logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हेतमापुर में 150 साल पुरानी मस्जिद नदी में सवाई नदी का मंदिर पर निशाना बाराबंकी के सूरतगंज क्षेत्र के खेतमापुर में नेपाल से छोड़ा गया पानी और लगातार बारिश से आज नदी किनारे बनी 150 साल पुरानी मस्जिद नदी में समा चुकी है और नदी ने 1100 साल पुराने बाबा नारायण दास मंदिर पर खतरा बना हुआ लगातार हुई कटान से प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और कटान को रोकने के लिए मशीनों के जरिए पत्थर मिट्टी डालकर रोकने का प्रयास किया जा रहा है

13 hrs ago
user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

हेतमापुर में 150 साल पुरानी मस्जिद नदी में सवाई नदी का मंदिर पर निशाना बाराबंकी के सूरतगंज क्षेत्र के खेतमापुर में नेपाल से छोड़ा गया पानी और लगातार बारिश से आज नदी किनारे बनी 150 साल पुरानी मस्जिद नदी में समा चुकी है और नदी ने 1100 साल पुराने बाबा नारायण दास मंदिर पर खतरा बना हुआ लगातार हुई कटान से प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और कटान को रोकने के लिए मशीनों के जरिए पत्थर मिट्टी डालकर रोकने का प्रयास किया जा रहा है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हेतमापुर में 150 साल पुरानी मस्जिद नदी में सवाई नदी का मंदिर पर निशाना बाराबंकी के सूरतगंज क्षेत्र के खेतमापुर में नेपाल से छोड़ा गया पानी और लगातार बारिश से आज नदी किनारे बनी 150 साल पुरानी मस्जिद नदी में समा चुकी है और नदी ने 1100 साल पुराने बाबा नारायण दास मंदिर पर खतरा बना हुआ लगातार हुई कटान से प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और कटान को रोकने के लिए मशीनों के जरिए पत्थर मिट्टी डालकर रोकने का प्रयास किया जा रहा है
    1
    हेतमापुर में 150 साल पुरानी मस्जिद नदी में सवाई नदी का मंदिर पर निशाना
बाराबंकी के सूरतगंज क्षेत्र के खेतमापुर में नेपाल से छोड़ा गया पानी  और लगातार बारिश से आज नदी किनारे बनी 150 साल पुरानी मस्जिद नदी में समा चुकी है और नदी ने 1100 साल पुराने बाबा नारायण दास  मंदिर पर खतरा बना हुआ  लगातार हुई कटान से प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं  और कटान को रोकने के लिए मशीनों के जरिए पत्थर मिट्टी डालकर रोकने का प्रयास किया जा रहा है
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 🌊💔 सरयू का रौद्र रूप… आस्था पर मंडराया बड़ा संकट! 🙏 बाराबंकी के हेतमापुर में प्राचीन बाबा नारायण दास मंदिर के मुहाने तक पहुंची सरयू की तेज कटान… हर लहर के साथ मंदिर की नींव पर खतरा बढ़ता जा रहा है। 😢 जिस धाम में वर्षों से गूंजती रही आस्था की आवाजें, आज उसी धाम को निगलने के लिए नदी की धार बेताब नजर आ रही है। 🚨 एक तरफ उफनती सरयू… दूसरी तरफ सदियों पुराना मंदिर… और बीच में सांसें थामे खड़े श्रद्धालु!#हेतमापुर #बाबानारायणदासमंदिर #सरयू #कटान #बाराबंकी #आस्था_पर_संकट #मंदिर_बचाओ #सरयू_का_कहर 🌊💔 सरयू का रौद्र रूप… आस्था पर मंडराया बड़ा संकट! 🙏 बाराबंकी के हेतमापुर में प्राचीन बाबा नारायण दास मंदिर के मुहाने तक पहुंची सरयू की तेज कटान… हर लहर के साथ मंदिर की नींव पर खतरा बढ़ता जा रहा है। 😢 जिस धाम में वर्षों से गूंजती रही आस्था की आवाजें, आज उसी धाम को निगलने के लिए नदी की धार बेताब नजर आ रही है। 🚨 एक तरफ उफनती सरयू… दूसरी तरफ सदियों पुराना मंदिर… और बीच में सांसें थामे खड़े श्रद्धालु!#हेतमापुर #बाबानारायणदासमंदिर #सरयू #कटान #बाराबंकी #आस्था_पर_संकट #मंदिर_बचाओ #सरयू_का_कहर
    1
    🌊💔 सरयू का रौद्र रूप… आस्था पर मंडराया बड़ा संकट! 🙏
बाराबंकी के हेतमापुर में प्राचीन बाबा नारायण दास मंदिर के मुहाने तक पहुंची सरयू की तेज कटान… हर लहर के साथ मंदिर की नींव पर खतरा बढ़ता जा रहा है।
😢 जिस धाम में वर्षों से गूंजती रही आस्था की आवाजें, आज उसी धाम को निगलने के लिए नदी की धार बेताब नजर आ रही है।
🚨 एक तरफ उफनती सरयू… दूसरी तरफ सदियों पुराना मंदिर… और बीच में सांसें थामे खड़े श्रद्धालु!#हेतमापुर #बाबानारायणदासमंदिर #सरयू #कटान #बाराबंकी #आस्था_पर_संकट #मंदिर_बचाओ #सरयू_का_कहर
🌊💔 सरयू का रौद्र रूप… आस्था पर मंडराया बड़ा संकट! 🙏
बाराबंकी के हेतमापुर में प्राचीन बाबा नारायण दास मंदिर के मुहाने तक पहुंची सरयू की तेज कटान… हर लहर के साथ मंदिर की नींव पर खतरा बढ़ता जा रहा है।
😢 जिस धाम में वर्षों से गूंजती रही आस्था की आवाजें, आज उसी धाम को निगलने के लिए नदी की धार बेताब नजर आ रही है।
🚨 एक तरफ उफनती सरयू… दूसरी तरफ सदियों पुराना मंदिर… और बीच में सांसें थामे खड़े श्रद्धालु!#हेतमापुर #बाबानारायणदासमंदिर #सरयू #कटान #बाराबंकी #आस्था_पर_संकट #मंदिर_बचाओ #सरयू_का_कहर
    user_हंसराज वर्मा पत्रकार
    हंसराज वर्मा पत्रकार
    Appliances customer service महमूदाबाद, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जलभराव में डूबी धान की तैयार फसल, किसानों ने मांगा मुआवजा।। अगेंथुवा पंचायत के कई गांवों में भारी नुकसान, शाहबाजपुर भी जलभराव की चपेट में महमूदाबाद। सदरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत अगेंथुवा के तराई इलाके में लगातार बारिश के बाद हुए जलभराव से किसानों की तैयार धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। कई खेतों में धान की फसल पानी में डूबी हुई है। तेज हवा और बारिश से पेड़ गिरने के कारण भी नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से मौके पर सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन कराने और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार अगेंथुवा पंचायत के सुरखूपुरवा, तुरनी, पासिन पुरवा, अगेंथुवा, खुशरुवा और शाहबाजपुर सहित आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में धान की फसल जलभराव की चपेट में है। किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार होने के समय खेतों में पानी भरने से लागत डूबने का खतरा बढ़ गया है। सुरखूपुरवा निवासी मोहम्मद इद्रीश की नौ बीघा, जगदीश की 15 बीघा, संजय की 15 बीघा, मोहम्मद आफाक की तीन बीघा, विसुन कुमार की 15 बीघा, अजय कुमार की 10 बीघा और मोहम्मद याकूब की पांच बीघा फसल पानी में डूबी बताई गई है। तुरनी में राधेलाल की छह बीघा, किस्मतुल की छह बीघा और जंगली की पांच बीघा फसल प्रभावित हुई है। पासिन पुरवा में रेमेश की बटाई पर लगी 22 बीघा और छोटे लाल की 15 बीघा फसल भी जलमग्न बताई गई है। अगेंथुवा में कल्लू की तीन बीघा, श्याम लाल की 20 बीघा, सुनीता देवी की पांच बीघा और विमल कुमार की 40 बीघा धान की फसल पानी में डूबी है। खुशरुवा में मोहम्मद इस्लाम की नौ बीघा, अनीस की चार बीघा और राम अकबाल की सात बीघा फसल प्रभावित बताई गई है। शाहबाजपुर गांव में भी जलभराव से धान की फसल को नुकसान पहुंचने की बात किसानों ने कही है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम भेजकर मौके पर फसल नुकसान का सर्वे कराया जाए और नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों से जल्द पानी नहीं निकला तो तैयार फसल का नुकसान और बढ़ सकता है।
    3
    जलभराव में डूबी धान की तैयार फसल, किसानों ने मांगा मुआवजा।।

अगेंथुवा पंचायत के कई गांवों में भारी नुकसान, शाहबाजपुर भी जलभराव की चपेट में
महमूदाबाद। सदरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत अगेंथुवा के तराई इलाके में लगातार बारिश के बाद हुए जलभराव से किसानों की तैयार धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। कई खेतों में धान की फसल पानी में डूबी हुई है। तेज हवा और बारिश से पेड़ गिरने के कारण भी नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से मौके पर सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन कराने और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार अगेंथुवा पंचायत के सुरखूपुरवा, तुरनी, पासिन पुरवा, अगेंथुवा, खुशरुवा और शाहबाजपुर सहित आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में धान की फसल जलभराव की चपेट में है। किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार होने के समय खेतों में पानी भरने से लागत डूबने का खतरा बढ़ गया है।
सुरखूपुरवा निवासी मोहम्मद इद्रीश की नौ बीघा, जगदीश की 15 बीघा, संजय की 15 बीघा, मोहम्मद आफाक की तीन बीघा, विसुन कुमार की 15 बीघा, अजय कुमार की 10 बीघा और मोहम्मद याकूब की पांच बीघा फसल पानी में डूबी बताई गई है।
तुरनी में राधेलाल की छह बीघा, किस्मतुल की छह बीघा और जंगली की पांच बीघा फसल प्रभावित हुई है। पासिन पुरवा में रेमेश की बटाई पर लगी 22 बीघा और छोटे लाल की 15 बीघा फसल भी जलमग्न बताई गई है।
अगेंथुवा में कल्लू की तीन बीघा, श्याम लाल की 20 बीघा, सुनीता देवी की पांच बीघा और विमल कुमार की 40 बीघा धान की फसल पानी में डूबी है। खुशरुवा में मोहम्मद इस्लाम की नौ बीघा, अनीस की चार बीघा और राम अकबाल की सात बीघा फसल प्रभावित बताई गई है। शाहबाजपुर गांव में भी जलभराव से धान की फसल को नुकसान पहुंचने की बात किसानों ने कही है।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम भेजकर मौके पर फसल नुकसान का सर्वे कराया जाए और नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों से जल्द पानी नहीं निकला तो तैयार फसल का नुकसान और बढ़ सकता है।
    user_Sunil Verma
    Sunil Verma
    Farmer महमूदाबाद, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पुलिस लाइन्स में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेशभर से पहुंचे 450 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा बाराबंकी। पुलिस लाइन्स में सोमवार को राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 450 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा तथा संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी और गणमान्यजन मौजूद रहे। मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी समेत अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने तथा बेहतर प्रदर्शन के माध्यम से जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने खिलाड़ियों से इन सुविधाओं का लाभ उठाकर अपने खेल कौशल को और बेहतर बनाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों के बीच तीरंदाजी के मुकाबले होंगे।
    1
    पुलिस लाइन्स में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ

प्रदेशभर से पहुंचे 450 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

बाराबंकी। पुलिस लाइन्स में सोमवार को राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 450 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा तथा संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी और गणमान्यजन मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी समेत अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने तथा बेहतर प्रदर्शन के माध्यम से जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने खिलाड़ियों से इन सुविधाओं का लाभ उठाकर अपने खेल कौशल को और बेहतर बनाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों के बीच तीरंदाजी के मुकाबले होंगे।
    user_Aakash Deep
    Aakash Deep
    Photographer नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • तेज हवाएं और बरसात ने 3 दिनों से ढाया कहर ग्राम में जगह-जगह जल भराव खुली विकास की पोल महीनो से सफाई कर्मचारी के नदारत रहने से ग्राम में पट्टि-पढी नालिया हैजा जैसी भयंकर बीमारियों को दे रही गंदगी न्योता आखिरकार कैसे होती है बगैर हाजिरी के सफाई कर्मचारी के पैरोल पर दस्तक नहीं उठाना उचित समझा रहे Ado पंचायत सूरतगंज पत्रकारों का फोन ब्यूरो चीफ समित अवस्थी बाराबंकी/जहां एक तरफ योगी सरकार स्वच्छता को बढ़ावा दे रही है और ग्राम पंचायत में ग्रामों की साफ सफाई हेतु सफाई कर्मचारियों को नियुक्त कर वेतन भुगतान कर रही है वही एक मामला सामने आया है विकासखंड सूरतगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करमुल्लापुर के ग्राम भिटौली का जहां पर पिछले कई महीनो से सफाई कर्मचारी नदारत रहे हैं और पहले कभी अगर कभी आ भी गए तो एक ही जगह की बार-बार हर एक एंगल से फोटो खींच करके शासन व प्रशासन को भेज देते हैं इस बार की 3 दिनों में बरसात व काफी तेज हवाएं चली बरसात में स्वच्छता की पोल खोलते हुए नजर आ रही है गांव के अंदर जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है और स्थिर बना हुआ है क्योंकि गांव के अंदर की नालियां सारी पटी पड़ी है जिससे कि गांव के अंदर का गंदा पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है और वहीं दूसरी ओर वह गंदा पानी गांव में हैजा जैसे भयंकर बीमारियों को न्योता दे रहा है हालांकि गौर करने लायक यह बात है कि जब सफाई कर्मचारी ग्राम में साफ सफाई करने नहीं आते हैं महीनों तक नदारत रहते हैं तो उनके पैरोल पर दस्तखत कैसे हो जाते हैं आखिरकार कौन इसका जिम्मेदार बगैर काम किया कैसे निकल रही है कैसे मिल रहा है उनको भुगतान इस विषय में जब Ado पंचायत सूरतगंज से फोन द्वारा संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा हालांकि खबर प्रशासन के बाद अब देखना यह है कि शासन प्रशासन इस गंभीर समस्या पर क्या ठोस कदम उठाता है फिलहाल फैसला समय की गोद में
    2
    तेज हवाएं और बरसात ने 3 दिनों से ढाया कहर ग्राम में जगह-जगह जल भराव खुली विकास की पोल

महीनो से सफाई कर्मचारी के नदारत रहने से ग्राम में पट्टि-पढी नालिया हैजा जैसी भयंकर बीमारियों को दे रही गंदगी न्योता 

आखिरकार कैसे होती है बगैर हाजिरी के सफाई कर्मचारी के पैरोल पर दस्तक नहीं  उठाना उचित समझा रहे Ado पंचायत सूरतगंज पत्रकारों का फोन 
ब्यूरो चीफ समित अवस्थी 
बाराबंकी/जहां एक तरफ योगी सरकार स्वच्छता को बढ़ावा दे रही है और ग्राम पंचायत में ग्रामों की साफ सफाई हेतु सफाई कर्मचारियों को नियुक्त कर वेतन भुगतान कर रही है वही एक मामला सामने आया है विकासखंड सूरतगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करमुल्लापुर के ग्राम भिटौली का जहां पर पिछले कई महीनो से सफाई कर्मचारी नदारत रहे हैं और पहले कभी अगर कभी आ भी गए तो एक ही जगह की बार-बार हर एक एंगल से फोटो खींच करके शासन व प्रशासन को भेज देते हैं इस बार की 3 दिनों में बरसात व काफी तेज हवाएं चली बरसात में स्वच्छता की पोल खोलते हुए नजर आ रही है गांव के अंदर जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है और स्थिर बना हुआ है क्योंकि गांव के अंदर की नालियां सारी पटी पड़ी है जिससे कि गांव के अंदर का गंदा पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है और वहीं दूसरी ओर वह गंदा पानी गांव में हैजा जैसे भयंकर बीमारियों को न्योता दे रहा है हालांकि गौर करने लायक यह बात है कि जब सफाई कर्मचारी ग्राम में साफ सफाई करने नहीं आते हैं महीनों तक नदारत रहते हैं तो उनके पैरोल पर दस्तखत कैसे हो जाते हैं आखिरकार कौन इसका जिम्मेदार बगैर काम किया कैसे निकल रही है कैसे मिल रहा है उनको भुगतान इस विषय में जब Ado पंचायत सूरतगंज से फोन द्वारा संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा हालांकि खबर प्रशासन के बाद अब देखना यह है कि शासन प्रशासन इस गंभीर समस्या पर क्या ठोस कदम उठाता है फिलहाल फैसला समय की गोद में
    user_चीफ ब्यूरो समित अवस्थी BBK
    चीफ ब्यूरो समित अवस्थी BBK
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • घाघरा का कहर जारी।नदी में समाई मस्जिद ऐतिहासिक मंदिर के अस्तित्व को खतरा सूरतगंज (बाराबंकी)। सूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के हेतमापुर में सरयू-घाघरा नदी का रौद्र रूप रविवार को और विकराल हो गया। लगातार हो रही तेज बारिश के बीच नदी में कटान की रफ्तार अचानक बढ़ गई। कई दिनों से नदी के मुहाने पर खड़ी मस्जिद आखिरकार तेज धारा की चपेट में आकर नदी में समा गई। वहीं अब कटान बाबा नारायण दास मंदिर के बेहद करीब पहुंच गई है। दूसरी ओर हेतमापुर स्थित पशु चिकित्सालय भी कटान की जद में आ गया है। अस्पताल की बाउंड्री पहले ही नदी में समा चुकी है, जिसके बाद भवन को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी सामान बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। तेजी से बदलते हालात ने आसपास के ग्रामीणों में दहशत बढ़ा दी है।ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कई दिनों से नदी लगातार किनारे की जमीन को काट रही थी। शनिवार को पशु चिकित्सालय नदी के मुख्य कटाव वाले हिस्से से करीब 10 मीटर दूर बताया जा रहा था, लेकिन इसी बीच उसकी बाउंड्री नदी की तेज धारा में समा गई। इसके बाद कटान तेजी से अस्पताल भवन की ओर बढ़ने लगी। रविवार को स्थिति और गंभीर हो गई। नदी की तेज धारा जमीन को लगातार काटकर अपने साथ बहा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटान की यही रफ्तार जारी रही तो पशु चिकित्सालय का भवन भी सुरक्षित नहीं रह पाएगा। बाबा नारायण दास मंदिर के आसपास भी कटान का असर दिखाई देने लगा है, जिससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कई दिनों से नदी के मुहाने पर खड़ी मस्जिद का हिस्सा लगातार कटान की चपेट में आ रहा था। शनिवार के बाद नदी की धारा और तेज हुई और रविवार को मस्जिद पूरी तरह नदी की चपेट में आकर समा गई। मस्जिद के नदी में समाने के बाद ग्रामीणों को नदी की कटान की भयावहता का अंदाजा हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि नदी जिस तेजी से जमीन काट रही है, उससे आसपास के घरों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी खतरा बढ़ गया है। लगातार बढ़ती कटान की सूचना पर रविवार को रामनगर एसडीएम आकांक्षा गुप्ता हेतमापुर पहुंचीं और कटान प्रभावित क्षेत्र का मौके पर जायजा लिया। उन्होंने नदी की तेज धारा से हो रहे भू-कटान, संवेदनशील स्थानों और चल रहे बचाव कार्य की जानकारी ली। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कटान रोकने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर पत्थर, बोल्डर और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था तेज करने तथा बचाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने को कहा। साथ ही नदी के जलस्तर और कटान की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा प्रभावित परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। हेतमापुर में लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए एडीएम निरंकार सिंह, एडिशनल एसपी और सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नदी की तेज धारा से हो रहे कटाव और संवेदनशील स्थानों की स्थिति देखी तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों से बचाव कार्य की जानकारी ली।अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, ग्रामीणों को सतर्क रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों के लगातार मौके पर पहुंचने से ग्रामीणों को राहत तो मिली, लेकिन नदी की बढ़ती कटान को लेकर चिंता बरकरार है। उधर, सरयू-घाघरा नदी में बढ़ती कटान और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रंजन गौतम ने भी हेतमापुर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों से भी जानकारी ली।सीएमओ ने बाढ़ राहत केंद्र पर संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाएं देखीं और स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ और कटान प्रभावित ग्रामीणों को उपचार के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।सरयू-घाघरा की लगातार बढ़ती कटान से उन परिवारों की चिंता भी बढ़ गई है, जिनके घर अभी नदी की चपेट से बचे हुए हैं। कई परिवार अपने घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं।ग्रामीण दिलीप वर्मा, राजू, मोहम्मद शरीफ, सलीम, रामू, श्यामू, रामराज, राजित, आयुधिया, रघुराई, मैकू लाल, लोटन, दुवारिका, रमेश, लतीफ, सलीम कबाड़ी, सलीम दर्जी, सफीक, सूरज, दीपक, रामपाती और यूनुस आदि का कहना है कि नदी की कटान इतनी तेजी से हो रही है कि कुछ ही घंटों में हालात बदल जा रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण नदी का बहाव तेज है और किनारों की मिट्टी कमजोर हो चुकी है। ऐसे में यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो कटान और बढ़ सकती है।हेतमापुर में एक तरफ मस्जिद नदी में समा चुकी है, दूसरी तरफ पशु चिकित्सालय की बाउंड्री बह चुकी है और बाबा नारायण दास मंदिर के बेहद करीब कटान पहुंच गई है। ऐसे में ग्रामीणों की नजर अब प्रशासन द्वारा कराए जा रहे बचाव कार्य पर टिकी है।
    4
    घाघरा का कहर जारी।नदी में समाई मस्जिद ऐतिहासिक मंदिर के अस्तित्व को खतरा 
सूरतगंज (बाराबंकी)। सूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के हेतमापुर में सरयू-घाघरा नदी का रौद्र रूप रविवार को और विकराल हो गया। लगातार हो रही तेज बारिश के बीच नदी में कटान की रफ्तार अचानक बढ़ गई। कई दिनों से नदी के मुहाने पर खड़ी मस्जिद आखिरकार तेज धारा की चपेट में आकर नदी में समा गई। वहीं अब कटान बाबा नारायण दास मंदिर के बेहद करीब पहुंच गई है। दूसरी ओर हेतमापुर स्थित पशु चिकित्सालय भी कटान की जद में आ गया है। अस्पताल की बाउंड्री पहले ही नदी में समा चुकी है, जिसके बाद भवन को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी सामान बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। तेजी से बदलते हालात ने आसपास के ग्रामीणों में दहशत बढ़ा दी है।ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कई दिनों से नदी लगातार किनारे की जमीन को काट रही थी। शनिवार को पशु चिकित्सालय नदी के मुख्य कटाव वाले हिस्से से करीब 10 मीटर दूर बताया जा रहा था, लेकिन इसी बीच उसकी बाउंड्री नदी की तेज धारा में समा गई। इसके बाद कटान तेजी से अस्पताल भवन की ओर बढ़ने लगी। रविवार को स्थिति और गंभीर हो गई। नदी की तेज धारा जमीन को लगातार काटकर अपने साथ बहा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटान की यही रफ्तार जारी रही तो पशु चिकित्सालय का भवन भी सुरक्षित नहीं रह पाएगा। बाबा नारायण दास मंदिर के आसपास भी कटान का असर दिखाई देने लगा है, जिससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कई दिनों से नदी के मुहाने पर खड़ी मस्जिद का हिस्सा लगातार कटान की चपेट में आ रहा था। शनिवार के बाद नदी की धारा और तेज हुई और रविवार को मस्जिद पूरी तरह नदी की चपेट में आकर समा गई। मस्जिद के नदी में समाने के बाद ग्रामीणों को नदी की कटान की भयावहता का अंदाजा हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि नदी जिस तेजी से जमीन काट रही है, उससे आसपास के घरों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी खतरा बढ़ गया है। लगातार बढ़ती कटान की सूचना पर रविवार को रामनगर एसडीएम आकांक्षा गुप्ता हेतमापुर पहुंचीं और कटान प्रभावित क्षेत्र का मौके पर जायजा लिया। उन्होंने नदी की तेज धारा से हो रहे भू-कटान, संवेदनशील स्थानों और चल रहे बचाव कार्य की जानकारी ली। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कटान रोकने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर पत्थर, बोल्डर और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था तेज करने तथा बचाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने को कहा। साथ ही नदी के जलस्तर और कटान की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा प्रभावित परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। हेतमापुर में लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए एडीएम निरंकार सिंह, एडिशनल एसपी और सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नदी की तेज धारा से हो रहे कटाव और संवेदनशील स्थानों की स्थिति देखी तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों से बचाव कार्य की जानकारी ली।अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, ग्रामीणों को सतर्क रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों के लगातार मौके पर पहुंचने से ग्रामीणों को राहत तो मिली, लेकिन नदी की बढ़ती कटान को लेकर चिंता बरकरार है। उधर, सरयू-घाघरा नदी में बढ़ती कटान और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रंजन गौतम ने भी हेतमापुर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों से भी जानकारी ली।सीएमओ ने बाढ़ राहत केंद्र पर संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाएं देखीं और स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ और कटान प्रभावित ग्रामीणों को उपचार के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।सरयू-घाघरा की लगातार बढ़ती कटान से उन परिवारों की चिंता भी बढ़ गई है, जिनके घर अभी नदी की चपेट से बचे हुए हैं। कई परिवार अपने घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं।ग्रामीण दिलीप वर्मा, राजू, मोहम्मद शरीफ, सलीम, रामू, श्यामू, रामराज, राजित, आयुधिया, रघुराई, मैकू लाल, लोटन, दुवारिका, रमेश, लतीफ, सलीम कबाड़ी, सलीम दर्जी, सफीक, सूरज, दीपक, रामपाती और यूनुस आदि का कहना है कि नदी की कटान इतनी तेजी से हो रही है कि कुछ ही घंटों में हालात बदल जा रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण नदी का बहाव तेज है और किनारों की मिट्टी कमजोर हो चुकी है। ऐसे में यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो कटान और बढ़ सकती है।हेतमापुर में एक तरफ मस्जिद नदी में समा चुकी है, दूसरी तरफ पशु चिकित्सालय की बाउंड्री बह चुकी है और बाबा नारायण दास मंदिर के बेहद करीब कटान पहुंच गई है। ऐसे में ग्रामीणों की नजर अब प्रशासन द्वारा कराए जा रहे बचाव कार्य पर टिकी है।
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कन्नौज: वर्दी का फर्ज निभाया, 5 जिंदगियां बचाईं- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार में फंसी थीं 5 जिंदगियां। तभी सिपाही अमित तेवतिया और पत्नी अर्चना सिंह ने रुककर राइफल से कार के शीशे तोड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला सिपाही दंपति की बहादुरी और सूझबूझ को सलाम
    1
    कन्नौज: वर्दी का फर्ज निभाया, 5 जिंदगियां बचाईं-

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार में फंसी थीं 5 जिंदगियां। तभी सिपाही अमित तेवतिया और पत्नी अर्चना सिंह ने रुककर राइफल से कार के शीशे तोड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला

सिपाही दंपति की बहादुरी और सूझबूझ को सलाम
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *दिल्ली* *मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़ मारने का वीडियो* *दिल्ली सरकार में मंत्री हैं प्रवेश वर्मा* *मंत्री को घटिया सड़क निर्माण दिखा रहे थे लोग* *मंत्री प्रवेश वर्मा ने कैमरामैन को थप्पड़ मारा* *वीडियो बना रहे शख्स को मारा थप्पड़* *दिल्ली के तिलक नगर इलाके का मामला*
    1
    *दिल्ली*

 *मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़ मारने का वीडियो*

*दिल्ली सरकार में मंत्री हैं प्रवेश वर्मा* 

*मंत्री को घटिया सड़क निर्माण दिखा रहे थे लोग*

*मंत्री प्रवेश वर्मा ने कैमरामैन को थप्पड़ मारा* 

*वीडियो बना रहे शख्स को मारा थप्पड़*

*दिल्ली के तिलक नगर इलाके का मामला*
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.