logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीएम योगी की मंशा को धरातल पर उतार रहीं मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, 30 साल पुराने नजूल भूमि प्रकरण में बड़ा मोड़ *सीएम योगी की मंशा को धरातल पर उतार रहीं मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, 30 साल पुराने नजूल भूमि प्रकरण में बड़ा मोड़* *30 साल पुराने मामले में विवादित नजूल भूखंड से वादी ने खुद हटाया कब्जा* *गोण्डा।* करीब 30 साल से सरकारी नजूल भूमि को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में बड़ा मोड़ आया है। देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की सतत निगरानी और प्रभावी पैरवी के बाद सरकारी भूमि विवाद में वादी दयानंद मिश्रा ने न्यायालय के समक्ष शपथ-पत्र देकर आगे पैरवी न करने और कार्यवाही समाप्त करने का अनुरोध किया है। सबसे अहम बात यह है कि दयानंद मिश्रा ने सरकारी भूमि से अपना 30 साल पुराना कब्जा भी स्वयं हटा लिया है। इससे यह प्रकरण अब शासकीय भूमि की सुरक्षा और उसके निर्धारित उपयोग की दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा है। यह मामला गोण्डा में आयुक्त कार्यालय एवं भवन के लिए आरक्षित नजूल भूखंड संख्या 514, 515, 524 और 525 से संबंधित है। प्रकरण वर्ष 1997 से न्यायालय में लंबित था। वर्ष 2008 में स्थगन आदेश पारित होने के बाद भी विधिक पैरवी जारी रही। सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने के अभियान के दौरान यह पुराना प्रकरण प्रशासन के संज्ञान में आया। *तीन दशक पुरानी फाइल पर कमिश्नर की नजर* मामला सामने आने के बाद मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने अभिलेखों और न्यायालयीन स्थिति की पड़ताल कराकर सरकारी पक्ष मजबूती से रखने के निर्देश दिए। जांच में भूमि पर अवैध विद्यालय संचालित होने की बात सामने आई थी, लेकिन मौके पर कोई विद्यार्थी और शिक्षक नहीं मिला। इसके बाद भूमि की स्थिति की लगातार निगरानी की गई। *कोर्ट में पीछे हटे, मौके से भी हटाया कब्जा* वादी/अतिक्रमणकारी दयानन्द मिश्र, एडवोकेट, निवासी ग्राम छावनी सरकार आनंदपुरी, सिविल लाइन, गोण्डा की ओर से न्यायालय में शपथ-पत्र प्रस्तुत कर वाद में आगे पैरवी न करने का अनुरोध किया गया है। इस प्रकरण का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि संबंधित पक्ष ने न्यायालय में पैरवी से पीछे हटने के साथ ही मौके से कब्जा भी हटा लिया। *1997 से चली फाइल, 2026 में कब्जे से बाहर हुई जमीन* वर्ष 1997 में शुरू हुआ यह विवाद 2026 में जाकर सुलझता दिख रहा है। अब प्रशासन के सामने इन भूखंडों को सुरक्षित रखते हुए निर्धारित शासकीय प्रयोजन में उपयोग सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है। शासकीय भूमि के संरक्षण के लिए पुराने एवं लंबित मामलों की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में यह फाइल फिर खुली। *मंडलायुक्त का बयान* > “मा. मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप शासकीय भूमि का संरक्षण व जनहित में उपयोग सर्वोच्च प्राथमिकता है। लगभग 30 वर्षों से लंबित इस प्रकरण में अंततः सत्य की विजय हुई और शासकीय भूमि कब्जामुक्त हुई। संबंधित पक्ष ने न्यायालय में आगे पैरवी न करने का अनुरोध करते हुए मौके से भी कब्जा हटा लिया है। अब भूमि को सुरक्षित रखते हुए निर्धारित शासकीय प्रयोजन में उपयोग सुनिश्चित किया गया।

13 hrs ago
user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
f8af9c9f-ecf1-404b-b013-5c6b8bf6168d

सीएम योगी की मंशा को धरातल पर उतार रहीं मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, 30 साल पुराने नजूल भूमि प्रकरण में बड़ा मोड़ *सीएम योगी की मंशा को धरातल पर उतार रहीं मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, 30 साल पुराने नजूल भूमि प्रकरण में बड़ा मोड़* *30 साल पुराने मामले में विवादित नजूल भूखंड से वादी ने खुद हटाया कब्जा* *गोण्डा।* करीब 30 साल से सरकारी नजूल भूमि को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में बड़ा मोड़ आया है। देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की सतत निगरानी और प्रभावी पैरवी के बाद सरकारी भूमि विवाद में वादी दयानंद मिश्रा ने न्यायालय के समक्ष शपथ-पत्र देकर आगे पैरवी न करने और कार्यवाही समाप्त करने का अनुरोध किया है। सबसे अहम बात यह है कि दयानंद

e5264795-7521-4d51-a66f-0a74ac5cb03a

मिश्रा ने सरकारी भूमि से अपना 30 साल पुराना कब्जा भी स्वयं हटा लिया है। इससे यह प्रकरण अब शासकीय भूमि की सुरक्षा और उसके निर्धारित उपयोग की दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा है। यह मामला गोण्डा में आयुक्त कार्यालय एवं भवन के लिए आरक्षित नजूल भूखंड संख्या 514, 515, 524 और 525 से संबंधित है। प्रकरण वर्ष 1997 से न्यायालय में लंबित था। वर्ष 2008 में स्थगन आदेश पारित होने के बाद भी विधिक पैरवी जारी रही। सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने के अभियान के दौरान यह पुराना प्रकरण प्रशासन के संज्ञान में आया। *तीन दशक पुरानी फाइल पर कमिश्नर की नजर* मामला सामने आने के बाद मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने अभिलेखों और न्यायालयीन स्थिति की पड़ताल कराकर सरकारी पक्ष

मजबूती से रखने के निर्देश दिए। जांच में भूमि पर अवैध विद्यालय संचालित होने की बात सामने आई थी, लेकिन मौके पर कोई विद्यार्थी और शिक्षक नहीं मिला। इसके बाद भूमि की स्थिति की लगातार निगरानी की गई। *कोर्ट में पीछे हटे, मौके से भी हटाया कब्जा* वादी/अतिक्रमणकारी दयानन्द मिश्र, एडवोकेट, निवासी ग्राम छावनी सरकार आनंदपुरी, सिविल लाइन, गोण्डा की ओर से न्यायालय में शपथ-पत्र प्रस्तुत कर वाद में आगे पैरवी न करने का अनुरोध किया गया है। इस प्रकरण का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि संबंधित पक्ष ने न्यायालय में पैरवी से पीछे हटने के साथ ही मौके से कब्जा भी हटा लिया। *1997 से चली फाइल, 2026 में कब्जे से बाहर हुई जमीन* वर्ष 1997 में शुरू हुआ यह विवाद 2026 में

जाकर सुलझता दिख रहा है। अब प्रशासन के सामने इन भूखंडों को सुरक्षित रखते हुए निर्धारित शासकीय प्रयोजन में उपयोग सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है। शासकीय भूमि के संरक्षण के लिए पुराने एवं लंबित मामलों की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में यह फाइल फिर खुली। *मंडलायुक्त का बयान* > “मा. मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप शासकीय भूमि का संरक्षण व जनहित में उपयोग सर्वोच्च प्राथमिकता है। लगभग 30 वर्षों से लंबित इस प्रकरण में अंततः सत्य की विजय हुई और शासकीय भूमि कब्जामुक्त हुई। संबंधित पक्ष ने न्यायालय में आगे पैरवी न करने का अनुरोध करते हुए मौके से भी कब्जा हटा लिया है। अब भूमि को सुरक्षित रखते हुए निर्धारित शासकीय प्रयोजन में उपयोग सुनिश्चित किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत नवाबगंज सभागार में आयोजित हुआ “मेरे सपनों का भारत” सेवा कार्यक्रम, ब्लाक प्रमुख जेपी सिंह नें दी जानकारी #सेवा_संकल्प_अभियान सेवा संकल्प अभियान के तहत नवाबगंज सभागार में आयोजित हुआ “मेरे सपनों का भारत” सेवा कार्यक्रम, ब्लाक प्रमुख प्रति निधि एस पी सिंह नें दी जानकारी #सेवा_संकल्प_अभियान #मेरे_सपनों_का_भारत #नवाबगंज #बहराइच #सेवा_कार्यक्रम #नेशनवनविजन #News #Bahraich
    1
    सेवा संकल्प अभियान के तहत नवाबगंज सभागार में आयोजित हुआ “मेरे सपनों का भारत” सेवा कार्यक्रम, ब्लाक प्रमुख जेपी सिंह नें दी जानकारी 
#सेवा_संकल्प_अभियान 
सेवा संकल्प अभियान के तहत नवाबगंज सभागार में आयोजित हुआ “मेरे सपनों का भारत” सेवा कार्यक्रम, ब्लाक प्रमुख प्रति निधि एस पी सिंह नें दी जानकारी 
#सेवा_संकल्प_अभियान #मेरे_सपनों_का_भारत #नवाबगंज #बहराइच #सेवा_कार्यक्रम #नेशनवनविजन #News #Bahraich
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल में नाक कान गले के डॉक्टर बैठते हैं रिपोर्टर राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता बहराइच
    1
    जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल में नाक कान गले के डॉक्टर बैठते हैं 


रिपोर्टर राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता बहराइच
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कांग्रेस और उनकी साथी दलो को बिना किसी सर्त के माफ़ी मांगनी चाहिये बहराइच जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह का विपक्ष पर तीखा प्रहार, #बहराइच #मंजूसिंह #जिलापंचायतअध्यक्ष #बहराइचसमाचार #राजनीतिकखबर #चुनावप्रक्रिया #चुनावआयोग #EVM #फॉर्म6 #मतदातासूची #सुप्रीमकोर्ट #कांग्रेस #विपक्ष #भारतीयलोकतंत्र #लोकसभाचुनाव #राजनीतिसमाचार #उत्तरप्रदेश #UPNews #BahraichNews #BreakingNews
    1
    कांग्रेस और उनकी साथी दलो को बिना किसी सर्त के माफ़ी मांगनी चाहिये

बहराइच जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह का विपक्ष पर तीखा प्रहार,

#बहराइच #मंजूसिंह #जिलापंचायतअध्यक्ष #बहराइचसमाचार #राजनीतिकखबर #चुनावप्रक्रिया #चुनावआयोग #EVM #फॉर्म6 #मतदातासूची #सुप्रीमकोर्ट #कांग्रेस #विपक्ष #भारतीयलोकतंत्र #लोकसभाचुनाव #राजनीतिसमाचार #उत्तरप्रदेश #UPNews #BahraichNews #BreakingNews
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • तिकोनी बाग में बिजली न आने से लोगों ने किया रोड जाम, पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया बहराइच। तिकोनी बाग स्थित विद्युत सेवा बाधित होने के कारण लोगों ने रोड जाम कर दिया था। मौके पर थाना प्रभारी नगर बृजेंद्र कुमार मिश्रा, यातायात प्रभारी राम प्रकाश यादव, चौकी प्रभारी रोडवेज, तिकोनी बाग चौकी प्रभारी और भारी पुलिस टीम ने पहुंचकर जनता को समझा बुझा कर जाम हटवाया। बशीरगंज जेई राम अचल द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि 2 घंटे में बिजली की आपूर्ति चालू हो जाएगी। रिपोर्टर नौशाद खान वारसी।
    1
    तिकोनी बाग में बिजली न आने से लोगों ने किया रोड जाम, पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया
बहराइच। तिकोनी बाग स्थित विद्युत सेवा बाधित होने के कारण लोगों ने रोड जाम कर दिया था।
मौके पर थाना प्रभारी नगर बृजेंद्र कुमार मिश्रा, यातायात प्रभारी राम प्रकाश यादव, चौकी प्रभारी रोडवेज, तिकोनी बाग चौकी प्रभारी और भारी पुलिस टीम ने पहुंचकर जनता को समझा बुझा कर जाम हटवाया।
बशीरगंज जेई राम अचल द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि 2 घंटे में बिजली की आपूर्ति चालू हो जाएगी।
रिपोर्टर नौशाद खान वारसी।
    user_रिपोर्टर नौशाद खान बहराइच
    रिपोर्टर नौशाद खान बहराइच
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हेतमापुर में 150 साल पुरानी मस्जिद नदी में सवाई नदी का मंदिर पर निशाना बाराबंकी के सूरतगंज क्षेत्र के खेतमापुर में नेपाल से छोड़ा गया पानी और लगातार बारिश से आज नदी किनारे बनी 150 साल पुरानी मस्जिद नदी में समा चुकी है और नदी ने 1100 साल पुराने बाबा नारायण दास मंदिर पर खतरा बना हुआ लगातार हुई कटान से प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और कटान को रोकने के लिए मशीनों के जरिए पत्थर मिट्टी डालकर रोकने का प्रयास किया जा रहा है
    1
    हेतमापुर में 150 साल पुरानी मस्जिद नदी में सवाई नदी का मंदिर पर निशाना
बाराबंकी के सूरतगंज क्षेत्र के खेतमापुर में नेपाल से छोड़ा गया पानी  और लगातार बारिश से आज नदी किनारे बनी 150 साल पुरानी मस्जिद नदी में समा चुकी है और नदी ने 1100 साल पुराने बाबा नारायण दास  मंदिर पर खतरा बना हुआ  लगातार हुई कटान से प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं  और कटान को रोकने के लिए मशीनों के जरिए पत्थर मिट्टी डालकर रोकने का प्रयास किया जा रहा है
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बहराइच जिला एंव शहर कांग्रेस ने सरकार के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया बहराइच, 28 सितंबर 2026। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, बहराइच के संयुक्त नेतृत्व में चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर एक दिवसीय पैदल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस भवन से शुरू हुआ पैदल मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुआ। कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को लेकर निर्वाचन आयोग से पारदर्शिता एवं स्पष्ट जवाब की मांग की। इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता के अधिकार और उसके वोट की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदाता अधिकारों और चुनावी पारदर्शिता के लिए अपनी आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा तारिक बेग,पूर्व नानपारा प्रत्याशी डॉ ए एम सिद्धिकी, राजेश तिवारी,अलीअकबर, भवेश प्रताप पाठक,नदीम अहमद,राहुल अवस्थी,रामगोपाल मिश्रा,करुणेश, इंदु गौतम, दुलारे यादव शिवा,राजन,युवा कांग्रेस एवं सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।
    4
    बहराइच जिला एंव शहर कांग्रेस ने सरकार के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया 
बहराइच, 28 सितंबर 2026। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, बहराइच के संयुक्त नेतृत्व में चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर एक दिवसीय पैदल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस भवन से शुरू हुआ पैदल मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुआ। कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को लेकर निर्वाचन आयोग से पारदर्शिता एवं स्पष्ट जवाब की मांग की।
इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता के अधिकार और उसके वोट की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदाता अधिकारों और चुनावी पारदर्शिता के लिए अपनी आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे।
प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा तारिक बेग,पूर्व नानपारा प्रत्याशी डॉ ए एम सिद्धिकी, राजेश तिवारी,अलीअकबर, भवेश प्रताप पाठक,नदीम अहमद,राहुल अवस्थी,रामगोपाल मिश्रा,करुणेश, इंदु गौतम, दुलारे यादव शिवा,राजन,युवा कांग्रेस  एवं सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।
    user_राशिद अली
    राशिद अली
    Fruit & Vegetable Wholesaler Bahraich, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • सेवा संकल्प पाख्वारे के तहत नवाबगंज ब्लॉक मुख्यलय में लख प्रमुख व खंड विकास अधिकारी ने दी जानकारी नवाबगंज ब्लॉक मुख्यलय में मनाया गया सेवा सुरक्षा पाख्वारा खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडे तथा लख प्रमुख जाईप्रकाश सिंह ने वीभिन्न जानकारियां दी
    1
    सेवा संकल्प पाख्वारे के तहत नवाबगंज ब्लॉक मुख्यलय में लख प्रमुख व खंड विकास अधिकारी ने दी जानकारी 
नवाबगंज ब्लॉक मुख्यलय में मनाया गया सेवा सुरक्षा पाख्वारा खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडे तथा लख प्रमुख जाईप्रकाश सिंह ने वीभिन्न जानकारियां दी
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बहराइच। CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन बहराइच। CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जताया विरोध प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का प्रयास पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, काफी देर तक गहमागहमी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी बोले- इस्तीफा नहीं हुआ तो बहराइच में और तेज होगा आंदोलन।
    1
    बहराइच। CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
बहराइच। CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जताया विरोध
प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का प्रयास
पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, काफी देर तक गहमागहमी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
बोले- इस्तीफा नहीं हुआ तो बहराइच में और तेज होगा आंदोलन।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • तूफान में गिरे बिजली के खंभे को बदलने में जुटी बशीरगंज पावर हाउस टीम। बहराइच। तेज तूफान में गिरे हुए खंभे को बशीरगंज पावर हाउस की टीम द्वारा तिकोनी बाग चौराहे पर नया खंभा लगवाने का कार्य जारी है। ताकि बशीरगंज पावर हाउस के सभी क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। बिजली आपूर्ति न होने के कारण लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं, लेकिन विद्युत विभाग की टीम लगातार अपने काम को अंजाम दे रही है। अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग प्रवेश कुमार लगातार क्षेत्र में बने हुए हैं। चक्रवाती तूफान से शहर में काफी हद तक नुकसान पहुंचा है। नौशाद खान पत्रकारकी रिपोर्ट।
    1
    तूफान में गिरे बिजली के खंभे को बदलने में जुटी बशीरगंज पावर हाउस टीम। 

बहराइच। तेज तूफान में गिरे हुए खंभे को बशीरगंज पावर हाउस की टीम द्वारा तिकोनी बाग चौराहे पर नया खंभा लगवाने का कार्य जारी है।
ताकि बशीरगंज पावर हाउस के सभी क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।
बिजली आपूर्ति न होने के कारण लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं, लेकिन विद्युत विभाग की टीम लगातार अपने काम को अंजाम दे रही है। अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग प्रवेश कुमार लगातार क्षेत्र में बने हुए हैं।
चक्रवाती तूफान से शहर में काफी हद तक नुकसान पहुंचा है।
नौशाद खान पत्रकारकी रिपोर्ट।
    user_रिपोर्टर नौशाद खान बहराइच
    रिपोर्टर नौशाद खान बहराइच
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.