हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने बरपाया कहर, डेढ़ बीघा गेहूं की फसल और भूसा जलकर राख । एमडी शौकीन खान संवादाता डीग डीग उपखंड के गांव घरवारी के जंगल में हाईटेंशन बिजली लाइन में हुई स्पार्किंग ने एक गरीब किसान की सालभर की मेहनत को चंद मिनटों में खाक कर दिया। खेतों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी ने सूखी फसल में भीषण आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में किसान लौंगा पुत्री नारायण के खेत में खड़ी करीब डेढ़ बीघा गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने पास के खेतों को भी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा लगभग 8 से 9 बीघा का भूसा भी आग की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई कर और पानी डालकर आग को फैलने से रोका। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। तहसीलदार जुगिता मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हल्का पटवारी जयराम को मौके पर भेजकर मौका पर्चा (नुकसान की रिपोर्ट) बनवाया गया है। तहसीलदार ने आश्वस्त किया कि रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित किसान को नियमानुसार सरकारी मुआवजे दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर तारों और हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों की समय पर मरम्मत न होने के कारण यह हादसा हुआ। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि गर्मी के सीजन को देखते हुए लाइनों का तुरंत रखरखाव किया जाए ताकि अन्य किसानों को ऐसे आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। [

- Post by Amardeep sain ripoter4
- मथुरा जनपद के कोसीकला के घंटाघर स्थित सिटी केमिस्ट पर ड्रग्स विभाग ने की छाप मार्ग करवाई जिसमें दो दवाइयां के लिए नमूने और 18 दवाइयां के बिल नाम मिले और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर नहीं मिला चालू जिसको लेकर ड्रग इंस्पेक्टर प्रेम पाठक ने की कार्रवाई1
- Post by डीग लाइव पत्रकार1
- Post by Rajesh Kumar1
- Post by RPR NEWS TV3
- Post by Vinay_creator1121
- Post by Mukesh Agrawal पत्रकार1
- पुलिस अधीक्षक कांबले ने लक्षय निर्धारित करने और सच्चाई के रास्ते पर चलने को लेकर सम्बोधित किया अमरदीप सैन डीग शहर के नई सड़क स्थित लाल मनोहर लाल खंडेलवाल विद्यालय में सोमवार सुबह जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरण गोपीनाथ कांबले पहुंचे। उन्होंने सुबह 8 बजे छात्रों को संबोधित किया। विद्यालय के अध्यापकों ने एसपी का स्वागत साफा, दुपट्टा और पटका पहनाकर किया। अपने संबोधन में एसपी कांबले ने छात्रों को हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहना चाहिए। एसपी कांबले ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने छोटी उम्र में कई बड़ी चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि वे एक साधारण परिवार से आते हैं और उनके गांव के लोग बचपन से ही उन्हें बड़ा अधिकारी बनने की बात कहते थे। इसी प्रेरणा से उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई की। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि जब तक उनका लक्ष्य पूरा न हो जाए, उन्हें सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। एसपी ने साइबर क्राइम से बचने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर लाल मनोहर लालखंडेलवाल विद्यालय की प्रिंसिपल सुमित्रा धंधेल ने कहा कि स्कूल में छात्राओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है और उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम में डीग कोतवाली थाना प्रभारी राम नरेश मीणा, कांस्टेबल देवेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले की सराहना की।4