7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, हर शुक्रवार गांवों में पहुंचेंगे अधिकारी कलेक्टर श्री यादव ने नागरिकों से अभियान में शामिल होकर 7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, हर शुक्रवार गांवों में पहुंचेंगे अधिकारी कलेक्टर श्री यादव ने नागरिकों से अभियान में शामिल होकर समस्याएं एवं विकास संबंधी सुझाव देने की अपील की दमोह --जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ 7 अगस्त 2026 से होगा, जो 8 जनवरी 2027 तक संचालित रहेगा। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को कलेक्टर सहित जिले के सभी अधिकारी निर्धारित क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों का निरीक्षण किया जाएगा तथा आमजन से संवाद स्थापित कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा तथा जिन मामलों में सुधार की आवश्यकता होगी, उनमें त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि अपने क्षेत्र के निर्धारित दिवस पर अभियान में शामिल होकर व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं के साथ क्षेत्र के विकास संबंधी सुझाव प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके और विकास कार्यों को गति मिले।

- दमोह पटेरा में बीज वितरण घोटाले का आरोप! कृषि समिति अध्यक्ष उमाबाई ने कृषि विकास अधिकारी पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग*2
- सील कृषि विभाग से देर रात बीज, खाद और दवाइयां निकालने का आरोप, जांच के बीच उठे गंभीर सवाल सील कृषि विभाग से देर रात बीज, खाद और दवाइयां निकालने का आरोप, जांच के बीच उठे गंभीर सवाल1
- गंगा झिरिया धाम में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न 11 वर्षों से निरंतर पौधरोपण कर जन्मदिवस मनाने की अनूठी पहल1
- पहली बार किया निरीक्षण निकल कर आई कई अनियमितताएं मरम्मत कार्य ना होने का भी आया मामला सामने पहली बार किया निरीक्षण निकल कर आई कई अनियमितताएं मरम्मत कार्य ना होने का भी आया मामला सामने निर्माण कार्य के विषय में सब इंजीनियर ने दिया गोल मोल जवाब1
- दमोह: फिर नही मिली 108 एम्बुलेंस सुविधा,बेवस होकर परिजनों को,दो घायल व्यक्तियों को प्राइवेट एंबुलेंस में ले जाना पड़ा दमोह: फिर नही मिली 108 एम्बुलेंस सुविधा,बेवस होकर परिजनों को,दो घायल व्यक्तियों को प्राइवेट एंबुलेंस में ले जाना पड़ा ऐसा पहली बार नहीं हुआ इसके पहले भी जिले में ऐसी घटनाएं हो चुकी जहां 108 की सेवा में समय पर नहीं मिल पाती जिला कलेक्टर के द्वारा कार्रवाई हेतु संज्ञान भी लिया गया मगर उसके बावजूद भी 108 सेवा कर्मचारियों की मनमानी नजर आती है ग्रामीण अंचलों में अक्सर कर 108 सेवा से सड़क हादसे दौरान घायलों को नहीं मिल पाती!1
- भटिया गांव में 4 बर्षीय बच्ची पोखर में डूबी, मंगलवार से लापता बच्ची वैष्णवी का शव हटा -भटिया गांव में 4 बर्षीय बच्ची पोखर में डूबी, मंगलवार से लापता बच्ची वैष्णवी का शव कल रात रेस्क्यू कर पुलिस ने निकाला,हटा sdop कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्कयू के दौरान हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी,रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह निरंजन और स्टाफ मोजूद1