Shuru
Apke Nagar Ki App…
Waseem Khan
More news from हरियाणा and nearby areas
- बड़ौली में कुत्ताघर निर्माण टला, घटिया सामग्री के आरोपों से घिरा प्रोजेक्ट1
- पलवल वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 एवं जमीनी स्तर पर स्वच्छता और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पलवल जिला का दौरा किया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में हरियाणा प्रदेश की रैंकिंग में सुधार हो इसके लिए प्रत्येक जिला में जाकर नगर निगम,नगर परिषद एवं नगर पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए अधिकारियों की बैठक ली जाएगी। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीति, कचरा प्रबंधन की स्थिति तथा जमीनी स्तर पर सुधारात्मक कदमों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को लेकर गंभीरता पूर्वक कार्य किया जाएगा। मार्च तक स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य पूरा किया जाएगा। मई महीने में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की रिपोर्ट आएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में जनभागीदारी जरूरी है। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन को आगे आना चाहिए। स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाना है। इसके लिए सरकार द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मन की बात कार्यक्रम के तहत हरियाणा स्वच्छता अभियान की चर्चा कर चुके है। हरियाणा प्रदेश स्वच्छता सर्वेक्षण में करनाल नगर निगम को राष्ट्रपति अवॉर्ड से नवाजा गया है। पूरे देश में करनाल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था। सोनीपत नगर निगम को मिनिस्ट्री अवॉर्ड दिया गया है। सरकार द्वारा कोशिश की जा रही है कि स्वच्छता सर्वेक्षण की अच्छी श्रेणी में कुरुक्षेत्र को शामिल किया जाए इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार पंचकुला को भी बेहतर रैंकिंग मिले उसको लेकर सरकार का फोकस है। ताकि हरियाणा के चार पांच जिला स्वच्छता सर्वेक्षण में देश भर में अपनी पहचान बना पाए।1
- डीग गुरुवार की देर रात 9 बजे दो सगे भाई संतोष (35 ) गंभीर (30 ) जटेरी धाम से भागवत सुनकर अपने गांव पटपर गंज आ रहे थे तभी गांव टाकोली मै उनकी बाईक के सामने अचानक तेज गति से एक जानवर आ गया और उनकी बाइक से टकरा गया इसके बाद वह दोनों भाई गंभीर घायल हो गए और सड़क किनारे गिर गए उसके बाद भागवत कथा से लौट के आ रहे कौशल्या देवी कॉलेज के संचालक ओजस शर्मा ने देखा कि सड़क किनारे दो व्यक्ति पड़े हुए हैं तो उन्हें डीग अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर दोनों भाई संतोष और गंभीर का प्राथमिक उपचार किया गया प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने के चलतेदोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया । ड्यूटी पर तैनात डाँ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया संतोष के सर में चोट लगने के कारण और गंभीर के चेहरे पर चोट लगने के कारण हमने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर भरतपुर के लिए रेफर कर दिया है ।4
- पंडितों का सम्मान करना सीखें।1
- मुण्डावर, जिला खैरथल-तिजारा: मजदूर विकास फाउंडेशन के संस्थापक ताराचन्द खोयड़ावाल के नेतृत्व में आज उपखण्ड अधिकारी मुण्डावर महोदया सृष्टि जैन के मार्फत माननीय मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में राजकीय महाविद्यालय मुण्डावर के स्थायी भवन निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2018 में स्थापित महाविद्यालय आज तक स्थायी भवन से वंचित है। वर्तमान में जर्जर एवं अस्थायी भवन में कक्षाएँ संचालित हो रही हैं, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं। बजट स्वीकृति के बावजूद “कम बजट” के कारण निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। मजदूर विकास फाउंडेशन ने मांग की है कि: महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु तत्काल विशेष बजट आवंटित किया जाए। जर्जर भवन की तकनीकी जांच कर विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। निर्माण कार्य की समयबद्ध कार्ययोजना घोषित की जाए। तब तक वैकल्पिक सुरक्षित भवन की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो क्षेत्र की जनता, अभिभावक एवं विद्यार्थी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुमार बल्लुवास, एडवोकेट रामोतार चौधरी, डॉ. सतीश कुमार (बड़ली की ढाणी), विजय कुमार (उलाहेड़ी), गजेंद्र पूनिया (सिहाली खुर्द), एडवोकेट हरकेश महल, वीरेंद्र यादव (पलावा), एडवोकेट नवीन कुमार, एडवोकेट मनोज कौशिक, सुमित, सुमित्रा एवं विपिन (सिहाली खुर्द) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- 13 एकड़ पंचायत जमीन पर अवैध खनन का आरोप, माइनिंग विभाग करेगा जांच गांव मोहना में ग्राम पंचायत की करीब 13 एकड़ भूमि पर ग्रीन एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान अवैध मिट्टी खुदाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित एजेंसी को पंचायत भूमि से केवल तीन फीट तक मिट्टी उठाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन इसके विपरीत छह से सात फीट तक खुदाई की जा रही है। इससे पंचायत की सामूहिक संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने माइनिंग विभाग और एसडीएम बल्लभगढ़ को लिखित शिकायत देकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि यदि समय रहते अवैध खुदाई पर रोक नहीं लगाई गई तो पंचायत भूमि को अपूरणीय क्षति पहुंचेगी। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की जमीन गांव की साझा धरोहर है और इसके साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या मनमानी स्वीकार नहीं की जाएगी। मामले को लेकर गांव के कई जिम्मेदार लोग भी सामने आए हैं। सतवीर सिंह, ईश्वर नंबरदार, मुकेश कुमार, बसंत, सुरेंद्र तंवर, विशन, पंडित गिर्राज, वीरेंद्र, यशपाल और कृष्णा सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि ग्रीन एक्सप्रेसवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट की आड़ में नियमों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। एसडीएम मयंक भारद्वाज ने बताया कि माइनिंग विभाग के साथ मौके का निरीक्षण किया गया है, जहां मिट्टी खोदी हुई पाई गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- बताया जा रहा है कि स्कूल में दो चोटी बनाकर नहीं आने पर एक छात्रा को टीचर ने बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि टीचर ने लड़की को लात-घूंसों से मारा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़ित छात्रा ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और इंसाफ की गुहार लगाई है। यह घटना शिक्षा के मंदिर में बच्चों की सुरक्षा और सम्मान पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। आखिर अनुशासन के नाम पर इतनी बेरहमी कब तक? संवाददाता: संदीप शर्मा1
- भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति जिंदाबाद मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष1
- Post by Manish Singh1