Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्कूली बालक बालिकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली आमजन को अधिक से अधिक मतदान करने का दिया संदेश आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने दिखाई रैली को हरी झंडी आसींद/ नगर निकाय चुनावों में आम मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर आज स्कूली बालक बालिकाओं ने विशाल रैली निकाली रैली की शुरुआत आसींद तहसील कार्यालय से शुरू हुई रैली को आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने आसींद तहसीलदार जय सिंह तहसील और उपखंड कार्यालय के कार्मिकों की मौजूदगी में रैली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने बताया की नगर निकाय चुनाव में मतदाता अधिक से अधिक मतदान अवश्य करे ताकि मतदान महादान का संदेश सार्थक हो आसींद मंजूर 941389596
आसींद मंजूर
स्कूली बालक बालिकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली आमजन को अधिक से अधिक मतदान करने का दिया संदेश आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने दिखाई रैली को हरी झंडी आसींद/ नगर निकाय चुनावों में आम मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर आज स्कूली बालक बालिकाओं ने विशाल रैली निकाली रैली की शुरुआत आसींद तहसील कार्यालय से शुरू हुई रैली को आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने आसींद तहसीलदार जय सिंह तहसील और उपखंड कार्यालय के कार्मिकों की मौजूदगी में रैली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने बताया की नगर निकाय चुनाव में मतदाता अधिक से अधिक मतदान अवश्य करे ताकि मतदान महादान का संदेश सार्थक हो आसींद मंजूर 941389596
More news from Bhilwara and nearby areas
- आसींद में पालिका चुनावों को लेकर स्कूली बालक बालिकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने आसींद तहसीलदार जय सिंह की मौजूदगी में रैली को दिखाई हरी झंडी1
- पैदल जा रहे रामदेवरा जातरुओं की टकराई बाइक: सिर में चोट लगने से बाइक सवार युवक गंभीर घायल1
- NH 162 पर कार को बचाने के चक्कर में ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला कार को बचाने के चक्कर में ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला बर में ब्यावर से पाली की ओर जा रहा एक ट्रेलर मंगलवार को गढ़ गिरवर (बर) के पास हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक कार आ जाने के बाद उसे बचाने के प्रयास में ट्रेलर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। नियंत्रण बिगड़ने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर संबंधित स्तर पर यातायात व्यवस्था सुचारू कराने के प्रयास किए गए। हादसे के बाद ट्रेलर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।1
- भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष पर लापरवाही के आरोप भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष पर लापरवाही के आरोप कांग्रेस प्रदेश कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा पत्र, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर लगाए गंभीर आरोप भीलवाड़ा। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन में अंदरूनी विवाद सामने आया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनोज पालीवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पत्र में मनोज पालीवाल ने दावा किया है कि भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के 70 प्रत्याशियों के चयन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरवाए गए थे और प्रदेश प्रभारी को भेजे गए नामों के आधार पर अलग-अलग नेताओं से चर्चा कर पैनल तैयार किया गया था। पालीवाल के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे तक जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रत्याशियों के सिबंल पहुंचाए जाने थे। आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं की गई और कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों के सिंबल निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं किए गए। पत्र में आगे आरोप लगाया गया है कि इसके चलते 17 कांग्रेस प्रत्याशी चुनावी मैदान में निर्दलीय के रूप में चले गए, जिससे कांग्रेस को नुकसान और भारतीय जनता पार्टी को फायदा होने की आशंका बनी। मनोज पालीवाल ने पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय नेतृत्व से पूरे मामले की जांच कराने तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्तर पर लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।1
- अजमेर - अवैध बांग्लादेशियों पर 25वीं कार्रवाई, 2 और डिटेन, कुल 59* अजमेर SP हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में STF ने दरगाह बाजार से पति-पत्नी को पकड़ा। हलीमा खातून (61) और पति रबीउल इस्लाम (61) + बेटा रबीउल इस्लाम (43) निवासी मदापुर, बांग्लादेश। तीनों बॉर्डर पार कर अजमेर में रह रहे थे, कबाड़ा बीनकर गुजर-बसर कर रहे थे। पूछताछ में खुद को बांग्लादेशी होना कबूला। ये जिले में 25वीं कार्रवाई है, अब तक 59 बांग्लादेशी डिटेन। टीम प्रभारी हर्षित शर्मा RPS व दरगाह SHO दिनेश जीवनानी की कार्रवाई।1
- शराब ठेके के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, 4 घंटे जाम के बाद बनी सहमति; 45 दिन में आबादी से बाहर शिफ्ट होगी दुकान *महिलाओं का फूटा गुस्सा—‘आबादी से हटाओ शराब ठेका’; लिखित आश्वासन पर खुला जाम, नई लोकेशन पर जाएगी दुकान* फूलिया कलां, 1 सितंबर (के.एम. कुरेशी)। उपखंड क्षेत्र के सांगरिया गांव में आबादी क्षेत्र, विद्यालय एवं धार्मिक स्थल के समीप संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार सुबह ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। करीब 250 से 300 महिला-पुरुष ग्रामीणों ने सुबह करीब 7 बजे मुख्य मार्ग पर पेड़ों की शाखाएं डालकर जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक चले जाम से मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीणों का कहना था कि शराब की दुकान को आबादी क्षेत्र से हटाने को लेकर पूर्व में उपखंड अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती गई। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय, धार्मिक स्थल और आबादी के समीप शराब की दुकान होने से महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने अधिकारियों के सामने रखी पीड़ा जाम के दौरान महिलाओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। महिलाओं ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति प्रभावित होने के साथ शराब के कारण घरेलू विवाद भी बढ़ते हैं। उनका कहना था कि मुख्य मार्ग पर शराब की दुकान होने से महिलाओं एवं बालिकाओं को आवागमन में असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने दुकान को आबादी से बाहर स्थानांतरित करने की मांग रखी। अधिकारियों ने की समझाइश, चार घंटे चली वार्ता जाम की सूचना पर फूलिया कलां तहसीलदार रामदेव धाकड़, थानाधिकारी दिनेश चौधरी तथा आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शराब ठेकेदार सुरेश खटीक निवासी सांगरिया भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों, अधिकारियों एवं ठेकेदार के बीच करीब चार घंटे तक वार्ता चली। लिखित आश्वासन पर खुला जाम वार्ता के बाद सहमति बनी कि आबकारी विभाग में स्थल परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। ठेकेदार ने लिखित आश्वासन दिया कि नई लोकेशन स्वीकृत होने के बाद अधिकतम 45 दिन में शराब की दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया जाएगा। विद्यालय क्षेत्र के आसपास दुकान नहीं लगाने की बात भी आश्वासन में कही गई। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और यातायात सुचारू हुआ। कथित अवैध ब्रांचों की जांच की मांग ग्रामीणों ने क्षेत्र में शराब की दुकानों की कथित अवैध शाखाओं से बिक्री का मुद्दा भी उठाया और आबकारी विभाग से जांच कर कार्रवाई की मांग की। मौके पर मौजूद आबकारी निरीक्षक आशुतोष कौशिक से इस संबंध में मीडिया द्वारा सवाल किए गए, लेकिन उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। अब ग्रामीणों की नजर स्थल परिवर्तन की प्रक्रिया और 45 दिन में दुकान को नई स्वीकृत लोकेशन पर स्थानांतरित किए जाने पर है।2
- स्कूली बालक बालिकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली आमजन को अधिक से अधिक मतदान करने का दिया संदेश आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने दिखाई रैली को हरी झंडी आसींद/ नगर निकाय चुनावों में आम मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर आज स्कूली बालक बालिकाओं ने विशाल रैली निकाली रैली की शुरुआत आसींद तहसील कार्यालय से शुरू हुई रैली को आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने आसींद तहसीलदार जय सिंह तहसील और उपखंड कार्यालय के कार्मिकों की मौजूदगी में रैली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने बताया की नगर निकाय चुनाव में मतदाता अधिक से अधिक मतदान अवश्य करे ताकि मतदान महादान का संदेश सार्थक हो आसींद मंजूर 9413895964
- बजरी ट्रैक्टर की टक्कर से शिक्षक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश नाथड़ियास-पनोतिया रोड पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बजरी वाहनों पर कार्रवाई की मांग गंगापुर-भीलवाड़ा। रायपुर थाना क्षेत्र में बजरी परिवहन के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। नाथड़ियास-पनोतिया रोड पर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में बाइक के पीछे बैठे प्रभु सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सरकारी शिक्षक थे। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बजरी से भरे ट्रैक्टरों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। तेज गति से चलने वाले इन वाहनों के कारण सड़क पर हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बजरी परिवहन को लेकर पूर्व में भी शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से समस्या गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पर गंगापुर पुलिस के डीएसपी सुदर्शन पालीवाल भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाते हुए मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में बजरी परिवहन की निगरानी बढ़ाने, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और स्थानीय विधायक से भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने की मांग उठाई। हादसे के बाद क्षेत्र में बजरी परिवहन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी और स्थायी कदम उठाने चाहिए।1