खबरों का सफर न्यूज़
    खबरों का सफर न्यूज़
    Graphic designer Ajmer, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • अजमेर वार्ड 41 में BJP बगावत! रंजन शर्मा-नीतू मिश्रा ने ठोकी ताल, बोले– स्वाभिमान से समझौता नहीं अजमेर नगर निकाय चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 41 से भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजन शर्मा और दो बार की पार्षद नीतू मिश्रा ने दमदार दावेदारी पेश करते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। दोनों नेताओं ने स्पष्ट कहा कि उनकी लड़ाई भाजपा से नहीं, बल्कि एक नेता की कार्यशैली और सोच से है। उन्होंने स्वाभिमान, वार्ड के सम्मान और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। साथ ही कहा कि टिकट कोई रोक सकता है, लेकिन जनता का प्यार और आशीर्वाद कोई नहीं छीन सकता।
    1
    अजमेर वार्ड 41 में BJP बगावत! रंजन शर्मा-नीतू मिश्रा ने ठोकी ताल, बोले– स्वाभिमान से समझौता नहीं
अजमेर नगर निकाय चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 41 से भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजन शर्मा और दो बार की पार्षद नीतू मिश्रा ने दमदार दावेदारी पेश करते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है।
दोनों नेताओं ने स्पष्ट कहा कि उनकी लड़ाई भाजपा से नहीं, बल्कि एक नेता की कार्यशैली और सोच से है। उन्होंने स्वाभिमान, वार्ड के सम्मान और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। साथ ही कहा कि टिकट कोई रोक सकता है, लेकिन जनता का प्यार और आशीर्वाद कोई नहीं छीन सकता।
    user_Prime News Ajmer
    Prime News Ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer कांग्रेस में बगावत के सुर तेज टिकट कटने से नाराज पठान ने धर्मेंद्र सिंह राठौड़ का पुतला फूंका Dainik News AJMER
    1
    व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें 
Ajmer कांग्रेस में बगावत के सुर तेज टिकट कटने से नाराज पठान ने धर्मेंद्र सिंह राठौड़ का पुतला फूंका Dainik News AJMER
    user_Dainik  news ajmer
    Dainik news ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • विधायक अनिता भदेल के विरोध में एडवोकेट महेंद्र भाटी ने कराया सिर का मुंडन
    1
    विधायक अनिता भदेल के विरोध में एडवोकेट महेंद्र भाटी ने कराया सिर का मुंडन
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • वैश्विक चुनौतियों के बीच 7.8% की तेज आर्थिक विकास दर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रभावी नीतियों और जन-विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
    1
    वैश्विक चुनौतियों के बीच 7.8% की तेज आर्थिक विकास दर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रभावी नीतियों और जन-विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.